209115
कानपुर देहातः घर के अंदर फंदे से लटकता मिला युवक का शव
Rajpur, Uttar Pradesh:राजपुर थाना क्षेत्र के रमऊ गांव मे संदिग्ध परिस्थितयों में एक युवक का शव घर के अंदर फंदे मे झूलता मिला। शव देख परिजनों में कोहराम मच गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर फॉरेंसिक टीम को सूचना दी। मौके पर पहुंची फांरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रमेश सिंह के प्रथम प्रतापगढ़ आगमन पर कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह, बूथ मजबूती पर जोर
Bela Pratapgarh, Uttar Pradesh:प्रतापगढ़ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं काशी क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय प्रभारी रमेश सिंह के प्रथम प्रतापगढ़ आगमन पर मंगलवार को कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कोहंडौर बॉर्डर से जिला भाजपा कार्यालय तक जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा और जयघोष के साथ उनका स्वागत किया। जिला कार्यालय पहुंचने पर रमेश सिंह, जिला प्रभारी अवधेश चंद्र गुप्ता और जिलाध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने सह मीडिया प्रभारी देवेश त्रिपाठी के साथ वृक्षारोपण किया। इसके बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्ज्वलन कर संगठनात्मक बैठक का शुभारंभ किया गया। जिलाध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने स्वागत करते हुए कहा कि क्षेत्रीय प्रभारी का मार्गदर्शन संगठन को नई ऊर्जा देगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। क्षेत्रीय प्रभारी रमेश सिंह ने कहा कि भाजपा का इतिहास त्याग, संघर्ष, विचार और राष्ट्रसेवा की यात्रा का इतिहास है। उन्होंने बूथ कार्यकर्ताओं को संगठन की रीढ़ बताते हुए बूथ मजबूत करने, जनसंपर्क बढ़ाने और केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुशासन, समर्पण और सेवा भाव के साथ निरंतर कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में भाजपा नेता एवं सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता आलोक कुमार पांडे, सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य, पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक अभय कुमार ओझा, पूर्व विधायक बृजेश सौरभ, राजा अनिल प्रताप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन जिला महामंत्री राजेश सिंह ने किया।0
0
Report
झारखंड बंद: राजधानी रांची में आंदोलनकारियों का प्रदर्शन और जाम
Ranchi, Jharkhand:झारखंड आंदोलनकारियों की ओर से आज झारखंड बंद बुलाया गया है। बंद का असर राजधानी रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। आंदोलनकारियों पारंपरिक हथियारों, तीर-धनुष और भाला के साथ सड़क पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। आंदोलनकारियों के सड़क के बीचों-बीच प्रदर्शन करने की वजह से अल्बर्ट एक्का चौक पर लंबा जाम लग गया है। मौके पर पुलिस पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने और यातायात व्यवस्था को सामान्य करने में जुटी है। आंदोलनकारियों का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेता गुरु शिबू सोरेन को झारखंड आंदोलन के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित करने के लिए गजट नोटिफिकेशन किया जाना चाहिए था, लेकिन अब तक ऐसा नहीं हुआ है। आंदोलनकारियों की मांग है कि उन्हें राजकीय मान-सम्मान और अलग पहचान दी जाए। साथ ही आंदोलनकारियों के बेटे-बेटियों को रोजगार और नौकरी में 100 प्रतिशत गारंटी दी जाए। आंदोलनकारियों का कहना है कि जेल जाने की बाध्यता को समाप्त करते हुए सभी आंदोलनकारियों को सम्मान पेंशन राशि के रूप में 5 हजार रुपये दिए जाएं। आंदोलनकारियों का दावा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 30 सितंबर 2024 को इन मांगों को लेकर आश्वासन दिया था और सरकार की ओर से संकल्प भी लिया गया था, लेकिन अब तक इन मांगों पर अमल नहीं हुआ है। आंदोलनकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ अधिकारी सरकार के आदेश का पालन नहीं कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस मामले को लेकर देवघर के डीसी के खिलाफ हाईकोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया गया है। आंदोलनकारियों का कहना है कि वे अपनी मांगों को लेकर सड़क से लेकर कानूनी स्तर तक लड़ाई लड़ रहे हैं। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने उनकी मांगों पर सकारात्मक कदम नहीं उठाया, तो 15 नवंबर को राज्यभर के आंदोलनकारी रांची के बिरसा चौक पर जुटेंगे। आंदोलनकारियों के मुताबिक, इस दौरान 21 आंदोलनकारी आमरण अनशन पर बैठेंगे और बड़ी संख्या में आंदोलनकारी बिरसा चौक पर जुटकर आंदोलन करेंगे। आंदोलनकारियों ने आज के बंद को सांकेतिक बताया है। उनका कहना है कि यह सरकार का ध्यान उनकी मांगों की ओर आकर्षित करने के लिए किया गया प्रदर्शन है और वे किसी के साथ जोर-जबरदस्ती नहीं कर रहे हैं।0
0
Report
दिल्ली में इंडिया गठबंधन की अहम बैठक: विपक्ष के तेवर, सत्ता पक्ष की रणनीति
Patna, Bihar:देश की राजधानी दिल्ली में विपक्षी इंडिया गठबंधन की अहम बैठक के बारे में सियासी पारा चढ़ गया है। बिहार समेत देश भर के राजनीतिक मुद्दों, मुख्य चुनाव आयुक्त की भूमिका और आगामी रणनीति पर मंथन के लिए गठबंधन के शीर्ष नेता जुटे हैं। जहां एक तरफ विपक्ष चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन की रूपरेखा बना रहा है, वहीं दूसरी तरफ NDA ने इस बैठक को महज कागजी खानापूर्ति करार देते हुए गठबंधन के बिखराव पर हमला बोला है। कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रतिमा कुमारी ने कहा हमारे नेता आदरणीय राहुल गांधी जी ने विगत एक वर्षों से एसआईआर के खिलाफ आवाज उठाई है... मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार भाजपा के सहयोगी दल बनकर के उन्होंने काम किया है। बिहार में लगभग 65 लाख वोटरों का नाम काट करके हटा दिया गया है... आज इंडिया गठबंधन के बाद पूरे देशव्यापी आंदोलन होगा और ज्ञानेश कुमार जी की गिरफ्तारी की मांग की जाएगी। वही इस बैठक में शामिल होने दिल्ली पहुंचे राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव समेत तमाम घटक दलों के नेताओं ने चुनाव आयोग पर निर्वाचन आयुक्तों के अधिकारों में कटौती करने और हालिया विधानसभा चुनावों को प्रभावित करने के आरोप लगाए। आरजेडी का साफ कहना है कि बैठक में केवल चुनाव आयोग की घेराबंदी ही नहीं, बल्कि महंगाई, बेरोजगारी और महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों को लेकर भी राष्ट्रव्यापी आंदोलन की रणनीति तैयार की जा रही है। वह इंडिया गठबंधन अब गठबंधन नहीं रहा। जहां बिहार में तेजस्वी यादव-कांग्रेस में नहीं पट रहा है, केजरीवाल अलग हट गए... जिस दिन नीतीश कुमार जी इंडिया गठबंधन से हटे, उसी दिन से इंडिया गठबंधन समाप्त हो गया... इंडिया गठबंधन नाम का रहा, यह बिल्कुल बिखर चुका है, टूट चुका है。0
0
Report
Advertisement
लखनऊ: डैनिश Ansari ने इंडिया ब्लॉक मीटिंग और अखिलेश यादव के राज्यसभा चुनाव पर रणनीति बताई
Noida, Uttar Pradesh:LUCKNOW (UTTAR PRADESH): DANISH ANSARI (MINISTER, UTTAR PRADESH GOVERNMENT) ON INDIA BLOCK MEETING AND JOINT STRATEGY AGAINST AKHILESH YADAV’S RAJYA SABHA ELECTION STRATEGY0
0
Report
आणंद-नडियाद के बीच एक्सप्रेसवे पर भीषण बस हादसा, सात की मौत
Noida, Uttar Pradesh:ग Gujarat में बस हादसा अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर हादसा: आनंद और नडियाद के बीच अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर एक दुखद और भयावह हादसा हुआ है। ओवरटेकिंग लेन में हुई इस घटना में, खुश-mijaz परिवारों की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं। सड़क के इस भयानक हादसे में सात बेगुनाह लोगों की जान चली गई, जिससे पूरे इलाके और मृतकों के परिवारों में गहरा सदमा और शोक छा गया है। यह हादसा सूरत से राजस्थान जा रही एक प्राइवेट बस के साथ हुआ। यह दुखद घटना अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर आनंद और नडियाद के बीच ओवरटेकिंग लेन में अचानक हुई। इस भयानक हादसे से अफरातफरी और चीख-पुकार मच गई यह सब इतनी तेज़ी से हुआ कि बस में सवार यात्रियों को पता भी नहीं चला कि क्या हो रहा है। बाइट- धनेशभाई जाधव, घायल, निवासी: सूरत0
0
Report
बरेली में रामगंगा पुल का अगला हिस्सा बहा; कई गांव संपर्क मार्ग से कटे
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली ब्रेकिंग बरेली। बरेली में रामगंगा का कटान लगातार जारी मीरगंज और आंवला तहसील को जोड़ने वाले पुल का अगला हिस्सा रामगंगा में बहा, कई गांवों का संपर्क मार्ग को जोड़ता था लोकनाथपुर का रामगंगा का पुल देर रात रामगंगा के तेज बहाव से बहा पुल का एक हिस्सा मीरगंज थाना क्षेत्र के लोकनाथपुर ग्राम के पास बहा राम गंगा का पुल0
0
Report
Advertisement
बदायूं में हैंडपंप पर करंट से 17 वर्षीय शिवा की मौत
Budaun, Uttar Pradesh:बदायूं BIG BREAKING नहीं: सरकारी हैंडपंप में उतरा करंट, 17 वर्षीय युवक की मौत इस्लामनगर थाना क्षेत्र के मुसिया नगला गांव में दर्दनाक हादसा। सरकारी HANdपंप पर नहाने गए 17 वर्षीय शिवा को करंट लग गया। ग्रामीणों के मुताबिक हैंडपंप में लगी समरसेबल मोटर में करंट उतर रहा था। नल चलाते ही शिवा करंट की चपेट में आकर जमीन पर गिर पड़ा। हादसे के बाद परिवार में मचा कोहराम, गांव में भी मातम का माहौल। सूचना मिलते ही डायल 112 और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाकर मामले की जांच शुरू की।0
0
Report
बागपत में पुलिस से बदमाशों की मुठभेड़, 2 घायल, एक फरार
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में मिशन लंगड़ा जारी है। नलकूपों पर होने वाली चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए बागपत पुलिस रात में लगातार गश्त कर रही है। इसी दौरान बागपत कोतवाली पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। बताया जा रहा है कि पुलिस टीम नए गांव हमदाबाद के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान नलकूप पर चोरी करने का प्रयास कर रहे बदमाशों को पुलिस ने पकड़ने की कोशिश की। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए, जिन्हें गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, तीसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पकड़े गए बदमाशों की पहचान खेकड़ा थाना क्षेत्र के रटौल गांव निवासी संजय और सलीम के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक दोनों के खिलाफ करीब एक-एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों के कब्जे से चोरी के उपकरण, विद्युत नलकूप के सामान, दो तमंचे, खोखा-कारतूस और बाइक बरामद हुई है। पुलिस फरार बदमाश की तलाश में जुटी है।0
0
Report
बेताल रानी घाटी: 17 मोड़ों के जंगल में रोमांच, लोककथा और आस्था का संगम
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के घने जंगलों और पहाड़ियों के बीच एक ऐसी घाटी है, जहां सड़क के रोमांच के साथ लोककथा और आस्था का अनोखा मेल देखने को मिलता है। यह है बेताल रानी घाटी, जो अपने करीब 17 घुमावदार और खतरनाक मोड़ों के लिए जानी जाती है। जंगलों के बीच पहाड़ों को काटकर बनी यह सड़क बकरकट्टा से सालेवारा को जोड़ती है। स्थानीय लोगों के बीच इस घाटी को लेकर एक दिलचस्प लोककथा प्रचलित है। बताया जाता है कि धमधा की रानी अपने प्रेमी के साथ मायके लांजी जा रही थीं। इसी दौरान राजा को इसकी जानकारी हुई और उसने कथित तौर पर इसी इलाके में रानी की हत्या कर दी। स्थानीय मान्यता है कि मृत्यु के बाद रानी पत्थर के रूप में यहीं मौजूद हो गईं। इसी लोकविश्वास से इस जगह को बेताल रानी घाटी नाम मिलने की बात कही जाती है। घाटी सिर्फ अपनी कहानी की वजह से ही खास नहीं है। यहां सड़क के एक तरफ ऊंचे पहाड़ और दूसरी तरफ गहरी ढलान, चारों ओर घना जंगल और बारिश के मौसम में हरियाली का अलग ही नजारा दिखाई देता है। 17 मोड़ों से गुजरते समय हर मोड़ पर बदलता प्राकृतिक दृश्य इस रास्ते को रोमांचक बना देता है। स्थानीय बैगा आदिवासी समुदाय के लिए यह इलाका आस्था से भी जुड़ा हुआ है। यही वजह है कि बेताल रानी घाटी को केवल एक सड़क या पर्यटन स्थल के तौर पर नहीं, बल्कि लोककथा, प्रकृति और आदिवासी आस्था के संगम के रूप में भी देखा जाता है। छत्तीसगढ़ के साथ मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र से आने वाले लोगों के लिए भी यह इलाका आकर्षण का केंद्र बन सकता है। हालांकि, घाटी के घुमावदार और पहाड़ी रास्ते को देखते हुए यहां सफर के दौरान सावधानी जरूरी है। कैमरे की नजर से देखें तो बेताल रानी घाटी सिर्फ 17 मोड़ों की कहानी नहीं है... यह जंगल के बीच छिपी एक ऐसी जगह है, जहां हर मोड़ पर प्रकृति का नया रंग और हर कहानी में एक रहस्य नजर आता है। बाइट - पर्यटक, व स्थानीय महिलाएं बाइट - प्रेम कुमार पटेल जिला सीओ खैरागढ़0
0
Report
Advertisement
मेरठ हत्या केस: मुस्कान और साहिल की वर्चुअल पेशी अदालत में तय
मेरठ सौरभ राजपूत हत्याकांड में बड़ा अपडेट फैसले से एक रात पहले नहीं सोई मुस्कान कातिल मुस्कान पूरी रात करती रही पूजा मुस्कान का प्रेमी साहिल ने फैसले से एक रात पहले धारण किया मौन कोर्ट में फैसले के दिन मुस्कान और साहिल की होगी वर्चुअल पेशे0
0
Report
सोनभद्र में संदिग्ध आत्महत्या: जामुन के पेड़ से अधेड़ की मौत, जांच शुरू
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में संदिग्ध परिस्थितियों में 58 वर्षीय अमरनाथ चेरो ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जामुन के पेड़ से उसका शव लटकता मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची और शव पेड़ से नीचे उतारा गया। मृतक की पहचान अमरनाथ चेरो के रूप में हुई है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उसने यह कदम क्यों उठाया। परिवार में कोहराम मच गया है। मामला जुगैल थाना क्षेत्र के खेवधा का है।0
0
Report
उज्जैन की शाही मस्जिद उपद्रव में पुलिस ने 15 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को तोड़ने को लेकर हुए उपद्रव के मामले में अपडेट पुलिस अब तक 15 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। बुधवार सुबह खाराकुंवा पुलिस 9 आरोपियों को मेडिकल परीक्षण के लिए चरक अस्पताल लेकर पहुंची। यहां सभी का मेडिकल कराया गया। पुलिस आरोपियों को आज कोर्ट में पेश करेगी।0
0
Report
Advertisement
Roorkee double murder: suspect arrested in an encounter, police exchange of fire
Haridwar, Uttarakhand:#ब्रेकिंग न्यूज़ / रुड़की रूड़की झबरेड़ी कलां के दोहरे हत्याकांड का वांछित आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली。 बहन के प्रेम प्रसंग से नाराज भाई पर बहन और उसके प्रेमी की गोली मारकर हत्या का आरोप, वारदात के बाद से था फरार。 पुलिस चेकिंग के दौरान आरोपी ने टीम पर की फायरिंग, भागने के दौरान दोबारा गोली चलाने पर पुलिस ने की जवाबी कार्रवाई。 घायल आरोपी को उपचार के लिए राजकीय अस्पताल हरिद्वार में भर्ती कराया गया, हालत पर डॉक्टरों की निगरानी。 पुलिस ने आरोपी के कब्जे से .315 बोर का अवैध तमंचा, दो खोखे, एक जिंदा कारतूस और बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की。 दोहरे हत्याकांड में बहन और करीब 18 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या की गई थी, पुलिस आरोपी से पूछताछ और आगे की जांच में जुटी。0
0
Report
उन्नाव में जेंडर चेंज-ब्लैकमेल केस: कोर्ट ने FIR दर्ज कर जांच के आदेश दिए
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव उन्नाव में जेंडर चेंज और ब्लैकमेल के आरोप पर FIR का कोर्ट ने दिया आदेश महिला थाना प्रभारी को 15 अक्टूबर तक मुकदमा दर्ज कर जांच के आदेश पीड़ित का आरोप—शादी का झांसा देकर जेंडर बदलने के लिए किया गया मजबूर जेंडर चेंज के बाद अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेल किया गया पीड़ित ने देह व्यापार के लिए मजबूर करने और करीब 5 लाख रुपये ऐंठने का लगाया आरोप आरोपित से 2024 में फेसबुक के जरिए दोस्ती होने की बात, बाद में शादी का झांसा देने का आरोप सफीपुर थाने में सुनवाई नहीं होने का आरोप, कोर्ट ने 11 जुलाई की CCTV फुटेज सुरक्षित रखने को कहा कोर्ट ने मामले में प्रथम दृष्टया संज्ञेय अपराध मानकर FIR और नियमानुसार विवेचना के निर्देश दिए कोर्ट ने महिला थाना प्रभारी को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।0
0
Report
चमोली पुल पर पुलिस ने युवक की जान बचाई; आत्मघाती कदम रोक लिया गया
Jokhanalagga Bura, Uttarakhand:चमोली पुल पर एक युवक अलकनंदा नदी में छलांग लगाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस की सतर्कता के चलते समय रहते उसे बचा लिया गया। घटना 29 सितंबर 2026 की शाम की है। जानकारी के अनुसार, चमोली पुलिस की टीम शाम के समय गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिसकर्मियों की नजर पुल की रेलिंग पर चढ़े एक युवक पर पड़ी। युवक नीचे बह रही अलकनंदा नदी में छलांग लगाने की तैयारी में था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ उपनिरीक्षक विजय प्रकाश ने तत्काल कार्रवाई की। वरिष्ठ उपनिरीक्षक ने हमराह कांस्टेबल मुकेश सैलानी और पीआरडी जवान सुरेंद्र भारती की मदद से युवक को समय रहते पकड़ लिया और उसे नदी में छलांग लगाने से रोक दिया। पुलिस टीम ने युवक को सकुशल सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इसके बाद युवक को थाने लाकर शांतिपूर्वक समझाया-बुझाया गया। पूछताछ में युवक ने बताया कि पत्नी से हुए विवाद के कारण वह मानसिक रूप से परेशान और आवेश में था, जिसके चलते उसने आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास किया। पुलिस ने युवक को समझाते हुए उसे जीवन के महत्व और किसी भी परेशानी में परिवार एवं अन्य लोगों से मदद लेने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद युवक के परिजनों को थाने बुलाया गया और उसे सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस की समय रहते दिखाई गई सतर्कता से एक युवक की जान बच गई और एक परिवार को बड़ी अनहोनी से बचा लिया गया।0
0
Report
Advertisement
