icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
209115
Mohd TasleemMohd TasleemFollow2 Feb 2025, 04:41 pm

कानपुर देहातः रविवार को खुले रहे परिषदीय विद्यालय, अध्यापकों ने 122 बच्चों की बनाई अपार आईडी

Rajpur, Uttar Pradesh:

बीएसए के निर्देश पर रविवार को जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों को खोला गया। इस दौरान न्यूनतम अपार आईडी कार्ड वाले विद्यार्थियों की अपार आईडी कराई गई। राजपुर ब्लॉक के करीब 50 स्कूलों में रविवार को अपार आईडी बनाई गई। इधर खासबरा गांव के कंपोजिट स्कूल में शिक्षकों ने रविवार को पूरे दिन स्कूल में अध्यनरत बच्चों की अपार आईडी बनाई। राजपुर के बीईओ संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि रविवार को 122 बच्चों की अपार आईडी बनाई गई है। न्यून प्रगति वाले सभी स्कूलों के शिक्षकों को 5 फरवरी तक शत प्रतिशत अपार आईडी बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जमुई में सड़क हादसे में युवक गुड्डू दास की मौत, परिवार में पसरा मातम

Jamui, Bihar:जमुई जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल 23 वर्षीय युवक की पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहनपुर थाना क्षेत्र के मगही गांव निवासी संजय दास के पुत्र गुड्डू कुमार दास के रूप में हुई है। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार, गुड्डू कुमार दास बेंगलुरु में एक निजी कंपनी में काम करता था। वह दो दिन पहले ही अपने घर आया था। बताया जाता है कि गुरुवार की शाम करीब छह बजे वह बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान मोहनपुर थाना के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मोहनपुर थाना की पुलिस ने घायल युवक को उठाकर इलाज के लिए लक्ष्मीपुर अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल से भी बेहतर इलाज के लिए उसे पटना रेफर किया गया था। जहां शनिवार दोपहर करीब 12 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गुड्डू की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जिस बेटे के घर लौटने से परिवार में खुशियां थीं, उसकी असमय मौत से पूरा परिवार सदमे में है। गांव में भी शोक का माहौल है।
0
0
Report

लखनऊ तालकटोरा थाना क्षेत्र में स्ट्रीट डॉग की गोली मारकर हत्या: संदीप कुमार तिवारी गिरफ्तार, लाइसेंसी डीबीबीएल गन और कारतूस बरामद

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ के तालकटोरा थाना छेत्र मे स्ट्रीट डॉग की गोली मारकर हत्या करने के मामले मे वांछित आरोपी संदीप कुमार तिवारी गिरफ्तार, पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी डीबीबीएल गन और कारतूस बरामद किया सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर हुई गिरफ्तारी।पुलिस कों आरोपी मे पूछताछ के फ़ौरान बताया की वो निजी कम्पनी मे सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। बीती 6 अक्टूबर को नाइट ड्यूटी करके वापस आते समय कुत्तों के उसका पीछा किए जाने पर उसने आवेश में आकर अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली चला दी थी, जिससे कुत्ते की मृत्यु हो गई थी
0
0
Report
Advertisement

मंडला में श्रद्धालुओं से भरा ऑटो खाई में गिरा, एक दर्जन घायल

Mandla, Madhya Pradesh:मंडला में बड़ा हादसा । नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरा ऑटो 25 फीट गहरी खाई में गिरा, एक दर्जन घायल । नवरात्रि के पावन अवसर पर नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं के साथ बड़ा हादसा हो गया। श्रद्धालुओं से भरा एक ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर करीब 25 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में बच्चों सहित लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए, जबकि तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया , जहाँ से गंभीर घायलों को जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। तस्वीरें मंडला जिले के निवास थाना क्षेत्र स्थित बसगढ़ी घाट की हैं, जहां नवरात्रि के मौके पर ग्राम डुंगरिया से नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरा ऑटो हादसे का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि ऑटो के ब्रेक फेल होने से चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और ऑटो सीधे करीब 25 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए 108 एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे मददगारों की सहायता से सभी घायलों को निवास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। ऑटो में बच्चों सहित करीब एक दर्जन श्रद्धालु सवार थे। इनमें से तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। नवरात्रि के पावन पर्व पर नर्मदा स्नान के लिए निकले श्रद्धालुओं की यात्रा अचानक हादसे में बदल गई। फिलहाल निवास पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हादसे की वास्तविक परिस्थितियों और ब्रेक फेल होने के कारणों की जांच की जा रही है।
0
0
Report

कान्हा वन्यजीव में सौ साल बाद जंगली भैंसों की वापसी: मुख्यमंत्री ने रिहा किया

Mandla, Madhya Pradesh:100 साल बाद कान्हा के जंगलों में फिर गूंजेगी जंगली भैंसों की धमक! वाइल्ड बफेलो आसाम से लाए गए 8 जंगली भैंसों को मिला प्राकृतिक आवास, अब वंशवृद्धि की उम्मीद वीओ-1: तस्वीरें देखिए... ये सिर्फ जंगली भैंसों की रिहाई नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश के जंगलों में करीब सौ साल पुरानी वन्यजीव विरासत को फिर से जीवित करने की ऐतिहासिक पहल है। कान्हा टाइगर रिजर्व के सूपखार रेंज में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आसाम से लाए गए जंगली भैंसों को बड़े बाड़े में छोड़ा। अब ये विशालकाय वन्यजीव अपने अनुकूल वातावरण में स्वच्छंद विचरण कर सकेंगे। वीओ-2: दरअसल, कभी मध्यप्रदेश की धरती पर भी जंगली भैंसों की मौजूदगी हुआ करती थी, लेकिन समय के साथ ये यहां से विलुप्त हो गए। कान्हा की जैव विविधता और अनुकूल प्राकृतिक परिस्थितियों को देखते हुए इन्हें फिर से यहां बसाने की योजना बनाई गई। इसी अभियान के तहत 28 अप्रैल को आसाम से आठ जंगली भैंसों को कान्हा लाया गया था। कई महीनों तक अनुकूल वातावरण में रखने के बाद अब इन्हें बड़े बाड़े में छोड़ा गया है। उम्मीद है कि आने वाले समय में कान्हा के जंगलों में इनकी आबादी बढ़ेगी और इनका कुनबा फिर आबाद होगा। बाइट – डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश वीओ-3: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस उपलब्धि पर आसाम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जंगली भैंसों को कान्हा में फिर से स्थापित करने का यह अभियान का दूसरा चरण है। मुख्यमंत्री के मुताबिक, प्रदेश में वन्यजीवों को उनके अनुकूल इकोसिस्टम उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। बीते दिनों नौरादेही में चीतों को छोड़ने के बाद अब कान्हा में जंगली भैंसों को खुले वातावरण में विचरण का अवसर देना इसी प्रयास की अगली कड़ी है। वीओ-4: मुख्यमंत्री ने कहा कि कान्हा टाइगर रिजर्व की पहचान पूरी दुनिया में है। यहां वन्यजीवों की कई अद्भुत प्रजातियां मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वन्यजीवों के संरक्षण और उनके अनुकूल आवास विकसित करने के साथ ही मानव और वन्यजीवों के बीच बेहतर संतुलन स्थापित करने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं। आउट्रो: कुल मिलाकर, कान्हा में जंगली भैंसों की वापसी मध्यप्रदेश के वन्यजीव संरक्षण अभियान की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। अब निगाहें इस बात पर रहेंगी कि अनुकूल वातावरण में ये जंगली भैंसे किस तरह यहां अपनी स्थायी बसाहट बनाते हैं और आने वाले समय में इनका कुनबा कितना बढ़ता है।
0
0
Report
Advertisement

कानपुर में बेकाबू लोडर ने स्कूटी सवार को घसीटा, भीषण हादसा – वीडियो के साथ

Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर बेकाबु लोडर का कहर, स्कूटी को कई मीटर तक घसीटा, युवक बाल-बाल बचा एंकर-कानपुर के मुसानगर रोड स्थित नई नगर पालिका मार्केट के सामने शनिवार रात तेज रफ्तार लोडर ने पुरानी एलआईसी बिल्डिंग के पास बेकाबू हो कर कई ठेले व राहगीरों को टक्कर मारते हुए स्कूटी सवार को चपेट में ले लिया और कई मीटर तक घसीटता ले गया। पीड़ित शुभम पुत्र राजेन्द्र कुमार निवासी जवाहर नगर पश्चिमी ने बताया कि वह हमीरपुर से लौटकर बाजार में सामान खरीदकर घर जा रहे थे। मौके पर मौजूद दुकानदारों व राहगीरों ने किसी तरह बचाया, जिससे जान बच सकी, लेकिन स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित ने थाना में तहरीर देकर चालक व लोडर को पकड़ने और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
0
0
Report

गोंडा कोर्ट परिसर में बुलडोजर: अधिवक्ताओं के चैंबर तोड़े, आक्रोश

Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- जहां एक तरफ लखनऊ में अधिवक्ताओं के चेंबर पर बुलडोजर चला करके उनके चैंबर को तोड़कर सरकारी जमीन खाली कराई गई थी। तो वहीं दूसरी तरफ गोंडा कचहरी के अंदर भी आज रविवार देर शाम 2 घंटे जिला प्रशासन का बुलडोजर चला है। गोंडा सदर रजिस्ट्री कार्यालय के सामने बुलडोजर के माध्यम से सिटी मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा की मौजूदगी में लगभग 10 अधिवक्ताओं के चेंबर को बुलडोजर के माध्यम से तोड़कर के हटाया गया है। इसके साथ ही साथ तीन से चार अधिवक्ताओं ने खुद तीन दिन पहले में नोटिस के बाद आज अपने अधीवादी चैंबर को हटा लिया है ताकि उनके अधिवक्ता चेंबर पर बुलडोजर ना चले। तीन दिन पहले इन अधिवक्ताओं को नोटिस दी गई थी कि अपने-अपने चेंबर गोंडा रजिस्ट्री कार्यालय के सामने से हटा ले। क्योंकि वाहनों के पार्किंग की जगह नहीं है और आए दिन कचहरी में जाम की स्थिति रहती है। इनमें से लगभग 10 अधिवक्ताओं द्वारा अपना चैंबर नहीं हटाया गया था कुछ अधिवक्ताओं अपने चैंबर को बना करके चले गए थे जो लंबे समय से आ भी नहीं रहे थे। इस पूरी बुलडोजर कार्रवाई के बाद अब गोंडा की अधिवक्ताओं में आक्रोश भी देखने को मिल रहा है। अधिवक्ताओं की मांग गई कि उनके बैठने के लिए एक बढ़िया चेंबर बनवाया जाए ताकि सभी अधिवक्ता वहां पर बैठ सके जिन अधिवक्ताओं के चेंबर पर बुलडोजर चला है उन्हें कहीं ना कहीं जल्द से जल्द सरकार को स्थापित करना चाहिए。
0
0
Report

गाजीपुर: विभा पाल का सपा से इस्तीफा, बीजेपी में वापसी की चर्चा तेज

Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर सपा को बड़ा झटका! महिला सभा की जिलाध्यक्ष विभा पाल ने छोड़ी पार्टी, राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत से मुलाक़ात के बाद BJP में घर वापसी की चर्चा तेज!  सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष विभा पाल ने पद और पार्टी से दिया इस्तीफा विभा पाल ने खुद इस्तीफे की पुष्टि की, समय नहीं मिल पाने को बताया वजह 11 अक्टूबर को जिलाध्यक्ष पद से सौंपा था त्यागपत्र इस्तीफे के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं तेज, बीजेपी में घर वापसी की अटकलें गाजीपुर में समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है! सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष विभा पाल ने अपने पद के साथ पार्टी से भी इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे के बाद जिले के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। चर्चा है कि विभा पाल बीजेपी राज्यसभा सांसद डॉ संगीता बलवंत से मुलाकात की है और जल्द ही बीजेपी में शामिल हो सकती हैं। दरअसल गाजीपुर समाजवादी पार्टी की महिला सभा की जिलाध्यक्ष रहीं विभा पाल ने पार्टी से नाता तोड़ लिया है। खुद विभा पाल ने इस्तीफे की पुष्टि करते हुए बताया कि समय नहीं मिल पाने के कारण उन्होंने पद और पार्टी छोड़ने का फैसला लिया है। विभा पाल ने 11 अक्टूबर 2026 को जिलाध्यक्ष पद से अपना त्यागपत्र सौंपा। त्यागपत्र में उन्होंने व्यक्तिगत कारणों और अपरिहार्य परिस्थितियों का हवाला देते हुए संगठन की जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में असमर्थता जताई है। उन्होंने पार्टी नेतृत्व से त्यागपत्र स्वीकार कर उन्हें पद के दायित्वों से मुक्त करने का अनुरोध किया है। लेकिन इस इस्तीफे के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या विभा पाल एक बार फिर अपने पुराने राजनीतिक घर बीजेपी में वापसी करने जा रही हैं? राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि विभा पाल जल्द ही बीजेपी का दामन थाम सकती हैं। हालांकि, बीजेपी में उनकी वापसी को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। ऐसे में विभा पाल का समाजवादी पार्टी छोड़ना गाजीपुर की राजनीति में कितना असर डालेगा और क्या उनकी बीजेपी में वापसी होगी, इस पर सबकी निगाहें टिकी हैं। फिलहाल, इस्तीफे ने सियासी चर्चाओं को हवा दे दी है। अब देखना होगा कि विभा पाल की अगली राजनीतिक चाल क्या होती है और समाजवादी पार्टी उनके इस्तीफे के बाद संगठन में क्या बदलाव करती है। बाइट- विभा पाल- सपा महिलासभा जिलाध्यक्ष, गाजीपुर
0
0
Report
Advertisement

तातारपुर गांव में बच्चों की लड़ाई के बाद पड़ोसियों की मारपीट, सीसीटीवी वीडियो वायरल

Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर बुलंदशहर के ततारपुर गांव में बच्चे बच्चों की कहासुनी के बाद आपस में भिड़े पड़ोसी मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल बताया जा रहा है बच्चे बच्चों की लड़ाई में दोनों ही पड़ोसियों के बिच पहले कहा सुनी हुई और देखते ही देखते कुछ ही देर में दोनों पड़ोसी एक दूसरे पर टूट पड़े। इस मारपीट में दो लोग गंभीर घायल हुए हैं, एक के हाथ में फैक्चर तो दूसरे युवक की नाक में आया फैक्चर। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र के ततारपुर गांव की बताई जा रही है घटना。
0
0
Report

CLEAR ब्रांड के नाम से नकली पानी बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा

VIKRANT SRIVASTAVVIKRANT SRIVASTAVFollow8m ago
Naugarh, Uttar Pradesh:सिद्धार्थनगर। मोहाना थाना क्षेत्र के ऊंजी में नामी ब्रांड CLEAR से मिलते-जुलते ‘CLEAR ADVANCE’ नाम से पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर बनाने वाली फैक्ट्री पर पुलिस ने छापेमारी की। मौके से बड़ी मात्रा में पानी की बोतलें, स्टीकर और पैकिंग सामग्री बरामद की गई।कंपनी ने ट्रेडमार्क के कथित दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए एसएसपी को शिकायत दी थी। कंपनी के अधिकृत अधिवक्ता मनीष दूबे और राजन द्विवेदी की मौजूदगी में कार्रवाई हुई तथा फैक्ट्री को सील कर दिया गया। बरामद सामग्री की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
0
0
Report
Advertisement

शाजापुर में अष्टमी-नवमी-दशहरा पर शांतिपूर्ण माहौल के लिए पुलिस अलर्ट

Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर शहर में आगामी अष्टमी, नवमी एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए शाजापुर पुलिस अलर्ट मोड पर है। इसी के تحت पुलिस द्वारा रविवार शाम को शहर के प्रमुख मार्गों और बाजारों में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के माध्यम से पुलिस ने आम नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया, वहीं असामाजिक तत्वों को कानून व्यवस्था बिगाड़ने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी। फ्लैग मार्च पुलिस लाइन से प्रारंभ हुआ, जो नई सड़क, बड़ा चौक, सोमवारिया बाजार और टेंशन चौराहे सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। इसके बाद पुलिस बल वापस पुलिस लाइन पहुंचा। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस की मौजूदगी से यह संदेश दिया गया कि त्योहारों के दौरान शहर में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। त्योहार शांति और सद्भाव के साथ मनाएं. पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला ने बताया कि आगामी अष्टमी, नवमी और दशहरा पर्व को देखते हुए फ्लैग मार्च निकाला गया है। इसका उद्देश्य शहर के सभी नागरिकों को यह संदेश देना है कि वे अपने त्योहार शांति, सद्भाव और आपसी भाईचारे के साथ मनाएं। पुलिस पूरी तरह सतर्क है और किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार है। एसपी ने असामाजिक तत्वों को भी स्पष्ट संदेश दिया कि यदि किसी ने त्योहारों के दौरान माहौल बिगाड़ने या कानून व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास किया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस द्वारा शहर में सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जाएगी, ताकि सभी नागरिक सुरक्षित वातावरण में त्योहार मना सकें। गरबा पांडालों में सीसीटीवी और महिला वॉलिंटर भी रहेगी. एसपी ने बताया कि शहर में गरबा आयोजन के लिए सशर्त अनुमति दी गई है। गरबा पांडालों में आयोजकों को सीसीटीवी और महिला वॉलिंटर की व्यवस्था रखना है, इसके अलावा पुलिस बल भी नजर रखेगा, ताकि आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके। पुलिस द्वारा त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं. पुलिस प्रशासन का उद्देश्य है कि सभी पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हों और नागरिक बिना किसी भय के उत्सव में शामिल हो सकें। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे प्रशासन का सहयोग करें और शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में अपनी जिम्मेदारी निभائیں।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top