कानपुर देहातः शौच गई नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Shahjhanpur, Uttar Pradesh:।
सट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री शौच के लिए घर से बाहर गई थी, तभी गांव के पड़ोसी युवक ने अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। शोर मचाने पर मुंह दबाकर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी के पिता को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
