icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
209312
Mohd TasleemMohd TasleemFollow15 Feb 2025, 06:23 pm

कानपुर देहातः शादी में शामिल होने जा रहे बाइक सवार को ट्रक ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

Murlipur, Uttar Pradesh:

सट्टी थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर पेट्रोल पंप के पास सिकंदरा थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव निवासी चंद्रशेखर अपने भाई के साथ बाइक से भोगनीपुर मामा के बेटी की शादी में शामिल होने जा रहे थे, तभी आगे जा रहे साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में बाइक सवार अनियंत्रित हो गया और सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें बाइक पर सवार दोनों युवक दूर जा गिरे। जिससे चंद्रशेखर गंम्भीर रुप से घायल हो गया। साथी ने आटो से राजपुर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां मौजूद डाक्टर शिवकुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मदन राठौड़ के बयान पर कांग्रेस का हंगामा, इस्तीफे की मांग

Hanumangarh, Rajasthan:पाकिस्तान पर बयान देकर फंसे मदन राठौड़,कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा, शहीदों के अपमान का आरोप; देश से माफी मांगने को कहा हनुमानगढ़ में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के कथित बयान के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदर्शन किया। शनिवार को जंक्शन स्थित डीसीसी कार्यालय के बाहर उनका पुतला फूंका गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देश पर हुए प्रदर्शन में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मदन राठौड़ के इस्तीफे की मांग की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनीष मक्कासर ने आरोप लगाया कि राठौड़ ने कहा था कि अमेरिका-पाकिस्तान युद्ध में भाजपा के लोग पाकिस्तान की मदद करेंगे। मक्कासर ने इस बयान को देश के शहीदों का अपमान बताया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने भारत को नुकसान पहुंचाया है, ऐसे बयान देशवासियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाते हैं। कांग्रेस ने मांग की कि मदन राठौड़ शहीदों के परिवारों सहित पूरे देश से माफी मांगें और पद से इस्तीफा दें। आगामी चुनावों में जनता भाजपा को जवाब देगी, ऐसी चेतावनी भी दी गई। विजुअल बाइट :- मनीष मक्कासर,कांग्रेस जिलाध्यक्ष
0
0
Report

सरिस्का में ST-26 के दो शावकों का जन्म, बाघिन की पहली सफल प्रजनन

Jaipur, Rajasthan:सरिस्का में गूंजी नन्हे बाघों की किलकारी, ST-26 ने दिया 2 शावकों को जन्म जयपुर- अलवर के सरिस्का टाइगर रिजर्व में बाघिन ST-26 दो शावकों के साथ कैमरा ट्रैप में नजर आई है। वन विभाग के कैमरा ट्रैप में बाघिन अपने दोनों शावकों के साथ विचरण करती हुई कैद हुई। इसके साथ ही सरिस्का में बाघों की कुल संख्या बढ़कर 58 हो गयी है। शावक अकबरपुर और तालवृक्ष रेंज के वन क्षेत्र में देखे गए हैं। वन विभाग के अनुसार, करीब 6 से 7 वर्ष की बाघिन ST-26 सरिस्का की प्रसिद्ध बाघिन ST-14 की संतान है। ST-26 का यह पहला सफल प्रजनन है। सरिस्का में ही जन्मी बाघिन के शावकों के आने से यहां बाघों की आबादी को मजबूती मिली है। कैमेरे में कैद हुई बाघिन और नन्हे शावकों की मौजूदगी- वन विभाग की ओर से लगाए गए कैमरा ट्रैप में बाघिन अपने दोनों शावकों के साथ दिखाई दी है। तस्वीरों में शावक सक्रिय नजर आ रहे हैं। बाघिन मुख्य रूप से तालवृक्ष और अकबरपुर रेंज के जंगलों में विचरण करती है। शावकों की मौजूदगी सामने आने के बाद वन विभाग ने संबंधित क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। जंगल में बढ़ाई चौकसी, शावकों की सुरक्षा पर फोकस- शावकों की साइटिंग के बाद उप वन संरक्षक, बाघ परियोजना सरिस्का ने संबंधित रेंज के फील्ड स्टाफ को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। कैमरा ट्रैप और नियमित पैदल गश्त के जरिए बाघिन और शावकों की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। शावकों के आसपास मानवीय हस्तक्षेप और किसी भी तरह के व्यवधान को न्यूनतम रखने पर जोर दिया गया है। वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 और राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकारण (NTCA) के दिशा-निर्देशों के तहत क्षेत्र में सुरक्षा और गश्त व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं। ग्रामीणों से लेकर पर्यटकों तक, वन विभाग की अपील- वन विभाग ने स्थानीय ग्रामीणों, पर्यटकों और आमजन से वन्यजीवों से उचित दूरी बनाए रखने की अपील की है। पर्यटकों को पर्यटन नियमों का पालन करने और बाघिन व शावकों के करीब जाने से बचने की सलाह दी गई है। आसपास के गांवों में बाघ या अन्य वन्यजीव की मौजूदगी दिखाई देने पर तत्काल नजदीकी वन कार्यालय को सूचना देने की अपील की गई है।
0
0
Report

बारिश से जयपुर की 50 साल पुरानी रावण मंडी के पुतलों को नुकसान

Jaipur, Rajasthan:जयपुर-जयपुर में एक मंडी है,जो केवल रावणों के लिए सजती है। 50 साल से जयपुर के मानसरोवर में रावण मंडी लगाई जाती है। जिसमें दशहरे से पहले रावण के पुतले बिकते हैं. लेकिन अबकी बार भी जलने से पहले ही रावण गल गए। एक बारिश ने कारीगरों की मेहनत पर पानी फेर दिया। 50 साल से लग रही रावण मंडी- दशहरे से पहले जयपुर में रावण मंडी सज गई है। बाजार में छोटे से लेकर विशालकाय रावण के पुतले बिक्री के लिए तैयार हैं। करीब 50 साल से लग रही इस रावण मंडी में इस बार भी कारीगरों ने बड़े पैमाने पर पुतले तैयार किए हैं। बाजार में डेढ़ लाख रुपए तक की कीमत वाले रावण के पुतले उपलब्ध हैं। राजस्थान के अलावा दूसरे राज्यों से भी पुतलों के ऑर्डर मिल रहे हैं। हालांकि, बारिश ने कारीगरों की मेहनत और कमाई पर पानी फेर दिया है। बारिश से खराब हुए पुतले- रावण के पुतले तैयार करने वाले कारीगर दशहरे से काफी पहले ही काम शुरू कर देते हैं। बांस, कागज और अन्य सामग्री की मदद से पुतलों को आकार दिया जाता है। इसके बाद उन्हें रंग-रोगन कर अंतिम रूप दिया जाता है। इस काम में कारीगरों और उनके परिवारों की मेहनत के साथ बड़ी रकम भी लगती है।इस बार बारिश के कारण तैयार पुतलों को नुकसान पहुंचा है। कई पुतले दशहरे पर जलने से पहले ही गल गए। ऐसे में कारीगरों के सामने तैयार पुतलों को सुरक्षित रखने की चुनौती खड़ी हो गई है। बारिश से हुए नुकसान के चलते उनकी मेहनत और लागत दोनों पर असर पड़ा है। कर्ज लेकर तैयार किए पुतले- रावण मंडी में पुतले बनाने वाले कई कारीगर कर्ज लेकर इस कारोबार में पैसा लगाते हैं। उन्हें उम्मीद रहती है कि दशहरे पर पुतलों की बिक्री से लागत निकलने के साथ मुनाफा भी होगा। लेकिन बारिश ने उनकी उम्मीदों को झटका दिया है। पुतले खराब होने से बिक्री प्रभावित होने का खतरा बढ़ गया है। दूसरे राज्यों से भी आते हैं ऑर्डर- जयपुर की रावण मंडी की पहचान लंबे समय से बनी हुई है। यहां तैयार होने वाले पुतलों की मांग दूसरे राज्यों तक रहती है। डेढ़ लाख रुपए तक के पुतले इस बाजार की विविधता और बड़े आयोजनों के लिए होने वाली मांग को दर्शाते हैं। अब कारीगरों की नजर दशहरे तक मौसम साफ रहने और बचे हुए पुतलों की बिक्री पर टिकी है。
0
0
Report
Advertisement

व्हीड Wardha में फडणवीस के प्रचार मेले में भीड़, किसानों को 5 हजार रुपये मदद

Wardha, Maharashtra:वर्धा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पॉईंटर फडणवीस ऑन पदवीधर संवाद मेळावा आज वर्धा मध्ये उमेदवार सुधाकर कोरडे यांच्या प्रचाराकरता पदवीधरांचा मेळावा घेण्याकरिता मी आलो होतो वर्धा जिल्ह्यामध्ये भारतीय जनता पार्टी आणि महायुतीला प्रचंड अशा प्रकारचा आशीर्वाद लोकांकडून मिळतो आहे आज आपण बघितलं असेल अबूतपूर्व अशा प्रकारची गर्दी संख्या होती मेळाव्याला होती मला पूर्ण विश्वास आहे नागपूर पदवीधर मतदारसंघांमध्ये भारतीय जनता पार्टी महायुतीची जागा आमची उमेदवार सुधाकर कोरडे पहिल्या पसंतीचे निवडून येतील फडणवीस ऑन मायक्रो फायनसस मायक्रो फायनान्स च्या संदर्भात अनेक तक्रारी आमच्याकडे येतात त्या कंपन्यांना देखील आम्ही सूचना दिलेल्या आहेत दुष्काळाचा काढत त्यांनी आणू नये तर त्याच्यावर कारवाई केली जाईल फडणवीस ऑन अर्थखात आमची चर्चा झाली चर्चेत आम्ही बघऊन घेऊ फडणवीस ऑन शेतकरी मदत असा आहे की पहिल्यांदा अग्रीम मदत आपण दिलेली आहे राज्याच्या इतिहासात डिसेंबरच्या आधी कधीच पैसे मिळालेले नाही आता इंडिया रेप च्या कायद्यामुळे पैसे देणे शक्य झालं मार्ग काढला पाच हजार रुपये दिले आहेत आतापर्यंत जर बघितलं त्याच्याकडे कमी आराधी असते मिनिमम पैसे हजार रुपये असतात कमीत कमी आराधी असणाऱ्या शेतकऱ्याला ही किमान पाच हजार रुपये मिळतील बाकीच्यांना कंपल्सशन मिळेल आपल्याच बाजूला कर्नाटक राज्य आहे तिथेही इतकाच भीषण दुष्काळ आहे तिथे त्यांनी अडीच हजार रुपये दिले काँग्रेसचे नेते जे जीआर का काढत नाही कर्नाटकने जीआर काढला आता ते मात्र मूग गिळून बसलेले आहेत महाराष्ट्र मध्ये आम्ही पाच हजार रुपये दिलेले आहेत शेतकऱ्यांच्या दुःख मोठा आहे त्या दुःखाच्या तुलनेत पाच हजार रुपयाची किंमत माहिती आहे जे मोठ्या मोठ्या बंगल्यात राहतात ज्या मोठमोठ्या गाड्या फिरतात त्यांना पाच हजार रुपयाची किंमत समजू शकत नाही.. बाईट - देवेंद्र फडणवीस, मुख्यमंत्री
0
0
Report

जबलपुर गरबा पांडाल: मुस्लिम युवक वेश बदलकर पकड़े, घमासान जारी

Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर में गरबा पांडाल के गरबा के दौरान मुस्लिम युवक वेश बदलकर आते-जाते पकड़े गए हैं. विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के द्वारा इस मामले में आपत्ति जताई गई है और उनका कहना है कि अगर भविष्य में कोई भी विधर्मी गरबा पांडाल में मिलता है तो उसका हिसाब बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता बराबर कर देंगे. वहीं मुस्लिम समाज के लोगों का कहना है कि यदि किसी धर्म के द्वारा उन्हें प्रतिबंधित किया गया है तो उन्हें कार्यक्रम में भाग नहीं लेना चाहिए. गरबा में यदि मुसलमानों को प्रतिबंधित किया गया है तो उन्हें वहां नहीं जाना चाहिए.
0
0
Report
Advertisement

सिंगरौली नगर निगम में पार्षद-उपयंत्री भिड़ंत, स्ट्रीट लाइट और आपत्तिजनक भाषा के कारण हंगामा

Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली नगर निगम परिषद की बैठक में पार्षद रामनरेश शाह और उपयंत्री प्रवीण गोस्वामी के बीच विवाद सामने आया है। मामला वार्ड में स्ट्रीट लाइट की समस्या और फोन पर वार्ता के दौरान आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल से जुड़ा है। पार्षद का कहना है कि उनके वार्ड में नगर निगम के ठेकेदार द्वारा लगाए गए बिजली के खंभों पर लगी स्ट्रीट लाइट बार-बार खराब हो रही है, जिससे वार्ड अंधेरे में रहता है और लोग उनसे सवाल करते हैं। पार्षद के मुताबिक, उन्होंने इस समस्या को लेकर उपयंत्री को फोन किया, पर संतोषजनक जवाब नहीं मिला, और अधिकारी ने उन्हें शब्दों में संबोधित किया गया, जिससे उनकी गरिमा को ठेस पहुंची। उन्होंने यह भी कहा कि फोन पर उन्होंने गाली-गलौज की बात स्वीकार की है। वहीं, उपयंत्री प्रवीण गोस्वामी ने सदन में अपना पक्ष रखते हुए पार्षद पर आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि पहले हुए विवाद के बाद उन्होंने पार्षद से बातचीत बंद कर दी थी और सदन में भी उन्होंने वही शब्द दोहराए, जिस पर वहां मौजूद महिला सदस्य, नगर निगम कमिश्नर सविता प्रधान और नगर निगम अध्यक्ष ने आपत्ति जताई। कमिश्नर ने कहा कि नगर निगम के पास केवल तीन-चार गाड़ियां हैं और हर जगह पहुंचना संभव नहीं, जबकि अध्यक्ष ने कहा कि आपत्तिजनक शब्दों के दोहराने से सदन की गरिमा को ठेस पहुंची है। आगे कार्रवाई क्या होगी, यह देखना है और वार्ड की खराब स्ट्रीट लाइट की समस्या का समाधान कब होता है, यह भी अहम सवाल है क्योंकि समस्या जनता तक पहुंच रही है।
0
0
Report

Naila Durgaotsav: 150 फीट पंडाल, 35 फीट दुर्गा माता और 3D लेजर शो

Taga, Chhattisgarh:जांजगीर-चांपा: नैला दुर्गोत्सव की भव्यता ने खींचा ध्यान, 150 फीट ऊंचा पंडाल और लेजर लाइट का 3D शो बना आकर्षण स्लग – नैला दुर्गोत्सव में भव्यता का अद्भुत संगम, अक्षरधाम मंदिर की तर्ज पर बना विशाल पंडाल जांजगीर-नैला में दुर्गोत्सव की भव्यता इन दिनों आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। करीब 150 फीट ऊंचा और 200 फीट चौड़ा विशाल पंडाल, मां दुर्गा की 35 फीट ऊंची प्रतिमा और आधुनिक लेजर लाइट तकनीक से प्रस्तुत किए जा रहे 3D शो इस आयोजन को खास पहचान दे रहे हैं। अमेरिका के न्यू जर्सी स्थित स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर की तर्ज पर तैयार किए गए पंडाल में धार्मिक आस्था और आधुनिक तकनीक का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। शाम होते ही रोशनी से जगमगाता पंडाल श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करता है। मां दुर्गा के दर्शन के साथ धार्मिक प्रसंगों पर आधारित लेजर शो लोगों के लिए विशेष आकर्षण बने हुए हैं। लेजर शो बना खास आकर्षण नैला दुर्गोत्सव की एक बड़ी खासियत आधुनिक लेजर लाइट तकनीक से दिखाए जाने वाले 3D शो हैं। धार्मिक प्रसंगों को रोशनी और दृश्य प्रभावों के माध्यम से प्रस्तुत करने का यह तरीका लोगों के लिए खास अनुभव बन रहा है। भगवान शिव और भगवान श्रीराम से जुड़े दृश्यों की प्रस्तुतियां भी इस आयोजन के आकर्षण में शामिल बताई गई हैं। शाम के समय पंडाल की जगमगाती रोशनी और 3D शो का नजारा उत्सव की रौनक बढ़ाता है। यहां श्रद्धालुओं को मां दुर्गा के दर्शन के साथ तकनीक के जरिए धार्मिक कथाओं को देखने का अवसर मिलता है। यही वजह है कि यह आयोजन पारंपरिक दुर्गा पूजा के साथ आधुनिक प्रस्तुति का उदाहरण भी बन रहा है। आस्था और परंपरा का संगम नैला का दुर्गोत्सव केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि स्थानीय संस्कृति, परंपरा और सामूहिक सहभागिता का भी प्रतीक है। मां दुर्गा की आराधना, पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रमों के बीच पूरा माहौल भक्तिमय नजर आता है। श्रद्धालुओं के लिए यह उत्सव आस्था से जुड़ने और परिवार के साथ धार्मिक वातावरण का अनुभव करने का अवसर है। करीब 150 फीट ऊंचा भव्य पंडाल, 35 फीट की मां दुर्गा की प्रतिमा और लेजर लाइट के जरिए 3D शो। नैला का दुर्गोत्सव धार्मिक आस्था, भव्य निर्माण और आधुनिक तकनीक के संगम की तस्वीर पेश कर रहा है। मां दुर्गा के दर्शन और उत्सव की भव्यता इसे जांजगीर-चांपा जिले के प्रमुख आकर्षणों में शामिल करती है
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली में यमुना घाटों पर 7-10 बजे महा-स्वच्छता अभियान, मुख्यमंत्री सहित बड़ी टीम सक्रिय

New Delhi, Delhi:दिल्ली सरकार और भारतीय जनता पार्टी द्वारा 18 अक्टूबर यानि रविवार को 'चलो यमुना' (स्वच्छ यमुना प्रहरी) महा-स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा सुबह 7:00 बजे से 10:00 बजे तक दिल्ली के 28 यमुना घाटों पर यह अभियान एक साथ चलाया जाएगा इस अभियान में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, केंद्रीय मंत्री एवं दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा, भाजपा कार्यकर्ता, दिल्ली सरकार के मंत्री-विधायक, विभिन्न एनजीओ, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन और दिल्ली विश्वविद्यालय के हज़ारों छात्र-छात्राएं शामिल होंगे यमुना नदी के तटों से गंदगी को सब मिलकर साफ करेंगे.यमुना को साफ करना सरकार की पहली प्राथमिकताओं में से एक रही है और लगातार इस पर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है. केंद्र सरकार भी यमुना की सफाई की मॉनिटरिंग लगातार कर रही है.
0
0
Report

ABVP की तिरंगा यात्रा ने वाराणसी में एकता और लोकतंत्र की प्रतिबद्धता जाहिर की

JPJai Pal14m ago
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी, उत्तर प्रदेश: वाराणसी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से एक बड़ी तिरंगा यात्रा निकाली। इसमें बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स और युवाओं ने हिस्सा लिया, हाथ में तिरंगा लेकर भारत की एकता, अखंडता और लोकतंत्र को बनाए रखने का वादा किया। हिस्सा लेने वालों ने यह भी कहा कि वे भारत को बांग्लादेश और नेपाल जैसे हालात का सामना करने से रोकेंगे। वाराणसी, उत्तर प्रदेश: ABVP के स्टेट मिनिस्टर शिवम सिंह कहते हैं, "जो लोग संवैधानिक संस्थाओं पर डर, धमकी और डरा-धमकाकर देश में अशांति की स्थिति पैदा कर रहे हैं। यह देश संवैधानिक सिस्टम और देश के लोकतांत्रिक सिस्टम से कोई समझौता नहीं करेगा। अगर कोई अशांति की स्थिति पैदा करने की कोशिश करता है, तो हमें इस देश के लोकतांत्रिक सिस्टम पर भरोसा है...."
0
0
Report
Advertisement

अमेठी में अवैध खनन वीडियो के बाद प्रशासन ने चार वाहन दबोचे

Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी जनपद में अवैध खनन लगातार जारी, ग्रामीणों ने अवैध खनन का वीडियो बना कर किया सोशलमीडिया पर वायरल, वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए अवैध खनन कर रहे वाहनों को पुलिस लाई थाने, दिन रात अवैध खनन कर रहे खनन माफियाओं पर सख्त हुआ प्रशासन, अवैध खनन में संलिप्त चार वाहनों को पुलिस लाई थाने, वायरल वीडियो के बाद सख्त हुआ प्रशासन, जिला खनन अधिकारी ने जामो थाने में दर्ज कराया मुकदमा, बताया जा रहा है कि मानक के विपरीत हो रहा था खनन, जिसको लेकर ग्रामीणों में था रोष, अमेठी के जामो थाना क्षेत्र के दक्खिनवारा गांव में हो रहा था अवैध खनन।
0
0
Report

तिलौली में अंतिम संस्कार के दौरान मधुमक्खी हमला, दर्जनों घायल

Jaipur, Rajasthan:भीलवाड़ा, आसींद आसींद के तिलौली गांव में अंतिम संस्कार के दौरान मधुमक्खियों का हमला, दर्जनों लोग घायल तीन जनों का आसींद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार जारी, अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी भीलवाड़ा-आसींद। तिलौली गांव में शनिवार सुबह सेन समाज की महिला लाड देवी के अंतिम संस्कार के दौरान श्मशान भूमि पर अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। हमले में दर्जनों लोग मधुमक्खियों के डंक से घायल हो गए। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे。 जानकारी के अनुसार, श्यामलाल सेन की पत्नी लाड देवी कई दिनों से बीमार चल रही थीं। उनकी मृत्यु के बाद शनिवार सुबह करीब 10 बजे परिजन और ग्रामीण अंतिम संस्कार के लिए श्मशान भूमि पहुंचे थे। इस दौरान अंतिम संस्कार की तैयारी के लिए लकड़ियां एकत्रित की जा रही थीं। तभी पेड़ पर बैठी मधुमक्खियों ने अचानक लोगों पर हमला कर दिया。 घटना के बाद घायलों को तत्काल तिलौली गांव लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद करीब 10 से 15 लोगों को आसींद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। इनमें दिनेश सेन, लक्ष्मीलाल सेन और मुकेश कुमार सेन का उपचार जारी है, जबकि अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई。 घायल दिनेश सेन ने बताया कि अंतिम संस्कार की तैयारी के दौरान अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया, जिससे वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top