Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kannauj209733

कन्नौज न्यूज़

Feb 05, 2026 15:39:48
Jalalabad, Uttar Pradesh
ग्राम सभा जशैरा के मजरा साहते पुरवा स्वतंत्र समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण द्वारा गांव की जल भराव को देखकर सभी गलियों को सुंदरीकरण करवाने को कहा ब्लॉक प्रमुख जलालाबाद वीर सिंह भदौरिया भाजपा के वरिष्ठ नेता कल मौजूद थे
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Feb 05, 2026 16:36:08
Ghungchiyayi, Uttar Pradesh:पूरनपुर। जबरन घर में घुसने के मामले को लेकर गांव में विवाद हो गया। तहसील क्षेत्र के गांव सिमरिया ता.अजीतपुर बिल्हा निवासी गंगाराम ने बताया कि बुधवार को देर शाम वह अपने घर पर था। उसकी पुत्री भी घर पर थी। आरोप है कि गांव निवासी एक युवक दरवाजे पर पहुंचा और गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर मारपीट पर आमादा हो गया। इस पर पीडित ने दरवाजा बंद कर मामले की सूचना पर डायल 112 पुलिस पहुंची। जिस पर भाग गया। आरोप है कि पुलिस के जाने के बाद युवक फिर उसके घर पहुंचा और घुसने का प्रयास किया। इसके बाद युवक खपरैल पर चढ़ गया और उनको तोड़कर अंदर आने की कोशिश की। शोर मचाने पर कई लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर फिर दोबारा पुलिस मौके पर पहुंची। कार्रवाई के लिए पुलिस को मामले की तहरीर दी गई है। पुलिस ने वताया मामले की तहरीर पर जांच की जा रही है। मामला सही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। -------
1
comment0
Report
Feb 05, 2026 16:34:59
Churai Dalpatpur, Uttar Pradesh:मीरगंज। पूर्व में आयोजित समाधान दिवस में आई शिकायतों को लेकर गुरुवार को जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने मीरगंज तहसील में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मीरगंज एसडीएम से समाधान दिवस का रजिस्टर मंगवाया और उसमें दर्ज शिकायतों की गहन समीक्षा की। जिलाधिकारी ने रजिस्टर में दर्ज शिकायतों पर अंकित मोबाइल नंबरों पर फोन कर सीधे फरियादियों से बात की। इस दौरान बिजली के बिल संशोधन में आ रही समस्या को लेकर एक फरियादी से फोन पर बातचीत की और जानकारी ली कि उसकी शिकायत का समाधान हुआ है या नहीं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिजली बिल संशोधन सहित सभी जनशिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि समाधान दिवस की शिकायतों में लापरवाही मिलने पर जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान तहसील की कार्यप्रणाली और व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया। इस मौके पर उपजिलाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
0
comment0
Report
Feb 05, 2026 16:34:57
uttrapradesh, Uttar Pradesh:लंबित वादों के निस्तारण में प्रगति पर जताया संतोष, भूमाफियाओं पर सख्ती के निर्देश मीरगंज। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने गुरुवार को तहसील मीरगंज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तहसील परिसर में स्थित अभिलेखागार, तहसीलदार न्यायालय, नायब तहसीलदार न्यायालय सहित विभिन्न पटलों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने धारा 24, 34, 35, 38 एवं 80 के अंतर्गत लंबित वादों की पेंडेंसी की समीक्षा की, जिसमें तहसील मीरगंज की स्थिति संतोषजनक पाई गई। पांच वर्ष से अधिक अवधि से लंबित मामलों के निस्तारण में भी तहसील की प्रगति सराहनीय रही। समीक्षा में केवल दो वाद ही लंबित पाए गए, जिस पर जिलाधिकारी ने संतोष व्यक्त किया। अभिलेखागार के निरीक्षण में सभी पत्रावलियां सुव्यवस्थित पाई गईं। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को अभिलेखागार में तहसील का नक्शा लगाए जाने के निर्देश दिए। तहसील परिसर में साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाएं भी दुरुस्त मिलीं। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार को आय, जाति एवं मूल निवास प्रमाणपत्र निर्धारित समयावधि में जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रतिदिन प्रातः 10 से 12 बजे तक जनता दर्शन के दौरान जनसुनवाई कर आमजन की समस्याओं का गंभीरता से निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने भूमाफियाओं के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी मीरगंज आलोक कुमार, तहसीलदार मीरगंज सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। एक्शन मोड में दिखे जिलाधिकारी, समाधान दिवस रजिस्टर की जांच मीरगंज। पूर्व में आयोजित समाधान दिवस में आई शिकायतों को लेकर गुरुवार को जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने मीरगंज तहसील में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मीरगंज एसडीएम से समाधान दिवस का रजिस्टर मंगवाया और उसमें दर्ज शिकायतों की गहन समीक्षा की। जिलाधिकारी ने रजिस्टर में दर्ज शिकायतों पर अंकित मोबाइल नंबरों पर फोन कर सीधे फरियादियों से बात की। इस दौरान बिजली के बिल संशोधन में आ रही समस्या को लेकर एक फरियादी से फोन पर बातचीत की और जानकारी ली कि उसकी शिकायत का समाधान हुआ है या नहीं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिजली बिल संशोधन सहित सभी जनशिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि समाधान दिवस की शिकायतों में लापरवाही मिलने पर जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान तहसील की कार्यप्रणाली और व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया। इस मौके पर उपजिलाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
0
comment0
Report
RVRaunak Vyas
Feb 05, 2026 16:32:16
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से बड़ी खबर सीएम भजनलाल शर्मा ने विधानसभा में खेजड़ी कानून की बात, मुख्यमंत्री ने आज विधानसभा में दिया बयान, राज्य के कल्पवृक्ष खेजड़ी को बचाने के लिए कानून लाएंगे, प्रदेश की खेजड़ी संरक्षित होगी; मुख्यमंत्री की प्रदेश के पर्यावरण संतों से मुलाकात हुई थी और उसी समय खेजड़ी के संरक्षण के लिए कानून बनाने को लेकर सीएम गंभीर रहे। आज विधानसभा में कहा कि इसकी प्रक्रिया पूरी होते ही सदन में मसौदा पेश कर देंगे और सख्त कानून लागू करेंगे। मुख्यमंत्री के बयान के बाद बीजेपी पदाधिकारियों और पर्यावरण प्रेमियों ने खुशी जताई। राजस्थान के इतिहास में पहली बार स्वयं मुख्यमंत्री ने विधानसभा से विश्वास दिलाया; कानून जल्द आएगा।
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Feb 05, 2026 16:32:01
Dhanbad, Jharkhand:आईआईटी आइएसएम धनबाद का कैंपस अंतरिक्ष विज्ञान की रोमांचक दुनिया से सराबोर है। कैंपस में नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर हैदराबाद संचालित इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन की स्पेस ऑन व्हील्स बस यहाँ पहुंच चुकी है। बस के भीतर प्रवेश करते ही ऐसा लगेगा कि ज्ञान की एक छोटी अंतरिक्ष यात्रा शुरू हो गई हो। यहां भारतीय प्रक्षेपण यानों के कार्यशील स्केल मॉडल, रॉकेट लांच के सिमुलेशन और अंतरिक्ष तकनीक के विकास को दर्शाते विस्तृत मॉडल लगाए गए हैं। प्रदर्शनी में भारत के प्रमुख अंतरिक्ष मिशनों को दर्शाते मॉडल और दृश्य भी शामिल हैं, जो युवाओं को विज्ञान और इंजीनियरिंग में करियर बनाने के लिए प्रेरित करते हैं। यह सिर्फ एक प्रदर्शनी बस नहीं, बल्कि भारत की अंतरिक्ष उपलब्धियों का चलता-फिरता संग्रहालय है। रॉकेट, उपग्रह और अंतरग्रहीय मिशनों को किताबों से निकालकर सीधे दर्शकों के सामने जीवंत रूप में पेश कर रही है। आईआईटी धनबाद के छात्र, कर्मचारी और उनके परिजन आज से इसका भ्रमण कर रहे हैं। अन्य छात्र, पूर्व छात्र और आगंतुक छह से आठ फरवरी तक इस प्रदर्शनी का लाभ उठा सकते हैं। पृथ्वी की कक्षा में घूमते उपग्रहों और पेलोड सिस्टम के मॉडल यह समझाते हैं कि उपग्रहों को कैसे डिजाइन और सुरक्षित रूप से लॉन्च किया जाता है। क्रू एस्केप सिस्टम का मॉडल मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशनों में सुरक्षा तकनीक को दर्शाता है, जबकि रिमोट सेंसिंग उपग्रहों के प्रदर्शन यह बताते हैं कि अंतरिक्ष तकनीक रोज़मर्रा की ज़िंदगी में कैसे काम आती है। विशेषज्ञ छात्रों से सीधे संवाद कर डेमो, क्विज और चर्चाओं के माध्यम से जटिल वैज्ञानिक अवधारणाओं को आसान भाषा में समझा रहे हैं। यह संवाद जिज्ञासा को प्रेरणा में बदलने का काम कर रहा है। सैटेलाइट इमेजरी के नमूने और इंटरएक्टिव डिस्प्ले मौसम पूर्वानुमान, जलवायु अध्ययन, आपदा प्रबंधन, कृषि, वन मानचित्रण, जल संसाधन योजना, दूरसंचार, टेलीमेडिसिन, नागरिक उड्डयन और समुद्री नेविगेशन जैसे क्षेत्रों में अंतरिक्ष डेटा के उपयोग को सरल तरीके से समझाते हैं। शुरुआती उपग्रहों से लेकर आधुनिक अंतरिक्ष अभियानों तक की यह यात्रा भारत की प्रगति की कहानी कहती है。
0
comment0
Report
DSDeepesh shah
Feb 05, 2026 16:31:37
0
comment0
Report

AMAsheesh Maheshwari
Feb 05, 2026 16:30:20
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
HUHITESH UPADHYAY
Feb 05, 2026 16:19:49
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एमडी फैक्ट्री मामले में फरार 25 हजार रुपए के इनामी आरोपी रोहित मोगरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। चार फरवरी को पुलिस निरीक्षक शम्भूसिंह थानाधिकारी प्रतापगढ़ एवं अनुसंधान अधिकारी शिवलाल मीणा थानाधिकारी अरनोद के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने इनामी आरोपी को पकड़ा। एक फरवरी की देर रात कोतवाली पुलिस ने शहर के वॉटर वक्र्स रोड स्थित पानी की टंकी के पास एक किराणा एवं जनरल स्टोर तथा उसके पीछे बने अनाज के गोदाम की आड़ में संचालित एमडी फैक्ट्री पर छापा मारा था। कार्रवाई के दौरान मौके से 106 ग्राम एमडी, एमडी निर्माण में प्रयुक्त 114 किलो 750 ग्राम लिक्विड केमिकल, सात प्लास्टिक के जरीकेन, ड्रम, खाली केन, इलेक्ट्रॉनिक हीटर, इंडक्शन हीटर, मोटर, बिलोने की मशीन, एंगल मशीन, इलेक्ट्रॉनिक कांटा, ट्रे सहित बड़ी मात्रा में उपकरण और सामग्री जब्त की गई थी। जांच में सामने आया कि यह दुकान और गोदाम धर्मचंद मोगरा और रोहित मोगरा के हैं। छापे के दौरान आरोपी रोहित मोटरसाइकिल मौके पर छोडकऱ फरार हो गया था, वहीं धर्मचंद व एक अन्य भी फरार हो गए थे। इसके बाद पुलिस की ओर से धर्मचंद और रोहित पर 25-25 हजार रुपए का नकद इनाम घोषित किया गया। इनामी आरोपी रोहित मोगरा घटना के बाद मध्यप्रदेश में फरारी काट रहा था। पुलिस टीम ने लगातार दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी को NDPS न्यायालय प्रतापगढ़ में पेश किया गया, जहां से पाँच दिन का पुलिस कस्टडी रिमांड प्राप्त किया गया है। आरोपी से MD फैक्ट्री से जुड़े अन्य पहलुओं को लेकर गहन पूछताछ जारी है। वहीं आरोपी के गोदाम पर कल नगर परिषद ने बुलडोजर कार्रवाई की है
0
comment0
Report
VAVijay Ahuja
Feb 05, 2026 16:19:25
Payikapuram, Andhra Pradesh:ऊधमसिंहनगर जिले के रूद्रपुर में एक परिवार विशेष समुदाय से परेशान होकर पलायन को मजबूर है, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर भी सुनवाई न करने के आरोप लगाए हैं। जनपद मुख्यालय रूद्रपुर की सुभाष कालोनी में एक परिवार ने विशेष समुदाय के कुछ लोगो पर मारपीट का आरोप लगाया और पुलिस को तहरीर देने के बाद भी कार्रवाही न करने का आरोप लगाते हुए घर के बाहर मकान बिकाऊ का बोर्ड लगाया है। इससे पुलिस और खुफिया विभाग में हड़कंप मच गया, हालांकि पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सुभाष कालोनी निवासी कमलेश ने बताया कि पड़ोस के रहने वाले आकिब, शाकिब, मुस्कान, गुड्डु और पप्पू के द्वारा आये दिन उनसे झगड़ा किया जाता है; बीते दिनों बच्चों के विवाद में उनसे मारपीट की गई, जिसमें उनकी माँ उर्मिला के सर में गंभीर चोट आई है, उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहले भी उनका उत्पीड़न किया गया, पुलिस में शिकायत करने पर सुनवाई न होने के कारण उन्होंने अपना घर बेचने का फैसला किया, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और उनके घर पहुंचकर जाँच शुरू की है।
0
comment0
Report
AMALI MUKTA
Feb 05, 2026 16:19:10
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी से इंसानियत को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक दूधमुंही बच्ची को नहर पुल के पास लावारिश हालत में छोड़ दिया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। यह मामला कौशांबी थाना क्षेत्र के गौरए नहर पुल के पास का है। स्थानीय लोगों के मुताबिक बच्ची की उम्र करीब 10 से 12 दिन बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि अपनी बहन के घर जा रही एक महिला को नहर के पास से रोने की आवाज सुनाई दी। महिला जब मौके पर पहुंची तो कपड़ों में लिपटी एक नवजात बच्ची लावारिश हालत में पड़ी मिली। महिला ने इंसानियत दिखाते हुए तुरंत बच्ची को उठाया और आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को सुरक्षित रूप से मेडिकल कॉलेज कौशांबी में भर्ती कराया। डॉक्टरों के मुताबिक फिलहाल बच्ची की हालत स्थिर बताई जा रही है। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से बच्ची को छोड़ने वालों की पहचान की जा रही है। एक तरफ जहां समाज में रिश्तों की बात की जाती है, वहीं इस तरह की घटनाएं इंसानियत पर सवाल खड़े करती हैं। फिलहाल पुलिस बच्ची के माता-पिता की तलाश में जुटी है।
0
comment0
Report
AMAsheesh Maheshwari
Feb 05, 2026 16:18:52
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top