icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284001
Praveen BhargavPraveen BhargavFollow6 Oct 2024, 12:33 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पैसे के विवाद में युवक की हत्या, शव कुएं में मिला; तीन गिरफ्तार

Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पैसे के विवाद में युवक की हत्या कर उसके शव को 30 फीट गहरे कुएं में फेंक दिया गया मोहन नगर पुलिस को सूचना मिली कि बंद पड़े पुराने कुएं में किसी भारी भरकम चीज के गिरने की आवाज आसपास के लोगों ने सुनी है जिसके बाद फौरन मोहन नगर पुलिस मौके पर पहुंची और फिर एसडीआरएफ की टीम को इसकी सूचना दी गई एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और आधे घण्टे तक रेस्क्यू कर कुएं से शव को निकाला गया मृतक की पहचान यशवंत सारथी के रूप में हुई जो की शक्ति नगर का रहने वाला है मृतक के सर पर नोकीली वस्तु से हमले के निशान भी थे जिसके बाद पुलिस ने विवेचना शुरू की और विवेचना करते ही पूरी कहानी सामने आ गई पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है फिलहाल मामले की विवेचना की जा रही है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

बेतिया के सुपरकॉप एसपी शौर्य सुमन को सम्मान, पूर्णिया का एसएसपी बनेगा

Bettiah, Bihar:बेतिया के सुपरकॉप एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन को सरकार ने सम्मान दिया है; एसएसपी बनकर पूर्णिया में लॉ एंड आर्डर संभालेंगे. जी हां हम बात कर रहे हैं बेतिया एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन की जिन्हें सुपरकॉप कहा जाता है. राजनीतिक संरक्षण प्राप्त पीनू डॉन को गिरफ्तार कर एसपी शौर्य सुमन ने बेतिया समेत पूरे बिहार में पुलिस के इकबाल को बुलंद किया था. पीनू के गिरफ्तारी के बाद एसपी शौर्य सुमन ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. एक के बाद एक बेतिया पुलिस की कार्रवाई ने एसपी शौर्य सुमन को सुपरकॉप बना दिया. 6 घंटे में अपहृत मासूम बच्चे की बरामदगी गोरखपुर से कर बेतिया पुलिस ने पूरे बिहार पुलिस के लिए शानदार पुलिसिंग का नजीर पेश किया था. 12 घंटे के अंदर पांच नाबालिग लड़कियों को मुंबई से बरामद कर बेतिया एसपी ने बिहार पुलिस के परचम और उसके इकबाल स्थापित किया था. नरकटियागंज में जेई हत्याकांड में उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर सीबीआई के तर्ज पर काम कर बेहतर पुलिसिंग का नजीर पेश किया था. लगातार कई थानाध्यक्षों को निलंबित कर शानदार पुलिस कप्तान होने का सबूत पेश किया था. लेकिन कुछ सप्ताह पहले एसपी शौर्य सुमन ने एक साथ 14 पुलिस पदाधिकारियों और 26 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर बिहार में एक शानदार एसपी होने का मुहर लगा दिया. बेतिया में हर अपराध का 24 घंटे से लेकर 48 घंटे में उद्भेदन हो जाता था. किसी भी अपराध की सूचना पर आमजन चौक चौराहों पर चर्चा करते थे. 24 घंटे में यह अपराधी धरे जायेंगे क्योंकि बेतिया में सुपरकॉप एसपी शौर्य सुमन है. आम जनता का पुलिस पर ऐसा विश्वास पहली बार देखा गया. जनता की विश्वास को देखते हुए बेतिया एसपी शौर्य सुमन ने भी शानदार कार्य किया. बेतिया में उनका कार्यकाल शानदार रहा. उनके तबादला होने पर चौक चौराहों पर चर्चा हो रही है. शौर्य सुमन के नाम से अपराधी थर थर कांपते थे. एक ऐसा एसपी जो पीनू डॉन को बेइज्जत कर जिस तरह से गिरफ्तार किया था, उस तरह से शायद कोई एसपी पीनू डॉन के साथ करने की हिमाकत नहीं करता. बेतिया में अपराध और अपराधियों की बात होगी तब तेज तरार आईपीएस बिहार पुलिस का सुपरकॉप डॉक्टर शौर्य सुमन की भी बात होगी. बेतिया एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन को सरकार ने सम्मान दिया है; डॉक्टर शौर्य सुमन को एसएसपी बनाकर पूर्णिया का एसएसपी बनाया है.
0
0
Report

NTA ने NEET री-एग्जाम के लिए ड्रेस कोड और सुरक्षा नियम घोषित किए

Jaipur, Rajasthan:NEET री-एग्जाम को लेकर NTA सख्त… ड्रेस कोड को लेकर एनटीए की नई एडवाइजरी NEET UG री-एग्जाम 21 जून को किया जाएगा आयोजित परीक्षा केंद्र पर होगी सख्त सुरक्षा जांच और फ्रिस्किंग अभ्यर्थियों को हल्के रंग के, आरामदायक और आधी बाजू के कपड़े पहनने की सलाह बड़े बटन, जिप, मेटल की चीजें, भारी एक्सेसरीज से बचने की सलाह स्मार्ट वॉच, डिजिटल वॉच, मोबाइल, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर रोक जूते की जगह स्लीपर या साधारण सैंडल पहनना एडमिट कार्ड, पहचान पत्र जरूरी एडमिट कार्ड को सुरक्षित रखने के लिए पारदर्शी प्लास्टिक पाउच इस्तेमाल किया जा सकता है धार्मिक चिह्न, पोशाक या जरूरी वस्तुओं के साथ आने वाले अभ्यर्थियों की होगी अतिरिक्त जांच जिसके लिए कुछ देर पहले पहुंचना होगा NTA ने अभ्यर्थियों को केवल आधिकारिक अपडेट पर भरोसा करने की अपील की
0
0
Report
Advertisement

प्रधानपति के पेड़ कटाई पर डीएम ने गठित की जाँच कमेटी

Moradabad, Uttar Pradesh:स्लग --खबर का असर रिपोर्ट --राजवीर चौधरी / बिजनौर एंकर --प्रशासक नियुक्त होते ही प्रधान पति ने किया बड़ा खेल। ZEE मीडिया की खबर का हुआ बड़ा असर। डीएम जसजीत कौर ने पेड़ चोरी के मामले में बनाई जाँच कमेटी। डीएम ने SDM और रेंजर को सोपी जाँच। प्रधान पति शौरभ त्यागी पर ग्रामीणों ने लगाया था ग्राम समाज की जमीन में खड़े हरे पेड़ो को चोरी से कटवाने का आरोप। बिजनौर के गांव राघोराम पुर गांव का मामला। वीओ --यूपी में ग्राम प्रधानों का कार्यकाल पूरा होने के बाद यूपी सरकार ने ग्राम प्रधानों को चुनावी तोफा देते हुए उनको ही प्रशासक नियुक्त कर दिया था। तो वही बिजनौर जिले के राघोरामपुर गांव के प्रधान पति शौरभ त्यागी ने 27 मई को दिन निकलते ही ग्राम समाज की सरकारी भूमि पर खड़े पेड़ो पर आरा चलवा दिया ग्रामीणों को ज़ब सूचना मिली तो कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पेड़ो को रुकवाने का प्रयास किया तो प्रधान पति ने ग्रामीणों को धमका कर भगा दिया। ग्रामीणों ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पेड़ों के कटान को रोकवाया। फिर ग्रामीणों ने इस मामले की लिखित शिकायत डीएम और SDM से की लेकिन कुछ नहीं हुआ। ज़ब इस मामले को ZEE मीडिया ने प्रमुखता से उठाया तो डीएम जसजीत कौर ने इस पूरे मामले की जाँच कराने को जाँच कमेटी बनाई है। अब इस विवादित प्रकरण की जाँच SDM और वन रेंजर करेंगे। बाइट --अंकित त्यागी शिकायत कर्ता
0
0
Report

टिहरी गढ़वाल के हक के लिए आमरण अनशन: 12% रॉयल्टी से निःशुल्क बिजली-पेयजल मांग

New Tehri, Uttarakhand:टिहरी गढ़वाल के अधिकारों की मांग को लेकर संघर्ष तेज, टिहरी गढ़वाल के हक और अधिकारों की लड़ाई को लेकर पवित्र खैट पर्वत पर चल रहा आमरण अनशन आज दूसरे दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारी नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि जब तक टिहरी गढ़वाल के न्यायोचित अधिकारों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा। आंदोलन की मुख्य मांग है कि टिहरी बांध से प्राप्त होने वाली 12 प्रतिशत रॉयल्टी का लाभ सीधे टिहरी गढ़वाल के विकास और जनकल्याण के लिए सुनिश्चित किया जाए। इस रॉयल्टी के माध्यम से टिहरी गढ़वाल के लोगों को निःशुल्क बिजली, निःशुल्क पेयजल, बेहतर शिक्षा व्यवस्था, सुदृढ़ स्वास्थ्य सुविधाएं तथा स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएं। इसके अतिरिक्त आंदोलनकारियों ने मांग की है कि टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड में उत्तराखंड राज्य को 25 प्रतिशत हिस्सेदारी प्रदान की जाए, जिससे राज्य और विशेष रूप से टिहरी क्षेत्र के लोगों को उनके संसाधनों का न्यायसंगत लाभ मिल सके। आंदोलनकारियों ने कहा कि टिहरी बांध के निर्माण के लिए क्षेत्र की जनता ने अपना घर, भूमि, संस्कृति और विरासत तक का बलिदान दिया है। इसलिए अब समय आ गया है कि टिहरी गढ़वाल को उसके अधिकार और विकास का उचित हिस्सा मिले। उन्होंने प्रदेश सरकार से शीघ्र वार्ता कर मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की है, ताकि आंदोलन का सम्मानजनक समाधान निकल सके。
0
0
Report

जबलपुर में दुकान विवाद के कारण दो पक्षों में मारपीट

Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर मध्य प्रदेश दुकान के विवाद पर दो पक्षों में मारपीटहंगामा एंकर।जबलपुर के गढ़ा थाना अंतर्गत मेडिकल इलाके में जेडीए की दुकान को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में मारपीट और झूमा झटकी भी हुई। मामले की सूचना मिलने पर गढ़ा पुलिस मौके पर पहुंची बताया जाता है कि आशीष चौधरी और नितिन जैन के बीच एक दुकान को लेकर विवाद चल रहा है जिसके बाद रात में दोनों पक्षों के लोग दुकान के सामने जाकर हंगामा करने लगे। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच मारपीट भी होने लगी।मामले की सूचना मिलने पर गढ़ा थाने से पुलिस बल भी मौके के पर पहुंचा। गढ़ा थाना प्रभारी प्रसन्न कुमार शर्मा का कहना है कि दोनों पक्षों के द्वारा शिकायत दर्ज की गई है जांच के बाद मामला दर्ज किया जाएगा। बाईट आशीष चौधरी पीड़ित बाईट वैभव पेशवानी पीड़ित बाईट प्रसन्न कुमार शर्मा टी आई गढ़ा थाना
0
0
Report
Advertisement

बेलतरा के पास ट्रेलर पलटने से दो भाइयों की दर्दनाक मौत

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलतरा के पास एक बेहद दुखद सड़क हादसा सामने आया है, जहां तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों मृतक भाई मजदूरी का काम खत्म कर अपनी बाइक से वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बेलतरा के निकट हाईवे पर ट्रेलर चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया, जिससे बेकाबू होकर भारी वाहन पलट गया। ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दोनों भाई उसके नीचे दब गए, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और क्रेन की मदद से ट्रेलर के नीचे दबे शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
0
0
Report

कोटा: तलवंडी में तीन बदमाश बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद

Kota, Rajasthan:कोटा में बेखौफ चोर: तलवंडी में घर के बाहर खड़ी बाइक पार, सीसीटीवी में कैद हुए तीन बदमाश कोटा। शहर के तलवंडी थाना क्षेत्र के सेक्टर-2 (वार्ड नंबर 71) में गुरुवार अल सुबह बाइक चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ निवासी हनुमान गर्ग के घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल को एक बाइक पर सवार होकर आए तीन अज्ञात बदमाशों ने चंद सेकंड में पार कर दिया। यह पूरी वारदात पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें आरोपियों के चेहरे और चोरी की हरकत साफ नजर आ रही है। सुबह बाइक गायब देखकर जब पीड़ित ने फुटेज खंगाली, तब घटना का पता चला। स्थानीय निवासियों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश है। लोगों का कहना है कि महज 500 मीटर की दूरी पर पुलिस थाना होने के बावजूद चोर बेखौफ हैं और क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों में आधा दर्जन से अधिक चोरियाँ हो चुकी हैं। कॉलोनी के सुरक्षा गेट टूटे हैं और सरकारी सीसीटीवी कैमरे लंबे समय से खराब पड़े हैं। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और फुटेज के आधार पर चोरों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top