284003
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में वृक्षारोपण और भूजल जन जागरूकता अभियान का शुभारंभ
Jhansi, Uttar Pradesh:आज बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी में आयोजित वृक्षारोपण महाभियान के तहत "एक पेड़ मां के नाम" पौधारोपण किया गया और भूजल सप्ताह के उपलक्ष्य में "जल बचायें, जीवन बचायें" भूजल जन जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा राज्य मंत्री मा. रजनी तिवारी, मा. एमएलसी डॉ. बाबूलाल तिवारी, डीएफओ जी बी शिन्दे, कुलसचिव विनय कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर सिंह और अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
J&K हेल्थ कॉन्क्लेव: Telemedicine और ड्रोन से पहुंच होगी हर जगह
Srinagar, Uttarakhand:Governor, Manoj Sinha inaugurated the 3rd edition of the CII Jammu & Kashmir Health Conclave. The Lieutenant Governor emphasised the transformative vision of “Health Services Anytime, Anywhere” and highlighted the role of innovation, resilience and inclusive growth in shaping the future of healthcare. Extending best wishes to Ujala Cygnus for its new initiative, the “Peace and Wellbeing Foundation,” the Lieutenant Governor noted that the conclave is a platform for discussion and a collective opportunity to redefine healthcare delivery in Jammu Kashmir and other states. Citing the example of an ASHA worker using tele-consultation to connect patients in remote villages with district hospitals, the Lieutenant Governor said that telemedicine is a revolutionary step that eliminates geographical barriers. He stressed that technology must serve humanity, ensuring that even the most remote communities have access to timely medical care. The Lieutenant Governor said that modern tools should inspire solutions for easy accessibility of best possible healthcare to all the citizens. He urged stakeholders to make Jammu Kashmir a laboratory for low-cost, high-impact innovations such as drone-based delivery of medical supplies and solar-powered cold chains for high-altitude health centres. The Lieutenant Governor outlined three pressing challenges confronting global health systems including rising healthcare expenditure. He called for a shift towards prevention, early intervention and regular screening to reduce dependence on costly treatments. “We need to move beyond a system that treats illness to one that protects and promotes health. We must prioritise regular screening, easy access to primary healthcare services and timely treatment,” the Lieutenant Governor said. He also emphasized expanding training capacity, supporting wellbeing of medical staff and leveraging telemedicine to extend reach. “We need to expand training capacity in medical and nursing education and ensure access to health services in rural and remote areas through telemedicine. Most importantly, we must also take care of the wellbeing of our health workers. Better staffing, reduced administrative burden and mental-health support are fundamental requirements of a strong health system,” he said.0
0
Report
हापुड़ के सिंभावली में तेजाब हमले में दो बहनें गंभीर, आरोपी हिरासत में
Hapur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के सिंभावली थाना क्षेत्र में देर रात एक ऐसी घटना हुई, जिसने सभी के होश उड़ा दिए. यहां माधापुर गांव में घर में सो रही दो सगी बहनों पर आधी रात को घर में घुसकर आए एक सिरफिरे युवक ने तेजाब फेंक दिया. हमले में दोनों बहनें बुरी तरह झुलस गईं, जिन्हें आनन-फानन में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया है. पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को अपनी हिरासत में ले लिया है. वारदात के पीछे रिश्ता टूटने की रंजिश बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार घटना सिंभावली के गांव माधापुर की है. यहां देर रात करीब डेढ़ से दो बजे के बीच जब परिवार के लोग गहरी नींद में सो रहे थे, तभी एक युवक घर में घुस आया और उसने सो रही दोनों बहनों पर तेजाब उड़ेल दिया. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, लेकिन घर में चीख-पुकार मच गई. चीख पुकार सुनकर जागे परिजनों ने जब उठकर नजारा देखा, तो दोनों बहनें बुरी तरह से झुलसी हुई थी. इसकी सूचना परिजनों ने तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल दोनों बहनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया. वहीं, घटना के संबंध में पीड़िता के पिता रोशन ने बताया कि उन्होंने अपनी बड़ी बेटी कीर्ति का रिश्ता हापुड़ की आवास विकास कॉलोनी निवासी हर्ष भाटी के साथ तय किया था. जब परिवार को युवक के नशे की लत और गलत आदतों की जानकारी हुई, तो उन्होंने शादी से इनकार कर दिया. इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया. तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी हर्ष भाटी को हिरासत में ले लिया है. सीओ गढ़मुक्तेश्वर राहुल यादव ने बताया कि थाना सिंभावली क्षेत्र के ग्राम माधापुर में रात करीब 3 बजे डायल-112 पर दो लड़कियों पर तेजाब डाले जाने की सूचना मिली थी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए भेजा. परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. प्रथम दृष्टया रिश्ता टूटने से क्षुब्ध होकर घटना कारित करना सामने आया है. नामजद आरोपी को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है. वहीं, इस घटना के बाद से गांव में दहशत और आक्रोश है. फिलहाल, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई में जुटी है.0
0
Report
जालौन में घर के जुए के अड्डे पर छापेमारी, 9 जुआरियों समेत 11 गिरफ्तार
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में पुलिस ने रिहायशी इलाके में चल रहे जुएं के अड्डे पर की छापेमारी, पुलिस टीम ने जुए की सूचना पर राजेश यादव के घर में की छापेमारी, छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 9 जुआरियों को किया गिरफ्तार, भारी पुलिस बल को देखकर कई जुआरी मौके से हुए फरार, पकड़े गए जुआरियों के कब्जे से 1 लाख 62 हजार 270 रुपए कैश समेत 9 मोबाइल फोन बरामद, पुलिस ने फरार लोगों समेत 11 लोगों पर जुआ अधिनियम में मामला किया दर्ज, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बघौरा का मामला。0
0
Report
Advertisement
लखीमपुर खीरी में पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार कर कानून कार्रवाई की
Lakhimpur, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ पुलिस का एक्शन लगातार जारी है इसी क्रम में पलिया कोतवाली प्रभारी शिवाजी दुबे ने थाना इलाके में शांति व्यवस्था बिगाड़ने की फिराक में लगे 10 लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही को अमली जामा पहनाया है। इससे पहले भी नशे के कारोबार के रूप में संलिप्त कई बड़े नशा तस्करों को सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है। पुलिस ने यह कार्रवाई 170,126 ,135 बी एन एस के तहत की है। पलिया थाना पुलिस के कार्यशैली से अपराध करने वालों लोगों में बड़ा मैसेज गया है।0
0
Report
श्योपुर के जनसंवाद में रीना मीणा का तीखा तेवर, प्रशासन पर सवालों की गूंज
Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर एंकर - रायपुरा ग्राम पंचायत में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान श्योपुर जनपद अध्यक्ष रीना आशीष मीणा का अलग ही तेवर देखने को मिला। कार्यक्रम में जनता की कम मौजूदगी और व्यवस्थाओं को लेकर उन्होंने नेताओं और अधिकारियों पर जमकर नाराजगी जताई। रीना मीणा ने मंच से कहा, “जिस दिन मैं विधायक बन गई, उस दिन इस जिले का सिस्टम बदल दूंगी। चूड़ियां मैं भिजवा रही हूं, पहन लेना… सब ऐसे ही विधायक बन गए।” उन्होंने कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी को लेकर भी सवाल उठाते हुए कहा, “कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बैठी हैं, बस जनता को विश्वास नहीं रहा, इसलिए जनता नहीं आई।” जनपद अध्यक्ष के इन तीखे बयानों से जनसंवाद कार्यक्रम में माहौल गरमा गया। उन्होंने मंच से अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देने की बात कही। रीना मीणा के बयान का वीडियो अब चर्चा में है। उनके तेवरों ने एक बार फिर स्थानीय राजनीति और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।0
0
Report
वन विभाग ने सर्पदंश और जंगली सूअर से फसल नुकसान पर मार्गदर्शिका जारी की
Routhiya, Uttarakhand:स्लग: सर्पदंश और जंगली सूअरों को लेकर वन विभाग की अहम जानकारी.. स्थान : रुद्रप्रयाग, 30 अगस्त एंकर: रुद्रप्रयाग में सर्पदंश और जंगली जानवरों से फसलों को हो रहे नुकसान को लेकर वन विभाग ने लोगों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। DFO विनीत कुमार मिश्रा ने बताया कि जिले की विभिन्न वन रेंजों में एंटी वेनम ड्रग उपलब्ध है। वहीं जंगली सूअर और नीलगाय से फसलों को नुकसान होने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत अनुमति लेकर कार्रवाई की जा सकती है। वीओ: सांप के काटने की घटना होने पर घबराने के बजाय तत्काल संबंधित वन विभाग के अधिकारियों से संपर्क करना जरूरी है। DFO विनीत कुमार मिश्रा के मुताबिक अगस्त्यमुनि, जखोली, खाखरा और रुद्रप्रयाग समेत जिले की सभी रेंजों के रेंज कार्यालयों में एंटी वेनम ड्रग उपलब्ध है। सर्पदंश की सूचना मिलने पर ग्रामीण अपने क्षेत्र के वन दरोगा या रेंज अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर एंटी वेनम जल्द उपलब्ध कराया जा सके। समय पर एंटी वेनम मिलना सर्पदंश के मरीज की जान बचाने में बेहद महत्वपूर्ण हो सकता है। वीओ: वहीं दूसरी ओर खेतों और निजी भूमि में जंगली सूअर और नीलगाय से फसलों को नुकसान होने की स्थिति में भी वन विभाग ने प्रक्रिया स्पष्ट की है। DFO के अनुसार निर्धारित सरकारी प्रावधानों के तहत वन विभाग से अनुमति लेकर लाइसेंसी बंदूक के माध्यम से कार्रवाई की जा सकती है। यह अनुमति अधिकतम एक माह तक वैध रहती है और इसके लिए निर्धारित शर्तों का पालन करना अनिवार्य है।ग्रामीण अपनी शिकायत और अनुमति से संबंधित आवेदन ग्राम प्रधान के माध्यम से भी वन विभाग तक पहुंचा सकते हैं। कार्रवाई के बाद वन्यजीव के शव के निस्तारण की प्रक्रिया भी वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी में निर्धारित वन्यजीव कानून के तहत पूरी की जाएगी। बाइट: विनीत कुमार मिश्रा, DFO रुद्रप्रयाग0
0
Report
Advertisement
पांड्यावाड़ा में बदमाशों का हमला, युवक अस्पताल में भर्ती
Dungarpur, Rajasthan:युवक पर धारदार हथियार से हमला, डूंगरपुर जिला अस्पताल में चल रहा इलाज मामले के अनुसार, पांड्यावाड़ा निवासी रमेश परमार पिता शंकर परमार बीती रात अपने चचेरे भाइयों मोहन और गोवर्धन के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में घात लगाकर बैठे 12 से अधिक लोगों ने अचानक उनकी बाइक को रुकवा लिया। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, हमलावरों ने धारदार हथियारों से रमेश पर हमला कर दिया। घटना के दौरान हुए शोर-शराबे और चीख-पुकार को सुनकर आसपास के ग्रामीण और परिजन तुरंत मौके की ओर दौड़े। ग्रामीणों को आता देख हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर देखा तो रमेश के सिर और कंधे पर गंभीर चोटें आई थीं और वह खून से लथपथ बेसुध पड़ा था। घटना के तुरंत बाद परिजनों ने 108 एम्बुलेंस को सूचना दी और घायल रमेश को डूंगरपुर जिला अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों की देखरेख में उसका गहन उपचार चल रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ितों ने कल्याणपुर थाने में हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश में जगह-जगह दबिश दी जा रही है।0
0
Report
तालेड़ा के छात्र को सांप काटने से कोटा मेडिकल कॉलेज में मौत
Kota, Rajasthan:तालेड़ा निवासी छात्र को सांप ने काटा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हुई मौत परिवार का अकेला लड़का था प्रदीप कोटा बूंदी जिले के तालेड़ा कस्बे में 12वीं कक्षा के एक छात्रा को पलंग पर सोते हुए सांप ने काट लिया जिसकी मेडिकल कॉलेज अस्पताल कोटा में इलाज के दौरान मौत हो गई मृतक के पिता ब्रह्मानंद प्रजापति ने जानकारी देते हुए सुबह 6:30 बजे बताया क्यों उनका इकलौता पुत्र प्रदीप प्रजापति तालेड़ा में 12वीं कक्षा की पढ़ाई कर रहा था 28 अगस्त रात्रि को उसको सांप ने काट लिया पता चलने पर परिजनों ने सांप को मारकर पीड़ित को कोटा मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाये जहां इलाज के दौरान उसकी आज मौत हो गई पिता ब्रह्मानंद ने बताया कि वह उनका एक एक ही लड़का था शो को मेडिकल कॉलेज अस्पताल की मूर्ति पर रखवाया गया है पुलिस पोस्टमार्टम करवाएगी0
0
Report
झुंझुनूं में रुपये लेन-देन के विवाद में युवक पर हमला; 5 बदमाश फरार
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं शहर में रुपयों के लेन-देन को लेकर एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच लोगों ने युवक पर लोहे की चेन से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक को उपचार के लिए राजकीय बीडीके अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस को दी रिपोर्ट के अनुसार, मुबारिक उर्फ सेठी का अकरम पुत्र मुमताज के साथ काफी समय से रुपयों का लेन-देन चल रहा था। मुबारिक ने अपने बकाया रुपयों के लिए अकरम को फोन किया। आरोप है कि अकरम ने रुपये देने के बहाने उसे शहर के दो नंबर रोड पर बुलाया। मुबारिक के अनुसार, जब वह बाइक लेकर बताए गए स्थान पर पहुंचा तो वहां कुछ लोग मौजूद थे। आरोप है कि वहां पहुंचते ही उस पर लोहे की चेन से हमला कर दिया गया। इसके बाद अकरम सहित करीब पांच लोगों ने उसके साथ मारपीट की। हमले में मुबारिक गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही बेहोश हो गया। बाद में उसे उपचार के लिए राजकीय बीडीके अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई। पीड़ित की रिपोर्ट पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है। मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
चौथ के बरवाड़ा में दूध 80 रुपए/लीटर और घी 1500 रु/किग्रा तय
Sawai Madhopur, Rajasthan:चौथ का बरवाड़ा कस्बे में स्थित शिव मंदिर पार्क में रविवार को दूध देने वाले किसानों एवं दूध विक्रेताओं की बैठक आयोजित हुई। बैठक में बढ़ती महंगाई और पशुपालन की बढ़ती लागत को देखते हुए दूध एवं घी के भाव पर चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से दूध विक्रेताओं की कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसके बाद दूध के नए भाव को लेकर निर्णय लिया गया। सर्वसम्मति से 1 सितंबर 2026 से दूध का भाव 80 रुपए प्रति लीटर निर्धारित करने का फैसला किया गया। वहीं बैठक में भैंस के घी का भाव 1500 रुपए प्रति किलो रखने पर भी सहमति बनी। दूध विक्रेताओं का कहना है कि पशु आहार, चारा और अन्य खर्चों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिसके चलते दूध के भाव में बदलाव करना जरूरी हो गया है। बैठक के दौरान दूध की गुणवत्ता बनाए रखने और दूध विक्रेताओं के बीच आपसी समन्वय को लेकर भी चर्चा हुई। बैठक में बड़ी संख्या में दूध देने वाले किसान एवं विक्रेता मौजूद रहे।0
0
Report
धर्मांतरण के आरोप वाले मदरसे का पूर्ण ध्वस्तीकरण, 6 दिन की लंबी कार्रवाई समाप्त
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:धर्मांतरण के आरोप वाला मदरसा जमीदोंज मुजफ्फरनगर जनपद के रतनपुरी थाना क्षेत्र के फूलत गांव स्थित दारुल उलूम रहीमिया मदरसे पर प्रशासन की ध्वस्तीकरण कार्रवाई छठे दिन भी जारी रही। शनिवारदेर शाम तक चली इस कार्रवाई में बुलडोजर और पोकलेन मशीनों से मदरसे की सभी इमारतों और मीनार को गिरा दिया गया और मदरसे के अवैध निर्माण को जमींदोज कर दिया गया। इस दौरान मौके पर रतनपुरी और खतौली पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रही। आपको बता दे की यह कार्रवाई ग्राम सभा की भूमि पर अवैध निर्माण को लेकर की गई है। राजस्व विभाग की जांच में मदरसे की जमीन को सरकारी जमीन पाया गया था, जिसके बाद 17 अगस्त को इसे सरकारी भूमि घोषित कर दिया गया और निर्माण को अवैध करार दिया गया था। इसी के आधार पर तहसीलदार और एडीएम स्तर की जांच के बाद ध्वस्तीकरण का निर्णय लिया गया। इस मदरसे पर गांव के ही एक व्यक्ति ने हिंदू युवक-युवतियों के धर्मांतरण का आरोप लगाया था। एसएसपी संजय कुमार वर्मा के अनुसार शिकायत के आधार पर पुलिस ने मदरसे के संचालक मौलाना हिफजुर्रहमान अंसारी और उनके दो बेटों जुबैर अंसारी और जुनैद अंसारी के खिलाफ बीएनएस की धारा 352/351(2) और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन अधिनियम 2021 की धारा 3/5(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस दोनों बेटों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।बताया जा रहा है कि पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर शुरू हुई इस कार्रवाई में पिछले 6 दिनों मे इस मदरसे के 1300 गज मे बने अवैध निर्माण को जमींदोज कर दिया गया है अब अवैध निर्माण पूरी तरह ध्वस्त हो चूका है.0
0
Report
रुद्रप्रयाग में वायरल फीवर का प्रकोप, अस्पतालों में भीड़ और प्रशासन अलर्ट
Routhiya, Uttarakhand:रुद्रप्रयाग में वायरल फीवर का प्रकोप बढ़ रहा है. जिला अस्पताल समेत विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में बुखार, सर्दी-जुकाम और अन्य वायरल लक्षणों वाले मरीजों की भीड़ बढ़ रही है. खासकर छोटे बच्चों में वायरल फीवर का असर तेज है. राज्य सरकार की ओर से एडवाइजरी जारी करने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है. जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने बताया कि एडवाइजरी मिलने के बाद चिकित्सा से जुड़े सभी विभागों और डॉक्टरों की टीम को अलर्ट मोड पर रखा गया है. जिन क्षेत्रों में बुखार या वायरल फीवर की शिकायतें सामने आ रही हैं, वहाँ कैंप लगाए जा रहे हैं, जांच की जा रही है और आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं. प्रशासन का कहना है कि घबराने की जरूरत नहीं है, पर किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए. खासकर बच्चों में बुखार के लक्षण दिखने पर समय रहते चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की गई है. बाइट: डॉ महेश जोशी, फिजिशियन; बाइट: विशाल मिश्रा, जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग0
0
Report
Advertisement
शक्कर महँगाई पर प्रशासन की सख्त निगरानी, बिलासपुर में जमाखोरी रोकने के निर्देश
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर।शक्कर के बढ़ते दामों को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। खुले बाजार में शक्कर की कीमतों में अचानक तेजी के बीच काला बाजारी और मुनाफाखोरी की आशंका बढ़ गई है। इसे देखते हुए कलेक्टर संजय अग्रवाल ने खाद्य विभाग और संबंधित अधिकारियों को सख्त निगरानी के निर्देश दिए हैं। प्रशासन की नजर खास तौर पर थोक और चिल्हर बाजारों पर रहेगी। खाद्य विभाग शक्कर की आवक, बिक्री और वास्तविक स्टॉक की नियमित जांच करेगा। स्टॉक रजिस्टर में कम माल दिखाकर कृत्रिम अभाव पैदा करने या महंगे दामों पर शक्कर बेचने की कोशिश करने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा। विभाग की टीम व्यापारियों के स्टॉक रजिस्टर, बिक्री बिल और गोदाम में रखे वास्तविक माल का मिलान करेगी। जरूरत पड़ने पर दुकानों और गोदामों में औचक निरीक्षण भी किया जाएगा। प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि शक्कर की जमाखोरी, कालाबाजारी या मुनाफाखोरी पकड़े जाने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई होगी। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि आम लोगों को बेवजह महंगाई की मार से बचाने के लिए बाजार पर लगातार नजर रखी जा रही है और किसी भी सूरत में मुनाफाखोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी,0
0
Report
ओरछा में बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति बैठक शुरू, मंत्रियों का पहुंचना जारी
Morena, Madhya Pradesh:ओरछा में बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, मंत्रियों के पहुंचने का सिलसिला जारी ओरछा में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक शुरू होने जा रही है। बैठक में शामिल होने के लिए मध्य प्रदेश सरकार के मंत्रियों और बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के कार्यकाल की यह पहली प्रदेश कार्यसमिति बैठक है। कुछ ही देर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी ओरछा पहुंचेंगे। बैठक से पहले रजिस्ट्रेशन स्थल पर जी मीडिया संवाददाता ने मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना और मंत्री नारायण सिंह कुशवाह से खास बातचीत की। बैठक में संगठन को मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों और सरकार की योजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा होने की उम्मीद है。0
0
Report
सीतापुर में भारी बारिश से दीवार गिरने से 3 घायल, अस्पताल में भर्ती
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर ब्रेक बारिश के चलते देर रात कच्ची दीवार गिरने से 3 लोग घायल. मलबे में दबकर जयपाल, पत्नी राजरानी और 2 साल की बेटी घायल. तीनों को जिला अस्पताल भेजा गया. कोतवाली देहात के धरनाग गांव का मामला.0
0
Report
Advertisement
