icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284003
Mohit Singh ChadarMohit Singh ChadarFollow10 May 2025, 02:06 pm

झांसी में पुलिस अधीक्षक को मिली फर्जी शिकायतों की चौंकाने वाली शिकायत

Jhansi Rly. Settl, Jhansi, Uttar Pradesh:

झांसी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए,प्रार्थी ने बताया कि प्रार्थीगण सामाजिक व सम्मानित परिवार से ताल्लुक रखते हैं एवं प्रार्थीगणों में सेना से रिटायर्ड एवं वर्तमान में राजस्व अधिकारियों के पद पर आसीन व्यक्तिगण हैं, किंतु कुछ असामाजिक भू- माफिया प्रवृत्ति के व्यक्ति प्रार्थीगणों की प्रतिष्ठा से ईर्ष्या एवं द्वेष रखते हैं और जिसके परिपेक्ष्य में समय समय पर प्रार्थीगणों के विरूद्ध दूसरों को उकसा कर फर्जी व मनगढन्त शिकायतें करवाते रहते हैं, जो जांचोपरान्त पूर्णतः असत्य पायी जाती है। अतः आपसे निवेदन है कि फर्जी व झूठे घटनाक्रम को दर्शाकर करायी गयी शिकायत की निष्पक्षतापूर्ण जांच कराई जाए एवं उनके विरूद्ध आवश्यक कानूनी कार्यवाही किये जाने व न्याय की गुहार लगाई।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement

हजारीबाग के इचाक में तेल टैंकर से हादसा, बाइक सवार की मौत

Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग। जिले के इचाक थाना क्षेत्र अंतर्गत इचाक मोड़ के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा ऑयल टैंकर और बाइक के बीच हुआ। मृतक की पहचान बरही निवासी नंदकिशोर महतो के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में मातम छा गया, वहीं आक्रोशित परिजनों ने घटनास्थल पर हंगामा करते हुए सड़क जाम कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, नंदकिशोर महतो हजारीबाग से बरही की ओर जा रहे थे। इसी दौरान इचाक मोड़ के समीप वह एक ऑयल टैंकर की चपेट में आ गए। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, दुर्घटना में उनके माथे पर गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। परिजनों ने घटना के बाद मुआवजे और परिवार के भविष्य को लेकर अपनी मांगें रखीं। उन्होंने प्रशासन से लिखित आश्वासन देने की मांग की कि परिवार के एक सदस्य को नौकरी और एक करोड़ रुपये मुआवजे के तौर पर दिए जाएं। मांगों को लेकर परिजनों ने सड़क जाम कर दिया, जिससे घटनास्थल पर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना मिलने के बाद इचाक के अंचल अधिकारी (सीओ) और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने आक्रोशित परिजनों को समझाने और स्थिति को सामान्य करने का प्रयास किया। अंचल अधिकारी ने कहा कि मृतक के परिजनों को नियमानुसार मिलने वाले मुआवजे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। जिस ऑयल टैंकर से दुर्घटना हुई है, उसके संबंधित पक्ष से भी बातचीत कर मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा, मृतक जिस बैंक में कार्यरत थे, वहां से मिलने वाले संभावित मुआवजे के संबंध में भी पहल की जाएगी। अंचल अधिकारी ने आश्वस्त किया कि प्रशासन नियमानुसार हरसंभव कार्रवाई करेगा। हालांकि,परिजन अपनी मांगों पर लिखित आश्वासन देने की मांग कर रहे हैं। बताया जाता है कि नंदकिशोर मेहता हजारीबाग स्थित जैन फाइनेंस बैंक में कार्यरत थे। उनके परिवार में माता-पिता, भाई, पत्नी और एक छोटी बच्ची हैं। उनकी असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार के सामने अब भविष्य और आजीविका को लेकर भी गंभीर चिंता खड़ी हो गई है। फिलहाल, परिजनों की मुआवजे और नौकरी की मांग तथा प्रशासन की ओर से नियमानुसार सहायता दिलाने के आश्वासन के बीच मामले को सुलझाने का प्रयास किया गया।
0
0
Report
Advertisement

Muzaffarpur: 21 kilo गांजा के साथ बाइक तस्कर गिरफ्तार, नेटवर्क खंगाला जाएगा

Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर लाखों रुपए के गांजा ले कर बाइक से जा रहे तस्कर गिरफ्तार। गिरफ्तार तस्कर के पास से 21 किलो गांजा जब्त किया गया है। अब पुलिस गिरफ्तार गांजा तस्कर से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है। बिहार में शराबबंदी के बाद सूखे नशा तस्करी बढ़ गया है, लेकिन पुलिस भी सूखा नशा का तस्करी करने वालों के खिलाफ़ कार्रवाई तेज कर दी है और सूखा नशा के बढ़ते प्रचलन को देखते हुए एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र के निर्देश पर तस्करों के खिलाफ़ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में गायघाट थाना की पुलिस ने बाइक से गांजा तस्करी कर रहे एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से 21 किलो गांजा बरामद किया गया है। बरामद गांजे की कीमत लाखों रुपये में होने का अनुमान है, जबकि गिरफ्तार गांजा तस्कर की पहचान बेनीबाद थाना क्षेत्र निवासी महेश राय के रूप में हुई है। दरअसल गायघाट थाना प्रभारी जय प्रकाश गुप्ता को गुप्त सूचना मिली कि गायघाट थाना क्षेत्र से एक गांजा तस्कर गुजरने वाला है। उसके बाद पुलिस ने सकरबारा नूर सेभरतनगर जाने वाली सड़क पर घेराबंदी की। इसी दौरान वहां से गुजर रहे गांजा तस्कर महेश राय की बाइक को रोककर तलाशी ली गई तो बाइक पर रखे सामान की जाँच के दौरान पुलिस को 21 किलो गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और गांजे को जब्त कर लिया। पूरे मामले को लेकर एसडीपीओ East-1 अलय वत्स ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गायघाट थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बेनीबाद थाना क्षेत्र के निवासी महेश राय को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से 21 किलो गांजा बरामद किया गया है। आरोपी से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार गांजा तस्कर से पूछताछ कर गांजा तस्करी के पूरी नेटवर्क की खुलासा करने में जुटी हुई है।
0
0
Report

झArchivist हाईवे लूट गैंग का पर्दाफाश: सरदार कंजर गिरफ्तार

Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ सदर थाना पुलिस ने हाईवे लूट गैंग का पर्दाफाश करते हुए गिरोह में शामिल एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से धारदार छुरा, चाकू, रस्सियाँ व प्लास्टिक कट्टे बरामद किए गए हैं। गिरोह के शेष सदस्यों की तलाश में पुलिस द्वारा दबिश दी जा रही। मामलों में जानकारी देते हुए झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया ने बताया कि बीते कुछ दिनों में हाईवे पर लूट तथा सुनसान घरों में नकबजनी की वारदातों में एकाएक इजाफा हुआ था। पुलिस अनुसंधान में हाईवे लूट गैंग का नाम सामने आया, जिसके द्वारा जहां एक और सुने घरों में रैकी कर नकबजनी की वारदातें की जा रही थी। तो वही हाईवे पर वाहनों से माल चुराने तथा वाहन चालकों से लूट की भी वारदात की जा रही थी। उक्त मामले में झालावाड़ डीएसपी हर्षराज सिंह खरेड़ा के सुपरविजन में सदर थाना प्रभारी मोहम्मद इब्राहिम के नेतृत्व में टीम गठित की गई। जिसके द्वारा गस्त के दौरान रायपुर रोड पर नाहरडी गांव के समीप कच्चे रास्ते से गिरोह के मुख्य सदस्य शातिर बदमाश सरदार कंजर को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से एक धारदार छुरा,चाकू,प्लास्टिक के कट्टे तथा रस्सियाँ बरामद हुई। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि वह उसके अन्य साथी मोहन, लखन तथा कालू कंजर के साथ मिलकर हाईवे पर वाहनों की लूट को अंजाम देता था। इसके लिए वह प्लास्टिक के कट्टों में मिट्टी भरकर हाईवे पर रख देते और जैसे ही वाहन रुकते उन पर चढ़कर वाहनों में भरे सामानों को रस्सियों की मदद से नीचे गिरा देते। चालक अथवा खलासी इस दौरान विरोध करते, तो धारदार हथियारों की मदद से धमका देते थे। विरोध करने वाले ड्राइवर खलासियों के हाथ पैर रस्सी से बांधकर लूट की वारदात को बखूबी अंजाम दे देते थे। बीते दिनों भी उनके द्वारा डोंडा मार्ग पर एक बाइक चालक से मोबाइल तथा नकद राशि लूट की वारदात की गई थी। आज भी सरदार कंजर अपने साथियों के साथ मिलकर हाईवे पर लूटपाट की फिराक में था। सदर थाना पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सरदार कंजर जरेल ढेरे का निवासी है। इसके खिलाफ कोतवाली झालावाड़ तथा सदर थाना में आर्म्स एक्ट तथा लूट के मामले में आधा दर्जन प्रकरण दर्ज है। फिलहाल सदर थाना पुलिस की टीमें हाईवे लूट गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है।
0
0
Report

झुंझुनूं में राष्ट्रीय लोक अदालत से 8 हजार से अधिक प्रकरण निस्तारण

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, आपसी सहमति से निपटाए जा रहे मामले जिले में कुल 11 बेंच गठित, जिला मुख्यालय पर 4 और तालुका स्तर पर 7 लोक अदालत में 8 हजार से अधिक प्रकरण चिह्नित इनमें 3,873 लंबित मामले और करीब 4 हजार प्री-लिटिगेशन प्रकरण शामिल जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव डॉ. महेंद्र के. सिंह सोलंकी ने दी जानकारी झुंझुनूं जिले में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आयोजित इस लोक अदालत में आपसी सहमति और राजीनामे के आधार पर विभिन्न मामलों का निस्तारण किया जा रहा है। लोक अदालत में अपने मामलों का निस्तारण कराने के लिए पक्षकार पहुंच रहे हैं।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झुंझुनूं के सचिव डॉ. महेंद्र के. सिंह सोलंकी ने बताया कि इस वर्ष की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए जिले में कुल 11 बेंच बनाई गई हैं। इनमें चार बेंच जिला मुख्यालय पर और सात बेंच तालुका स्तर पर गठित की गई हैं। लोक अदालत के लिए 8 हजार से अधिक प्रकरण चिह्नित किए गए हैं। इनमें 3,873 लंबित मामले और करीब 4 हजार प्री-लिटिगेशन प्रकरण शामिल हैं।डॉ. सोलंकी ने बताया कि लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य पक्षकारों के बीच आपसी सहमति से विवादों का समाधान कराना है। इसमें दोनों पक्षों की सहमति से मामलों का निस्तारण किया जाता है, जिससे समय और धन की बचत होती है तथा लंबे समय तक चलने वाली मुकदमेबाजी से राहत मिलती है। राजीनामे से विवाद समाप्त होने पर दोनों पक्षों के बीच आपसी रंजिश भी खत्म रहने की संभावना रहती है।उन्होंने बताया कि लोक अदालत में राजीनामे के आधार पर निस्तारित मामलों का निर्णय अंतिम होता है और उसके विरुद्ध सामान्य अपील का प्रावधान नहीं होता। इससे पक्षकारों को विवाद का स्थायी समाधान प्राप्त करने में मदद मिलती है।डॉ. सोलंकी ने आमजन से अपील की कि वे अपने विवादों का आपसी सहमति से समाधान कराने के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने उम्मीद जताई कि लोक अदालत के माध्यम से बड़ी संख्या में मामलों का निस्तारण होगा और आमजन को त्वरित राहत मिलेगी。
0
0
Report
Advertisement

अकासा एयर Jaipur से मुंबई व बेंगलुरु के लिए उड़ान शुरू करेगी

Jaipur, Rajasthan:लोकेशन- जयपुर - जयपुर से मुम्बई-बेंगलूरु की नई उड़ान - अकासा एयर शुरू करेगी फ्लाइट संचालन - रविवार से जयपुर से एयरलाइन चलाएगी 2 फ्लाइट - अकासा के को-फाउंडर आनंद श्रीनिवास बोले, - जयपुर और उदयपुर हमारी प्राथमिकता में - नए रूट व फ्रिक्वेंसी बढ़ाने का फैसला जल्द जयपुर एयरपोर्ट से रविवार से 2 नई फ्लाइट्स शुरू होने जा री हैं। अकासा एयरलाइन जयपुर से मुम्बई और बेंगलूरु के लिए फ्लाइट्स शुरू करेगी। अकासा एयर की ये दोनों फ्लाइट्स रोजाना संचालित होंगी। जयपुर आए अकासा एयरलाइन के को-फाउंडर और चीफ कमर्शियल ऑफिसर आनंद श्रीनिवास ने कहा कि जयपुर पर्यटन और बिजनेस के लिहाज से बढ़ता हुआ शहर है। जयपुर के साथ ही हम उदयपुर से भी 2 फ्लाइट्स शुरू कर रहे हैं। अभी जयपुर में 2 फ्लाइट्स के साथ शुरुआत कर रहे हैं। आगामी समय में कुछ और फ्लाइट्स को लेकर प्लान करेंगे। जयपुर से नए शहरों के लिए या फिर इन्हीं शहरों के लिए फ्लाइट बढ़ाने का फैसला आगामी समय में लिया जाएगा। रविवार को जयपुर एयरपोर्ट पर एयरलाइन का उद्घाटन कार्यक्रम भी होगा। अकासा एयर जयपुर एयरपोर्ट पर छठी घरेलू एयरलाइन होगी। जयपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो, एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस, स्पाइसजेट और अलायंस एयर की फ्लाइट पहले से चल रही हैं।
0
0
Report

पंकज चौधरी का तंज: संवैधानिक संस्थाओं पर बार-बार हमला, इंडिया गठबंधन को चेतावनी

Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ | उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के विरोध-प्रदर्शन को लेकर कहा, "INDIA गठबंधन हो, CJP हो, कांग्रेस हो या समाजवादी पार्टी के लोग हों, लगातार ये बार-बार भारत की संवैधानिक संस्थाओं पर कुठाराघात करने का प्रयास कर रहे हैं। देश को कहीं न कहीं कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं। जिस विषय को लेकर वे आज आंदोलन कर रहे हैं, SIR पहली बार नहीं हुआ है। SIR पहले भी 8 बार हो चुका है। SIR में मतदाता सूची का शुद्धिकरण किया जाता है... साथ ही ये भी व्यवस्था है कि ये सब होने के बाद भी किसी का नाम यदि छूट गया है तो फॉर्म-6 के माध्यम से वे अपने नाम को जुड़वा सकते हैं लेकिन पिछले 12 सालों में जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का मान बढ़ाया है, देश में विकास का मॉडल तैयार किया है उससे जनता काध्यान भटकाने के लिए बार-बार ऐसे विषयों को ये लोग उठाते रहते हैं और देश को बदनाम करने का प्रयास करते रहते हैं..."
0
0
Report
Advertisement

रामपुर ने आयुष्मान कार्ड बनवाने में प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया

Noida, Uttar Pradesh:आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड - सीएम योगी के नेतृत्व में पात्र परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा देने की मुहिम को मिली रफ्तार, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने रामपुर को किया सम्मानित - लखनऊ में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में रामपुर को मिला प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न - जनता दर्शन में डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने कैंसर पीड़ित और दिव्यांग लाभार्थियों को सौंपे आयुष्मान कार्ड लखनऊ, 10 अक्टूबर। योगी सरकार प्रदेशवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक सुरक्षा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी दिशा में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में रामपुर ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। आयुष्मान कार्ड बनाने के मामले में रामपुर ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। पिछले एक वर्ष के दौरान सर्वाधिक 1 लाख 79 हजार आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। इस उपलब्धि के लिए लखनऊ के गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने रामपुर को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कैंसर पीड़ित को सौंपा आयुष्मान कार्ड रामपुर जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है। आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पात्र परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए कार्ड बनाने की प्रक्रिया को गति दी जा रही है। रामपुर में विभिन्न विभागों के समन्वय और अभियान के प्रभावी संचालन से बड़ी संख्या में पात्र लोगों को योजना से जोड़ने में सफलता मिली है। आयुष्मान योजना का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने के क्रम में जिलाधिकारी ने जनता दर्शन के दौरान गंभीर बीमारियों से पीड़ित और दिव्यांग लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए। इनमें टांडा तहसील के ग्राम पोयली नायक निवासी कैंसर पीड़ित केविन्दर सिंह और मिलक तहसील के राजकुमार माहेश्वरी शामिल रहे। राजकुमार माहेश्वरी के पैर की सर्जरी होनी है। इसके अलावा स्वार तहसील क्षेत्र के 100 प्रतिशत दिव्यांग हेमराज और प्रेमशंकर को भी आयुष्मान कार्ड प्रदान किए गए। रामपुर में अब तक बने 6.91 लाख से अधिक कार्ड जिलाधिकारी ने बताया कि रामपुर में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत अब तक कुल 6,91,928 आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। पिछले एक वर्ष में 1.79 लाख कार्ड बनाकर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त करना जिले में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को दर्शाता है। वहीं, जनता दर्शन के माध्यम से जरूरतमंद लाभार्थियों को कार्ड उपलब्ध कराने से यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है कि योजना का लाभ वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंचे।
0
0
Report

हिंदी में आकर्षक खबर: कार्तिक महाराज के पक्ष में शांतिपूर्ण चुनावी संदेश, विरोधियों पर कटाक्ष

Durgapur, West Bengal:যারা এতদিন হুঙ্কার দিতো তারা এখন কান্না কাটি করছে,হুমায়ুন কবিরকে ইঙ্গিত করে বললেন-কার্তিক মহারাজ শিল্পাঞ্চলে কঙ্কেশ্বরী মন্দিরে পুজো দিয়ে বললেন । ভগবান সব সহ্য করতে পারেন, কিন্তু অহংকার কখনো সহ্য করেন না। অহংকারের কারণেই রেজিনগরের নির্বাচনের ফলাফলের পর তৃণমূল নেতা হুমায়ুন কবিরকে কাঁদতে হয়েছে। শনিবার মহালয়ার পূণ্য তিথিতে পশ্চিম বর্ধমানের কাঁকসায় এসে ঠিক এ ভাষাতেই রাজ্যের বিরোধী দল ও হুমায়ুন কবিরকে তীব্র আক্রমণ করেন ভারত সেবাশ্রম সঙ্ঘের স্বামী প্রদীপ্তানন্দ মহারাজ (কার্তিক মহারাজ)। এদিন মহালয়ার সকালে প্রথমে কাঁকসা থানার ঐতিহাসিক কঙ্কেশ্বরী কালী মন্দিরে পুজো দেন কার্তিক মহারাজ। এরপর কাঁকসা থানার ভারপ্রাপ্ত আধিকারিকের (আইসি) সাথে সৌজন্য সাক্ষাৎ ও থানায় পুজো সেরে তিনি পৌঁছান রথতলা কঙ্কেশ্বরী দুর্গা মন্দির প্রাঙ্গণে। সেখানে মা দুর্গার কাছে প্রণাম নিবেদন করে চণ্ডীপাঠ অনুষ্ঠানের শুভ সূচনা করেন। পরবর্তীতে একটি মঞ্চানুষ্ঠান থেকে এলাকার দুস্থ মানুষের হাতে নতুন বস্ত্র তুলে দেন। কার্তিক মহারাজকে স্বাগতম জানাতে বর্ণাঢ্য শোভাযাত্রা ও মহিলা ঢাকিদের আয়োজন ছিল চোখে পড়ার মতো, যেখানে ভক্তদের উৎসাহ ছিল তুঙ্গে। রেজিনগর ও নন্দীগ্রামের জয় এবং হিংসামুক্ত নির্বাচন নিয়ে মঞ্চে দাঁড়িয়ে রাজ্য রাজনীতির সাম্প্রতিক পরিস্থিতি নিয়ে সুর চড়ান কার্তিক মহারাজ। তিনি বলেন, "রাজ্যের মুসলিম সমাজও নিজেদের ভুল বুঝতে পেরেছে। তার প্রমাণ মিলেছে নন্দীগ্রাম ও রেজিনগরের উপনির্বাচনে, যেখানে বিজেপি বিপুল ভোটে জয়ী হয়েছে।" তিনি আরও বলেন, "এবছর বাংলায় কোনো রক্তপাত ছাড়াই শান্তিতে নির্বাচন সম্পন্ন হয়েছে, যা সত্যিই ধন্যবাদের যোগ্য। এর আগে পঞ্চায়েত নির্বাচনে ৬৯ জনের মৃত্যু হয়েছিল এবং তার পরবর্তী ভোটে ৪৯ জন প্রাণ হারিয়েছেন। এবার কিন্তু ছবিটা আলাদা।" ইভিএম বিতর্ক নিয়ে তিনি কটাক্ষ করে বলেন, "ব্যালটে ভোট হলেই ভালো, আর ইভিএমে ভোট হলেই সমালোচনা শুরু হয়! যাদের সমালোচনা করার স্বভাব, তারা করবেই।" রাজ্যে সনাতনী শাসনের ইতিবাচক বার্তা দিয়ে তিনি জানান, সনাতনী রাজ আসার পরেই মানুষ প্রকৃত নিরাপত্তা পেয়েছে, সরকার জমি দিয়েছে এবং সীমান্ত সুরক্ষিত হয়েছে। বিরোধী নেতাদের হুঙ্কার ও কান্নাকাটি নিয়ে কটাক্ষ করে নেতাদের নাম না করে কড়া ভাষায় আক্রমণ করে মহারাজ বলেন, "অনেকগুলো হুঙ্কার দিয়ে বলেছিল ৪ তারিখ বেলা বারোটার পর অনেক কিছুই নাকি বদলে যাবে! কিন্তু ৪ তারিখ বেলা বারোটা পার হয়ে গেলেও আজ আর কোনো চিন্তা নেই। এখন একটা ভোটের জন্য অনেকেই জেলখানায় গিয়ে কান্নাকাটি করছে। কেউ আবার বলছে সব ছেড়েছুছে দিয়ে চলে যাবে! এতদিন যারা হুঙ্কার দিচ্ছিল, এখন তাদের অবস্থা হয়েছে 'বিড়ালে বলে মাছ খাবো না, কাশী যাব'' সেই রকম ব্যাপার।তাই দানবের বিরুদ্ধে লড়াই করার জন্য ঘরে ঘরে সকলকে প্রস্তুত হতে হবে।" পোশাক নয়, মনের পরিবর্তনের ওপর জোর দিয়ে তিনি স্মরণ করিয়ে দেন, "পোশাক পরিবর্তন করলেই ধর্ম পরিবর্তন হয় না, তার জন্য মনের পরিবর্তন প্রয়োজন।" দিল্লি আন্দোলন ও কাশ্মীরের পাথর ছোড়ার পেছনে দেশবিরোধী যোগ জাতীয় ও আন্তর্জাতিক প্রেক্ষাপট টেনে কার্তিক মহারাজ অভিযোগ করেন, দিল্লিতে 'জেন জি' (Gen Z)-দের যে আন্দোলন শুরু হয়েছে, তার পেছনে দেশবিরোধী ও বিদেশি শক্তির স্পষ্ট হাত রয়েছে। অতীতেও নানাভাবে দেশবিরোধী শক্তি ভারতকে অস্থির করার চেষ্টা করেছে উল্লেখ করে তিনি বলেন, "এর আগে কাশ্মীরে যারা সেনার ওপর ঢিল ছুড়ত, পরে দেখা গিয়েছিল ওই প্রতিটা ঢিল ছোড়ার বিনিময়ে তাদের ১০০ টাকা করে দেওয়া হতো।" কাঁকসার রথতলায় এই অনুষ্ঠানের পর মহারাজ সাধারণ মানুষকে ঐক্যবদ্ধ থেকে সত্য ও ধর্মের পথে লড়াই চালিয়ে যাওয়ার আহ্বান জানান। ছবি টুসিতে ফাইল নাম 1010ZG_DGP_KARTIK_R
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top