icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284128
Eshan KhanEshan KhanFollow25 Sept 2024, 09:08 am

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय सेवा योजना का 55वां स्थापना दिवस

Jhansi, Uttar Pradesh:

झांसी बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना का 55वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर यहां गांधी सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, कुलपति प्रो़ मुकेश पाण्डेय ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक शिक्षा के साथ ही सामाजिक समस्याओं को समझने और उनका हल खोजने के साथ विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में सहायक सिद्ध हो सकते हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजमंत्री डॉ. हरगोबिन्द कुशवाहा ने कहा कि बुन्देलखण्ड क्षेत्र विविधताओं से भरा हुआ है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

अमेठी के किसान महिलाओं का धरना: रातभर अघोषित बिजली कटौती पर प्रदर्शन

Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - जिले में अघोषित बिजली कटौती को लेकर नाराज किसान यूनियन की महिलाओं का धरना-प्रदर्शन जारी, 20 घंटे से धरने पर बैठी है महिलाएं, आरोप है की विद्युत विभाग द्वारा रात्रि में कि जाती है अघोषित बिजली कटौती, रात में मात्र 3 से 4 घंटे सही तरीके से मिलती है विद्युत सप्लाई, जिसे लेकर नाराज महिलाओं ने किया अनोखा प्रदर्शन, महिलाओं में 132 केवी विद्युत उपकेंद्र गौरीगंज परिसर में ढोलक बजाकर किया प्रदर्शन, महिलाओं ने विद्युत उपकेंद्र परिसर में चूल्हा जलाकर बनाया भोजन, सभी लोगों ने विद्युत उपकेंद्र परिसर में बिताई रात, विद्युत विभाग की लचर व्यवस्था को देखते हुए महिलाओं का धरना-प्रदर्शन जारी, गौरीगंज मुख्यालय के 132 केवी उपकेन्द्र का है मामला
0
0
Report
Advertisement

पाकुड़ के अमड़ापाड़़ा बाजार में हथियारबंद लूट, पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए

Pakur, Jharkhand:पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित किशुन वर्मा ज्वेलर्स में बीते दो सितंबर को दिनदहाड़े हथियारबंद अपराधियों द्वारा लूट कांड को अंजाम दिया था...उसके बाद बाजार की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यवसायियों और ग्रामीणों की चिंता बढ़ गयी है... घटना के बाद पाकुड़ SP अनुदीप सिंह ने पुलिस टीम के साथ अमड़ापाड़ा थाना से मुख्य बाजार तक पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया...उन्होंने प्रमुख स्थानों पर CCTV कैमरे लगाने और पुलिस गश्ती बढ़ाने के निर्देश दिये...गौरतलब है कि बीते दो सितंबर को तीन हथियारबंद अपराधियों ने किशुन वर्मा ज्वेलर्स को निशाना बनाकर करीब 13.50 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण लूट लिये थे...वारदात के बाद अपराधी बाइक से फरार हो गये थे...घटना के दौरान फायरिंग भी की गयी थी, जिससे बाजार में दहशत फैल गयी थी... घटना की पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हुई है...मामले में थाना में कांड दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रहीं हैं...पैदल भ्रमण के दौरान एसपी किशुन वर्मा ज्वेलर्स पहुंचे और दुकान के संचालक मनोज वर्मा से घटना की जानकारी ली...उन्होंने लूटकांड के शीघ्र उद्भेदन को लेकर पुलिस द्वारा किये जा रहे प्रयासों की जानकारी दी...साथ ही अपराधियों तक पहुंचने के लिए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया...पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाल रही है...अपराधियों के भागने के रास्ते और उनकी पहचान से संबंधित जानकारी जुटायी जा रही है...हालांकि, घटना के कई दिन बीतने के बाद भी अब तक किसी अपराधी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है...एसपी ने बाजार भ्रमण के दौरान प्रमुख चौक निरीक्षण चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया...उन्होंने बाजार में CCTV कैमरों की आवश्यकता को देखते हुए प्रमुख स्थानों पर कैमरे लगाने का निर्देश दिया...दुर्गा मंदिर मोड़ पर भी CCTV कैमरा लगाने के लिए पूजा समिति को निर्देशित किया गया...एसपी ने स्थानीय लोगों और व्यवसायियों से बातचीत कर सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं की जानकारी भी ली...
0
0
Report

बलौदा पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली धोखाधड़ी के दो आरोपी गिरफ्तार

Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर चांपा: निजी कंपनी का सुपरवाइजर बनकर आया, 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर हुआ रफूचक्कर। किराये का झांसा देकर करीब 9 लाख रुपये की धोखाधड़ी, 2 शातिर आरोपी गिरफ्तार। निजी कंपनी का सुपरवाइजर बनकर पीड़ित के घर पहुंचे आरोपी। 30-30 हजार रुपए में किराये का झांसा देकर दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियाँ ले गए। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को दूसरे व्यक्ति को करीब 2 लाख में बेचने का आरोप। करीब 9 लाख की धोखाधड़ी के मामले का हुआ खुलासा। बलौदा पुलिस ने घेराबंदी कर सन्नी लाल पाटले और राहुल कुमार खाण्डे को पकड़ा। पूछताछ में वारदात स्वीकार करने की पुलिस ने जानकारी दी। BNS की धारा 318(4), 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। बलौदा थाना क्षेत्र का पूरा मामला।
0
0
Report

साहिबगंज में बाढ़ त्राहिमाम: गंगा का जल स्तर रिकॉर्ड haut

Sahibganj, Jharkhand:Anchor Intro :- साहिबगंज में अब बाढ़ त्राहिमाम मचाये हुए हैं. गंगा का जल स्तर रिकॉर्ड स्तर पर 28.62 मीटर पहुँच गया हैँ जो खतरे के निशान से 1.37 मीटर ऊपर हैँ. जिससे साहिबगंज जिले के साहिबगंज प्रखंड, राजमहल प्रखंड, उधवा प्रखंड, तालझारी प्रखंड, बरहरवा प्रखंड और पतना प्रखंड के कई इलाके पूरी तरह जलमग्न हो गए हैँ. बाढ़ का पानी अब ग्रामीण इलाकों के साथ साथ अब शहरी इलाकों में भी प्रवेश कर गया हैँ. साहिबगंज शहर के भरतिया कॉलोनी, साहिबगंज कॉलेज, कॉलेज छात्रावास, पुरानी साहिबगंज, हब्बीबपुर, कोदर्जन्ना सहित कई मुहल्लो में बाढ़ देखा जा रहा हैँ. ग्रामीणों की शिकायत हैँ की इतनी बाढ़ की विभीषिका में जिले के विधायक, सांसद अब तक लोगो का हाल जानने नहीं आये. वही जिला प्रशासन लगातार लोगो तक पहुँच राहत पहुँचाने की कोशिश कर रहे हैँ. वही साहिबगंज में एनडीआरएफ की तैनाती कर दी गई हैँ. सभी इमरजेंसी विभागों को एलर्ट पर रखा गया हैँ. इस बाढ़ से अब तक कोई मौत होने की खबर नहीं हैँ लेकिन एक पशु की मौत होने की खबर हैँ. साहिबगंज में बाढ़ ने जिस प्रकार कहर मचा रखी हैँ ऐसा लगता हैँ अबतक के सारे रिकॉर्ड टूट जायेंगे.
0
0
Report
Advertisement

नाथद्वारा और आमेट नगरपालिका में मतदान शुरू, 41,627 मतदाता 155 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

Jaipur, Rajasthan:राजसमंद जिले के नाथद्वारा और आमेट नगरपालिका में आज 41,627 वोटर करेंगे 155 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला नाथद्वारा में 29,355 और आमेट में 12,272 मतदाता डालेंगे करेंगे वोटिंग, भाजपा-कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला नाथद्वारा के 40 और आमेट के 25 वार्डों में मतदान, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नाथद्वारा के 40 बूथों पर करीब 300 पुलिसकर्मी तैनात, 17 बूथ संवेदनशील-अतिसंवेदनशील श्रेणी के बूथ बनाये आमेट में 10 संवेदनशील-अतिसंवेदनशील बूथ हैं। 25 वार्डों के लिए 25 मतदान केंद्र पर करीब 100 मतदान कर्मचारी और 200 पुलिसकर्मी तैनात
0
0
Report

बांसवाड़ा नगर परिषद चुनाव: 59 में से 59 वार्डों में मतदान शुरू

Banswara, Rajasthan:नॉट - इस खबर के वीओ और फोटो साथ में अटैच है । जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा एंकर - बांसवाड़ा नगर परिषद के 60 में से 59 वार्डो में आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो चूका है, 99 पोलिंग बूथ में सुबह से मतदाताओं की कतार देखने को मिली, सुबह सुबह बुजुर्ग मतदाताओं का ज्यादा आना दिखाई दिया, प्रसाशन ने बुजुर्ग मतदाताओं के लिए विल चेयर की व्यवस्था कर रखी है जिससे उनको मतदान करने में परेशानी नहीं हो रही है। 99 पोलिंग बूथ में 650 पुलिसकर्मी ड्यूटी पर तैनात है, वही इनमे से 25 पोलिंग बूथ संवेदनशील है जहा अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात है। आज शहर के 94121 मतदाता अपने मत का उपयोग करेंगे और शहरी सरकार को चुनेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ इंद्रजीत यादव, एसपी सुधीर जोशी लगातार हर पोलिंग बूथ का निरिक्षण कर रहे है。 वीओ - मतदान
0
0
Report
Advertisement

डूंगरपुर नगरपरिषद के 38 वार्डों में मतदान: ईवीएम खराबी से वार्ड 9 में देरी

Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन डूंगरपुर डूंगरपुर - डूंगरपुर नगरपरिषद के 38 वार्डो में चल मतदान, दिव्यांग, बुजुर्ग मतदाताओं ने भी किया मतदान, वार्ड 9 के बूथ पर 1 घंटे 45 मिनट देरी से शुरू हुआ मतदान डूंगरपुर नगरपरिषद के 38 वार्डो में सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ। मतदाता अपने कामकाज छोड़कर मतदान करने मतदान केंद्र पर पहुंच रहे है। युवा, महिला , बुजुर्ग और दिव्यांग सभी मतदाता लोकतंत्र के इस उत्सव में बढ़ चढ़कर भाग ले रहे है। कई वार्डों में सुबह सुबह ही कतार देखने को मिली। इधर वार्ड 9 के महात्मा गांधी स्कूल लोहरवाड़ा भाग संख्या 211 में ईवीएम में खराबी के चलते समय पर मतदान शुरू नहीं हुआ। करीब 1 घंटे 45 मिनट बाद ईवीएम बदलने के बाद मतदान शुरू हुआ। इधर दो घंटे तक मतदाताओं को खड़े खड़े परेशान होना पड़ा। डूंगरपुर नगरपरिषद के 38 वार्ड में 95 उम्मीदवार मैदान में है। वही 35 हजार 848 मतदाता इनके भाग्य का फैसला आज ईवीएम में कैद कर रहे है। इधर मतदान को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है।
0
0
Report

गाडरवारा रेलवे ओवरब्रिज: छह महीने में धंस गया पुल, करोड़ों की लागत पर सवाल

Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में रेलवे ओवरब्रिज की निर्माण गुणवत्ता पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। करीब 18 करोड़ रुपये की लागत से बना यह ओवरब्रिज पूरी तरह शुरू भी नहीं हुआ और महज छह महीने में ही इसका एक हिस्सा धंसने लगा। सड़क पर गहरी दरारें हैं और कुछ जगह सरिया तक दिखाई दे रहा है। गाडरवारा में करीब 18 करोड़ रुपये की लागत और लगभग सात साल की देरी के बाद तैयार हुआ रेलवे ओवरब्रिज अब निर्माण गुणवत्ता को लेकर सवालों के घेरे में है। ओवरब्रिज के भीतर सड़क का एक हिस्सा धंस गया है। ठेकेदार द्वारा सीमेंट से इसकी मरम्मत की जा रही है, जबकि कुछ जगहों पर पड़ी दरारों के बीच से लोहे का सरिया दिखाई दे रहा है। खास बात यह है कि इसी मार्ग से NTPC और कोल माइंस के भारी वाहन दिन-रात गुजरते हैं। ऐसे में सड़क का धंसना और गहरी दरारें किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती हैं। स्थानीय लोगों ने निर्माण एजेंसी और संबंधित अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की है। बाइट - वाहन चालक बाइट वाहन चालक मामला कलेक्टर के संज्ञान में भी है और उन्होंने अच्छी रिपेयरिंग और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए हैं। बाइट - रजनी सिंह कलेक्टर नरसिंहपुर साइन आउट अब सवाल यह है कि करोड़ों रुपये की लागत से बने ओवरब्रिज में छह महीने में ही ऐसी स्थिति क्यों बनी और इसके निर्माण की गुणवत्ता की जिम्मेदारी आखिर किसकी है ? बाइट-किशोर ( सुपरवाइजर) PTC मौके पर
0
0
Report

पल्ला तक मेट्रो पहुंचाने की मांग फिर तेज

New Delhi, Delhi:दिल्ली के पल्ला गांव में मेट्रो कनेक्टिविटी की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि जहांगीरपुरी करीब 17 किलोमीटर दूर है और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच रोजाना सफर करना मुश्किल हो रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि चुनावी वादों के बावजूद पल्ला तक मेट्रो तो दूर, सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था भी पर्याप्त नहीं है। यह तस्वीरें दिल्ली के पल्ला गांव की हैं... दिल्ली का सबसे पहला गांव होने का गौरव रखने वाला पल्ला आज भी बेहतर सार्वजनिक परिवहन के इंतजार में है। ग्रामीणों की सबसे बड़ी मांग है—पल्ला तक मेट्रो पहुंचाओ। ग्रामीणों के मुताबिक पल्ला से जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन की दूरी करीब 17 किलोमीटर है। ऐसे में नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और दिल्ली के दूसरे हिस्सों में नौकरी या कारोबार के लिए जाने वाले लोगों को लंबा सफर तय करना पड़ता है। सुबह और शाम बसें किसी तरह मिल भी जाती हैं, लेकिन दोपहर के वक्त सार्वजनिक परिवहन के साधन कम हो जाते हैं। यही वजह है कि लोगों को निजी वाहनों पर निर्भर रहना पड़ता है। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते खर्च ने ग्रामीणों की परेशानी और बढ़ा दी है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर पल्ला को मेट्रो नेटवर्क से जोड़ा जाए तो आसपास के दर्जनों गांवों को भी सीधा फायदा मिलेगा और दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंच आसान हो जाएगी। खास बात ये है कि ग्रामीणों के मुताबिक लोकसभा चुनाव के दौरान सांसद योगेंद्र चंदोलिया के एजेंडे में पल्ला तक मेट्रो कनेक्टिविटी की demanda प्रमुख मुद्दों में शामिल थी। लेकिन ग्रामीण वासु का आरोप है कि चुनाव जीतने के बाद मेट्रो तो दूर, पल्ला की मौजूदा यातायात व्यवस्था तक को दुरुस्त नहीं किया गया। एक तरफ सरकार लोगों से सार्वजनिक परिवहन का ज्यादा इस्तेमाल करने की अपील करती है, वहीं पल्ला जैसे इलाकों में पर्याप्त कनेक्टिविटी नहीं होने का सवाल ग्रामीण उठा रहे हैं। जब दिल्ली मेट्रो दूर-दराज के इलाकों तक पहुंच रही है, तो पल्ला अब भी इंतजार क्यों कर रहा है? ग्रामीणों की मांग साफ है—वादे नहीं, अब मेट्रो की कनेक्टिविटी चाहिए। देखना होगा कि पल्ला गांव की ये आवाज कब दिल्ली के नीति-निर्माताओं तक पहुंचती है और कब यहां के लोगों का मेट्रो का इंतजार खत्म होता है।
0
0
Report
Advertisement

बालिग बेटी के प्रेम विवाह के पक्ष में हाईकोर्ट का आदेश; माता-पिता की आपत्ति नहीं

Noida, Uttar Pradesh:प्रयागराज इलाहाबाद हाईकोर्ट से जुड़ी बड़ी ख़बर, बालिग की युवती के प्रेम विवाह पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, माता माता पिता की चिंता बेटी के जीवनसाथी चुनने के अधिकार से ऊपर नहीं, हाईकोर्ट ने कहा बालिग बेटी अपना जीवन साथी चुनने की हकदार है, माता पिता की चिंता कितनी भी सच्ची हो लेकिन बेटी के जीवनसाथी चुनने के अधिकार से ऊपर नहीं, माता पिता या रिश्तेदार महज अपनी असहमति के आधार पर बेटी को फैसके को बदलने के लिए बाध्य नहीं कर सकते हैं, जस्टिस संदीप जैन की सिंगल बेंच ने एक बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर सुनवाई के बाद दिया आदेश, हाइकोर्ट के निर्देशानुसार बदायूं की उसावां पुलिस ने युवती को कोर्ट में पेश किया, हाईकोर्ट ने युवती की उम्र, विवाह और परिस्थिति के बारे में बातचीत की, युवती ने कोर्ट को बताया कि वह बालिग है और मोहित नाम के युवक से जुलाई 2026 में अपनी मर्जी से शादी की है, युवती ने कोर्ट को बताया कि वह मोहित के साथ पत्नी के रूप में रहना चाहती है, हाईकोर्ट की बेंच ने मोहित से भी बातचीत की और उसने भी युवती के साथ शादी की बात स्वीकार की और साथ रहने की बात कही, हाईकोर्ट में युवती के पिता ने भी उसके बालिग होने की बात स्वीकार की, कोर्ट में युवती के पिता ने कहा कि वह बेटी के फैसले से नाराज है, हाईकोर्ट ने कहा कि व्यक्तिगत स्वतंत्रता गरिमा और जीवनसाथी चुनने का अधिकार अनुच्छेद 21 का अहम हिस्सा है, हाईकोर्ट ने साफ कहा कि बालिग की पसंद को सिर्फ इस लिए नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है कि परिवार को उसका फैसला पसंद नहीं है, हाईकोर्ट ने युवती को उसके पर प्रेमी के साथ रहने की स्वतंत्रता दी, साथ ही उसके वैवाहिक जीवन में किसी भी तरह के हस्तक्षेप पर रोक लगा दी, इसके साथ ही दोनों की सुरक्षा को लेकर भी पुलिस को जरूरी दिशा निर्देश दिया।
0
0
Report

अथमलगोला मेले में फेरी लगाने वाले युवक की गोली मारकर हत्या

Barh, Bihar:अथमलगोला थाना क्षेत्र में देर रात मेला में फेरी लगाने वाले एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ललन दक्षिणीचक के पास मेला में फेरी की दुकान लगाते थे। देर रात वह मेला से दुकान बंद कर अपने घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में घात लगाए बदमाशों ने उनपर ताबड़तोड़ गोली चला दी। गोली लगने पर ललन घायल होकर मौके पर काफी देर तक पड़े रहे। ललन को दो गोलियां मारी गई थीं। परिजनों का आरोप है कि उनके पड़ोसी शंकर कुमार से ललन का पहले से विवाद चल रहा था। शंकर कुमार ने ललन को कई बार जान से मारने की धमकी भी दी थी। परिजनों का आरोप है कि अथमलगोला थाने में धमकी देने और पुराने शिकायत के बारे में शिकायत की गई थी, लेकिन इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब अथमलगोला थाने की पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top