284003
झांसी में ऑनलाइन हाजिरी को लेकर शिक्षकों ने किया विरोध प्रदर्शन
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में शिक्षकों ने ऑनलाइन हाजिरी के आदेश के विरोध में बीएसए कार्यालय पर प्रदर्शन किया था। सूचना के अनुसार उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि शिक्षकों की समस्याओं का समाधान किए बिना यह प्रणाली लागू न की जाए। साथ ही शिक्षकों ने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा और चेतावनी दी कि अगर शासनादेश वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन जारी रहेगा। वहीं शिक्षक नेता संजीव तिवारी ने कहा कि इस प्रणाली से शिक्षकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चंपारण बाढ़ राहत शिविर में व्यवस्थाओं का निरीक्षण; 7000 रुपये प्रति परिवार मंजूर
Noida, Uttar Pradesh:चंपारण में चल रहे बाढ़ राहत शिविर में उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सामुदायिक रसोई में स्वयं भोजन भी परोसा और व्यक्तिगत रूप से सभी से बातचीत कर चिकित्सा शिविर, स्वच्छ पेयजल, शौचालय, पशु राहत शिविर एवं आवासन व्यवस्था का निरीक्षण कर उनकी जानकारी ली। अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने, सामुदायिक रसोई स्थिति सामान्य होने तक जारी रखने तथा प्रभावित परिवारों को दशहरा से पूर्व ₹7,000 प्रति परिवार की सहायता राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।0
0
Report
नीमच सड़क हादसे पर यादव समाज का आक्रोश, शव सड़क पर चक्काजाम
Neemuch, Madhya Pradesh:नीमच में सड़क हादसे में 45 वर्षीय मुकेश यादव की मौत के बाद यादव समाज का गुस्सा फूट पड़ा। थड़ोली-केंपुरिया के बीच अज्ञात वाहन की टक्कर से मुकेश की मौत हो गई थी, जिसके विरोध में परिजन और समाज के लोग शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर बैठ गए। कैंट थाना और जिला अस्पताल के बाहर हुए इस प्रदर्शन से भारी जाम लग गया। परिजन फरार वाहन चालक पर सख्त कार्रवाई और परिवार के लिए 30 लाख रुपये मुआवजे की मांग कर रहे थे। पार्षद धारासिंह यादव ने बताया कि मुकेश परिवार के इकलौते कमाने वाले थे और उनके पीछे पत्नी व एक गोद ली हुई बच्ची है। हंगामे की सूचना मिलते ही तहसीलदार और सीएसपी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से लिखित आवेदन लिया और मदद व कार्रवाई का भरोसा दिया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए और जाम खत्म कर शव को लेकर रवाना हो गए।0
0
Report
Maihar's Sharda Devi ropeway closed for three days; devotees must climb 1063 stairs
Maihar, Madhya Pradesh:मैहर।। आगामी क्वांर नवरात्रि मेले को देखते हुए मां शारदा देवी मंदिर प्रबंध समिति ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के मद्देनजर रोपवे का संचालन 4 अक्टूबर 2026 तक बंद रखने का निर्णय लिया है। रोपवे का आवश्यक मेंटेनेंस कार्य पूरा कराने के लिए संचालन कंपनी के अनुरोध पर मंदिर प्रबंध समिति ने अतिरिक्त तीन दिनों के लिए रोपवे बंद रखने की अनुमति दी है。 जानकारी के अनुसार, पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रोपवे का संचालन 21 सितंबर से 1 अक्टूबर तक बंद रखा गया था। मेंटेनेंस कार्य पूरा होने में अतिरिक्त समय लगने के कारण रोपवे संचालन कंपनी ने इसे 4 अक्टूबर तक बंद रखने का अनुरोध किया। इसके बाद मंदिर प्रबंध समिति ने 2 अक्टूबर से 4 अक्टूबर तक तीन दिनों के लिए रोपवे संचालन बंद रखने की अनुमति प्रदान की है। रोपवे सेवा बंद रहने के दौरान श्रद्धालुओं को त्रिकूट पर्वत स्थित मां शारदा देवी मंदिर तक पहुंचने के लिए 1063 सीढ़ियों का सफर पैदल तय करना होगा। नवरात्रि मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के मैहर पहुंचने की संभावना को देखते हुए मंदिर प्रबंधन द्वारा अन्य व्यवस्थाओं को भी सुचारू रखने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, बुजुर्गों, दिव्यांगों और बच्चों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ‘शारदा एक्सप्रेस वैन सेवा निर्बाध रूप से संचालित की जाएगी। श्रद्धालु इस सेवा के माध्यम से पहाड़ी के निर्धारित पड़ाव तक पहुंच सकेंगे। वहां से मंदिर प्रांगण तक पहुंचने के लिए उन्हें अंतिम हिस्से की दूरी पैदल तय करनी होगी। मंदिर प्रबंध समिति के अनुसार रोपवे का मेंटेनेंस कार्य श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कराया जा रहा है। कार्य पूरा होने के बाद रोपवे सेवा दोबारा शुरू की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
पन्ना चिता आंदोलन में खुली चुनौती, हनुमतपुर चौकी के बाहर भारी पुलिस बल तैनात
Panna, Madhya Pradesh:पन्ना जिले में चिता आंदोलन में अब खुली चुनौती देखने मिल रही है । अमित भटनागर सैकड़ो विस्थापितों के साथ हनुमतपुर पुलिस चौकी पहुंच गए है और गिरफ्तार करने की माँग कर रहे है । भारी पुलिस बल तैनात किया गया है । इस आंदोलन में लगातार भीड़ बढ़ रही है0
0
Report
INDIA गठबंधन में एकता नहीं? संतोष कुमार सुमन के बयान
Noida, Uttar Pradesh:पटना, बिहार: INDIA गठबंधन की बैठक पर मंत्री संतोष कुमार सुमन कहते हैं, "देखिए, INDIA गठबंधन में एकता जैसी कोई चीज़ नहीं है। एकता सिर्फ़ कागज़ पर दिखती है। हमने भी देखा है कि वे अभी भी इस बात से नाराज़ हैं कि हमने नीतीश कुमार का साथ छोड़ दिया और उन्हें संयोजक बनाया जाना चाहिए था। सोनिया गांधी समेत कुछ लोग अलग-अलग बातें कह रहे हैं और उनके बारे में टिप्पणी कर रहे हैं। तो, नीतीश कुमार को लेकर अभी भी टीस है। अगर कोई व्यक्ति जो आपके गठबंधन का हिस्सा नहीं है, वह अभी भी चर्चा और चिंता का विषय बना हुआ है, तो समझ लीजिए कि INDIA गठबंधन में कोई नेता या नेतृत्व नहीं है। हर कोई खुद को नेता मानता है..."0
0
Report
चुनाव आयोग को लेकर कांग्रेस-भाजपा में सियासी बवाल तेज
Ratlam, Madhya Pradesh:चुनाव आयोग को लेकर कांग्रेस का विरोध अब सड़कों से लेकर सियासी बयानों तक तेज होता दिखाई दे रहा है। रतलाम में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाया। इस दौरान महिला प्रदेश कांग्रेस नेत्री याशमीन शेरानी ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वोट उन्हीं लोगों के काटे जा रहे हैं, जो कांग्रेस को वोट देते हैं। इस बयान के बाद चुनाव आयोग को लेकर सियासी टकराव और तीखा होता नजर आया। औऱ कांग्रेस प्रदेश नेत्री यशमीन शेरनी ने बयानों शब्दों कि हद भी पार कि है इधर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर भाजपा ने भी पलटवार किया। रतलाम प्रभारी मंत्री विजय शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के पास कोई काम नहीं है, इसलिए उसे कुछ तो करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा और प्रधानमंत्री ने जो काम किए हैं, वे जनता के सामने हैं। अब चुनाव आयोग के मुद्दे पर कांग्रेस के आरोप और भाजपा का पलटवार, दोनों के बीच सियासी बयानबाजी लगातार तेज होती जा रही है। बाइट - याशमिन शेरानी ( प्रदेश कांग्रेस नेत्री) बाइट - विजय शाह ( प्रदेश भाजपा मंत्री व रतलाम प्रभारी मंत्री)0
0
Report
Advertisement
सीतापुर में शराब के नशे में हत्या, शव तालाब के पास मिला
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर। शराब के नशे में चचेरे भाई ने की भाई की हत्या। हत्या करने के बाद शव को तालाब के पास फेंका। शराब के दौरान किसी बात को लेकर हुआ विवाद। विवाद इतना बढ़ा कि चचेरे भाई ने सिर पर किया हमला। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से हुआ फरार। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस। सिधौली कोतवाली क्षेत्र के मानिकापुर गांव का मामला0
0
Report
जी मीडिया की खबर से दमोह के सिमरी चिंता गांव में सड़क निर्माण की पहल तेज
Damoh, Madhya Pradesh:जी मीडिया की खबर का असर, मंत्री ने लिया खबर को संज्ञान में, अफसरों की टीम पहुंची गांव, अब बनेगी सड़क, लोगों ने दिया जी मीडिया को धन्यवाद.. दमोह जिले के बटियागढ़ ब्लाक के सिमरी चिंता गांव की तस्वीरों में दलदल भरी सड़क और कंधों पर खाट पर बीमार व्यक्ति जैसे दृश्य थे, जिससे गांव के लोगों के लिए सड़क का सपना दशकों से अधूरा था। बारिश के मौसम के कारण मार्ग हमेशा बंद रहता था और यहाँ के लोगों को मुश्किल समय से गुजरना पड़ता था। जी मीडिया की टीम के पहुंचने पर राज्य सरकार ने संज्ञान लिया और पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर स्थिति देखने और सड़क निर्माण शुरू करने के निर्देश दिए। आरईएस विभाग के प्रमुख अदिति ठाकुर और उनकी टीम सिमरी चिंता गांव पहुंची और दलदल के रास्ते को ट्रैक्टर सेSurvey किया, स्थानीय लोगों ने जमीन के कुछ हिस्से पर दान देकर सड़क बनाने में सहमति दी, जिसके बाद सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई। जिला पंचायत के सीईओ के अनुसार जी मीडिया की रिपोर्ट सामने आने के बाद मंत्री ने जिला प्रशासन को कार्रवाई के निर्देश दिए और अब बारिश के बाद सड़क निर्माण शुरू हो जाएगा। दशकों से सड़क की मांग कर रहे गांववासियों ने खुशी जताई है कि जमीन के मसले पर भी आपसी सहमति बन गई है और अब सड़क निर्माण संभव होगा, जिससे लंबे समय से परेशान लोगों को राहत मिलेगी। ग्रामीण जन0
0
Report
बीकानेर: उप महापौर के नेतृत्व में वार्डों की समस्याओं पर आयुक्त से चर्चा
Bikaner, Rajasthan:उप महापौर पंकज गहलोत की अगुवाई में पार्षदों का दल निगम आयुक्त सिद्धार्थ पलानीचामी से मिला इस दौरान शहर की साफ-सफाई, आवारा पशु और वार्डों से जुड़ी अन्य समस्याओं को लेकर विस्तार से बातचीत हुई उप महापौर पंकज गहलोत ने कहा कि जिन समस्याओं का त्वरित समाधान संभव है उन पर प्राथमिकता से काम करने को लेकर आयुक्त के साथ चर्चा की गई है वहीं दिवाली से पहले साधारण सभा की बैठक बुलाने को लेकर भी निगम आयुक्त से बातचीत हुई और जल्द बैठक बुलाने की मांग रखी गई। पंकज गहलोत ने कहा कि आने वाली 2 तारीख के बाद शहर की व्यवस्थाओं में 50 से 70 प्रतिशत तक सुधार लाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो काम प्रशासन स्तर पर ठीक तरीके से नहीं होगा, उसे लेकर सरकार के पास जाएंगे।0
0
Report
Advertisement
हनुमानगढ़ में अभिषेक शर्मा हत्या: आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए परिवार ने ज्ञापन सौंपा
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh :अभिषेक शर्मा हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, एसपी को सौंपा ज्ञापन, सात माह बाद भी हत्यारों का सुराग नहीं, परिवार को न्याय दिलाने की उठी मांग, नेठराना निवासी अभिषेक शर्मा की 10 फरवरी को हुई थी हत्या, अब तक आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर, हत्याकांड की जांच के लिए एसआईटी गठित होने के बावजूद आरोपियों का सुराग नहीं मिलने पर नाराजगी, अभिषेक हत्याकांड में सभी संभावित पहलुओं से जांच कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग0
0
Report
गौतमबुद्धनगर में बसों की सुरक्षा को लेकर ट्रैफिक पुलिस का बड़ा अभियान।
Noida, Uttar Pradesh:गौतमबुद्धनगर में बसों की सुरक्षा को लेकर ट्रैफिक पुलिस का बड़ा अभियान। तीन दिनों तक चले विशेष अभियान में 1003 बसों की सघन चेकिंग की गई। यातायात नियमों और सुरक्षा मानकों का उल्लंघन मिलने पर 67 बसों के चालान किए गए। चेकिंग के दौरान बस चालकों का ड्रंक एंड ड्राइव टेस्ट भी किया गया। इसके साथ ही बसों के इमरजेंसी एग्जिट, सीसीटीवी कैमरे, पर्दे और ब्लैक फिल्म के साथ फायर सेफ्टी उपकरणों की भी जांच की गई। सुरक्षा मानकों में कमी मिलने पर बस संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई। ट्रैफिक पुलिस ने बस चालकों और परिचालकों को यात्रियों की सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। पुलिस का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।0
0
Report
घाटोली नशा तस्कर की 48 लाख संपत्ति फ्रीज, फर्जी बिल से वैध दिखाने की कोशिश
Jhalawar, Rajasthan:घाटोली (झालावाड़) – झालावाड़ जिले की घाटोली पुलिस ने नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसने अपनी काली कमाई से अर्जित संपत्ति को वैध आय से ठहराने के लिए कूट रचित दस्तावेज तैयार कर लिए। पुलिस के द्वारा जब आरोपी की संपत्ति की जांच की गई, तो आरोपी की कमाई के दस्तावेज देख पुलिस भी भौचक्की रह गई। आरोपी ने अपनी कमाई के साधन के रूप में अलग-अलग फसल मंडियों के फर्जी व कूटरचित फसल बिक्री बिल पेश कर दिए, ताकि करीब 48 लाख रुपए संपत्ति जायज लगने लगे और कुर्क होने से बच जाये। मामले में जानकारी देते हुए झालावाड़ एसपी अमित बुडानिया ने बताया कि झालावाड़ जिला पुलिस का नशा तस्करों के खिलाफ ऑपरेशन दिव्य प्रहार जारी है। अभियान के तहत पुलिस नशा तस्करों के अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलाकर एक्शन ले रही है। वहीं उनकी काली कमाई से बनाई संपत्ति को कुर्क करने की करवाई जारी है। इसी क्रम में घाटोली थाना क्षेत्र के नशा तस्कर हेमराज तंवर, निवासी बंजारी मोहल्ला घाटोली की करीब 48 लाख रुपए की प्रॉपर्टी को पुलिस के द्वारा फ्रीज किया जाना था। इस दौरान आरोपी ने अपनी संपत्ति को फ्रीज होने से बचाने के लिए अपनी कमाई के कूट रचित दस्तावेज तैयार कर लिए। आरोपी ने अलग-अलग फसल मंडियों के फर्जी फसल बिक्री बिल पेश किए ताकि उसका काला साम्राज्य वैध रूप से दिखाई दे। एसपी ने बताया कि मामले की जांच में पुलिस को सभी बिक्री बिल फर्जी मिले। इसके बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब आरोपी के साथ जुड़े अन्य लोगों और फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले नेटवर्क की भी जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
गोलें का मंदिर में छोटू राजावत हत्याकांड: दो गिरफ्तारी, इनाम घोषित
Morena, Madhya Pradesh:एंकर- ग्वालियर छोटू राजावत हत्याकांड मामले में गोले का मंदिर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी रानू सिकरवार और उसके साथी राजवीर चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों पर 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित था। वीओ- पुलिस के अनुसार बंटू ढाबा के पास घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान मुख्य आरोपी रानू सिकरवार के पास से घटना में इस्तेमाल की गई 32 बोर की पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। गौरतलब है कि 22 सितंबर की रात तानसेन ओवर ब्रिज के पास आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने मिलकर छोटू राजावत की हत्या कर दी थी। यह पूरा मामला गोले का मंदिर थाना क्षेत्र का है। पुलिस पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है, जिससे हत्याकांड से जुड़े अन्य फरार आरोपियों के बारे में भी अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। बाइट- रोबिन जैन- CSP ग्वालियर0
0
Report
जैसलमेर में हाईटेक इमरजेंसी अलर्ट ट्रायल, 5–10 सेकंड में मोबाइल पर चेतावनी
Jaisalmer, Rajasthan:जिले जैसलमेर विधानसभा जैसलमेर खबर की लोकेशन जैसलमेर जैसलमेर में हाईटेक इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम का ट्रायल, 5 से 10 सेकंड में मोबाइल पर पहुंचेगा आपात अलर्ट जैसलमेर। भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे सीमावर्ती जिले जैसलमेर में बुधवार को एक बार फिर सायरन की आवाज सुनाई दी। हालांकि यह किसी खतरे का अलर्ट नहीं था, बल्कि शहर में लगाए गए इमरजेंसी सायरन सिस्टम के ऑपरेशनल ट्रायल का हिस्सा था। ऑपरेशन सिंदूर के बाद संवेदनशील सीमावर्ती क्षेत्र में युद्ध जैसे हालात, मिसाइल या ड्रोन हमले के खतरे के साथ-साथ प्राकृतिक आपदा जैसी आपात स्थितियों में आमजन तक कम से कम समय में सूचना पहुंचाने के लिए अलर्ट सिस्टम को हाईटेक किया जा रहा है। इसी कड़ी में नगर परिषद कार्यालय में लगाए गए इलेक्ट्रिक सायरनों की कार्यक्षमता का परीक्षण किया गया। इसके साथ ही शहर के कुल 11 अलग-अलग स्थानों पर सेल ब्रॉडकास्ट टेक्नोलॉजी आधारित सायरन ट्रिगरिंग सिस्टम के प्रोटोटाइप का भी परीक्षण किया गया। सी-डॉट (सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स) और संचार मंत्रालय के साइंटिस्ट-बी धनंजय प्रकाश ने बताया कि आपदा प्रबंधन और नागरिक सुरक्षा को अधिक प्रभावी बनाने के लिए सेल ब्रॉडकास्ट तकनीक आधारित सायरन ट्रिगरिंग सिस्टम का परीक्षण किया जा रहा है। इस प्रणाली के जरिए मिसाइल, ड्रोन अटैक या किसी अन्य आपात स्थिति में प्रभावित क्षेत्र में मौजूद लोगों तक महज 5 से 10 सेकंड में अलर्ट पहुंचाया जा सकेगा। धनंजय प्रकाश के अनुसार यह तकनीक सेंट्रलाइज्ड ट्रिगरिंग सिस्टम पर आधारित है। पारंपरिक जीएसएम आधारित alर्ट सिस्टम में बड़े क्षेत्र और बड़ी संख्या में लोगों तक एक साथ तेजी से सूचना पहुंचाने की कुछ सीमाएं हैं। वहीं सेल ब्रॉडकास्ट तकनीक को बड़ी संख्या में मोबाइल यूजर्स तक बेहद कम समय में चेतावनी पहुंचाने के लिए विकसित किया गया है। इस सिस्टम में प्रभावित क्षेत्र के मोबाइल फोन पर सीधे पॉप-अप अलर्ट दिखाई देगा और लाउड अलर्ट साउंड बजेगी। साथ ही ''''रीड अलाउड'''' फीचर के जरिए चेतावनी को ऑडियो के रूप में भी सुनाया जा सकेगा। खास बात यह है कि मोबाइल साइलेंट या डू नॉट डिस्टर्ब मोड में होने के बावजूद नेटवर्क स्तर से सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट पहुंचाया जा सकता है। हालांकि मोबाइल फ्लाइट मोड में होने पर नेटवर्क से डिस्कनेक्ट रहने के कारण अलर्ट नहीं पहुंच पाएगा। ऐसी स्थिति में क्षेत्र में लगाए गए भौतिक सायरन लोगों को चेतावनी देने का माध्यम बने रहेंगे। सेल ब्रॉडकास्ट तकनीक को मौजूदा सायरन नेटवर्क से जोड़ने के बाद किसी आपात स्थिति में कंट्रोल रूम से अलर्ट जारी होते ही संबंधित क्षेत्र के सायरन सक्रिय किए जा सकेंगे। साथ ही उसी क्षेत्र में मौजूद मोबाइल फोन पर भी तत्काल चेतावनी पहुंचाई जा सकेगी। इससे अलर्ट व्यवस्था केवल सायरन तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि मोबाइल नेटवर्क के जरिए सीधे लोगों तक सूचना पहुंचाने की क्षमता भी विकसित होगी। धनंजय प्रकाश ने बताया कि सी-डॉट की ओर से विकसित इस तकनीक को आपदा प्रबंधन के उद्देश्य से देशभर में लागू करने की दिशा में काम किया जा रहा है। वर्तमान में अत्याधुनिक आपातकालीन अलर्ट प्रणाली का प्रोटोटाइप परीक्षण जारी है। जैसलमेर जैसे सीमावर्ती और संवेदनशील जिले में इसे मौजूदा सायरन सिस्टम से जोड़ने का उद्देश्य आपात स्थिति में सूचना की गति और कवरेज को बेहतर करना है। प्राकृतिक आपदा, नागरिक सुरक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े आपात हालात में लक्षित क्षेत्र तक तेजी से चेतावनी पहुंचाने में यह प्रणाली उपयोगी साबित हो सकती है। बाइट— धनंजय प्रकाश, साइंटिस्ट-बी, सी-डॉट एवं संचार मंत्रालय0
0
Report
झामुमो का दावा: एसआईआर बंदी, सीआईसी पर देशद्रोह मुकदमे की मांग
Ranchi, Jharkhand:झारखंड मुक्ति मोर्चा ने एसआईआर के विरोध में लोकभवन पर विरोध प्रदर्शन किया। एसआईआर की खामियों को लेकर एसआईआर पर सवाल उठाते हुए केंद्र सरकार, बीजेपी के साथ साथ मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर निशाना साधते हुए एसआईआर को बंद करने और सीआईसी पर देश द्रोह का मुकदमा कर बर्खास्त करते हुए कार्रवाई की मांग किया। झामुमो ने कहा चुनाव आयोग की भूमिका निष्पक्ष प्रहरी के तौर पर होना चाहिए पर देश की सत्ताधारी पार्टी को लाभ पहुंचाने वाला है। साथ ही कहा एसआईआर को लेकर आम लोग भी आक्रोशित हैं और आम आदमी लाइन में खड़ा है। ये आम लोगों को परेशान करने वाला काम है।0
0
Report
Advertisement
