झाँसी में समर पिकलबॉल कप: युवा खिलाड़ियों के लिए सुनहरा अवसर
Jhansi, Uttar Pradesh:झाँसी में इस गर्मी में खेल प्रेमियों के लिए खुशखबरी, फिटकिड्ज़ अकादमी और बेला मेंटे प्री-स्कूल के संयुक्त प्रयास से आयोजित किया जा रहा है समर पिकलबॉल कप का प्रथम संस्करण। यह आयोजन बेला मेंटे प्री-स्कूल के सुंदर परिसर में होने जा रहा है, जिसमें रोमांचक मुकाबले और शानदार खेल भावना देखने को मिलेगी। प्रतियोगिता श्रेणियाँ: अंडर-16 बालक डबल्स अंडर-16 बालक सिंगल्स अंडर-16 बालिका सिंगल्स पुरुष ओपन श्रेणी यह टूर्नामेंट युवा खिलाड़ियों और अनुभवी प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा और खेल भावना का प्रदर्शन करने का शानदार अवसर प्रदान करेगा। अंडर-16 बालक एवं बालिका वर्ग के साथ-साथ पुरुषों के लिए ओपन श्रेणी भी रखी गई है, ताकि सभी उम्र के खिलाड़ी हिस्सा ले सकें और पिकलबॉल के प्रति अपने जुनून को आगे बढ़ा सकें।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
