Pilibhit - नवागत पुलिस अधीक्षक ने इंडो नेपाल बॉर्डर का किया निरीक्षण
Pilibhit, Uttar Pradesh:पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने चार्ज संभालते ही पहलगाम में हुए आतंकी घटना को लेकर डीएम संजय कुमार सिंह के साथ भारत नेपाल बॉर्डर का सशस्त्र सीमा बल के साथ बॉर्डर चेक पोस्टों का निरीक्षण कर गश्त बढ़ाए जाने के निर्देश दिए हैं साथ ही सभी सुरक्षा वालों को सतर्क और अलर्ट रहने की निर्देश जारी करते हुए पुलिस की चौकसी भी बढ़ा दी है ताकि सीमावर्ती इलाकों से चौकसी बढाकर अपराध नियंत्रण किया जा सके। नवागत एसपी ने जिले में आते ही सभी थानाध्यक्षों के साथ बैठक कर कड़े दिशा निर्देश जारी किए हैं वहीं लापरवाही बरतने वाले थाना अध्यक्षों को भी कड़ी चेतावनी दी है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
