Prayagraj - टॉप 10 सूची में केडी पब्लिक विद्यालय के छात्राओं ने लहराया परचम
प्रयागराज।पंखों से कुछ नहीं होता हौसलों में उड़ान होती है, मंजिलें उन्हीं को मिलती हैं जिनके सपनों में जान होती है। प्रयागराज की बेटियों ने इस कहावत को चरितार्थ करके दिखाया है। प्रयागराज जिले में टॉप 10 सूची में जिले के नीमी थरिया स्थित के डी पब्लिक इंटर मीडियट कॉलेज की एक छात्रा शांति पटेल ने अपना परचम लहराया है।आज उनकी सफलता पर विद्यालय काफी खुश है और परिवार के लोग खुशी से झूम उठे हैं। टॉप 10 सूची में शामिल होने वाली बेटी याकूबपुर जलालपुर थाना उतराव निवासी शांति पटेल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता और परिजनों व गुरुजनों को दिया है। विद्यालय के प्रबंधक द्वारा सफल छात्रा शांति पटेल को डीजे बाजे के साथ विद्यालय में काफिला निकाल कर स्वागत किया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|