Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jhansi284002

विकास भवन सभागार जनपद झांसी में लोक निर्माण विभाग द्वारा कराए जा रहे विभागीय कार्यों की समीक्षा

Nov 28, 2024 11:40:29
Jhansi, Uttar Pradesh

झांसी आज राज्य मंत्री, लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश ब्रजेश सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जनपद झांसी में लोक निर्माण विभाग द्वारा कराए जा रहे, विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई.बैठक में समीक्षा के दौरान लोक निर्माण विभाग, निर्माण निगम एवं सेतु निगम विभाग के अधिकारियों द्वारा अपने-अपनी विभागों की कार्य प्रगति से राज्य मंत्री को अवगत कराया गया। 

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement

KRKishore Roy
Mar 03, 2026 07:01:46
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Mar 03, 2026 07:01:40
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर मोहना इलाके के बरसाना मोहल्ला कंजर बस्ती में मोहना पुलिस ने तीन दिन के भीतर दूसरी बार भारी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी है। थाना प्रभारी रशीद खान की टीम ने तीन दिन पूर्व दबिश देकर 300 लीटर कच्ची शराब पकड़ी थी। लेकिन तीन दिन पूर्व भी शराब बनाने वाला लोचन कंजर फरार हो गया था। जब आज रविवार को थाना प्रभारी ने फरार लोटन कंजर की तलाश में दबिश दी तो लोटन कंजर तो नहीं मिला लेकिन होली की तैयारी में दस टंकियों में भारी मात्रा में 5500 लीटर गुड़ लाहन बरामद हुआ। इस गुड़ लाहन से होली की तैयारी में शराब बनाई जा रही थी। इस लाहन से तैयार शराब को पूरे घाटीगांव-मोहना क्षेत्र में होली के दौरान बेचा जाना था। वही पुलिस ने गुड़ लाहन को नष्ट कर आरोपी लोटन कंजर के खिलाफ एक ओर प्रकरण दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
0
comment0
Report
DDDeepak Dwivedi
Mar 03, 2026 07:01:26
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल - करोंद चौराहे पर मंगलवार शाम जमकर हंगामा हुआ.. ट्रैफिक चौकी के पास करीब आधे घंटे तक विवाद चलता रहा.. दिव्यंग व्यक्ति ने लाल बस पर ईंट मारकर कांच तोड़ा.. बस ड्राइवर-कंडक्टर और दिव्यांग के बीच सड़क पर मारपीट हुई.. दिव्यांग ने ड्राइवर पर धक्का देने का आरोप लगाया.. ड्राइवर ने आरोपों से किया इनकार.. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक व्यक्ति नशे की हालत में था.. घटना से करोंद से भानपुर रोड तक यातायात प्रभावित रहा.. पास में चौकी होने के बावजूद ट्रैफिक पुलिस नहीं पहुंची.. निशातपुरा थाना पुलिस भी देर तक मौके पर नहीं आई.. सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई.. करीब आधे घंटे तक चलता रहा घटनाक्रम.. स्थानीय लोगों ने पुलिस व्यवस्था पर उठाए सवाल.. मामले में किसी गंभीर घायल की सूचना नहीं.. घटना का वीडियो आसपास के लोगों ने बनाया...
0
comment0
Report
MMMohammad Muzammil
Mar 03, 2026 07:00:57
Dehradun, Uttarakhand:रिपोर्ट: चकराता स्लग: चकराता - कालसी मोटर मार्ग किनारे झाड़ियों में लगी भीषण आग... मची अफरा-तफरी। जंगल में दाखिल होने से पहले आग पर काबू पाया। एंकर: चकराता शहर के छावनी परिषद कार्यालय से कुछ दूरी पर लगी भीषण आग से चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। कालसी-चकराता मोटर मार्ग किनारे बड़े पैमाने पर खड़ी सूखी झाड़ियाँ अचानक तेज़ी से जलने लगीं... हवा तेज चलने के कारण थोड़ी ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया... जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई... सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची SDRF और पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही की जंगल तक पहुंचने से पहले ही इस भीषण आग पर काबू पा लिया गया... वरना ये आग जंगल में दाखिल हो सकती थी। आग लगने के सही कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है。
0
comment0
Report
RKRaj Kishore
Mar 03, 2026 07:00:34
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय से कवैया थाना क्षेत्र के नया बाजार वार्ड संख्या 20 में एक विवाहिता महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई. सूचना मिलते ही कवैया थाना अध्यक्ष मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. मृतका की पहचान नव्या कुमारी के रूप में की गई है, जो लहरी परिवार की बताई जा रही है. छह महीने पहले उसका प्रेम विवाह हुआ था और वह तीन महीने की गर्भवती भी बताई जा रही थी. घटना के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है. एफएसएल की टीम भी मौके पर आकर साक्ष्य जुटाकर जांच कर रही है. पुलिस मामले की जाँच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा.
0
comment0
Report
Mar 03, 2026 06:48:21
Dhanaura, Uttar Pradesh:हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में प्रतिबंधित हरे-भरे आम के पेड़ों का कटान धड़ल्ले से जारी है। शनिवार देर शाम रामपुर मार्ग स्थित कांशीराम कॉलोनी के पीछे भूमाफियाओं ने अंधेरे का फायदा उठाकर आम के हरे-भरे पेड़ काट डाले। ताज्जुब की बात यह है कि पर्यावरण के रखवाले 'वन विभाग' की नाक के नीचे यह खेल चल रहा है। हाल ही में काले खेड़ा पुल के पास भी आधा दर्जन पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाई गई थी। सूत्रों की मानें तो एक ही बीट पर पिछले करीब 16वर्षों से जमे दरोगा की कार्यप्रणाली संदेह के घेरे में है। जब इस संबंध में वन दरोगा बलराम से बात की गई, तो उन्होंने गैर-जिम्मेदाराना जवाब देते हुए कहा, "क्या मैं हर पेड़ पर जाकर बैठा हूँ?" क्षेत्र के ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग की मिलीभगत से ही लकड़ी माफिया सक्रिय हैं। स्थानीय लोगों ने उच्चाधिकारियों से भ्रष्ट कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई और अवैध कटान पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है।
0
comment0
Report
Mar 03, 2026 06:47:07
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर से बड़ी खबर आ रही है *नपुर में एक बार फिर दिखा तेज रफ्तार का कहर* जिले के बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के सरोखनपुर फोरलेन स्थित रामजानकी तिराहे के किनारे खड़ी ट्रेलर में अनियंत्रित होकर कार जा घुसी। वही कार सवार प्रतापगढ़ जिले के आसपुर देवसरा निवासी दीपक और अमित गंभीर रूप से घायल हो गए । स्थानीय लोगों की मदत से दोनों घायलों को बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुचाया गया जहां प्राथमिक इलाज के बाद डाक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।* उधर सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शेष कुमार शुक्ला पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुचकर क्रेन के माध्यम से कार को फोरलेन से हटवाते हुए पुलिस अग्रिम कार्यवाई में जुटी है‌।*
1
comment0
Report
ASAmit Singh
Mar 03, 2026 06:46:40
Siwan, Bihar:सीवान में होली जैसे खुशियों और उमंग के त्योहार से ठीक एक दिन पहले नगर परिषद के कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। नाराज़ कर्मचारियों ने शहर के मुख्य सड़कों पर कचरा डालकर प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताया है। प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मियों का कहना है कि विभाग की ओर से बकाया भुगतान देने का आश्वासन तो मिला था, लेकिन अब तक उनके खाते में राशि नहीं आई है। उनका साफ कहना है कि जब त्योहार सिर पर है, ऐसे में बिना वेतन के वे अपने परिवार के साथ होली कैसे मनाएं। मजबूर होकर उन्होंने यह कदम उठाया, ताकि उनकी आवाज़ शासन-प्रशासन तक पहुंचे। कर्मियों ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि यदि जल्द भुगतान नहीं हुआ, तो पूरा शहर कचड़े के बीच होली मनाने को मजबूर होगा। वहीं दूसरी ओर, त्योहार की तैयारियों में जुटे आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाजारों और गलियों में फैले कचरे से बदबू और गंदगी बढ़ गई है, जिससे लोगों को होली की खुशियों में खलल पड़ने की चिंता सता रही है। लोगां का कहना है कि त्योहार के समय इस तरह की स्थिति से बाजार प्रभावित होती है। अब देखना यह होगा कि क्या बातचीत से हल निकलता है या फिर शहर की होली इस बार गंदगी की भेंट चढ़ जाएगी।
0
comment0
Report
Pankaj Kumar SrivastavaPankaj Kumar Srivastava
Mar 03, 2026 06:46:40
Kannauj, Uttar Pradesh:कन्नौज जिले के बिशुनगढ़ थाना क्षेत्र के भोजपुर के अमटिया गांव में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में किसान की रोटावेटर से कटकर मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक अमटिया गांव निवासी किसान अवनीश मक्का की फसल बोने के लिए खेत जुतवाने गया था। खेत की जुताई रोटावेटर से कराई जा रही थी, तभी अचानक वह मशीन की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल किसान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक संदीप मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। “अवनीश खेत की जुताई करा रहे थे, तभी अचानक रोटावेटर में फंस गए। हम लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही उनकी मौत हो गई। चालक घटना के बाद भाग गया।”
0
comment0
Report
KJKamran Jalili
Mar 03, 2026 06:46:27
Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची में रंगों के त्योहार होली का खुमार हर ओर देखा जा रहा है। जगह-जगह होली मिलन समारोह के दौरान लोग झूमते गाते नजर आ रहे हैं। कोई सुखी होली खेल रहा है तो ज्यादातर लोग गली होली के रंग में सराबोर हैं। होली के मौके पर खास सतर्कता बरतने की स्किन स्पेशलिस्ट सलाह दे रहे हैं रिम्स के त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रभात कुमार कहते हैं कि सबसे अच्छा है कि सूखी होली खेलें, मनभावन पकवान खाएं और खुशियां मनाएं. उन्होंने कहा कि अगर रंग लगने के बाद त्वचा में तेज खुजली और जलन के साथ साथ लाल चकते और सूजन हो या पहले से ही स्किन की किसी तरह की बीमारी जैसे एलर्जिक डर्मेटाइटिस, एक्जिमा हो तो इस होली से रंग को अलविदा कहने का वक्त आ गया है डॉ. प्रभात कहते हैं कि रंग से त्वचा का रूखापन और दाग बताते हैं कि संवेदनशील त्वचा वाले लोग, बच्चे और बुजुर्ग विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।चिकित्सक कहते हैं कि रंग खेलने से पहले शरीर में नारियल तेल या कोई लुब्रिकेंट को पूरे शरीर पर लगाकर होली खेलें. डॉ प्रभात बताते हैं कि मॉइस्चराइजर की मोटी परत लगाने, होली खेलने के लिए घर से निकलते समय फुल बाहीं वाले शर्ट पहने, हर्बल या फूलों से बने प्राकृतिक रंगों का उपयोग करें और सबसे जरूरी सूखी और गुलाल वाली होली खेलें. इससे पानी भी बचेगा और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा. डॉ प्रभात कहते हैं कि शरीर पर ज्यादा देर रंग नहीं रहने दें और रंग हटाते समय त्वचा को ज्यादा न रगड़ें, माइल्ड साबुन का प्रयोग करें. अगर एक बार नहाने से रंग न हटे तो बार बार रगड़कर रंग साफ करने की कोशिश त्वचा को डैमेज कर सकता है.
0
comment0
Report
sidebar-img
Advertisement
Back to top