Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Ranchi834002
होली पर त्वचा सुरक्षा: देसी रंग चुनें, मॉइश्चराइज़र लगाएं व सावधानी बरतें
KJKamran Jalili
Mar 03, 2026 06:46:27
Ranchi, Jharkhand
राजधानी रांची में रंगों के त्योहार होली का खुमार हर ओर देखा जा रहा है। जगह-जगह होली मिलन समारोह के दौरान लोग झूमते गाते नजर आ रहे हैं। कोई सुखी होली खेल रहा है तो ज्यादातर लोग गली होली के रंग में सराबोर हैं। होली के मौके पर खास सतर्कता बरतने की स्किन स्पेशलिस्ट सलाह दे रहे हैं रिम्स के त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रभात कुमार कहते हैं कि सबसे अच्छा है कि सूखी होली खेलें, मनभावन पकवान खाएं और खुशियां मनाएं. उन्होंने कहा कि अगर रंग लगने के बाद त्वचा में तेज खुजली और जलन के साथ साथ लाल चकते और सूजन हो या पहले से ही स्किन की किसी तरह की बीमारी जैसे एलर्जिक डर्मेटाइटिस, एक्जिमा हो तो इस होली से रंग को अलविदा कहने का वक्त आ गया है डॉ. प्रभात कहते हैं कि रंग से त्वचा का रूखापन और दाग बताते हैं कि संवेदनशील त्वचा वाले लोग, बच्चे और बुजुर्ग विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।चिकित्सक कहते हैं कि रंग खेलने से पहले शरीर में नारियल तेल या कोई लुब्रिकेंट को पूरे शरीर पर लगाकर होली खेलें. डॉ प्रभात बताते हैं कि मॉइस्चराइजर की मोटी परत लगाने, होली खेलने के लिए घर से निकलते समय फुल बाहीं वाले शर्ट पहने, हर्बल या फूलों से बने प्राकृतिक रंगों का उपयोग करें और सबसे जरूरी सूखी और गुलाल वाली होली खेलें. इससे पानी भी बचेगा और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा. डॉ प्रभात कहते हैं कि शरीर पर ज्यादा देर रंग नहीं रहने दें और रंग हटाते समय त्वचा को ज्यादा न रगड़ें, माइल्ड साबुन का प्रयोग करें. अगर एक बार नहाने से रंग न हटे तो बार बार रगड़कर रंग साफ करने की कोशिश त्वचा को डैमेज कर सकता है.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
BABASHIR AHMED MIR (Sagar)
Mar 03, 2026 08:01:35
0
comment0
Report
Mar 03, 2026 07:58:33
Mirganj, Uttar Pradesh:मीरगंज। थाना क्षेत्र के नंदगांव निवासी अनिल कुमार पुत्र बालकराम सोमवार को अपनी पत्नी राजकुमारी और 18 माह की मासूम बेटी सरिका के साथ बाइक से सिरौली चौराहे की ओर जा रहे थे। रास्ते में सामने से आ रहे एक बाइक सवार ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दम्पति सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि मासूम बच्ची सुरक्षित बच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद आरोपित युवक ने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया। कुछ ही देर में स्कॉर्पियो संख्या UP25EM1294 से पहुंचे लोगों ने घायल दम्पति की बाइक को सड़क पार ले जाकर शराब भट्टी के सामने नाले में फेंक दिया। दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
HBHeeralal Bhati
Mar 03, 2026 07:49:08
Jalore, Rajasthan:रानीवाड़ा क्षेत्र के बड़गांव में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधानपूर्वक होलिका दहन किया गया। ठाकुर मानवेंद्र सिंह देवड़ा एवं पंडितों ने पूजा-अर्चना कर अग्नि प्रज्वलित की। इस अवसर पर ठाकुर मानवेंद्र सिंह देवड़ा ने क्षेत्रवासियों को होली की बधाई दी । बड़गांव में परंपरा के अनुसार कन्या द्वारा ठाकुर को तिलक करने के बाद ही गांव में रंग का कार्यक्रम आयोजित होता है। महिलाओं ने पारंपरिक गीत गाते हुए परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखा गया। लोगों ने होलिका की परिक्रमा कर नारियल व गेहूं की बालियां अर्पित कीं तथा आम चौहट्टा पर बड़ी संख्या में ग्रामीण व कस्बावासी मौजूद रहे।
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Mar 03, 2026 07:49:01
Sikar, Rajasthan:सीकर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने दी हार्दिक बधाई सीकर में आज राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के आवास पर होली के पावन पर्व पर “रामा-श्यामा” कार्यक्रम का आयोजन हुआ। होली के पावन अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, समर्थक और आमजन पहुंचे। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। इस मौके पर डोटासरा ने उपस्थित लोगों को होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली प्रेम, सौहार्द और सामाजिक एकता का पर्व है। यह त्योहार हमें आपसी मतभेद भुलाकर मिलजुल कर रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। बाइट गोविंद डोटासरा पीसीसी चीफ
0
comment0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Mar 03, 2026 07:48:46
Tonk, Rajasthan:TONK, RAJASTHAN नवाबी शहर में शान से निकली सम्राट की सवारी के जुलस को देखने उमड़ी भीड़ ऊंट गाड़ियों ओर घोड़ो पर बैठकर निकले होली के मतवाले.. सुरक्षा को लेकर पुलिस ने किए थे माकूल इंतजाम । नवाबी शहर टोंक में धुलण्डी के दिन रियासत काल से निकाले जाने वाली बादशाह की सवारी अब सम्राट की सवारी के नाम से जाने जानी लगी है टोंक में सम्राट की सवारी का जुलूस पुरानी टोंक से शरू होकर मुख्य बाजार होता हुआ बड़े कुए तक शान से निकाला गया इस दौरान ऊंट ओर घोड़ो पर बैठे होली के मस्त मतवालों ने खूब रंग-गुलाल उड़ाया तो वही बेंड पर नाचते-गाते लोगो ने एक दूसरे पर रंग और गुलाल लगाकर शुभकामनाये दी जुलूस में राधा कृष्ण की झांकी ओर शिव तांडव नृत्य लोगो के आकर्षण का केन्द्र रहा जुलूस में बीजेपी जिलाध्यक्ष, पूर्व सांसद और पूर्व विधायक सहित प्रबुध्द नागरिक शामिल हुए और शहर वासियों के साथ होली मनाते नजर आए जुलूस की परंपरा को लेकर पुलिस के भी शहर में माकूल इंतजाम नजर आए । रियासत काल से टोंक में होली के अगले दिन बादशाह की सवारी निकालने की परंपरा रही है और पिछले कुछ सालों में बादशाह की सवारी का नाम अब सम्राट की सवारी कर दिया गया है जिसका जुलूस पुरानी टोंक क्षेत्र से निकलकर घण्टाघर चोक,सभाष बाजार होते हुए बड़ा कुआ का चक्कर लगाकर वापस पुरानी टोंक पंहुचता है इस जुलूस में होली के मतवाले युवा पूरे शहर में ऊंट गाड़ियों ओर घोड़े पर सवार होने के साथ ही बेंड की धुन पर ढोल नगाड़ों के साथ नाचते गाते ओर पूरे शहर में रंग गुलाल उड़ाते निकलते है और एक दूसरे को गले मिलकर होली की बधाइयां देते है इस दौरान टोंक में साम्प्रदायिक सौहार्द के भी उदाहरण देखने को मिलते है ।
0
comment0
Report
MKMohammed Khan
Mar 03, 2026 07:48:30
Ajmer, Rajasthan:सुल्तानुल हिन्द हज़रत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती रहमतुल्लाह आलेही की बारगाह में बॉलीवुड फिल्म एक्ट्रेस सुचित्रा पिल्लई ने हाज़री दी। जहा उन्होंने हज़रत ख्वाजा साहब के मज़ार मुबारक़ पर अक़ीदत की चादर और फूल भी पेश किए। ज़ी मीडिया से खास बातचीत करते हुए सुचित्रा पिल्लई ने बताया कि ख्वाजा साहब की दरगाह बड़ी अज़मत और करामात वाली है। उन्हें ख्वाजा साहब के दरबार से बहुत कुछ अता किया गया। यही वजह है कि पुष्कर में शूटिंग से वक़्त मिलते ही दरगाह ज़ियारत करने आई है। सुचित्रा पिल्लई को दरबार मे ज़ियारत बॉलीवुड दुआग़ो व दरगाह के ख़ादিম सैय्यद कुतबुद्दीन सखी ने कराई और दरबार का तबर्रुल पेश किया।सुचित्रा पिल्लई ने बताया कि ख्वाजा साहब के दरबार मे उन्होंने सलमान खान के वालिद सलीम खान की सेहत्याबी और लंबी उम्र की दुआ मांगी है। इसी तरह सलीम खान की फैमिली और अस्मित पटेल,ज़रीना वहाब की तरफ से भी दरबार मे हाज़री लगाई है। सुचित्रा पिल्लई ने फ़िल्म दिल चाहता है,फैशन,लागा चुनरी में दाग, के अलावा टीवी सीरियल्स बेइनतेहा, एक श्रंगार स्वाभिमान, बेताल जैसे ड्रामा शो में भी काम किया है। इसी तरह उनकी फिल्म पल भर के लिए भी आने वाली जिसमे सामी खैर,विक्रम भट्ट भी शामिल है। देखते है अजमेर से हमारे नुमाईंदा मोहम्मद रईस खान से सुचित्रा पिल्लई ने क्या खास बातचीत की।
0
comment0
Report
KKKARAN KHURANA
Mar 03, 2026 07:48:11
Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार के बैरागी कैंप में प्रस्तावित बड़े राजनीतिक आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। 7 मार्च को होने जा रहे इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी प्रस्तावित है, जिसके मद्देनज़र मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वयं स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सुरक्षा, मंच, जनसभा स्थल और कार्यकर्ताओं की भागीदारी को लेकर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए। बताया जा रहा है कि यह आयोजन महा रैली के रूप में आयोजित होगा, जिसमें प्रदेश भर से भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता जुटेंगे। कार्यक्रम के दौरान हाल ही में लागू नए आपराधिक कानूनों पर चर्चा के साथ-साथ राज्य में संचालित विकास परियोजनाओं और भविष्य की योजनाओं को भी प्रमुखता से रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने साफ किया है कि आयोजन को सफल और व्यवस्थित बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।
0
comment0
Report
SASALMAN AMIR
Mar 03, 2026 07:47:55
Naugarh, Uttar Pradesh:एंकर सिद्धार्थनगर के मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव के सीवान में नदी किनारे पेड़ से लटकता एक 22 वर्षीय युवक का शव मिला। युवक की पहचान गाँव के अजीत यादव के रूप में हुई। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आज सुबह जब गांव के लोग अपने खेत में लाही की फसल निकालने पहुंचे तो उन्हें कुछ दूरी पर पेड़ से लटकता हुआ युवक का शव दिखाई दिया। जिसकी सूचना लोगों ने गांव के प्रधान प्रतिनिधि और अन्य ग्रामीणों को दी। पेड़ से लटकते शव की सूचना मिलने पर घटना स्थल पर ग्रामीण पहुंचे और शव की शिनाख्त रतनपुर गांव निवासी अजीत यादव के रूप में की। मौके पर प्रधान प्रतिनिधि ने शव मिलने की सूचना मिश्रौलिया थाने पर दी। सूचना पर घटनास्थल पर पहुँची पुलिस व फारेशिंक टीम ने मौके का मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के आत्महत्या या हत्या के कारणों का पता नहीं चल पा रहा है。
0
comment0
Report
SCSUBIR CHATTERJEE
Mar 03, 2026 07:47:42
Dumka, Jharkhand:ANCHOR :-दुमका में होली और रमजान पर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। पर्वों के मद्देनज़र शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियाँ शुरू कर दी हैं।इसी कड़ी में दुमका के इंडोर स्टेडियम दुमका में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, प्रशासनिक अधिकारी, बुद्धिजीवी, समाजसेवी तथा विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधि शामिल हुए।बैठक के दौरान उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से सभी अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए। पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, गश्ती दल की सक्रियता और सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश जिला प्रशासन के द्वारा दिए गए हैं।प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी समुदायों से अपील की गई है कि वे आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाएं।जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अफवाह की सूचना तुरंत प्रशासन को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सकें।
0
comment0
Report
sidebar-img
Advertisement
Back to top