icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284001
Praveen BhargavPraveen BhargavFollow10 Jun 2024, 02:18 pm

क्षेत्रीय पुरातत्त्व इकाई, झांसी मण्डल ने अपना स्थापना दिवस बडे ही हर्षोल्लास से मनाया

Jhansi, Uttar Pradesh:

राज्य पुरातत्त्व विभाग, झांसी मण्डल द्वारा अपने स्थापना दिवस के अवसर पर क्षेत्रीय पुरातत्त्व इकाई, झांसी के अतीत वर्तमान एवं भविष्य पर विचार, छायाचित्र प्रदर्शिनी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम पूर्व क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. SK दुबे ने क्षेत्रीय पुरातत्त्व कि स्थापना एवं कार्यों के संबंध में बड़े ही चुनौतीपूर्ण घटनाओं को व्यक्त किया। क्षेत्रीय पुरातत्त्व इकाई, झांसी के अन्तर्गत प्रारम्भिक कार्यों को याद करते हुए बहुत सारी घाटनाओं एवं अपने अनुभावों को साझा किया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कोटला गांव के स्कूल के पास चाकू हमले में युवक की मौत, हत्या दर्ज

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली | शाम 7 बजे पांडव नगर पुलिस स्टेशन को एक PCR कॉल मिली, जिसमें बताया गया कि कोटला गांव में R.S. पब्लिक स्कूल के पास एक लड़के को चाकू मार दिया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। वहां पहुंचने पर पता चला कि घायल लड़के को पहले ही LBS अस्पताल ले जाया जा चुका था। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पांडव नगर पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज किया जा रहा है। इस अपराध में कथित रूप से शामिल दो लोगों की पहचान कर उन्हें पकड़ लिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है: दिल्ली पुलिस परिजन BYT "वह (पीड़ित) अभी स्कूल से लौटा ही था। उसने अपनी माँ—जो दिल की बीमारी से जूझ रही हैं—से कहा कि वह बाहर खेलने जा रहा है... करीब पाँच मिनट बाद, एक लड़का आया और बोला, 'आंटी, आपका बेटा नाली में पड़ा है; उसके शरीर में चाकू धंसा हुआ है।' उसकी माँ तुरंत वहाँ पहुँचीं और देखा कि उसके पेट में चाकू मारा गया था, उसका गला रेता गया था, और शरीर पर एक और जगह चाकू का घाव था... वह आठवीं कक्षा में पढ़ता है... पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा है...
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

नालंदा के धरहरा में पुल-सड़क निर्माण की मांग पर सांसद ने निरीक्षण किया

Pariaunna, Bihar:नाथलगढ़ के धरहरा गांव में पुल और सड़क निर्माण की मांग को लेकर दर्जनों ग्रामीणों ने जेडीयू सांसद कौशलेंद्र कुमार से गुहार लगाई थी। सांसद ने अधिकारियों की टीम के साथ धरहरा गांव का स्थल निरीक्षण किया और ग्रामीण कार्य विभाग के एग्जिक्यूटिव इंजीनियर एवं ओवरसियर मौजूद थे। ग्रामीणों की समस्या बरसात के दिनों में आवागमन के भारी संकट का कारण बनती है, क्योंकि पुल और सड़क बनने से क्षेत्र के स्टेट हाईवे से सीधे जुड़ने की उम्मीद है और लगभग 12 किलोमीटर की दूरी कम हो जाएगी। सांसद ने बताया कि निरीक्षण से ग्रामीणों की मांग को लेकर कार्यवाही तेज होगी और हजारों लोगों को लाभ मिलेगा। हालांकि स्थानीय विधायक पर चुनाव के दौरान पुल-सड़क निर्माण का वादा टूटने का आरोप भी सामने आया है। अंदी, धरहरा, मसिया, अलीपुर, मुस्तिपर समेत लगभग 50 गांवों के लोग इस पहल का इंतजार कर रहे हैं और आने वाले समय में बिंद, सरमेरा, रहुई, बिहारशरीफ, पटना और मो концеп स्थानों से भी कनेक्टिविटी सुधरेगी। अब यह देखना होगा कि यह दशकों पुरानी मांग कब धरातल पर उतरेगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top