284003
झांसी जिला जेल में 200 से अधिक बंदी नवरात्रि का व्रत रख रहे हैं
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी जिला जेल में 200 से अधिक बंदियों को नवरात्रि के अवसर पर व्रत रखने की सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। वरिष्ठ जेल अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि कुल 202 बंदी व्रत कर रहे हैं, जिनमें 10 महिलाएं शामिल हैं। जेल प्रशासन ने पूजा सामग्री, फल और अन्य आवश्यकताओं का प्रबंध किया है, ताकि बंदियों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान किया जा सके। अधिकारियों ने व्रत करने वाले बंदियों के लिए सभी व्यवस्थाओं की निगरानी भी की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सम्राट चौधरी का बेगूसराय दौरा: विकास परियोजनाओं की घोषणा की संभावना
Begusarai, Bihar:एंकर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 19 जुलाई को पहली बार मुख्यमंत्री बनने के बाद बेगूसराय के दौरे पर आ रहे हैं। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। एक ओर जहां प्रशासन सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर लगातार मॉनिटरिंग कर रहा है, वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं और आम लोगों में मुख्यमंत्री के स्वागत को लेकर उत्साह का माहौल है। आपको बताते चले कि 19 जुलाई को प्रस्तावित मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बेगूसराय दौरे को लेकर पूरे शहर में तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं। जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री और पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार स्वयं विभिन्न कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी पहली बार बेगूसराय पहुंच रहे हैं। इसे लेकर पूरे शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया है और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री जिले को करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं की सौगात देंगे तथा कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से गांधी स्टेडियम पहुंचेंगे। वहां से सड़क मार्ग से बीपी स्कूल जाएंगे, जहां मॉडल स्कूल का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन भी करेंगे। खेल भवन के उद्घाटन की भी संभावना जताई जा रही है। इसके बाद मुख्यमंत्री बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप पहुंचेंगे, जहां वे एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को जिले के विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। लोगों को उम्मीद है कि इस दौरान बेगूसराय को कई नई विकास परियोजनाओं की सौगात मिलेगी0
0
Report
जगदलपुर में महारा समाज ने एक परिवार की सनातन धर्म में घर वापसी कराई
Jagdalpur, Chhattisgarh:महारा समाज के द्वारा जगदलपुर के कुम्हारापारा में एक परिवार के 5 सदस्यों की सनातन धर्म में घर वापसी कराई गई, उक्त परिवार ने लगभग 10 वर्षों पहले ईसाई धर्म अपना लिया था, महारा समाज की पहल के बाद परिवार ने सनातन धर्म में वापस आने पर सहमति दी जिसके बाद, पारंपरिक रीति-रिवाज एवं धार्मिक परंपराओं के अनुसार परिवार की सनातन धर्म में वापसी कराई गई, इस दौरान महारा समाज के स्थानीय प्रतिनिधि के साथ ही विभिन्न हिंदूवादी संगठन के नेता जगदलपुर के महापौर संजय पांडे भी मौजूद थे, महापौर संजय पांडे ने परिवार को मिठाई खिलाकर और भगवा गमछा पहनाकर घर वापसी करने पर बधाई दी।0
0
Report
ग्वालियर चेंबर चुनाव में प्रवीण अग्रवाल बने अध्यक्ष, क्रिएटिव हाउस को झटका
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनाव में इस बार कारोबारियों ने केवल पदाधिकारी नहीं चुने, बल्कि चेंबर की सियासत के नए समीकरण भी तय कर दिए। वर्षों से आमने-सामने रहने वाले व्हाइट हाउस और क्रिएटिव हाउस के बीच हुए मुकाबले में इस बार सबसे बड़ा उलटफेर अध्यक्ष पद पर देखने को मिला, जहां व्हाइट हाउस से टिकट नहीं मिलने पर बागी हुए डॉ. प्रवीण अग्रवाल ने निर्दलीय चुनाव लड़कर क्रिएटिव हाउस के पास जैन की 635 वोट से हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया। चुनाव में कुल 3437 मतदाताओं में से 3189 व्यापारियों ने मतदान किया। 92.78% मतदान के साथ यह हाउस के वर्षों से सबसे अधिक मतदान वाला चुनावों में शामिल रहा। 6 प्रमुख पदों के लिए 13 प्रत्याशी मैदान में थे। पांच पदों पर व्हाइट हाउस और क्रिएटिव हाउस के बीच सीधा मुकाबला हुआ, जबकि संयुक्त अध्यक्ष पद पर तीन प्रत्याशियों के कारण मुकाबला त्रिकोणीय रहा। व्हाइट हाउस ने मानसेवी सचिव पद पर दीपक अग्रवाल, संयुक्त सचिव पद पर दीपक पमनानी और कोषाध्यक्ष पद पर मनोज अग्रवाल को जिताकर तीन पद अपने नाम किए। वहीं क्रिएटिव हाउस ने संयुक्त अध्यक्ष पद पर सुरेश बसल और उपाध्यक्ष पद पर संदीप नारायण अग्रवाल की जीत के साथ दो महत्वपूर्ण पद हासिल किए। *हाइलाइट्स* - *3437 मतदाताओं में से 3189 ने डाले वोट* - *39 समूहों के लिए 221 प्रत्याशी ने चुनाव लड़ा* - *06 पदों के लिए 13 प्रत्याशी मैदान में थे* *कौन जीता कौन हारा* - *अध्यक्ष*: डॉ. प्रवीण अग्रवाल (1896) - हारे: पारस जैन (1279) - *मानसेवी सचिव*: दीपक अग्रवाल - हारे: राकेश अग्रवाल - *संयुक्त अध्यक्ष*: सुरेश बसल - हारे: डॉ. विनोद जैन - *संयुक्त सचिव*: दीपक पमनानी - हारे: राकेश अग्रवाल - *उपाध्यक्ष*: संदीप नारायण अग्रवाल - हारे: सुनील अग्रवाल - *कोषाध्यक्ष*: मनोज अग्रवाल - हारे: अजय गोयल डॉ प्रवीण अग्रवाल का कहना है। की यह चुनाव मैं नहीं लड़ रहा था, पूरा व्यापारी समाज लड़ रहा था। चेहरा मात्र था। हाउस के अंदर जो तानाशाही चलती है और कुछ परिवार बैठकर चेंबर का भविष्य तय होने। इस बार ग्वालियर-चंबल संभाग के व्यापारियों ने उनके मंसूबे ध्वस्त कर दिए。 पिछले चुनाव में हुए विवाद को देखते हुए इस बार ज्यादा सख्ती की गई। इसलिए निर्वाचन अधिकारियों ने लेकर प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के अंदर जाने पर मोबाइल जब्त करा लिए थे। मतदान के बाद बाहर आने पर उन्हें लौटाए गए。 चुनाव में 39 समूहों के लिए इस बार 221 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे, जबकि 14 समूहों में 30 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए थे। दिनभर दोनों हाउस के प्रत्याशी अपने-अपने पक्ष में मतदान की अपील करते रहे। देर रात नतीजों की घोषणा के साथ ही आतिशबाजी हुई。 बाइट- डॉ. प्रवीण अग्रवाल- निर्दलीय अध्यक्ष बाइट- दीपक अग्रवाल- मानसेवी सचिव0
0
Report
Advertisement
Corn पर नई कृषि नीति के असर पर बड़ी खबर
Noida, Uttar Pradesh:corn0
0
Report
वारियर्स ने लीग भिड़ंत में धमाकेदार जीत दर्ज की
Noida, Uttar Pradesh:warriors0
0
Report
सदर अस्पताल में सिविल सर्जन पर मारपीट, प्रसूता मौत के बाद तनाव
Makhdun pur Kabir, Bihar:सदर अस्पताल में सिविल सर्जन से मारपीट, ANC अरवल सदर अस्पताल में प्रसूता की मौत के बाद हालात बेकाबू हो गए। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। इसी दौरान परिजनों को समझाने पहुंचे सिविल सर्जन डॉ. राज किशोर प्रसाद के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि भीड़ ने उनका कॉलर पकड़कर जमीन पर पटक दिया, जिससे वे घायल हो गए। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल हस्तक्षेप कर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला और स्थिति पर काबू पाया। सिविल सर्जन डॉ. राज किशोर प्रसाद ने बताया कि उन्हें फोन पर सूचना मिली थी कि सदर अस्पताल में हंगामा हो रहा है। इसके बाद वे परिजनों से बातचीत कर उन्हें आश्वस्त करने पहुंचे। बातचीत के दौरान अचानक पीछे से कुछ लोगों ने उनका कॉलर पकड़ लिया और जमीन पर गिरा दिया। उन्होंने कहा कि हाथ पैर में चोट माथे में चोट आई है। वे सिर्फ परिजनों की बात सुनने और स्थिति को शांत कराने गए थे। घटना के बाद अस्पताल परिसर में पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। कई लोगों पर प्राथमिक की दर्ज की जा रही है0
0
Report
Advertisement
यूपी हापुड़ में तेज रफ्तार पिकअप ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर दी, दो की मौत
Hapur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार के कहर ने दो जिंदगियों को लील लिया है. बताया जा रहा है कि दिल्ली-लखनऊ हाईवे एनएच- 9 पर बागड़पुर फ्लाईओवर के पास एक अमरोहा की तरफ जा रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी. भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है. जानकारी के अनुसार थाना बाबूगढ़ क्षेत्रांतर्गत बागड़पुर के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार तीन व्यक्ति अमरोहा की ओर जा रहे थे. जैसे ही ट्रैक्टर बागड़पुर फ्लाईओवर के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रही पिकअप गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया और पलट गया. ट्रैक्टर पर सवार तीनों लोग सड़क पर दूर जा गिरे. इस हादसे में अमरोहा के नूरी में रहने वाले 45 वर्षीय आरिफ पुत्र लLatिफ की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. जबकि दोनों अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया. जहाँ दूसरे घायल व्यक्ति 44 वर्षीय कामिल पुत्र अमजद निवासी मुबारक नागली, अमरोहा ने भी दम तोड़ दिया. इस हादसे में तीसरे व्यक्ति मेहराज पुत्र नन्हे निवासी पतई, थाना डिडौली को हल्की चोटें आई हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. हादसे के बाद मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई. फिलहाल पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हाईवे पर लगे लंबे जाम को खुलवाने के लिए पुलिस ने तुरंत क्रेन बुलाई और दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को रास्ते से हटवाकर यातायात को पूरी तरह से सुचारु कराया.0
0
Report
गोरखपुर के कई हिस्सों में भारी बारिश के बाद पानी भर गया
Noida, Uttar Pradesh:Uttar Pradesh: Several parts of Gorakhpur waterlogged following heavy rainfall here.0
0
Report
शिवम कुमार ने नीट में 655 अंक लेकर गांव का नाम रोशन किया
Jehanabad, Bihar:मेहनत और मजबूत इरादों के आगे मुश्किलें भी घुटने टेक देती हैं, और इस बात को सच साबित कर दिखाया है जहानाबाद के एक और लाल शिवम ने। सीमित संसाधन और मध्यमवर्गीय परिवार की चुनौतियों को पार कर एक छात्र ने नीट परीक्षा में सफलता का परचम लहराया है। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा यानी नीट के घोषित परिणाम में मखदुमपुर प्रखंड के उमता गांव निवासी शिवम कुमार ने शानदार प्रदर्शन किया है। शिवम ने परीक्षा में 655 अंक हासिल कर न सिर्फ अपने परिवार का, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शिवम की इस बड़ी कामयाबी से पूरे गांव में जश्न का माहौल है और बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। आपको बता दें कि शिवम, उमता गांव निवासी रिंगकेश कुमार के पुत्र हैं। एक मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाले शिवम के पास संसाधन बेहद सीमित थे, लेकिन उनका हौसला और डॉक्टर बनने का सपना बहुत बड़ा था। परिजनों के मुताबिक, शिवम शुरुआत से ही मेधावी छात्र रहे हैं और उन्होंने एक अनुशासित दिनचर्या का पालन करते हुए यह मुकाम हासिल किया है। अपनी इस सफलता पर शिवम कुमार ने बताया कि इस सफलता का पूरा श्रेय मेरे माता-पिता और शिक्षकों को जाता है, जिन्होंने हर परिस्थिति में मेरा साथ दिया और मुझ पर भरोसा बनाए रखा। ग्रामीणों और शिक्षकों का मानना है कि शिवम की यह सफलता क्षेत्र के अन्य बच्चों के लिए भी एक बड़ी प्रेरणा बनेगी और यह साबित करेगी कि दृढ़ संकल्प के आगे आर्थिक तंगहाली कभी रोड़ा नहीं बन सकती।0
0
Report
Advertisement
एफसीआई गोदाम पुनर्गठन से जमशेदपुर मजदूरों की नौकरी पर खतरा, प्रदर्शन तेज
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर: सरकार के एफसीआई गोदामों के पुनर्गठन के फैसले के विरोध में जमशेदपुर के मजदूर सड़क पर उतर आए हैं। वर्षों से एफसीआई गोदामों में माल ढुलाई का काम कर रहे मजदूरों ने बर्मामाइंस स्थित एफसीआई गोदाम के बाहर धरना-प्रदर्शन करते हुए राशन उठाव पूरी तरह ठप कर दिया। सरकार के नए निर्देश के अनुसार अब सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) का राशन डीलर सीधे एफसीआई गोदाम से उठाएंगे। साथ ही साकची, करनडीह और बर्मामाइंस स्थित तीनों एफसीआई गोदामों की व्यवस्था को समेटकर केवल बर्मामाइंस गोदाम से ही राशन वितरण किया जाएगा। मजदूरों का कहना है कि इस नई व्यवस्था से तीनों गोदामों में वर्षों से कार्यरत करीब 60 मजदूरों के सामने रोजगार का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। उनका आरोप है कि दशकों से इसी काम के सहारे उनके परिवारों का भरण-पोषण होता रहा है, लेकिन सरकार के इस फैसले से उनकी आजीविका छिन जाएगी।0
0
Report
पटना जीपीओ गोलंबर पर 68 करोड़ की पार्किंग 14 माह बाद भी शुरू नहीं
Noida, Uttar Pradesh:आत्मजा पटना पटना के जीपीओ गोलंबर पर 68 करोड़ रुपये की लागत से बना मल्टीलेवल पार्किंग हब उद्घाटन के 14 महीने बाद भी पूरी तरह शुरू नहीं हो सका है। वजह है प्रशासनिक देरी और पार्किंग संचालन के लिए अब तक एजेंसी का चयन नहीं होना। फिलहाल यहां से सिर्फ सिटी बसों और ऑटो का संचालन हो रहा है, जबकि पार्किंग के लिए बना टिकट काउंटर अब भी बंद पड़ा है। इस देरी के कारण स्मार्ट सिटी परियोजना को करीब 2 करोड़ 36 लाख रुपये के संभावित राजस्व का नुकसान हो चुका है। पटना स्मार्ट सिटी के अधिकारियों के मुताबिक, अगस्त में टेंडर जारी कर एजेंसी का चयन किया जाएगा, जिसके बाद पार्किंग शुरू होगी। इस पार्किंग में 225 कारें, 100 ऑटो और 32 बसें खड़ी करने की क्षमता है।0
0
Report
तेंदूखेड़ा में बुलडोजर का ऐलान: अवैध निर्माणों के खिलाफ बड़ा अभियान
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-नरसिंहपुर जिले के नगर परिषद तेंदूखेड़ा में सुंदर और सर्वसुविधाजनक बनाने के लिए नगर परिषद का पीला पंजा यानी बुलडोजर गरजा है। जिसमे सालों से तनी जर्जर बिल्डिंगों और दुकानों को जमींदोज करने की बड़ी कार्रवाई शुरू हो चुकी है। मुख्य बाजारों और चौराहों पर ट्रैफिक को जाम करने वाले अवैध निर्माणों को मलबे में तब्दील कर दिया गया। नगर परिषद के अमले ने साफ कर दिया है कि शहर के विकास में बाधा बनने वाले किसी भी अवैध निर्माण को बख्शा नहीं जाएगा。0
0
Report
Advertisement
आजमगढ़ विवाद: राजभर ने कहा—आजम खान फंसे, अखिलेश की साजिश उजागर
Noida, Uttar Pradesh:आज़मगढ़(उत्तर प्रदेश): मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय विवाद पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा, "जमीन यूनिवर्सिटी के नाम कर देनी चाहिए था। लेकिन उन्होंने(अखिलेश यादव) ऐसा नहीं किया बल्कि भविष्य में आजम खान को फसाने की साजिश रची। उसी के शिकार आजम खान हो रहे हैं। अगर वो सरकारी जमीन कागज पर ठीक करा दिए होते तो आज ये नौबत नहीं आती।"0
0
Report
रामगढ़ के जंगल से जंगली हाथियों के दल, ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग तैयारी में
Ramgarh Cantonment, Jharkhand:हाथियों का झुण्ड गोला वन क्षेत्र के सुतरी गाँव के समीप दर्जनों हाथियों के झुण্ড के विचरण करने से आसपास के ग्रामीण इलाकों में दहशत का माहौल है। इस झुंड में हाथी के छोटे-छोटे बच्चे भी मौजूद हैं जिन्हें हथिनी और हाथी उसका कवर करके ले जा रहे हैं। आज तड़के सुबह हाथी इस इलाके में देखा गया है। ग्रामीण अपने खेतों में धान की बुवाई करने के लिए भी नहीं जा पा रहे हैं। फिलहाल वन विभाग को इसकी जानकारी दे दी गई है। वन विभाग की टीम पहुँचने वाली है। रामगढ़ क्षेत्र में हाथियों का विचरण लगातार बढ़ता जा रहा है जिससे ग्रामीण काफी तनाव में हैं और लगभग पिछले वर्ष से अब तक हाथियों की चपेट में आने से दर्जनों लोग अपनी जान गवा चुके हैं। अब देखना है कि वन विभाग के लोग कितनी जल्द हाथियों को इस इलाके से खदेड़ने में ग्रामीणों को निजात दिलाते हैं।0
0
Report
इंस्टाग्राम पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म: दानापुर में आरोपी गिरफ्तार
Danapur, Bihar:शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला, आरोपी गिरफ्तार, दानापुर का मामला दानापुर पुलिस ने इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती कर शादी का झांसा देकर एक युवती से शारीरिक संबंध बनाने और फिर विवाह से इनकार करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने दानापुर थाने में इस संबंध में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपी की पहचान आरा के खवासपुर निवासी आकाश कुमार के रूप में हुई है। पीड़िता भी मूल रूप से आरा की रहने वाली है। शिकायत में युवती ने कहा कि उसकी और आकाश की मुलाकात इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई, जिसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई। आरोप है कि आकाश ने उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी करने से साफ इनकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।0
0
Report
Advertisement
