icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284002
Eshan KhanEshan KhanFollow20 Jul 2024, 02:34 pm

वृक्षारोपण महाभियान नगर निगम झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई सभागार पहुंचे महापौर बिहारी लाल आर्य

Jhansi, Uttar Pradesh:

झांसी के लक्ष्मीबाई सभागार में नगर निगम महापौर, सभी पालिकाओं के अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख व प्रधानों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से CM योगी ने संबोधित किया। इस अवसर पर CM ने हरित प्रदेश बनाने के लिए विभिन्न कदमों को बढ़ाने का आह्वान किया और आगे बढ़ने की अपील की। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के संकल्प में वृक्षारोपण जन महाभियान का शुभारंभ भी हुआ। इसके तहत 2024 तक कुल 36.50 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया। CM ने नेताओं से अनुरोध किया कि जनता को प्रोत्साहित करें।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

शौच गया किशोर लापता, गुमशुदगी दर्ज

Ramprakash RathourRamprakash RathourFollowJust now
Shahabad, Uttar Pradesh:कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गढ़ेपुर निवासी शौच के लिए गए किशोर के लापता होने के मामले में परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी की है। किशोर की तलाश की जा रही है। पीड़ित नन्ही देवी पत्नी अजय कुमार के अनुसार उसका 16 वर्षीय पुत्र 14 नवम्बर की सुबह 9 बजे घर से शौच के लिए बोल कर गया था। काफ़ी देर वापस न आने पर उसके द्वारा फोन करने पर पुत्र शिवम ने थोड़ी देर में आने को बोला लेकिन तब से आज तक वह वापस नहीं लौटा। सभी रिश्तेदारी में वह पुत्र को तलाश कर चुकी है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय ने बताया पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने किशोर की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
0
0
Report

शिव मंदिर छठ घाट पर उमड़ी व्रती महिलाओं की भीड़, विधि-विधान से की पूजा-अर्चना

Dipu RawatDipu RawatFollow2m ago
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:परतावल (महराजगंज)। छठ महापर्व के अवसर पर रविवार को परतावल स्थित शिव मंदिर छठ घाट पर व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। महिलाओं ने अपनी-अपनी बेदी पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर छठी मइया से परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान छठ घाट पर भक्तिमय माहौल देखने को मिला। छठी मइया के पारंपरिक गीतों और जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। पर्व को लेकर महिलाओं और उनके परिजनों में खास उत्साह रहा। वहीं, घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा। व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार के मंगल की कामना की। सोमवार सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन होगा।
0
0
Report

महिलाओं ने उपवास रखकर दिया डूबते हुए सूर्य को अ‌र्घ्य

KAILASH NATH VERMAKAILASH NATH VERMAFollow3m ago
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा।आज जिले भर में छठ पर्व को लेकर क्षेत्र में हर्षोल्लास देखा जा रहा है। आज शाम को मुख्यालय के खैरा भवानी मंदिर के पोखरे पर इटियाथोक कस्बे में बिसुही नदी के तट पर बने पूजा स्थल पर व्रती महिलाओं की भारी भीड़ जुटी। छठ मइया की सभी ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। लोग सिर पर टोकरी में सभी पूजन सामग्री लेकर बैंडबाजे के साथ छठ पूजा स्थल पर पहुंचे, इससे काफी रौनक रही।महिलाओं ने घाट के पानी में खड़े होकर डूबते हुए सूर्य देव को अ‌र्घ्य दिया। संतान की दीर्घायु और परिवार की खुशहाली के लिए चार दिनों तक मनाए जाने वाले छठ पर्व पर महिलाएं सूर्य देव की उपासना करती हैं।सोमवार की सुबह महिलाएं उगते हुए सूर्य देव को अ‌र्घ्य देने के उपरांत उपवास खोलेंगी।इससे पूर्व छठ पूजा की तैयारियों के चलते बाजार में पूजन सामग्री, मौसमी फल, सब्जी आदि की लोगों ने जमकर खरीदारी की। सुरक्षा को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा
0
0
Report
Advertisement

चिरैयाकोट के खाकी बाबा कुटी राम-जानकी मंदिर पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, आकर्षक सजावट और रोशनी बनी

MKMANISH KUMARFollow7m ago
Taiyabpur, Uttar Pradesh:चिरैयाकोट (मऊ)। चिरैयाकोट स्थित खाकी बाबा कुटी राम-जानकी मंदिर परिसर में छठ पर्व के अवसर पर श्रद्धा और उत्साह का सुंदर नजारा देखने को मिला। मंदिर परिसर में बने जलाशय के आसपास बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों की भारी भीड़ से पूरा परिसर गुलजार नजर आया। मंदिर परिसर में आकर्षक सजावट, रंग-बिरंगी लाइटिंग और पानी के फव्वारों ने आयोजन की सुंदरता में चार चांद लगा दिए। चारों तरफ रोशनी और श्रद्धालुओं की मौजूदगी से पूरा वातावरण उत्सवमय दिखाई दिया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने छठ पर्व से जुड़ी परंपराओं का निर्वहन किया। शाम के समय घाट पर लोगों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली। बच्चों और परिवारों में भी खासा उत्साह नजर आया। खाकी बाबा कुटी राम-जानकी मंदिर परिसर में आयोजित इस सुंदर आयोजन ने चिरैयाकोट क्षेत्र में विशेष आकर्षण पैदा किया।
0
0
Report

छठ पूजा: डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के लिए महिलाएं पानी में खड़ी रहीं, छठ मइया के गीतों से गूंजा

Baisar, Uttar Pradesh:*छठ पूजा: डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के लिए महिलाएं पानी में खड़ी रहीं, छठ मइया के गीतों से गूंजा घाट* *महराजगंज / बृजमनगंज।* लेहरा स्टेशन कस्बे में छठ महापर्व की भव्यता देखने को मिली। छठ पर विशेष रूप से डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के लिए महिलाएं पानी में खड़ी हुईं। कमर भर पानी में खड़े होकर व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया और छठ मइया से परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की लंबी आयु और खुशहाली की कामना की। दोपहर बाद से ही महिलाएं गाजे-बाजे के साथ छठ व्रत करने के लिए घाटों पर पहुंचने लगीं। पीली साड़ी पहने व्रती महिलाएं सिर पर सूप, फल, नारियल, ठेकुआ और दीप लेकर ढोल-नगाड़ों और छठ गीतों के साथ श्री राम जानकी मंदिर के समीप पोखरी पर बने घाटों पर पहुंचीं। घाटों पर दीपों, फूलों और केले के पत्तों से सजावट की गई थी। पानी में खड़ी महिलाओं द्वारा सूर्य को अर्घ्य देते समय पूरा नजारा बेहद मनमोहक लग रहा था। श्रद्धालुओं ने छठ मइया के गीत गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। छठ पूजा को लेकर प्रशासन भी सतर्क रहा। बृजमनगंज पुलिस द्वारा घाटों का निरीक्षण किया गया, जिसमें उप निरीक्षक आलोक यादव उप निरीक्षक विवेक रंजन उपनिरीक्षक गौरव कुमार आर्य, कान्स्टेबल संदीप कुमार अर्जुन कुमार सहित बरगाहपुर के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बृज बिहारी यादव, दुबौलिया के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पंकज यादव श्याम बिहारी यादव समाजसेवी लक्ष्मीकांत त्रिपाठी समाजसेवी अखिलेश मौर्या। बंसीधर गुप्ता ईश्वर यादव सीएसपी संचालक देवनारायण अग्रहरि अरुण अग्रहरी राम प्रकाश यादव कृष्ण मुरारी यादव त्रिपुरारी यादव सोमनाथ यादव सहित अन्य लोग शामिल रहे। पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा, साफ-सफाई और भीड़ प्रबंधन का जायजा लिया।
0
0
Report
Advertisement

युवक की मौत के बाद क्षेत्र की महिलाएं ने शराब दुकान हटाने के लिए मोर्चा खोला

Sagar, Madhya Pradesh:सागर में मछरयाई शराब दुकान के पास शराब पीने से हुई एक युवक की मौत के बाद अब क्षेत्र की महिलाएं ने शराब दुकान हटाने के लिए मोर्चा खोल दिया है। बड़ी संख्या में महिलाएं शराब दुकान पहुंचीं और जमकर नारेबाजी करते हुए दुकान हटाने की मांग की; महिलाओं ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन भी दिया है। दिए ज्ञापन में बताया गया कि शराब दुकान के पास प्राचीन मंदिर और करीब 100 मीटर की दूरी पर हनुमान मंदिर व कांच मंदिर स्थित हैं। इसी मार्ग से रविशंकर स्कूल की छात्राएं भी आती-जाती हैं। महिलाओं का आरोप है कि शराब दुकान के कारण क्षेत्र में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है, जुआ खेला जाता है और महिलाओं, बच्चों को परेशानी होती है। प्लास्टिक कचरा जलाने से प्रदूषण भी फैलता है। विरोध प्रदर्शन की सूचना पर मोतीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारी महिलाओं को आश्वासन दिया कि उनकी मांग कलेक्टर तक पहुंचाई जाएगी और जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद महिलाएं शांत हुईं。
0
0
Report

दिल्ली के लाडो सराय में छठ पूजा धूमधाम से, मुख्यमंत्री और विधायक का सहयोग

New Delhi, Delhi:छठ पूजा लाडो सराय में बड़े धूमधाम से मनाया गया। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एक पार्क के अंदर छठ घाट का आयोजन पिछले दो-तीन दिनों से चल रहा है। महिलाएं पानी के अंदर खड़ी होकर पूजा याचना कर रही हैं और एक टोकरी में फल, गन्ना, सिंघाड़े और अन्य फाल रखे गए हैं। महिलाएं भगवान से प्रार्थना करती हैं कि हमारा परिवार खुशहाल रहे और किसी प्रकार की दिक्कत न आये। यह छठ पर्व तीन-चार दिन का कार्यक्रम है; आज तीसरा दिन है और कल चौथा दिन सूर्योदय को अर्घ्य देकर पूजा समाप्त की जाएगी। दिल्ली के अन्य छठ घाटों में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और महरौली विधायक गजेंद्र का सहयोग रहा है; छठ घाटों पर साफ-सफाई, शौचालय और सुरक्षा गार्ड का ध्यान रखा गया है; दिल्ली पुलिस के साथ भी पुख्ता इंतजाम हैं。
0
0
Report

लोहरदगा के हरमू संगम घाट पर छठ व्रतियों ने डूबते सूर्य को अर्ध्य दिया

Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा- लोहरदगा के हरमू संगम घाट पर छठ व्रतियों के द्वारा डूबते हुए सूर्य को अर्ध्य दिया गया। हरमू घाट पर सूर्य भगवान की बनाई गई प्रतिमा आकर्षण का केन्द्र बनी रही। साथ ही गंगा आरती का आयोजन हरमू छठ घाट पर हुआ। इस आरती में सांसद सुखदेव भगत सहित हिंडाल्को एचआर हेड शत्रुजंय कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग मौके पर मौजूद रहे। सांसद ने भी डूबते हुए सूर्य को अर्ध्य देने के साथ साथ छठ की छटा को अपने कैमरे में कैद करने का काम किया। इस मौके पर सांसद सुखदेव भगत ने कहा की सनातन धर्म में उगने के साथ साथ डूबते हुए सूर्य को भी अर्ध्य देते है। जो जीवन के डूबने से लेकर उगने तक की यथार्थ जीवन को प्रस्तुत करती है。
0
0
Report
Advertisement

औरंगाबाद के सूर्यकुण्ड घाटों पर छठ महापर्व में श्रद्धालुओं का सैलाब

Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:लोकआस्था के महापर्व छठ के मौके पर औरंगाबाद की सूर्यनगरी देव में मानो श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है।बड़ी संख्या में व्रती पवित्र सूर्यकुण्ड में भगवान भास्कर को अपना पहला अर्घ्य अर्पित कर रहे हैं।आलम यह है कि सूर्यकुण्ड के घाटों पर तिल रखने तक की जगह नहीं है।फिर भी व्रती डटे हैं और अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे हैं ताकि अस्ताचलगामी सूर्य को अपना आराध्य अर्पित कर सकें।वहीं अपने आँचल में अक्षुण्ण गरिमा समेटे इस सूर्यकुण्ड में व्रती डुबकी लगाकर सूर्यनारायण को अर्घ्य दे रही हैं और फिर सूर्यमंदिर जाकर भगवान भास्कर की पूजा अर्चना कर रही हैं।जिले की डीएम अभिलाषा शर्मा और एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने भी पवित्र सूर्यकुंड में अस्ताचलगामी सूर्य को अपना अर्ध्य अर्पण किया किया । बाइट-रानी देवी , व्रती
0
0
Report

मुजफ्फरपुर जेल में छठ पूजा: 98 कैदियों ने डूबते सूरज को अर्ध दिया

Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर सेंट्रल जेल में भी गूंज उठी छठी मईया की गीत, डूबते हुए सूरज को जेल में बंद कैदियों ने दिया अर्ध,51 महिला एवं 47 पुरूष ने जेल में बने तालाब में डूबते हुए सूरज को दिया अर्ध, एक मुस्लिम महिला और सिख बंदी ने भी दिया डूबते हुए सूरज को अर्ध मुजफ्फरपुर के शहीद खुदीराम बोस केन्द्रीय कारा में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की जीत गूंजने लगी और 36 घंटे के निर्जला उपवास वाली छठ पूजा में जेल में बंद का 98 महिला और पुरुष बंदियों ने डूबते सुरज को अर्ध दिया है,51 महिला एवं 47 पुरूष ने जेल में बने तालाब में सुरज को अर्ध दिया है. जिसमें जेल अधीक्षक युसूफ रिजवान के साथ ही जेल के महिला एवं पुरुष सिपाहियों ने छठ व्रतियों को छठ पूजा करने में मदद की. जेल रेडियो के माध्यम से पूरे जेल में छठ पूजा की गीत बजाई जा रही थी. सरकार के आदेश के अनुसार में मुजफ्फरपुर जेल प्रशासन हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी छठ व्रत करने वाले छठ वार्तियो के लिए बेहतर, भव्य एवं आकर्षक व्यवस्था है, ताकि लोक आस्था का महापर्व छठ व्रत करने वाले छठ वार्तियो को उनके पूजा में किसी तरह का व्यवधान न हो. इस वर्ष जेल में बंद कुल 98 सजावार और विचाराधीन महिला एवं पुरूष बंदी छठ व्रत कर रहे हैं,जिसमें 51 महिला एवं 47 पुरूष शामिल हैं.इन छठ व्रतियों में एक महिला मुस्लिम तथा एक पुरूष सिख बंदी के साथ ही महाराष्ट्र के रहने वाले भी एक व्यक्ति ने छठ पूजा की हैं. छठ करने वाली महिला बंदी ने बताई की छठ महापर्व के प्रति लोगों का आस्था और निष्ठा देख कर और छठी मैया से जल्द रिहाई के लिए छठ पूजा की है. वहीं पंजाब के रहने वाले सिख समुदाय से आने वाले व्यक्ति ने डूबते हुए सूरज को अर्ध दिया और और कहा वह छठ पर्व को आस्था के साथ मनाते हुए पूजा की है और छठी मैया से हमने मांग की उनके साथ-साथ जो भी बंदी हैं उनकी रिहाई हो और इसके साथ ही जेल प्रशासन ने उन्हें छठ पूजा करने के लिए जो व्यवस्था की है वह आस्था और निष्ठा के प्रति समर्पण दिखा है. जेल प्रशासन द्वारा छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं की जरूरत के अनुरूप सभी प्रबन्ध किया गया है.महिलाव्रतियों के लिए साड़ी, लहठी, चूड़ी इत्यादि एवं पुरूषव्रतियों के लिए धोती, गंजी, गमछा आदि के साथ-साथ पर्व के आयोजन हेतु सभी आवश्यक सामग्रियों में डाला, सूप, पकवान, फल, मिठाई इत्यादि की व्यवस्था कारा प्रशासन की ओर से किया गया है. जेल में बने तालाब को साफ-सफाई एवं रंग-रोगन के साथ ही केला का पेड़, बैलून, रंगीन प्रकाश, झालर, फूल-माला इत्यादि से सजाया गया है. जेल रेडियो के माध्यम से महान लोक गायिका स्व. श्रीमती शारदा सिन्हा के द्वारा गाए गीतों को बजाया जा रहा है. जिला प्रशासन द्वारा आपदा प्रबंधन के दृष्टिकोण से पाँच तैराकों की प्रतिनियुक्ति की गई है. बाइट - यूसुफ रिजवान, जेल अधीक्षक बाइट - मुस्लिम महीला कैदी बाइट - सिख कैदी, पंजाब का निवासी
0
0
Report

बाढ़ के गंगा घाटों पर छठ पूजा के लिए श्रद्धालु जुटे; SDRF सुरक्षा में तैनात

Barh, Bihar:बाढ़ के उत्तर वाहिनी गंगा घाट पर भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के लिए हजारों श्रद्धालु शाम से जुटे हैं। यहां दूर दराज के ग्रामीण लोग भी छठ पूजा करने के लिए आते हैं। उत्तर वाहिनी गंगा में भगवान भास्कर की पूजा का विशेष महत्व है। बाढ़ के दर्जनों गंगा घाट के किनारे बड़ी संख्या में श्रद्धालु छठ पूजा के लिए पहुंचते हैं। बाढ़ नगर परिषद ने गंगा घाटों की बेहतर साफ सफाई और घाटों की मरम्मत की है। साथ ही स्थानीय लोगों ने भी घाट को खूबसूरत तरीके से सजाया है। गंगा घाटों की विधिव्यवस्था देखने के लिए नगर परिषद के अध्यक्ष और बाढ़ के पदाधिकारी एवं पुलिस के जवान भी घाटों का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। सभी घाटों पर खूबसूरत वॉल पेंटिंग की गई है, जिससे घाट की खूबसूरती कई गुना बढ़ गई है। इस बार घाट पर साफ सफाई और सुरक्षा को लेकर हर घाट पर SDRF की टीम तैनात है।
0
0
Report
Advertisement

बिहार मंत्री ने छठ पूजा पर आस्था के साथ भोजपुरी विरोध पर रुख दिखाया

Kishanganj, Bihar:ANCHOR : लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल किशनगंज शहर के धर्मगंज मोहल्ले स्थित छठ घाट पर पहुंचकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। साथ उन्होंने देशवासियों को छठ पूजा की शुभकामनाएं दीं। वही उन्होंने छठ पूजा के खास मौके पर छठ मईया से विकसित भारत की सपना को पूरा कर देश को समृद्ध बनाने की मन्नतें मांगी। मंत्री ने महाराष्ट्र में छठ गीत को लेकर विवाद पर बताया कि राज ठाकरे मानसिक रूप से दिवालियापन और पागलपन का शिकार हो चुके है। उन्होंने कहा कि राज ठाकरे को छठ पूजा से विरोध नहीं वल्कि भोजपुरी भाषा से विरोध है। उन्होंने साफ कहा कि आस्था को लेकर गलत तरीके का बयानबाजी अच्छा इंसान नही करता है। बाइट : डॉ दिलीप कुमार जायसवाल,मंत्री
0
0
Report

छठ पूजा: आरा समेत बिहार में लाखों श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया

Mumbai, Maharashtra:महापर्व छठ पूजा बिहार सहित पुरे देश के कई हिस्सों में धूमधाम से मनाया जा रहा है। छठ के पहले अर्घ्य के दौरान शाम होते ही छठ व्रतीयो की भारी भीड़ घाटो पर उमड़ पड़ी। आरा में भी श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी (डूबते) सूर्य को अर्घ्य दिया। घाटों पर दीप भी जलाए गए। आरा के सभी घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ दिखी। व्रती अपने पूरे परिवार के साथ छठ घाट पर पहुंचे। सिर पर दउरा लेकर छठ गीतों के स्वर के बीच लगभग सभी श्रद्धालु घाट पर आए। पूरा वातावरण छठी मइया के गीतों से गूंजने लगा । जिले कई इलाकों में लोगों ने अपने ही छत पर छठ पूजा किया और भगवान भास्कर को आगे दान किया। कल सुबह उदीयमान भगवान सूर्य देव को अर्घ्य दिया जाएगा व्रती के छतीस घंटों का निर्जला उपवास पारण कर समाप्त करेंगे और यह महापर्व संपन्न होगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top