icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284003
Eshan KhanEshan KhanFollow5 Feb 2025, 02:15 pm

ललितपुरः रेलवे स्टेशन पर हो रहे कार्यों का DRM दीपक कुमार सिन्हा ने किया निरीक्षण

Jhansi, Uttar Pradesh:

आज मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा द्वारा ललितपुर स्टेशन का सघन निरीक्षण किया गया I निरीक्षण का उद्देश्य संरक्षा और संरचनात्मक विकास का जायजा लेना रहा I इस दौरान सिन्हा द्वारा ललितपुर स्टेशन पर तीसरी लाइन के कार्य के अतिरिक्त यात्रियों के सुविधार्थ निर्माणाधीन 12 मीटर चौड़े पैदल ऊपरी पुल और अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे शेष कार्यों का सघन निरीक्षण किया गया और शेष कार्यों को शीघ्र-अतिशीघ्र पूर्ण करना रहा I सिन्हा ने संरक्षा दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण पॉइंट्स, ट्रैक आदि का भी बारीकी से निरीक्षण किया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पहाड़ों में सड़क नहीं, गर्भवती महिला की मौत के बाद ग्रामीण सरकार से मांग

Sahibganj, Jharkhand:हमारे पहाड़ पर एक सडक दे दो सरकार यही गुहार लगाने दर्जनों पहाड़िया समुदाय के लोग आवेदन लेकर साहिबगंज उपायुक्त से निवेदन करने उपायुक्त कार्यालय पहुंचे. और फिर पिछले आवेदनों की तरह एक बार और जिला प्रशासन से अस्वासन मिला. आपको बता दे की बरहेट प्रखंड के सालगाछी पंचायत के कई ऐसे गांव हैं जो आज भी मुलभुत सुविधाओं से वंचित हैं. उन्ही में से एक हैं गम्भरिया से देवाना होते हुए पुपम पहाड़ जहाँ लोगो को आने जाने के लिए सड़के नहीं हैं. जिससे इस इलाके में रहने वाले पहाड़िया समुदाय को kaफ़ी परेशानी होती हैं. उपायुक्त से मिलने पहुंचे पंकज पहاड़िया और छावा पहाड़िया बताते हैं की शिवगादी मंदिर मुख्य मार्ग से गम्भरिया पहाड़ से देवाना पहाड़ होते हुए पुपम पहाड़ तक कोई पक्की सडक नहीं हैं. जिस कारण तीनो गांव के ग्रामीणों को kaफ़ी दिक्कत होता हैं. गर्ववती महिला, बीमार बुजुर्ग और जरुरी में बरहेट बाजार तक जाना महामुश्किल काम हैं. सडक नहीं होने की वजह से पहले गर्भवती महिला का रास्ते में मौत हो चूका हैं. आज भी गंभीर बीमार व्यक्ति को खाट में ढोकर तीन चार किलोमीटर पैदल लेकर आना पड़ता हैं. बरसात के दिनों में ढलान कच्ची सड़क पर चलना जोखिम भरा होता हैं. इसी का गुहार लगाने डीसी साहब पास आये थे. डीसी साहब भी पहले की साहब की तरह बनाने का अस्वासन दिए हैं अब देखते हैं सरकार कबतक हमारे पहाड़ तक पहुँचता हैं.
0
0
Report

नवादा में युवक की हत्या: 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

Nawada, Bihar:नवादा में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या, एसपी के निर्देश पर 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार बिहार के नवादा में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के निर्देश पर अकबरपुर थाना प्रभारी रुपेश कुमार सिन्हा ने घटना के 8 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह घटना 15 मई 2026 की रात लगभग 10 बजे अकबरपुर थाना क्षेत्र में हुई थी। अज्ञात अपराधियों ने एक युवक राजीव कुमार के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। परिजनों ने घायल युवक को पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अकबरपुर पहुंचाया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल नवादा रेफर किया गया। युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे पटना रेफर कर दिया। इलाज के दौरान 18 मई 2026 को उसकी मृत्यु हो गई। मृतक के भाई के लिखित आवेदन के आधार पर अकबरपुर थाना में कांड संख्या 204/26, दिनांक 18 मई 2026 को सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए, नवादा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम ने तकनीकी और ह्यूमन इंटेलिजेंस का उपयोग करते हुए छापेमारी की और ग्राम जरहैया, थाना सीतामढ़ी से घटना में संलिप्त अभियुक्त सुबोध कुमार को गिरफ्तार कर लिया। थाना परिसर लाकर सघन पूछताछ के दौरान अभियुक्त सुबोध कुमार ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि आपसी विवाद के चलते उसने इस घटना को अंजाम दिया था। पूछताछ के बाद गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सुबोध कुमार, पिता सरजू महतो, ग्राम पैजुना, थाना अकबरपुर, जिला नवादा के रूप में हुई है। उसका आपराधिक इतिहास भी है, जिसमें अकबरपुर थाना कांड संख्या 109/23 (बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम) और अकबरपुर थाना कांड संख्या 430/23 (आर्म्स एक्ट) शामिल हैं।
0
0
Report
Advertisement

कमिश्नर मीणा ने अमरपुर सहयोग शिविर में लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया

Banka, Bihar:Anchor-सहयोग शिविर में पहुंचे कमिश्नर, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुआ स्वागत बांका के अमरपुर प्रखंड के फतेहपुर पंचायत सरकार भवन में आयोजित सहयोग शिविर का मंगलवार को भागलपुर प्रमंडल के कमिश्नर प्रेम सिंह मीणा ने निरीक्षण किया। कमिश्नर के शिविर स्थल पर पहुंचते ही पुलिस जवानों द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मौके पर मौजूद बीडीओ प्रतिक राज सहित अन्य अधिकारियों ने बुके देकर उनका भव्य स्वागत किया। शिविर में कमिश्नर ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का एक-एक कर निरीक्षण किया तथा वहां पहुंचे आवेदकों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मियों से आवेदन निष्पादन एवं सरकारी योजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने का निर्देश भी दिया। इस दौरान कमिश्नर ने नए लाभुकों के बीच राशन कार्ड सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित लाभों का वितरण किया। शिविर में लोगों की भीड़ उमड़ी रही और कई ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। मौके पर वीडियो प्रतीक राज, थाना अध्यक्ष राकेश कुमार, बीपीआरओ प्रणव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे। सहयोग शिविर में सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ लोगों के आवेदन भी लिए गए। कमिश्नर ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है और ऐसे शिविरों के माध्यम से आम लोगों की समस्याओं का समाधान एक ही जगह पर किया जा रहा है。
0
0
Report

सेन समाज ने राहुल सैन से मारपीट मामले में कठोर कार्रवाई की मांग की

Karauli, Rajasthan:नगर परिषद कार्मिक राहुल सैन के साथ कथित मारपीट के मामले को लेकर सेन समाज में आक्रोश देखने को मिला। घटना के विरोध में जिला मुख्यालय पर सेन समाज के लोगों ने रैली निकालकर प्रदर्शन किया और आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग उठाई। घटना के विरोध में सेन समाज के लोगों ने अपने दुकान और प्रतिष्ठान बंद रखकर विरोध जताया। इसके बाद सैन बिहारी जी मंदिर परिसर में समाज की बैठक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे। बैठक में वक्ताओं ने घटना की निंदा करते हुए दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। बैठक के बाद समाज के लोग रैली के रूप में प्रमुख बाजारों से होते हुए जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में नगर परिषद के पूर्व सभापति के परिजनों पर राहुल सैन के साथ मारपीट करने के आरोप लगाए गए हैं। सैन समाज के प्रतिनिधियों ने प्रशासन से मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।
0
0
Report
Advertisement

समराला में पंजाबी गायक इंदर कौर की लाश नहर में मिली; FIR दर्ज, हत्या का आरोप

Samrala, Punjab:ਪੰਜਾਬੀ ਸਿੰਗਰ ਇੰਦਰ ਕੌਰ ਦੀ ਡੈਡ ਬਾਡੀ ਨੀਲੋ ਨਹਿਰ ਵਿੱਚ ਲਾਸ਼ ਵਾਪਰੀ ਹੈ। ਸਮਰਾਲਾ ਵਿੱਚ ਇੰਦਰ ਕੌਰ ਦੀ ਡੈਡ ਬਾਡੀ ਸਮਰਾਲਾ ਸਿਵਿਲ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਰਖਵਾਈ ਗਈ ਹੈ। ਇੰਦਰਜੀਤ ਕੌਰ ਉਰਫ ਇੰਦਰ ਕੌਰ ਦੇ ਭਰਾ ਜੋਤਇੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਪੁਲਿਸ ਕੋਲ 15 ਮਈ ਨੂੰ ਮੋਗਾ ਨਿਵਾਸੀ ਸੁਖਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਉਰਫ ਮੁਖਾ ਅਤੇ ਉਸ ਦੇ ਦੋਸਤ ਕਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਐਫਆਈਆਰ ਦਰਜ ਕਰਵਾਇਆ ਸੀ। ਜੋਤਇੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਸ ਦੀ ਭੈਣ ਜਸਿੰਦਰ ਉਰਫ ਇੰਦਰ ਕੌਰ 13 ਮਈ ਰਾਤ ਕਰੀਬ ਸੱਢੇ 8 ਵਜੇ ਫੋਰਡ ਫਿਗੋ ਕਾਰ ਵਿੱਚ ਘਰ ਦਾ ਸਮਾਨ ਲੈਣ ਬਾਜ਼ਾਰ ਗਈ ਸੀ ਪਰ ਉਹ ਘਰ ਵਾਪਸ ਨਹੀਂ ਭਰਤੀ, ਪਰਿਵਾਰ ਵੱਲੋਂ ਤਲਾਸ਼ ਹੋਣ 'ਤੇ ਪਤਾ ਲੱਭਾ ਕਿ ਉਸਦੇ ਦੋਸਤ ਸੁਖਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਉਰਫ ਮੁੱਖਾ ਨਿਵਾਸੀ ਗਾਮ ਭਲੂਰ ਮੋਘਾ ਦੇ ਨਾਲ ਸੀ। ਜੋਤਇੰਦਰ ਦਾ ਰੂਪ ਇਹ ਦੱਸਦਾ ਹੈ ਕਿ ਸੁਖਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਉਸਦੀ ਭੈਣ ਨਾਲ ਵਿਆਹੁਆ ਕਰਵਾਉਣਾ ਚਾਹੁੰਦਾ ਸੀ ਪਰ ਉਸਨੇ ਇਨਕਾਰ ਕੀਤਾ ਅਤੇ ਇਸ ਰੰਜਿਸ਼ ਕਰਕੇ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਇੰਦਰ ਕੌਰ ਦੀ ਅਗਵਾਹੀ ਕਰਕੇ ਹੱਤਿਆ ਕਰ ਦਿਤੀ।
0
0
Report

मोदी की ईंधन बचाने की अपील के बीच सहरसा शिक्षा मंत्री का काफिला

Saharsa, Bihar:एंकर - पटना की सड़कों पर टोटो में चलनेवाले मंत्री जी सहरसा में गाड़ियों के काफिले के साथ चलते दिखे वो भी एक दो नहीं तकरीबन 10 गाड़ियों की फौज,जी हां ये है सहरसा के प्रभारी मंत्री और बिहार सरकार में बीजेपी कोटे से शिक्षा मंत्री मिथिलेश कुमार तिवारी दरअसल प्रधानमंत्री मोदी ने देश के लोगों से ईंधन बचाने की अपील की थी लेकिन सहरसा में सहयोग शिविर में भाग लेने शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी तकरीबन 10 गाड़ियों के काफिले के साथ शिविर स्थल पर पहुंचे, मंत्री जी से जब प्रधानमंत्री मोदी जी की अपील के बारे में पूछा गया तो उन्होंने यब कहा कि हम सभी लोग इस बात पर अमल करना शुरू कर दिया है आपने देखा होगा कि एक दिन हमलोग नो वाइकल डे मना रहे है,पिछली बार माननीय मुख्यमंत्री जी भी सचिवालय गए और हम भी ई रिक्शा से पहुंचकर दिन भर अपना काम किया।और साथ ही साथ मंत्री के रूप में सहरसा आए हुए है मात्र दो गाड़ी से आए हुए है।तो हम सभी लोग अपने अगर व्यवहार में परिवर्तन करेंगे और ईंधन बचाएंगे ,डीजल,पेट्रोल की खपत कम करेंगे तो वैश्विक संकट से बच पाएंगे बाइट - मिथिलेश कुमार तिवारी,शिक्षा मंत्री सह जिला प्रभारी सहरसा अब बड़ा सवाल ये उठता है जिस तरह से प्रधानमंत्री मोदी लोगों से ईंधन बचाने की अपील कर रहे है ,ऐसे में अगर बिहार के शिक्षा मंत्री इतना बड़ा काफिला लेकर चलेंगे तो आखिर वैश्विक संकट कैसे दूर हो पाएगा।
0
0
Report
Advertisement

बालाजी नगर में अस्पताल व मंदिर के पास शराब दुकान हटाने की मांग तेज

Kota, Rajasthan:बालाजी नगर क्षेत्र के प्लॉट नंबर 72 पर हाल ही में खोली गई शराब की दुकान को लेकर स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश है। नागरिकों ने प्रशासन को पत्र लिखकर दुकान को तुरंत वहां से हटाने की मांग की है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, यह शराब की दुकान प्लॉट नंबर 74 पर स्थित बाल चिकित्सालय (चाइल्ड हॉस्पिटल) से मात्र 50 फीट की दूरी पर है। इसके अलावा, पास ही शिव मंदिर और बालाजी पुस्तकालय भी स्थित हैं, जहाँ प्रतिदिन बच्चों, मरीजों, श्रद्धालुओं और विद्यार्थियों का आना-जाना लगा रहता है। संवेदनशील और पारिवारिक माहौल वाले इस क्षेत्र में शराब की दुकान खुलने से सामाजिक व नैतिक वातावरण बिगड़ रहा है। महिलाओं और बच्चों में असुरक्षा की भावना है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल और धार्मिक स्थलों के इतने पास दुकान खोलना कानूनी नियमों का भी उल्लंघन है। निवासियों ने जनहित में इस दुकान को जल्द से जल्द स्थानांतरित करने की गुहार लगाई है।
0
0
Report

उज्जैन में शराब पार्टी के दौरान काका ने भतीजे की फावड़े से हत्या

Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन में रिश्तों का कत्ल: शराब पार्टी के दौरान काका ने भतीजे की फावड़े से की हत्या मुरलीपुरा क्षेत्र में मिली युवक की लाश का पुलिस ने किया खुलासा, लंबे समय से चल रहा था विवाद उज्जैन। शहर के महाकाल थाना क्षेत्र स्थित मुरलीपुरा इलाके में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। मृतक की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि his ही काका ने की थी। शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद में आरोपी ने फावड़े से हमला कर भतीजे को मौत के घाट उतार दिया。 मामले की जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी आलोक शर्मा ने बताया कि मंगलवार दोपहर पुलिस को मुरलीपुरा क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही थाना महाकाल पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। शव का पंचनामा बनाकर एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई और मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया。 जांच के दौरान मृतक की पहचान 35 वर्षीय मुकेश नायक निवासी मुरलीपुरा के रूप में हुई। पुलिस जांच में सामने आया कि मुकेश नायक का अपने काका मनोहर नायक से लंबे समय से विवाद चल रहा था। दोनों अक्सर साथ में शराब पीते थे। पुलिस के मुताबिक घटना वाले दिन भी दोनों ने साथ बैठकर शराब पी और नॉनवेज बनाया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। गुस्से में आकर मनोहर नायक ने पास में रखे फावड़े से मुकेश नायक पर हमला कर दिया। सिर और शरीर पर गंभीर चोट लगने से मुकेश की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी मनोहर नायक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।
0
0
Report

हरदोई के इंजीनियर बेटे के टेलीग्राम नेटवर्क से नाबालिगों तक अश्लील कंटेंट: गिरफ्तार

Hardoi, Uttar Pradesh:रिटायर्ड एयरफोर्स अफसर के इंजीनियर बेटे ने टेलीग्राम पर खड़ा किया अश्लील नेटवर्क, 21 चैनलों पर 10 हजार वीडियो और 40 हजार फोटो,एक करोड़ के लेनदेन की जांच,नाबालिगों तक पहुंचाता था अश्लील कंटेंट,हरदोई पुलिस ने किया गिरफ्तार हरदोई में सामने आए ऑनलाइन अश्लील नेटवर्क ने समाज और अभिभावकों दोनों को झकझोर कर रख दिया है। जिस बेटे को परिवार ने पढ़ा-लिखाकर इंजीनियर बनाया, उसी ने इंटरनेट की दुनिया में गंदगी का ऐसा साम्राज्य खड़ा कर दिया, जिसकी गिरफ्त में आठवीं से इंटर तक के नाबालिग छात्र पहुंच गए। प्रयागराज के धूमनगंज थाना क्षेत्र के उमरौली और न्यू मार्केट शिवाला इलाके से जुड़े विकास सिंह, जो एक रिटायर्ड एयरफोर्स अफसर का बेटा है, बीटेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी या करियर बनाने के बजाय टेलीग्राम पर अश्लील कंटेंट बेचने के धंधे में उतर गया। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि वह घर में बैठकर लैपटॉप और मोबाइल के जरिए दिन-रात इंटरनेट से अश्लील वीडियो और फोटो तलाशता, डाउनलोड करता और फिर उन्हें अपने सीक्रेट टेलीग्राम चैनलों पर अपलोड करता था।
0
0
Report
Advertisement

स singरौली डकैती: पटना STF ने तीन अपराधियों को दबोचा

Patna, Bihar:बैंक ऑफ महाराष्ट्र सिंगरौली में करोड़ों की डकैती के बाद मध्य प्रदेश पुलिस, पटना STF और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी पीरबहोर थाना क्षेत्र के कुमकुम सिंह लेन से की गई। जानकारी के अनुसार, बीते दिनों सिंगरौली में नकाबपोश अपराधियों ने बैंक में घुसकर बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया था। अपराधियों ने बैंक से करीब 9 किलो सोना और लगभग 15 लाख रुपये नकद लूट लिए थे। घटना के बाद मध्य प्रदेश पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी और कई ठिकानों पर छापेमारी की जा रही थी। इसी क्रम में मध्य प्रदेश पुलिस को इनपुट मिला कि वारदात में शामिल कुछ आरोपी पटना में छिपे हुए हैं। इसके बाद देर शाम पटना STF और पीरबहोर थाना पुलिस के सहयोग से कुमकुम सिंह लेन में छापेमारी की गई, जहां से तीनों आरोपियों को दबोच लिया गया। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान हर्ष, रवि नंदन और प्रभाकर के रूप में हुई है। सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तारी के बाद मध्य प्रदेश पुलिस तीनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ मध्य प्रदेश लेकर रवाना हो गई है। वहीं पीरबहोर थाना पुलिस गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास को खंगालने में जुटी हुई है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपियों का बिहार में किसी अन्य आपराधिक गिरोह से संबंध तो नहीं है।
0
0
Report

सूरतगढ़ मंडी में MSP बढ़ाने के बावजूद गेहूं खरीद लक्ष्य बढ़ाने की मांग तेज

Sri Ganganagar, Rajasthan:सूरतगढ़ में आज व्यापार मंडल के आह्वान पर कृषि उपज मंडी आज पूर्णतया है बंद रही, वही भारतीय किसान संघ ने भी मंडी बंद को अपना असमर्थन दिया, एमएसपी पर गेहूं खरीद लक्ष्य बढ़ाने, बारदाने की कमी व किसानों का पूरा गेहूं तुलवाने की मांग को लेकर व्यापार मंडल के आह्वान पर नई धानमंडी में जिंसों का कारोबार बंद रहा । वहीं, मांगों को लेकर व्यापार मंडल अध्यक्ष विजयकुमार गोयल ने संभागीय आयुक्त को पत्र लिखा है। संभागीय आयुक्त को भेजे पत्र में लिखा है कि समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद प्रक्रिया जारी है, कि खरीद एजेंसियों को पूर्व में आवंटित लक्ष्य कम करने से किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है। सूरतगढ़ खरीद केंद्र का लक्ष्य पहले 80 हजार एमटी था, जिसे घटाकर 34 हजार एमटी कर दिया गया। इससे किसानों का पूरा गेहूं समर्थन मूल्य पर बिक पाना संभव नहीं होगा। इस बार गेहूं का रकबा अधिक होने से उत्पादन ज्यादा हुआ है। मंडी में करीब 15 लाख बैग गेहूं की आवक होने की संभावना है। व्यापार मंडल अध्यक्ष ने पत्र में लिखा है कि केंद्र सरकार द्वारा राजस्थान में खरीद लक्ष्य बढ़ाने के बाद सूरतगढ़ केंद्र को केवल 4000 एमटी अतिरिक्त लक्ष्य दिया गया, जो आवक के मुकाबले कम है। उन्होंने मांग की गई कि सूरतगढ़ खरीद केंद्र का लक्ष्य 3 लाख बैग और बढ़ाया जाए व पर्याप्त बारदाना उपलब्ध करवाया जाए ताकि किसानों का पूरा गेहूं समर्थन मूल्य पर खरीदा जा सके। वहीं व्यापारियों ने चेतावनी दी हैं कि अगर मांगे पूरी नहीं होती है तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा,
0
0
Report

पिपलवास बानसेन में पति-पत्नी ने मोबाइल विवाद के कारण जहरीला पदार्थ खाया

Begun, Rajasthan:#चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले के पीपलवास बानसेन गांव में आपसी विवाद के चलते पति-पत्नी द्वारा जहरीला पदार्थ खाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय रामलाल भील और उसकी 20 वर्षीय पत्नी सीमा के बीच पिछले कुछ समय से मोबाइल फोन को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार रात दोनों के बीच इसी बात को लेकर कहासुनी हुई और गुस्से में आकर दोनों ने कमरे के अंदर जहरीला पदार्थ खा लिया। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिजनों ने दरवाजा खोला तो दोनों बेहोश हालत में मिले। इसके बाद पड़ोसियों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने तुरंत इलाज शुरू किया। फिलहाल दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top