icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जायल में विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित

Nagaur, Rajasthan:जायल (नागौर) विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत जायल में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम。 विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित。 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका व आशा सहयोगिनी का किया सम्मान。 गर्भवती महिला की गोदभराई रस्म कराई, पोषण की दी जानकारी आंगनबाड़ी केंद्र की सुविधाओं व सरकारी योजनाओं से लाभार्थियों को कराया अवगत。 जायल में विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लीलण चौक स्तिथ आंगनबाड़ी केंद्र ओर इन्दिरा कॉलोनी केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और आशा सहयोगिनी का सम्मान किया गया。 कार्यक्रम में सीडीपीओ जायल हर्षा वर्मा सहित भारत विकास परिषद के सदस्य और अन्य विभागों के कार्मिक मौजूद रहे。 इस दौरान लाभार्थियों को पोषण संबंधी जानकारी दी गई और आंगनबाड़ी केंद्र पर मिलने वाली सुविधाओं तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी से अवगत कराया गया。 वहीं, गर्भवती महिला अनिता की गोदभराई की रस्म भी कराई गई。 कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश पढ़कर सुनाया गया तथा मानदेय कार्मिकों को प्लांटर और संदेश पत्र भेंट किए गए。
0
0
Report

झाड़ोल में आरक्षण तय, तीन पंचायतों में ST महिला प्रधान की राह साफ

Udaipur, Rajasthan:झाड़ोल उपखंड में पंचायत चुनाव को लेकर आरक्षण की तस्वीर साफ होते ही गांवों में चुनावी हलचल तेज हो गई है। झाड़ोल क्षेत्र में तीन पंचायत समितियां—झाड़ोल, फलासिया और ओगणा हैं। आरक्षण लॉटरी में तीनों पंचायत समितियों में ST महिला के लिए प्रधान पद आरक्षित हुआ है। यानी इस बार तीनों पंचायत समितियों की कमान महिला प्रधान के हाथों में होगी। परिसीमन के बाद नवगठित ओगणा पंचायत समिति में पहली बार महिला प्रधान बनने जा रही है। ऐसे में ओगणा में पंचायत समिति के गठन के साथ ही महिला नेतृत्व की नई शुरुआत देखने को मिलेगी। वहीं, झाड़ोल उपखंड की 93 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों का आरक्षण भी तय हो गया है। झाड़ोल पंचायत समिति क्षेत्र की 34 ग्राम पंचायत, ओगणा की 24 ग्राम पंचायत और फलासिया की 35 ग्राम पंचायतों में ST वर्ग के महिला और पुरुष सरपंच चुने जाएंगे। आरक्षण की तस्वीर सामने आते ही गांवों में चुनावी चौपालें शुरू हो गई हैं। संभावित प्रत्याशी अपने-अपने गांवों में चुनावी समीकरण बैठाने में जुट गए हैं। कहीं पुराने दावेदार सक्रिय हो रहे हैं तो कहीं नए चेहरों ने भी अपनी दावेदारी मजबूत करनी शुरू कर दी है। सबसे बड़ा असर परिसीमन से बनी नई ग्राम पंचायतों और पंचायत समितियों का देखने को मिल रहा है। नए परिसीमन के चलते कई गांवों के समीकरण बदल गए हैं और पुराने चुनावी गणित पर भी असर पड़ा है। अब आरक्षण तय होने के बाद गांव-गांव में एक ही चर्चा है—कौन बनेगा सरपंच और किसके सिर सजेगा पंचायत समिति प्रधान का ताज? आने वाले दिनों में दावेदारों की सक्रियता बढ़ने के साथ ही गांवों की चौपालों से लेकर पंचायत स्तर तक चुनावी माहौल और गरमाने की उम्मीद है।
0
0
Report
Advertisement

हरियाणा की छह बेटियों समेत महिला कबड्डी टीम ने एशियन गेम्स में गोल्ड जीता

Palwal, Haryana:हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम ने जापान में चल रहे एशियन गेम्स में हरियाणा के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारतीय महिला कबड्डी टीम ने गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है, जिसमें हरियाणा की 6 बेटियां भी शामिल हैं। खेल मंत्री ने कहा की बेटियां आज देश का नेतृत्व करने के साथ-साथ खेलों में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जब हरियाणा के खिलाड़ी मैदान में उतरते हैं तो सभी की निगाहें उन पर रहती हैं। गौरव गौतम ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि हरियाणा के खिलाड़ी एशियन गेम्स से पदकों के साथ वापस लौटेंगे। खिलाड़ियों के हरियाणा लौटने पर उनका जोरदार स्वागत और सम्मान किया जाएगा।
0
0
Report

पानी की टंकी पर चढ़े युवक के विवाद में पुलिस ने स्थिति संभाली

Jaipur, Rajasthan:खबर...TV व हाइपर खबर....... जिला-KOTPUTLI_BAHROR विधानसभा -KOTPUTLI लोकेशन.......KOTPUTLI.... पावटा (कोटपूतली-बहरोड़)....पावटा क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक पड़ोसी की प्रताड़ना और पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट होकर पानी की टंकी पर चढ़ गया। मामला पावटा स्थित नवोदय विद्यालय के पास का है। जानकारी के अनुसार पावटा निवासी नरेश आर्य का अपने पड़ोसी के साथ किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। नरेश का आरोप है कि वह पड़ोसी की लगातार प्रताड़ना से मानसिक रूप से परेशान हो चुका था। उसने इस संबंध में प्रागपुरा थाना पुलिस को शिकायत भी दी थी, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने उसकी शिकायत पर कोई उचित संज्ञान नहीं लिया। पुलिस से न्याय न मिलता देख और लगातार मिल रही प्रताड़ना से परेशान होकर नरेश आर्य नवोदय विद्यालय के पास बनी पानी की टंकी पर चढ़ गया। युवक को टंकी पर चढ़ा देख आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही प्रागपुरा थाना अधिकारी मय जाब्ता तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सूझबूझ का परिचय देते हुए टंकी पर चढ़े युवक नरेश आर्य से संवाद स्थापित किया और उसकी समस्याएं सुनीं। थाना अधिकारी ने मामले की निष्पक्ष जांच कर पड़ोसी के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने का ठोस आश्वासन दिया। पुलिस के आश्वासन और लगातार की गई समझाइश के बाद युवक का गुस्सा शांत हुआ और वह सकुशल टंकी से नीचे उतर आया। युवक के नीचे उतरने पर पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने राहत की सांस ली। पुलिस अब मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है。
0
0
Report
Advertisement

तेज धार में नाव पलट; अमित और बिट्टू लापता, सिदगोड़ा थाना क्षेत्र तलाश जारी

Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। बारीडीह नदी घाट में देर रात मछली पकड़ने गए तीन युवकों की नाव अचानक पलट गई। नाव पलटते ही तीनों युवक नदी की तेज धार में बहने लगे। एक युवक किसी तरह अपनी जान बचाकर नदी से बाहर निकल आया,जबकि दो युवक तेज बहाव में लापता हो गए। लापता दोनों युवकों की पहचान बारीडीह मीरा पथ निवासी अमित और बिट्टू के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और राहत टीम दोनों युवकों की तलाश में जुटी है।बताया जा रहा है कि तीनों युवक रोजाना इसी तरीके से नदी में मछली पकड़ने जाया करते थे।इसी दौरान अचानक नाव पलट गई और तीनों युवक नदी की तेज धार में बहने लगे।एक युवक किसी तरह तैरकर सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहा, लेकिन अमित और बिट्टू तेज बहाव की चपेट में आकर लापता हो गए। दोनों बारीडीह मीरा पथ के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों लापता युवकों की तलाश शुरू कर दी गई है। नदी में तेज बहाव होने के कारण रेस्क्यू टीम को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
0
0
Report

सरसावा में ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पलटीं: भूसे में दबे दो लोगों की मौत

Saharanpur, Uttar Pradesh:सरसावा में बड़ा हादसा: दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पलटीं, भूसे में दबे दो लोगों की मौत सहारनपुर जनपद के सरसावा थाना क्षेत्र में रुड़की-पंचकूला मार्ग पर जगेता नजीब के पास शनिवार को भूसे से भरे दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पलटने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में तीन लोग घायल हुए, जबकि ट्रैक्टर के नीचे दबे दो लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियां एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में ओवरटेक कर रही थीं। इसी दौरान दोनों वाहनों में साइड लगने से वे अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे पलट गईं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलते ही सरसावा पुलिस, क्षेत्राधिकारी नकुड़ जितेन्द्र कुमार सिंह और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस और बचाव दल ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में घायल तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए तत्काल अस्पताल भेजा गया। क्षेत्राधिकारी नकुड़ जितेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि डायल-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां आपस में ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित होकर पलट गई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। दुर्घटना में घायल तीन व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। सीओ के मुताबिक, स्थानीय लोगों की मदद से ट्रैक्टर के नीचे दबे व्यक्तियों को बाहर निकाला गया, लेकिन दोनों की मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद मौके पर काफी देर तक राहत-बचाव कार्य चलता रहा। पुलिस दुर्घटना के कारणों और मृतकों की पहचान सहित अन्य आवश्यक जानकारी जुटा रही है।
0
0
Report
Advertisement

गोंडा- अयोध्या हाईवे पर ट्रक-डीसीएम टक्कर, चालक की मौत, कंडक्टर घायल

Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा जिले में देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गोंडा-अयोध्या हाईवे पर वीरपुर बिसेन के पास आज शनिवार दोपहर ट्रक और डीसीएम की टक्कर होने से ड्राइवर की मौत हो गई है। जबकि कंडक्टर गंभीर रूप से घायल है जिससे गोंडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है जहां पर इलाज चल रहा है। मृतक ड्राइवर की पहचान 35 वर्षीय अर्जुन पाल चोलापुर जिला बनारस के रूप में हुई है जबकि घायल कंडक्टर की पहचान 34 वर्षीय अमलेश यादव सैदपुर जिला गाजीपुर के रूप में हुई है। किसी तरीके से कड़ी मशक्कत करके डीसीएम से ड्राइवर अर्जुन पाल की बॉडी को निकाला गया है क्योंकि एक्सीडेंट होने के बाद ड्राइवर अर्जुन पाल की बॉडी पूरी तरीके से डीसीएम में फंस गई थी। बताया जा रहा है कि ट्रक गोंडा अयोध्या हाईवे पर वीरपुर बिसेन के पास गोंडा की तरफ खड़ा हुआ था। इसी दौरान अयोध्या की तरफ से गोंडा आ रहे डीसीएम चालक अर्जुन पाल ने पीछे से ट्रक में टक्कर मार दी थी जिसके चलते यह हादसा हुआ है। मृतक डीसीएम चालक अर्जुन पाल के परिजनों को बनारस पुलिस प्रशासन के माध्यम से सूचना दी गई है जहां परिजन बनारस से गोंडा पोस्टमार्टम हाउस के लिए रवाना हो गए हैं जबकि घायल कंडक्टर अमलेश यादव के भी परिजनों को गाज़ीपुर पुलिस के माध्यम से सूचना दी गई है इनको भी परिजन गाज़ीपुर से गोंडा मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना हो चुके हैं।
0
0
Report
Advertisement

कल्कि धाम में आतंकी धमकी: आचार्य प्रमोद कृष्णम सुरक्षा अपडेट

Sambhal, Uttar Pradesh:संभल - कल्कि धाम पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को बम से उड़ाने की धमकी मिली। खालिस्तानी आतंकी कुलवीर सिंह सिद्धू पर आरोप, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी। इंटरनेशनल नंबर से ऑडियो मैसेज आया, रॉकेट लॉन्चर से उड़ाने की धमकी दी गई। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पंजाबी भाषा में मिला धमकी का ऑडियो मेसेज सुनाया। धमकी देने वाले ने खुद को बब्बर खालिस्तानी का कुलवीर सिंह सिद्धू बताया। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने UP पुलिस, पंजाब पुलिस और गृह मंत्रालय को धमकी की जानकारी दी। आचार्य का दावा ..कल्कि धाम में गुरु गोबिंद सिंह जी की मूर्ति लगाने के संकल्प से खालिस्तानी नाराज हैं, अगर मेरी हत्या होती है तो इसे बलिदान मानूंगा लेकिन कल्कि धाम का निर्माण नहीं रुकना चाहिए।
0
0
Report

गोमिया में 19 हाथियों का झुंड, ग्रामीणों में दहशत फैल गई

Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के गोमिया में हाथियों का आतंक, 19 हाथियों के झुंड से ग्रामीणों में हड़कंप। जंगल से भटककर गांव पहुंचे 19 हाथी, फॉरेस्ट विभाग के QRT टीम खदेड़ने में जुटी। बताते चले कि बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड के बड़की पुन्नू गांव में 19 हाथियों का झुंड पहुंचने से अफरा-तफरी मच गई है। हाथियों के गांव में घुसने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि जंगल से भटक कर 19 हाथियों का झुंड बड़की पुन्नू गांव की सीमा में पहुंच गया जहां ग्रामीणों ने इतनी बड़ी संख्या में हाथियों को देखा तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। लोग अपने घरों में दुबक गए और खेतों में जाने से भी परहेज कर रहे हैं। ग्रामीणों को डर है कि हाथी फसलों को नुकसान पहुंचा सकते हैं और जान-माल की भी क्षति हो सकती है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की क्विक रिस्पांस टीम (QRT) मौके पर पहुंच गई। वनकर्मियों द्वारा लगातार हाथियों को वापस जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास किया जा रहा है। विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वो हाथियों के पास न जाएं, भीड़ न लगाएं और सुरक्षित दूरी बनाए रखें। रात में बाहर न निकलें। फिलहाल वन विभाग की टीम हाथियों के झुंड पर नजर बनाए हुए है और उन्हें सुरक्षित जंगल में वापस भेजने की कोशिश में जुटी है। हाथी लगातार मूव कर रहे हैं, इसलिए ग्रामीणों से सतर्क रहने को कहा गया है।
0
0
Report

चांडिल डैम जलस्तर 180.50 मीटर RL पहुँचने से किसान राहत, गेट खोले गए

Jamshedpur, Jharkhand:सराइकेला के चांडिल डैम का जलस्तर 180.50 मीटर RL दर्ज किया गया। जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए डैम के 13 रेडियल गेट खोले गए हैं। जानकारी के अनुसार, इनमें 8 गेट करीब 2 मीटर तथा 5 गेट करीब 20 से 25 सेंटीमीटर तक खोले गए हैं। फिलहाल जलस्तर में कमी आने से कुछ राहत जरूर मिली है, लेकिन इसके बावजूद किसानों की चिंता पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। जब तक जलस्तर 180 RL के नीचे नहीं आता, तब तक प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति पर नजर बनाए रखना जरूरी माना जा रहा है। वहीं, डैम का जलस्तर घटने के बाद भी खेतों में जमा पानी निकलने में समय लग सकता है, जिससे धान की खड़ी फसल को नुकसान की आशंका बनी हुई है। अब डैम के जलस्तर के साथ खेतों की स्थिति पर भी नजर विस्थापित अधिकार मंच फाउंडेशन के अध्यक्ष राकेश रंजन महतो ने कहा कि डैम का जलस्तर 180.50 मीटर तक पहुंचना राहत का संकेत है, लेकिन किसानों की परेशानी केवल डैम के जलस्तर तक सीमित नहीं है। खेतों में अब भी जमा पानी, धान की खड़ी फसल और संभावित फसल नुकसान की स्थिति पर प्रशासन को गंभीरता से निगरानी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जलस्तर कम करने के लिए 13 रेडियल गेट खोले गए हैं। ऐसे में प्रशासन और परियोजना प्रबंधन को लगातार निगरानी करनी चाहिए, ताकि जलस्तर दोबारा 180 RL के ऊपर न पहुंचे। राकेश रंजन महतो ने कहा कि जलस्तर में कमी से राहत की शुरुआत हुई है, लेकिन किसानों की परेशानी तब खत्म मानी जाएगी, जब खेतों से पानी निकल जाए और उनकी खड़ी फसल सुरक्षित बच सके।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top