icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284002
Eshan KhanEshan KhanFollow9 May 2025, 09:56 am

Jhansi - बुंदेलखंड राज्य का वादा: 11 साल बाद भी इंतज़ार जारी

Jhansi, Uttar Pradesh:

बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के अध्यक्ष भानू सहाय के नेतृत्व में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी के माध्यम से भेंट किया गया। ज्ञापन में कहा गया कि गत लोकसभा (2014) चुनाव में झांसी-ललितपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सु.श्री. उमा भारती जी, राजनाथ सिंह जी एवं प्रधानमंत्री जी ने बुन्देलखंड राज्य को 3 साल के भीतर बनवा देने का वादा बुन्देलखंड की जनता ने किया था। 3 साल की जगह 11 साल पूरे हो गए है। उत्तर प्रदेश सरकार ने सात जनपदों क्रमशः झांसी, बाँदा, जालौन, हमीरपुर, ललितपुर, चित्रकूट एवं महोबा को मिलाकर बुन्देलखंड विकास बोर्ड का गठन किया है। इसी प्रकार मध्य प्रदेश सरकार ने सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, दमोह, पन्ना, दतिया एवं निवाड़ी को मिलाकर बुन्देलखंड विकास प्राधिकरण का गठन किया है l

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

ट्रेन में चेकिंग के दौरान जीआरपी को मिली सफलता, शराब बरामद

ASAmit SinghFollow5m ago
Deoria, Uttar Pradesh:ट्रेनों में अवैध शराब की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जीआरपी भटनी की टीम ने मौर्य एक्सप्रेस में चेकिंग के दौरान एक बैग से 48 अदद ब्लेंडर प्राइड अंग्रेजी शराब बरामद की। बरामद शराब की अनुमानित कीमत 12 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दिया। जीआरपी के मुताबिक, रविवार को भटनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर खड़ी ट्रेन संख्या 15028 मौर्य एक्सप्रेस में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक पिठ्ठू बैग में रखे 48 अदद ब्लेंडर प्राइड अंग्रेजी शराब के पैक बरामद हुए। प्रत्येक पैक 180 मिलीलीटर का था। इस तरह शराब की कुल मात्रा 8.64 लीटर पाई गई। रेलवे में अपराध नियंत्रण और अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। बरामदगी करने वाली टीम में जीआरपी थाना भटनी के राजेश कुमार पांडेय, कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार यादव और कांस्टेबल पंकज मिश्रा शामिल रहे।
0
0
Report

खड़गे की टिप्पणी पर भंसाली का तीखा बयान: राजनीतिक मर्यादा और राष्ट्रवाद जरूरी

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता के बारे में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी पर जोधपुर शहर विधायक अतुल भंसाली ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक और राजनीतिक जीवन में पद की गरिमा तथा बड़ों के प्रति सम्मान बनाए रखना जरूरी है। खड़गे की टिप्पणी बेहद हल्की और निंदनीय है। भंसाली ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेतृत्व एक परिवार की भक्ति में राजनीतिक मर्यादाएं भूल चुका है। उन्होंने कहा कि बिना सिद्धांत, नीति और राष्ट्रवाद के राजनीति में सफलता संभव नहीं है। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, लेकिन कांग्रेस को यह प्रगति रास नहीं आ रही। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं के बयानों से उनकी कुंठित मानसिकता उजागर हो रही है। भंसाली ने खड़गे की टिप्पणी की कड़े शब्दों में निंदा की.
0
0
Report
Advertisement

खड़गे के बयान पर जोगाराम पटेल का कड़ा विरोध; संस्कार और सम्मान पर ज़ोर

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर. मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर आपत्ति जताते हुए जोगाराम पटेल ने कहा कि भारतीय संस्कृति में माता-पिता, गुरुजनों और बड़ों का सम्मान किया जाता है। किसी स्वर्गवासी आत्मा के लिए राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्ष की ओर से इस तरह के शब्दों का प्रयोग निंदनीय है। उन्होंने कहा कि इस तरह की बयानबाजी से संबंधित नेताओं की मानसिकता और संस्कार झलकते हैं। पटेल ने खड़गे के बयान की कड़ी निंदा करते हुए उनसे अपने शब्दों और व्यवहार पर संयम रखने की अपील की। कांग्रेस के अस्तित्व पर भी उठाए सवाल मंत्री जोगाराम पटेल ने कांग्रेस की राजनीतिक स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि पार्टी कई राज्यों में लंबे समय से सत्ता से बाहर है और चुनावी हार से परेशान है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस कहीं धीरे-धीरे अपना अस्तित्व ही न खो दे। पटेल ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से अपील की कि वे राजनीतिक विरोध के दौरान भी भाषा की मर्यादा बनाए रखें और माता-पिता, गुरुजनों तथा स्वर्गीय आत्माओं के प्रति सम्मान प्रदर्शित करें।
0
0
Report

दिल्ली में यमुना रिवर क्रूज की सॉफ्ट ट्रायल शुरू, सोनिया विहार से जगतपुर

New Delhi, Delhi:दिल्ली में आज से शुरू होगी यमुना रिवर क्रूज की सॉफ्ट ट्रायल सेवा दिल्ली के पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में आज एक बड़ा कदम, यमुना नदी में पहली बार रिवर क्रूज सेवा की सॉफ्ट ट्रायल शुरुआत होगी। इस सेवा को नमो यमुना रिवर्स सफारी के नाम से शुरू किया जाएगा सोनिया विहार से जगतपुर तक क्रूज का संचालन किया जाएगा। क्रूज में 40 मिनट की यात्रा के लिए प्रति व्यक्ति 500 रुपये किराया तय किया गया है। एक बार में क्रूज पर अधिकतम 30 लोग सफर कर सकेंगे। शुरुआती तौर पर 4 से 5 दिन तक ट्रायल किया जाएगा, जिसके बाद क्रूज सेवा का औपचारिक उद्घाटन होगा। इस पहल का उद्देश्य दिल्ली में पर्यटन को बढ़ावा देना और लोगों को यमुना नदी से राजधानी की ऐतिहासिक विरासत और खूबसूरत नजारे देखने का नया अनुभव देना है। पर्यावरण अनुकूल इस पहल को यमुना रिवरफ्रंट के विकास और नदी किनारे मनोरंजन की नई संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement

सिकंदराराऊ से 46 बसों में गंगा स्नान के लिए रवाना हुए श्रद्धालु

Mohammad RajaMohammad RajaFollow33m ago
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ, हाथरस- कस्बे में सोमवार रात 56वीं निःशुल्क श्रवण गंगा स्नान यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना हुई। कासगंज रोड स्थित फ्लावर अंडरपास पर सूर्य प्रताप सिंह उर्फ सूरज भैया ने हरी झंडी दिखाकर करीब 46 बसों को रवाना किया। यात्रा में सिकंदराराऊ सहित हाथरस, जलेसर, टुंडला, एटा और फिरोजाबाद के हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। आयोजकों के अनुसार, यह सेवा पिछले पांच वर्षों से लगातार चलाई जा रही है। यात्रा का उद्देश्य श्रद्धालुओं को निःशुल्क गंगा स्नान का अवसर उपलब्ध कराना है। इस आयोजन में विभिन्न धर्मों के लोग भी भाग लेते हैं, जो आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश देता है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

खड़गे के बयान पर कांग्रेस पर सवाल: माता-पिता के सम्मान पर गहरा आरोप

Noida, Uttar Pradesh:खड़गे के बयान पर कांग्रेस पार्टी के यही संस्कार है यह वह कांग्रेस पार्टी नहीं है यह पूरी तरीके से पारिवारिक लिमिटेड कंपनी बन गई है हताशा में डूबी हुई है निराशा में फ्रस्ट्रेशन में डूबी हुई पार्टी है लंबे समय सत्ता न मिलने के कारण मानसिक दिवालिया हो गए हैं प्रधानमंत्री के माता-पिता के प्रति यह बातें हैं देश की जनता खारिज कर चुकी है इन्हें स्वीकार नहीं करेगी भारत के संस्कारों में माता-पिता को भगवान दर्जा प्राप्त है मोदी जी दुनिया के लोकप्रिय नेता है सत्ता से चल जाने की वजह से अलोकतांत्रिक कार्यों पर उतर आए हैं कांग्रेस पार्टी की कलई खुल गई है देश के लोग कभी स्वीकार नहीं करेंगे राहुल गांधी का फैसला आना है आने दीजिए देश की जनता इनका पता चल चुका है ओवैसी के सपा पर आरोप पर सपा का सबको पता है इनका अगला अध्यक्ष कौन बनेगा
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top