Back
NH-233 मुआवजा विवाद: किसान नेता सुरक्षा की मांग, प्रशासन पर सवाल
ASAJEET SINGH
Mar 18, 2026 10:23:20
Jaunpur, Uttar Pradesh
NH-233 मुआवजा विवाद किसान नेता ने मांगी सुरक्षा, प्रशासन की रिपोर्ट पर उठे सवालREET-AJEET SINGH PLACE-JAUNPUR ANCHOR-जौनपुर। जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-233 के निर्माण को लेकर चल रहे मुआवजा विवाद ने अब नया मोड़ ले लिया। पूर्वांचल किसान संगठन के अध्यक्ष अजीत सिंह डोभी ने अपनी जान को खतरा बताते हुए प्रशासन से व्यक्तिगत सुरक्षा की मांग की है। किसान नेता का कहना है कि वह संगठन के माध्यम से लंबे समय से प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिलाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उनके अनुसार, वर्ष 2012 में घोषित इस परियोजना से हजारों किसान प्रभावित हुए हैं, लेकिन अभी तक सभी को न्याय नहीं मिल सका है। अजीत सिंह डोभी ने आरोप लगाया कि उनके द्वारा किए जा रहे प्रयासों से कुछ असामाजिक तत्व नाराज हैं और उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि इस संबंध में उन्होंने उच्च अधिकारियों को पहले ही प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन स्थानीय स्तर पर उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया गया। मामला में नया मोड़ तब आया जब एक अन्य व्यक्ति की हत्या के बाद उन्होंने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। उनका कहना है कि यदि समय रहते सुरक्षा नहीं दी गई तो कोई बड़ी घटना हो सकती है। वहीं, थाना स्तर से दी गई रिपोर्ट में फिलहाल किसी तरह के खतरे से इनकार किया गया है, जिस पर किसान नेता ने सवाल उठाए हैं और निष्पक्ष जांच की मांग की है। किसान नेता ने प्रशासन से मांग की है कि जब तक किसानों को पूरा मुआवजा नहीं मिल जाता और परियोजना का कार्य पूर्ण नहीं हो जाता, तब तक उन्हें सरकारी सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए। किसान अजीत सिंह डीएम ,एसपी से लेटर के माध्यम अपनी सुरक्षा गुहार लगाई है उन्होंने कहा कि तीन दिन पहले एक युवक को चैलेंज कर जान से मारने की धमकी दी गई और तीन दिन के बाद उसकी हत्या कर दी गयी। इसी को देखते हुये किसान नेता अजीत सिंह ने डीएम ,एसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई है,उन्होंने साफ कहा ऐसे पुलिस अधिकारी किसी के भी जान के साथ खेल सकते है।मैने भी अपनी जान का खतरा बताते एक पत्र पुलिस अधिकारियों को लिखा था।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PCPranay Chakraborty
FollowMar 18, 2026 11:38:400
Report
YSYatnesh Sen
FollowMar 18, 2026 11:38:170
Report
WMWaqar Manzoor
FollowMar 18, 2026 11:38:030
Report
ASAmit Singh
FollowMar 18, 2026 11:37:560
Report
FWFAROOQ WANI
FollowMar 18, 2026 11:37:240
Report
NJNaynee Jain
FollowMar 18, 2026 11:37:15Noida, Uttar Pradesh:DM Patna MS Tyagrajan on LPG gas
0
Report
NJNaynee Jain
FollowMar 18, 2026 11:35:450
Report
DRDivya Rani
FollowMar 18, 2026 11:35:200
Report
KSKAMARJEET SINGH
FollowMar 18, 2026 11:35:040
Report
DRDivya Rani
FollowMar 18, 2026 11:33:430
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 18, 2026 11:33:28Noida, Uttar Pradesh:MUMBAI: GUDI PADWA 2026 PREPARATION IN FULL SWING AT FLOWER MARKET IN DADAR VISUALS REAX
0
Report
PKPradeep Kumar
FollowMar 18, 2026 11:33:190
Report
RCRAJVEER CHAUDHARY
FollowMar 18, 2026 11:33:090
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 18, 2026 11:32:540
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 18, 2026 11:32:470
Report