icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284002
Eshan KhanEshan KhanFollow1 Feb 2025, 09:43 am

Jhansi: व्यापार मंडल ने वित्त मंत्री के बजट का किया स्वागत

Jhansi, Uttar Pradesh:

उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष और कैट के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय पटवारी ने आज देश की वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा लोकसभा में पेश किए गए बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने इसे "विकसित भारत का विकासशील बजट" बताया और कहा कि यह बजट भारत के समग्र विकास की दिशा में अग्रसर करेगा। उन्होंने बताया कि बजट में 12 लाख तक की छूट देकर देशवासियों को बड़ी राहत प्रदान की गई है। साथ ही, लघु, सूक्ष्म उद्योग, व्यापार, पर्यटन, शिक्षा, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक वाहनों पर विशेष ध्यान दिया गया है। संजय पटवारी ने इसे आजादी के बाद से अब तक का सबसे अच्छा बजट करार दिया, जिसका उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल और कैट ने स्वागत किया है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

अकोला में किसान कर्जमाफ़ी योजना के नाम पर तकनीकी गड़बड़ियाँ, लाभ में देरी

Akola, Maharashtra:राज्यातील दुष्काळग्रस्त शेतकऱ्यांना दिलासा देण्यासाठी शासनाकडून विविध उपाययोजना केल्या जात असताना, दुसरीकडे पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होळकर शेतकरी कर्जमुक्ती योजनेच्या अंमलबजावणीवर प्रश्नचिन्ह निर्माण झालं आहे. अकोला जिल्ह्यात या योजनेअंतर्गत आतापर्यंत तीन याद्या प्रसिद्ध करण्यात आल्या आहेत. मात्र, या याद्यांमध्ये नाव समाविष्ट असूनही अनेक शेतकऱ्यांना प्रत्यक्षात कर्जमाफीचा लाभ मिळत नसल्याच्या तक्रारी समोर येत आहेत. बँकेत गेल्यानंतर यादीत नाव नसल्याचं सांगितलं जातं, तर काही ठिकाणी नाव असलं तरी संबंधित डाटा दुसऱ्याच शेतकऱ्यांचा असल्याचं सांगण्यात येत आहे. त्यामुळे शासनाच्या योजनेत नाव येऊनही कर्जमाफीचा लाभ मिळणार कधी, असा सवाल शेतकरी उपस्थित करत आहेत.शेतकऱ्यांना कर्जाच्या ओझ्यातून मुक्त करण्यासाठी राज्य सरकारने पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होळकर शेतकरी कर्जमुक्ती योजना सुरू केली आहे. या योजनेअंतर्गत अकोला जिल्ह्यातील पात्र शेतकऱ्यांच्या तीन याद्या आतापर्यंत प्रसिद्ध करण्यात आल्या आहेत. तिसऱ्या यादीत ११ हजार ८९५ शेतकऱ्यांचा समावेश करण्यात आला असून, आतापर्यंत एकूण ४८ हजार १७९ शेतकऱ्यांची नावे पात्र लाभार्थ्यांच्या यादीत आली आहेत. जिल्ह्यातील एकूण ५५ हजार ६०८ शेतकऱ्यांची यादि पोर्टलवर अपलोड करण्यात आली असून, आणखी शेतकऱ्यांची नावे यादीत येण्याची प्रतीक्षा आहे.मात्र, या योजनेच्या अंमलबजावणीत तांत्रिक अडचणी निर्माण झाल्याचा आरोप शेतकरी करत आहेत. यादीत नाव आल्यानंतर कर्जमाफीचा लाभ मिळेल, या अपेचने शेतकरी बँकेत जात आहेत. मात्र, बँकेत गेल्यानंतर संबंधित शेतकऱ्याचं नाव नोंदीत नसल्याचं सांगण्यात येत आहे. काही प्रकरणांमध्ये नाव यादीत असलं, तरी त्यासोबत असलेला डाटा दुसऱ्याच शेतकऱ्याचा असल्याची तक्रार आहे. त्यामुळे पात्र ठरूनही शेतकऱ्यांना कर्जमाफीचा लाभ मिळत नसल्याचं चित्र आहे.एकीकडे अकोला जिल्ह्यातील सातही तालुक्यांमध्ये दुष्काळसदृश परिस्थिती निर्माण झाली आहे. पावसाअभावी पिकांचं नुकसान झाल्याने शेतकरी आर्थिक संकटात सापडले आहेत. अशा परिस्थितीत कर्जमाफीचा लाभ मिळणं शेतकऱ्यांसाठी महत्त्वाचं ठरत आहे. त्यामुळे शासनाने याद्यांमधील त्रुटी आणि बँकांच्या नोंदींमधील विसंगती तातडीने दूर कराव्यात, पात्र शेतकऱ्यांची माहिती तपासून त्यांना प्रत्यक्ष कर्जमाफीचा लाभ द्यावा, अशी मागणी शेतकऱ्यांकडून केली जात आहे.
0
0
Report

फैज़ुल्लागंज में बाढ़ घटने के बाद डेंगू-मलेरिया ने लोगों की जिंदगी खराब कर दी

Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ का बाढ़ ग्रस्त इलाका फैजुल्लागंज में अब गोमती का पानी धीरे-धीरे कम हो रहा है, लेकिन अब स्थानीय लोगों को गंदे पानी से होने वाली बीमारियों ने घायल कर दिया है. ज़ी मीडिया की टीम नांव से पानी में डूबी कॉलोनी में जाकर घरों में कैद लोगों से बात कर रही है. उन्होंने बताया कि 15 दिन से काम धंधा ठप है, आमदनी का कोई स्रोत नहीं बचा. क्षेत्र के कई लोग डेंगू और मलेरिया की चपेट में आकर अस्पतालों में भर्ती हैं. कई दिनों तक घरों में खाना तक नहीं बना. बच्चे परेशान हैं. घर में बंद हैं. जानवरों की मौत भी हो गई. कुछ इलाकों में राहत सामग्री पहुंची, पर कुछ अभी अछूते रह गए. बच्चों ने बताया कि वे पिछले 10 दिनों से स्कूल नहीं जा पा रहे, ना बाहरी दुनिया से कोई कनेक्शन है. कई दिनों से लाइट भी नहीं आ रही, अंधेरे में जीवन गुज़ारना पड़ रहा है. सबसे बड़ी समस्या साफ पीने के पानी की है. पहले बाढ़ ने हमारा जीवन बिगाड़ा, अब बीमारियों ने जीवन को बद से बदतर कर दिया.
0
0
Report
Advertisement

सुनेल थाने की गिरफ्तारी: अवैध देशी कट्टा-कारतूस समेत आरोपी गिरफ्तार

Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ जिले के सुनेल थाना पुलिस ने हथियार तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने मामले में जानकारी देते हुए बताया है कि पुलिस मुख्यालय द्वारा प्राप्त निर्देशों की पालना में अवैध फायर आर्म्स की तस्करी की रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचंद मीणा के निर्देशन में डीएसपी पिड़ावा पूजा नागर के सुपरविजन में सुनेल थानाधिकारी अमरनाथ जोगी व उनकी पुलिस टीम द्वारा अवैध हथियारों की तस्करी करने वालों के खिलाफ गस्त के दौरान कार्रवाई करते हुए पिड़ावा निवासी आसिफ खां उर्फ आसिफ लाल के कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा व एक जिंदा कारतूस जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।
0
0
Report

खुलेआम धमकी देते टीआई का वीडियो वायरल, प्रदर्शन के बाद निलंबन की मांग

Bhopal, Madhya Pradesh:BHOPAL गाली बाज टीआई, खुलेआम छात्रों को कूटने की धमकी देते वीडियो वायरल - खाकीधारी का गुंडा अवतार ... - प्रदर्शन के दौरान टीआई के बिगड़े बोल... - प्रदर्शन कर रहे आदिवासी छात्रों को दी गाली... - छात्रों को गाली देते हुए मिसरोद टीआई रतन सिंह परिहार ने बोले यहीं कूट दूंगा... - छात्रों की समस्या को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के स्टूडेंट विंग ने किया था प्रदर्शन... - गाली देते हुए वीडियो सोशल पर हुआ वायरल... - वीडियो वायरल होने के बाद आदिवासी विधायक और आदिवासी संगठनों ने की टीआई पर कार्रवाई की मांग की थीं ... - पुलिस उपायुक्त जोन 2 ने किया निलंबित...
0
0
Report
Advertisement

आलीराजपुर में मुख्यमंत्री का पुतला जलाने पर 11 कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज

Alirajpur, Madhya Pradesh:आलीराजपुर ब्रेकिंग मुख्यमंत्री मोहन यादव का पुतला जलाने के मामले में कांग्रेस नेताओं पर बड़ी कार्रवाई, आलीराजपुर कोतवाली पुलिस ने विधायक सेना पटेल के पति सहित 11 कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। क्षेत्र में व्याप्त बिजली की गंभीर समस्या को लेकर कांग्रेस नेताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था, इसी दौरान मुख्यमंत्री का पुतला जलाया गया था। ​कारवाई کا आधार: पुलिस ने वायरल वीडियो और प्राप्त शिकायत के आधार पर यह सख्त कदम उठाया है। ​मामले میں विधायक सेना पटेल के पति समेत कुल 11 कांग्रेस नेताओं को आरोपी बनाया गया है।
0
0
Report

Jamia Millia Islamia छात्र संघ चुनाव अब तक नहीं, भूख हड़ताल जारी

New Delhi, Delhi:जामिया मिलिया इस्लामिया में पिछले 21 साल से नहीं हुए छात्र संघ के चुनाव जिसको लेकर पिछले 3 दिन से कुछ छात्र भूख हड़ताल पर बैठे हैं। स्टूडेंट की डिमांड है कि जामिया में स्टूडेंट यूनियन के चुनाव कराए जाएं। हालांकि इससे पहले भी कई वाइस चांसलर के दौर में चुनाव को लेकर बात रखी गई लेकिन उसके बावजूद अभी तक जामिया में छात्र संघ के चुनाव नहीं कराए गए। चुनाव नहीं करने के पीछे जामिया प्रशासन का अपना तर्क है; आखिरी चुनाव साल 2005 में हुआ था, जिसके बाद से अब तक कोई छात्र संघ का चुनाव नहीं किया गया। चुनाव नहीं करने के पीछे जाने प्रशासन की दलील है कि यूनियन यूनिवर्सिटी के हिसाब से नहीं चलती, कई सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था जिसकी वजह से यूनियन को भंग कर दिया गया था। तब से लेकर आज तक छात्र संघ के चुनाव नहीं कराए गए। हालांकि यह मामला लीगल तौर पर कोर्ट में गया जिसमें साल 2022 में कोर्ट ने इस मामले को खारिज कर दिया। जामिया प्रशासन की तरफ से यह दलील रखी गई कि छात्र संघ प्रशासन के खिलाफ काफी गलत रवैया रहा है, बहुत सी ऐसी गतिविधियाँ की गईं जिससे जामिया को नुकसान पहुंचा है; जिसके बाद साल 2022 में कोर्ट ने इस पूरे मामले को डिस्पोज ऑफ कर दिया था।
0
0
Report
Advertisement

भीलवाड़ा-जहाजपुर मतदान केंद्रों का निरीक्षण पुलिस ने किया

Jaipur, Rajasthan:डीवाईएसपी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण। भीलवाड़ा-जहाजपुर पंचायत राज चुनाव का आगाज होने के साथ ही चुनावी तैयारी पुलिस प्रशासन ने भी व्यापक स्तर पर शुरू कर दी है। डीवाईएसपी रेवडमल मौर्य व थाना अधिकारी दयाराम चौधरी ने क्षेत्र के मतदान केंद्रों का निरीक्षण व भौतिक सत्यापन करते हुए व्यवस्थाएं देखी ताकि निष्पक्ष व भय मुक्त मतदान संपन्न हो सके। डिप्टी मौर्य ने बताया कि पंचायत राज चुनाव के तहत पुलिस मुस्तैद है और अशांति करने वाले तत्वों पर पैनी निगाहें पुलिस द्वारा रखी जा रही है । कानून व्यवस्था बिगड़ने वाले तत्वों पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।
0
0
Report

वाशीम में संभाजीनगर-नागपूर एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, तीनों की मौत

Washim, Maharashtra:अँकर:वाशीम जिल्ह्यातील संभाजीनगर–नागपूर द्रुतगती महामार्गावर शेलूबाजारजवळील तपोवन फाट्याजवळ दोन दुचाकींची समोरासमोर धडक होऊन भीषण अपघात झाला. या अपघातात कारंजा नगर परिषदेच्या उर्दू शाळेचे मुख्याध्यापक आबिद हुसैन आणि शिक्षक नाजिम अहमद यांचा घटनास्थळीच मृत्यू झाला.तर गंभीर जखमी लक्ष्मण चव्हाण यांचा रुग्णालयात नेत असताना मृत्यू झाला.दोन्ही शिक्षक कार्यालयीन कामानिमित्त वाशिमकडे जात होते. या अपघातात तिघांचा मृत्यू झाल्याने परिसरात हळहळ व्यक्त होत असून, शैक्षणिक क्षेत्रावर शोककळा पसरली आहे。
0
0
Report
Advertisement

उत्तराखंड के आठ जिलों के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय बास्केटबॉल के लिए मौका मिलने की उम्मीद

Almora, Uttarakhand:उत्तराखंड विद्यालयी प्रादेशिक बास्केटबॉल प्रतियोगिता 2026 का आयोजन अल्मोड़ा के Hemwati Nandan Bahuguna स्टेडियम में किया जा रहा है। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के आठ जिलों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग में कुल 350 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की विद्यालयी बास्केटबॉल प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलेगा। राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग के अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 मुकाबले खेले जा रहे हैं। प्रत्येक वर्ग में दो चयनकर्ता बेहतर प्रदर्शन करने वाले 12 खिलाड़ियों का चयन करेंगे। चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की विद्यालयी बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे खिलाड़ियों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। खिलाड़ियों کا कहना है कि जिला स्तर पर खेलने के बाद अब उन्हें प्रदेश स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला है। यहाँ दूसरे जिलों के खिलाड़ियों के साथ खेलने से नई चीजें सीखने को मिल रही हैं। साथ ही, बेहतर प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में खेलने का अवसर मिलने की उम्मीद भी है।
0
0
Report

रामनगर के आम बगीचे में युवक का शव, पोस्टमार्टम से असल वजह का खुलासा

Ramanagara, Karnataka:नैनीताल जिले के रामनगर में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ग्राम गौजानी के करनपुर रोड स्थित एक आम के बगीचे में युवक का शव पड़ा मिला, स्थानीय व्यक्ति की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. मृतक की पहचान पाटकोट निवासी दीवान सिंह के रूप में हुई है, घटनास्थल से मोबाइल फोन शराब का क्वार्टर और सल्फास की शीशी समेत अन्य सामान बरामद हुआ है,फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह ग्राम गौजानी के करनपुर रोड स्थित आम के बगीचे में एक युवक का शव पड़े होने की सूचना क्षेत्र में रहने वाले हेमंत बिष्ट ने पुलिस को दी, सूचना मिलते ही रामनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके का निरीक्षण करते हुए आवश्यक साक्ष्य जुटाए. पुलिस को घटनास्थल से मृतक का मोबाइल फोन, मैकडॉवेल्स शराब का एक क्वार्टर, सल्फास की एक शीशी और चप्पल बरामद हुई हैं,मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल की ई-साक्ष्य ऐप के माध्यम से वीडियोग्राफी भी कराई गई. शुरुआत में मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी,इसके बाद पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए प्रचार-प्रसार कराया,बाद में मृतक की पहचान दीवान सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह, निवासी पाटकोट, थाना रामनगर के रूप में हुई. कोतवाली प्रभारी सुशील कुमार के मुताबिक, मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह शराब का आदी था और तीन दिन पहले जहर खाने की धमकी भी दे रहा था,हालांकि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रामनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया है, पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है,अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top