अलीगोल खिड़की निवासी मोहम्मद रसीद कैंसर पीड़ित है वर्तमान में उनका इलाज ग्वालियर के कैंसर अस्पताल में चल रहा है। मोहम्मद राशिद के दो पुत्र भी हैं जिनका शिक्षण कार्य चल रहा है। घर के अकेले कमाने वाले रशीद के बीमार होने के बाद घर की आर्थिक स्थिति खराब रहने लगी साथ ही रशीद के इलाज का खर्चा भी परिवार पर भारी पड़ रहा था। संघर्ष सेवा समिति के कार्यो की ख्याति सुनकर मोहम्मद राशिद की पत्नी मिराज बानो संघर्ष सेवा समिति कार्यालय पहुंची जहां उन्होंने अपनी समस्या विस्तार से समिति के संस्थापक डॉ० संदीप को सुनाई। डॉ० संदीप ने उन्हें ढांढस बंधाया और आर्थिक सहयोग किया। साथ ही भविष्य में अन्य किसी समस्या आने पर सहयोग का आश्वासन भी दिया।

Jhansi - कैंसर पीड़ित इलाज के लिए समाज सेवी ने किया आर्थिक सहयोग
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मध्य प्रदेश के सीधी दौरे पर पहुंचे डॉक्टर मोहन यादव ने दो अलग-अलग जनसभा को संबोधित किया है, जहां सीधी के मझौली में आयोजित आदिवासी जनजाति सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस इतने साल सत्ता और सरकार में थी, विकास कार्य तो किया नहीं अब जब भी कोई काम करती भी है, उल्टा ही काम करती है. बड़े जनहित के विकास कार्यों में अड़ंगा डाल देती है पता नहीं क्या चक्कर है, प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विश्व में अब नदी जोड़ो अभियान चलाया जा रहा है।
समाजवादी पार्टी के सांसद रामगोपाल यादव ने विंग कमांडर व्योमिका सिंह की जाति पर टिप्पणी कर नया विवाद खड़ा कर दिया. सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चाचा बीजेपी के निशाने पर आए गए हैं. उनके इस बयान पर मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि ये शुद्ध रूप से मुर्खतापूर्ण हैं. मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, “मैं मूर्खतापूर्ण प्रश्नों के जवाब नहीं देता. देश अभी राष्ट्रभक्ति के दौर से गुजर रहा है. ऐसे समय में कुछ लोग ध्यान डायवर्ट करने लिए इस प्रकार की बातें उठाते हैं ”.
सांचौर थाने में पदस्थापित कांस्टेबल सुरेश कुमार को एसपी ने अवैध शराब से भरे ट्रक को राजस्थान सीमा से गुजरात सीमा में प्रवेश करवाने में लिप्त पाए जाने पर निलंबित कर दिया गया. वहीं ट्रक को गुजरात में प्रवेश करने पर नाकाबंदी के दौरान गुजरात पुलिस ने पकड़ा, पकड़े गए ट्रक से 1234 कार्टून अंग्रेजी शराब और बीयर की बरामद की गई है. साथ ही पुलिस ने 2 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।
इनवर्टर की बैटरी फटने से एक कॉस्मेटिक की दुकान में भीषण आग लग गई,आग लगने से दुकान में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया. हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।
गंगा आरती के दौरान एनडीआरएफ बचावकर्मिकों की कुशलता ने एक बड़ी दुर्घटना को टाल दिया, जब एक लड़की जिसका नाम आशि मिश्रा था अपने पिता श्री नवीन मिश्रा के साथ काशी दर्शन के बाद गंगा आरती में सम्मिलित होने के लिए दशाश्वमेध घाट पर नाव से पहुंचने के दौरान फिसल कर गहरे जल में चली गई और डूबने लगी. उसे बचाने के प्रयास में उसके पिता ने भी नदी में छलांग लगा दी और वो भी डूबने लगे. इन दोनों पिता - पुत्री के जीवन को संकट में देख मौके पर मौजूद एनडीआरएफ के बचाव कार्मिकों ने तत्काल बिना समय गवाएं, नदी में छलांग लगा कर दोनों श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाला।
গ্রামে বাড়ি বাড়ি নল পৌঁচেছে কিন্তু সেই নল দিয়ে পৌঁছায় না পানীয় জল। মাঝেমধ্যে জলের ট্যাঙ্ক গ্রামে যায় বটে, কিন্তু তা থেকে মেলেনা গৃহস্থের প্রয়োজনীয় যথেষ্ট জল। সামান্য জলের জন্য হাহাকার করতে হয় বাঁকুড়া এক নম্বর ব্লকের আঁচুড়ি গ্রামের মানুষকে। নল পথে নিয়মিত জল সরবরাহের দাবীতে শালবনির পর এবার পথে নেমে বিক্ষোভে সামিল হলেন বাঁকুড়া এক নম্বর ব্লকের আঁচুড়ি গ্রামের বাসিন্দারা। আজ সকাল থেকে বাঁকুড়া ছাতনা রাস্তা অবরোধ করে বিক্ষোভে ফেটে পড়েন তাঁরা।
बालाघाट जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भटेरा के समीप शुक्रवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक कार और ट्रैक्टर में भिड़ंत हो गई. इस हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई है. वही इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को कार और ट्रैक्टर में ग्राम भटेरा के समीप भिड़ंत हो गई. बताया जाता है कि कार समनापुर की ओर से आ रही थी, जबकि ट्रैक्टर बालाघाट की ओर से जा रहा था, तभी दोनों वाहन में भिड़ंत हो गई. इस हादसे में दोनों ही वाहन सामने से क्षतिग्रस्त हो गए लेकिन गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
यूपी के श्रावस्ती जिले में सरकारी जमीनों पर अवैध रूप से बने मस्जिद, मजार और मदरसों पर जिला प्रशासन की बुल्डोजर कार्रवाई लगातार जारी है. जिला प्रशासन की टीम ने सरकारी जमीनों पर बने अवैध मदरसों पर कार्रवाई के क्रम में आज एक मदरसे को बुल्डोजर की बुल्डोजर की मदद से ढहा दिया है. ये मदरसा जमुनहा इलाके के बनकटवा मौली गाँव में अवैध रूप से सन्चालित था, जिसे अब बुल्डोजर ने धरासाई कर दिया है. वहीं दूसरी ओर सिरसिया के भोजपुर बिल्ली गाँव में सरकारी जमीन पर बनी एक मस्जिद को बुल्डोजर की मदद से ढहा दिया गया है।
शुक्रवार की सुबह 6:00 स्वदेशी जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने टुमुरकी तिराहे पर एक ई -रिक्शा पर लदा हुआ प्रतिबंधित मांस पकड़ा है, जिसे कोतवाली पुलिस के हवाले किया गया। अनिल लाहोरी को सूत्रों से सूचना मिली थी कि एक ई- रिक्शा पर प्रतिबंधित मांस बिक्री के लिए ले जाया जा रहा है। इसी सूचना पर अनिल लाहौरी ने अपने संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ टुमुरकी तिराहे पर ई-रिक्शा को रोका तो उसमें एक बोरी में प्रतिबंधित मांस मिला। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार राय मौके पर पहुंचे और रिक्शा चालक को पकड़कर कोतवाली लाया गया। अनिल लाहौरी द्वारा दी गई तहरीर में मांस विक्रेता यामीन निवासी महमंद और उसके पुत्रों द्वारा सप्लाई किये जाने का आरोप लगा है।