284003
Jhansi: संघर्ष सेवा समिति में नीलू रायकवार का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
Jhansi, Uttar Pradesh:संघर्ष सेवा समिति के सदस्य और सहयोगियों ने संगठन की सक्रिय सदस्य नीलू रायकवार का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने नीलू को मंगलमय जीवन और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। समाजसेवी डॉ. संदीप ने कहा कि संघर्ष सेवा समिति के सभी सदस्य एक परिवार के रूप में अपने विशेष अवसरों को मिलकर मनाते हैं, जिससे संगठन सशक्त होता है और एक-दूसरे के सहयोग की भावना जागृत होती है। उन्होंने नीलू रायकवार के संगठन में विशेष योगदान की सराहना की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
MD ड्रग्स के साथ राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:राजस्थान के दो तस्करों को 99 ग्राम MD ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया गया है। जब्त ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 20 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए हरदा पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत सिराली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम रहटाकलां बस स्टैंड के पास दो संदिग्ध व्यक्ति मादक पदार्थ लेकर खड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने रात करीब एक बजे मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान राजस्थान के झालावाड़ जिले के डग थाना क्षेत्र के निवासी बनेसिंह पिता शंकरसिंह राजपूत और विकास पिता शंकरलाल बरेठ के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों की तलाशी ली तो उनके कब्जे से 99 ग्राम MD ड्रग्स पाउडर बरामद हुआ। जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में थाना सिराली में अपराध क्रमांक 380/26 के तहत धारा 8/22 NDPS एक्ट में प्रकरण दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड लेने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी MD ड्रग्स कहां से लेकर आए थे और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी।0
0
Report
जयपुर के विष्णुशहर में रंजिश के चलते फायरिंग: दुकानदार पर हमला
Jaipur, Rajasthan:जयपुर vishnuशहर में आपसी रंजिश में युवक पर फायरिंग का मामला थार सवार बदमाशों ने दुकानदार पर किया हमला दुकान के बाहर खड़ी दो पिकअप और बाइक में की तोड़फोड़ dुकान से युवक को बाहर बुलाकर बदमाशों ने की फायरिंग नारायण विहार थाना इलाके का है पूरा मामला फायरिंग का का वीडियो आया सामने जान बचाने के लिए युवक ने दुकान का गेट किया बंद gेट बंद होने के बाद भी बदमाशों ने किए दो और फायर नौकरी से निकाले जाने के बाद सचिन से चल रही थी रंजिश नारायण विहार थाना पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी,0
0
Report
कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर सफाई कर्मचारियों का धरना: वेतन बढ़ाने की मांग तेज
Kanpur, Uttar Pradesh:वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर सफाई कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया धरना कानपुर। कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को प्राइवेट सफाई कर्मचारियों ने वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर काम बंद कर विरोध प्रदर्शन किया। दर्जनों की संख्या में सफाई कर्मचारी एकजुट होकर धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों का कहना है कि उनसे नियमित रूप से काम लिया जाता है, लेकिन उनकी मेहनत के अनुरूप वेतन नहीं दिया जा रहा है। दिवाली में भी बोनस नहीं दिया। प्रदर्शन के दौरान ठेका मजदूर महामंत्री मोहम्मद खालिद भी सफाई कर्मचारियों के साथ मौजूद रहे। उन्होंने कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि सफाई कर्मियों को उचित वेतन मिलना चाहिए। महंगाई के दौर में कम वेतन पर परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो रहा है। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए वेतन बढ़ाने की मांग उठाई। काम बंद होने से रेलवे स्टेशन की सफाई व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बनी रही। कर्मचारियों ने मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही।0
0
Report
Advertisement
कुशीनगर में स्कूल बस हादसा: चालक की सूझबूझ से दो दर्जन बच्चे बाल-बाल बचे
Kushinagar, Uttar Pradesh:Breaking कुशीनगर बच्चों से भरी स्कूली बस हुई दुर्घटना का शिकार स्टेयरिंग फेल होने से हुआ हादसा अनियंत्रित होकर स्कूली बस बिजली पोल से टकराई सिधुआं से पड़रौना जा रही थी बच्चों को छोड़ने स्कूल बस SRIJAN THE GURUKUL स्कूल की थी बस बस में सवार दो दर्जन से अधिक मासूम बच्चे बाल बाल बचे अचानक अनियंत्रित हुई स्कूल बस को चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा पडरौना कोतवाली अंतर्गत परसौनी कला मिशन चौराहा की घटना0
0
Report
जालौन: अंतिम संस्कार के बाद नहर में डूबे दो युवक, खोज जारी
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में अंतिम संस्कार के बाद नहाने गए दो युवक नहर में डूबे, नहर में नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने से डूबे दोनों युवक, नोयडा और रामपुरा निवासी युवक रिश्तेदारी में अंतिम संस्कार में शामिल होने आए थे परैथा गांव, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फायर ब्रिगेड और एसडीएम, दमकलकर्मियों की मदद से पुलिस लापता युवकों की तलाश में जुटी, पुलिस ने नदी में टीम की मदद से युवकों की तलाश के लिए शुरू किया सर्च ऑपरेशन, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के परैथा नहर का मामला0
0
Report
कोडरमा गोपाष्टमी मेले का भव्य उद्घाटन, झांकियाँ और प्रदर्शन के साथ पांच दिन का उत्सव
Koderma, Jharkhand:कोडरमा के झुमरी तिलैया में 7 साल के लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर ऐतिहासिक गोपाष्टमी मेले की रौनक लौट आई है। यदुटांड स्थित श्री कोडरमा गोशाला परिसर में 76वें गोपाष्टमी मेले का आज भव्य शुभारंभ हुआ। कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव ने फीता काटकर इस पांच दिवसीय मेले का विधिवत उद्घाटन किया मेला को लेकर पूरे गोशाला परिसर को आकर्षक रोशनी और भव्य पंडाल से सजाया गया है। मेleis में बच्चों और बड़ों के मनोरंजन के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। गौशाला समिति के अध्यक्ष प्रदीप केडिया ने बताया कि अगले पांच दिनों तक यहां देवी-देवताओं की झांकियों के साथ-साथ जादू शो, हास्य नाटिका, नृत्य प्रतियोगिता और कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। गौरतलब है कि गोपाष्टमी पर्व भगवान श्रीकृष्ण और गौमाता की पूजा-अर्चना से जुड़ा हुआ है। ऐसे में गोशाला परिसर में इस मेले का आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ गौसेवा और भारतीय परंपराओं के संरक्षण का संदेश भी देता है। इस मौके पर विधायक डॉ नीरा यादव ने कहा कि गौ सेवा से 33 करोड़ देवी देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है, ऐसे में लोग गौ सेवा के लिए दान देकर पुण्य के भागी बने। वहीं उन्होंने सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा पर लगें आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए विधायक उन्होंने कहा कि जब इस तरह के मामलों में जनप्रतिनिधियों का नाम आएगा तो लोग किस पर विश्वास करेंगे, लेकिन इस सरकार में मामले की जांच के बजाय आवाज उठाने वाले पत्रकारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। अगर विधायक दोषी नहीं है तो जांच कराकर यह सरकार को स्पष्ट करना चाहिए, लेकिन अगर दोषी है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, न की मीडिया पर इस तरह से रोक लगाना चाहिए।0
0
Report
Advertisement
टोंक में शांतिपूर्ण चुनाव की सराहना, राजेश्वर सिंह ने व्यवस्थाओं की समीक्षा की
Tonk, Rajasthan:राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह आज टोंक दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय सभागार में चुनाव पर्यवेक्षण से जुड़े कार्यों को लेकर अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में जिला कलेक्टर टीना डाबी, पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा, एडीएम विनोद कुमार मीना, नगर परिषद आयुक्त धर्मपाल चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। समीक्षा बैठक से पहले राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने टोंक जिले में दो चरणों में संपन्न हुए पंचायतीराज चुनावों के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और निर्भीक आयोजन को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस की कार्यशैली की सराहना की। उन्होंने जिला कलेक्टर टीना डाबी और पुलिस अधीक्षक रोशान मीणा को सफल चुनाव आयोजन के लिए बधाई भी दी। राजेश्वर सिंह ने कहा कि टोंक में बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न हुए हैं और चुनाव के दौरान सभी व्यवस्थाएं अच्छी रही। उन्होंने कहा कि करोड़ों की आबादी वाले राजस्थान प्रदेश में चुनावों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाना महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। जिसे जिला प्रशासन और पुलिस ने बेहतर समन्वय के साथ निभाया। उन्होंने मतदान केंद्रों पर जनरेटर की व्यवस्था को लेकर भी विशेष रूप से चर्चा की। उन्होंने बताया कि मतदान केंद्रों पर जनरेटर उपलब्ध करवाने की विशेष मांग की गई थी। जिला कलेक्टर द्वारा आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में भी यह सुझाव सामने आया था जिसका चुनाव के दौरान काफी लाभ देखने को मिला.0
0
Report
जैसलमेर में सेना के कब्जे वाली 373 बीघा जमीन की रजिस्ट्री रोकने का नगरपरिषद का बड़ा फैसला
Jaisalmer, Rajasthan:जजेज क्वार्टर के पास स्थित 373 बीघा बेशकीमती जमीन को लेकर नगरपरिषद ने बड़ा कदम उठाया है। नगरपरिषद ने उप पंजीयक को पत्र लिखकर इस जमीन की रजिस्ट्री सहित किसी भी प्रकार के दस्तावेजी हस्तांतरण की कार्रवाई नहीं करने के निर्देश दिए हैं। इस जमीन पर सेना का कब्जा है और नगरपरिषद तथा सेना के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। जैसलमेर नगरपरिषद आयुक्त पवन कुमार के अनुसार, वर्ष 2015 में सुप्रीम कोर्ट ने जमीन पर नगरपरिषद का स्वामित्व माना था, जबकि वास्तविक कब्जा लेने का मामला वर्ष 2019 से हाईकोर्ट में लंबित है। अब 25 नवंबर को राजस्थान के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में इस विवाद के समाधान के लिए अहम बैठक होगी। इसमें सेना और नगरपरिषद के बीच मध्यस्थता के जरिए जमीन के स्वामित्व, कब्जे और भविष्य में उपयोग को लेकर चर्चा की जाएगी। रजिस्ट्री रोकने के लिए उप पंजीयक को लिखा पत्र। जजेज क्वार्टर के पास स्थित 373 बीघा जमीन को लेकर नगरपरिषद ने रजिस्ट्री पर रोक लगाने की पहल की है। नगरपरिषद ने उप पंजीयक को पत्र जारी कर स्पष्ट किया है कि विवादित जमीन की रजिस्ट्री या किसी भी प्रकार का दस्तावेजी हस्तांतरण नहीं किया जाए। नगरपरिषद का मानना है कि न्यायालय में मामला लंबित रहने के दौरान जमीन की खरीद-फरोख्त या हस्तांतरण की कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट में नगरपरिषद के पक्ष में फैसला। नगरपरिषद आयुक्त पवन कुमार ने बताया कि इस जमीन पर लंबे समय से सेना का कब्जा है। जमीन के स्वामित्व को लेकर सुप्रीम कोर्ट में मामला चला था, जिसमें वर्ष 2015 में नगरपरिषद के पक्ष में फैसला आया था। हालांकि, जमीन का वास्तविक कब्जा प्राप्त करने का मामला अभी हाईकोर्ट में लंबित है। वर्ष 2019 से इस मामले में सुनवाई चल रही है। 25 नवंबर को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक। जमीन विवाद के समाधान को लेकर 25 नवंबर को राजस्थान के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित होगी। इसमें सेना और नगरपरिषद के अधिकारियों के बीच मध्यस्थता के जरिए बातचीत होगी। बैठक में चर्चा की जाएगी कि 373 बीघा जमीन की सेना को कितनी आवश्यकता है और नगरपरिषद इसका किस तरह उपयोग करना चाहती है। दोनों पक्षों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सहमति बनाने का प्रयास किया जाएगा। कब्जा मिलने पर कॉलोनी और विकास कार्यों की योजना। इसके अनुसार नगरपरिषद इस जमीन का कब्जा लेकर इसे शहर के विकास के लिए उपयोग करना चाहती है। कब्जा मिलने के बाद यहां कॉलोनी विकसित करने, आवासीय जरूरतों को पूरा करने और अन्य सार्वजनिक प्रयोजनों के लिए योजनाएं बनाई जा सकती हैं। जैसलमेर शहर के विस्तार के बीच 373 बीघा जमीन का भविष्य महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इन खसरा नंबरों की जमीन की रजिस्ट्री पर रोक की मांग। नगरपरिषद की ओर से उप पंजीयक को भेजे गए पत्र में खसरा नंबर 553, 556, 557, 558, 559, 560, 561, 562, 563 और 564 का उल्लेख किया गया है। इन खसरों की जमीन की रजिस्ट्री नहीं करने के लिए कहा गया है। अब सभी की नजरें 25 नवंबर को होने वाली बैठक पर टिकी हैं। बैठक में होने वाली बातचीत और हाईकोर्ट में लंबित मामले की आगे की कार्रवाई से 373 बीघा जमीन के भविष्य और कब्जे को लेकर स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है। बाइट - पवन कुमार, आयुक्त नगरपरिषद जैसलमेर0
0
Report
3 वोट से हार चढ़ा समर्थकों का गुस्सा, काउंटिंग रूम का दरवाजा तोड़कर हमला किया गया; 5 घायल
Dholpur, Rajasthan:3 वोट से हार चढ़ा समर्थकों का गुस्सा, काउंटिंग रूम का दरवाजा तोड़कर पोलिंग पार्टी व पुलिसकर्मियों पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। घटना में रिटर्निंग अधिकारी समेत 5 लोग घायल हो गए। आरोपी मतपेटियां लेकर भाग गए, जिन्हें बाद में कलेक्टर और एसपी ने मौके पर पहुंचकर बरामद कराया गया। रिटर्निंग ऑफिसर रतन सिंह ने बताया कि देर रात बंद कमरे में प्रत्याशियों की मौजूदगी में मतगणना हुई। मतगणना में सरपंच पद की प्रत्याशी राजनी को 723 और अन्नेश को 720 वोट मिले। इस प्रकार राजनी 3 वोट से जीत गईं। हार के बाद अन्नेश ने पुनः मतगणना की मांग की; नियमानुसार पुनः गिनती कराई गई, जिसमें परिणाम वही रहा। आरोप है कि नाराज अन्नेश के 40 से 50 समर्थक मतगणना कक्ष में घुसे, गेट तोड़ दिया और अंदर मौजूद कर्मियों से मारपीट की। रतन सिंह, ASI श्रीकेश और कॉन्स्टेबल सीताराम सहित 5 लोग घायल हुए। हमले के बाद मतपेटियां लेकर भाग गए। घायलों को पहले राजाखेड़ा अस्पताल ले जाया गया, फिर जिला अस्पताल। जिला कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंचे; पुलिस ने मतपेटियां बरामद कीं। मामले की जांच जारी है.0
0
Report
Advertisement
हजारीबाग: 20 नवंबर से मेयर लीग क्रिकेट 2026 में सात नगर निगम टीमें भिड़ेंगी
Hazaribagh, Jharkhand:खेल के क्षेत्र में हजारीबाग को नई पहचान दिलाने और स्थानीय खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हजारीबाग के महापौर अरविंद राणा के सौजन्य से ‘मेयर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट-2026’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। आगामी 20 नवंबर से संजय सिंह स्टेडियम, हजारीबाग में शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में झारखंड के सात नगर निगम क्षेत्रों की टीमें अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। टूर्नामेंट को लेकर मंगलवार को संजय सिंह स्टेडियम में महापौर अरविंद राणा ने प्रेस वार्ता आयोजित कर विस्तृत जानकारी साझा की प्रेस वार्ता में महापौर अरविंद राणा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में धनबाद, गिरिडीह, रांची, हजारीबाग, देवघर, मानगो और आदित्यपुर की टीमें हिस्सा लेंगी। इसके अतिरिक्त एचडीसीए के माध्यम से हजारीबाग प्रशासन की टीम भी प्रतियोगिता का हिस्सा बनेगी, जिसके कप्तान हजारीबाग के उपायुक्त होंगे। टूर्नामेंट में मेयर अरविंद राणा, मेयर संजीव सिंह, मेयर रवि कुमार रावत, मेयर प्रमिला मेहरा, मेयर संजय सरदार, मेयर सुधा गुप्ता और मेयर रोशनी खलखो के नाम से टीमें मैदान में उतरेंगी0
0
Report
धौलपुर: मतगणना के बाद हंगामा, समर्थकों ने काउंटिंग रूम हमला किया
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर:3 वोट से हारे तो काउंटिंग रूम में मचाया हंगामा राजाखेड़ा की नागर ग्राम पंचायत में सोमवार रात मतगणना के दौरान बवाल हो गया सरपंच पद पर रजनी को 723 और अ annेश को 720 वोट मिले हार के बाद अ annेश ने रिकाउंटिंग की मांग की। दोबारा गिनती में भी वही नतीजा रहा नतीजे से नाराज अ annesh के 40 से 50 समर्थक मतगणना कक्ष का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए पोलिंग-पार्टी और पुलिसकर्मियों पर हमला हमले में रिटर्निंग ऑफिसर एसआई और कॉन्स्टेबल सहित 5 लोग घायल हो गए बाइट रिटर्निंग ऑफिसर0
0
Report
धनबाद में सांसद की बेटी की शादी पर कांग्रेस-भाजपा की सियासी जंग
Dhanbad, Jharkhand:एंकर बिहार के मोकामा में छोटे सरकार के नाम से चर्चित अनंत सिंह की बेटी की शादी के बारे में खबर एक तरफ जहां देशभर में चर्चा का विषय बनी है, वहीं कोयलांचल में धनबाद सांसद ढुल्लू महतो की बेटी की शादी को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है. शादी की भव्य तैयारियों और 40 हजार निमंत्रण कार्ड छपवाने की चर्चा के बीच कांग्रेस ने 30 करोड़ रुपये के DMFT फंड से 7 किलोमीटर सड़क निर्माण पर सवाल खड़े किए हैं. कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने आरोप लगाया कि सड़क चौड़ीकरण के नाम पर गरीबों के घर जबरन तोड़े गए और सरकारी पैसे का दुरुपयोग किया गया. वहीं बाघमारा पहुंचे हजारीबाग और बड़कागांव के भाजपा विधायकों ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए इसे ओछी राजनीति करार दिया. भाजपा विधायकों का कहना है कि विकास कार्यों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए. यानी एक बेटी की शादी अब धनबाद में कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी टकराव का मुद्दा बन गई है. धनबाद सांसद ढुल्लू महतो की बेटी की शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. शादी को भव्य बनाने के लिए बड़े पैमाने पर इंतजाम किए जा रहे हैं. चर्चा है कि समारोह के लिए करीब 40 हजार निमंत्रण कार्ड छपवाए गए हैं. लेकिन शादी की तैयारियों के बीच अब DMFT फंड से सड़क निर्माण और गरीबों के घर तोड़े जाने का मामला राजनीतिक विवाद का रूप ले चुका है. कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने आरोप लगाया कि 30 करोड़ रुपये के DMFT फंड से करीब 7 किलोमीटर सड़क बनाई जा रही है. सड़क की चौड़ाई बढ़ाने के नाम पर गरीब परिवारों के घर आनन-फानन में तोड़ दिए गए. उन्होंने सवाल उठाया कि विकास का काम जरूर होना चाहिए, लेकिन क्या इसकी कीमत गरीबों को अपना आशियाना गंवाकर चुकानी पड़ेगी? संतोष सिंह ने जिला प्रशासन पर भी चुप्पी साधने का आरोप लगाया और DMFT फंड के इस्तेमाल को लेकर जवाब मांगा. कांग्रेस के आरोपों के बाद अब भाजपा भी मैदान में उतर गई है. बाघमारा पहुंचे हजारीबाग और बड़कागांव के भाजपा विधायक ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला. भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस को दूसरों पर सवाल उठाने से पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए. कांग्रेस दिनोंदिन समाप्त होती जा रही है और अब बेटी की शादी को भी राजनीति का मुद्दा बना रही है. भाजपा नेताओं ने सवाल उठाया कि आखिर कांग्रेस बार-बार बाघमारा में चुनाव क्यों हार रही है? वहीं बाघमारा पहुंचे बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी ने कांग्रेस के आरोपों को ओछी राजनीति करार दिया. उन्होंने कहा कि विकास का काम कहीं भी हो, उस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए. विकास कार्यों को राजनीतिक चश्मे से देखने के बजाय उसका समर्थन करना चाहिए. भाजपा विधायक ने कांग्रेस को नसीहत देते हुए कहा कि शादी जैसे पारिवारिक आयोजन को राजनीतिक विवाद का विषय बनाना उचित नहीं है. फिलहाल सांसद की बेटी की शादी की तैयारियां अपनी रफ्तार से जारी हैं, लेकिन शादी को लेकर शुरू हुआ राजनीतिक विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. कांग्रेस DMFT फंड और गरीबों के टूटे आशियाने पर जवाब मांग रही है, तो भाजपा इसे कांग्रेस की राजनीतिक हताशा बता रही है. अब बड़ा सवाल यह है कि क्या जिला प्रशासन DMFT फंड से हुए सड़क निर्माण और प्रभावित परिवारों के मामले में स्थिति स्पष्ट करेगा, या फिर शाही शादी का यह मुद्दा आने वाले दिनों में भी धनबाद की राजनीति को गरमाता रहेगा?0
0
Report
Advertisement
विदिशा में 15 वर्षीय के साथ गैंगरेप, पुलिस ने युवकों के खिलाफ FIR दर्ज
Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा में नाबालिग से गैंगरैप का एक नया मामला आया सामने। बाल दिवस पर विदिशा में तीन मामले सामने आए। 15 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। दो युवकों के खिलाफ FIR दर्ज किया गया है। नाबालिग को शराब पिलाकर मारपीट भी की गई। आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। एसपी ने टीम गठित कर मामले की जांच शुरू कर दी है। विदिशा की कोतवाली थाना क्षेत्र का यह तीसरा मामला है। मध्यप्रदेश के विदिशा में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। कोतवाली पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एफआईआर में धारा 64(2)(m), 65(1), 70(1), 70(2), 87, 115(2) सहित अन्य धाराओं और पॉक्सो एक्ट की धाराओं का उल्लेख है। मामला की जांच निरीक्षक आनंद राज द्वारा की जा रही है। पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच जारी है।0
0
Report
सतना नगर निगम टैक्स न चुकाने वालों पर सीलिंग-कुर्की की कार्रवाई करेगा
Satna, Madhya Pradesh:सतना नगर निगम के खजाने को भरने के लिए निगमायुक्त डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा ने सख्त कवायद शुरू कर दी है। उन्होंने संपत्ति कर की समीक्षा बैठक में उन्होंने साफ कर दिया कि टैक्स जमा न करने वालों पर अब सीलिंग और कुर्की की कार्रवाई होगी। सबसे बड़ी चौंकाने वाली बात यह है कि बकायादारों की सूची में सतना के महापौर योगेश ताम्रकार पर 70 लाख और एमआईसी सदस्य गोपी गेलानी पर भी 20 लाख रुपये बकाया है। इसके अलावा इंडस्ट्रियल एरिया के 89 व्यापारियों के नाम भी शामिल हैं। हालांकि ये व्यापारी अदालत की शरण ले चुके हैं, पर उन्हें अब तक कोई राहत नहीं मिली। महापौर ने कहा कि अदालत का जो फैसला होगा उन्हें मंजूर होगा। उधर कांग्रेस विधायक ने कहा कि उन्हें न्याय की उम्मीद नहीं है, अगर महापौर पर बकाया था तो उनको चुनाव लड़ने के पहले NOC किसने दी। सतना शहर के सबसे बड़े बकायादोरों में विट्स कॉलेज और एकता दाल मिल पर एक-एक करोड़, क्राइस्ट ज्योति सीनियर सेकेंडरी स्कूल पर 82 लाख और सिंधु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पर 60 लाख रुपये बकाया है। निगमायुक्त ने अधिकारियों को बड़े बकायादारों से फोन पर सीधे संपर्क कर राशि जमा कराने के निर्देश दिए हैं। निगम क्षेत्र में 50 हजार रुपये से अधिक बकाया वाले 6,000 लोगों के नोटिस जारी किया जा चुका है। इन पर कुल 54.83 करोड़ रुपये बकाया है। उनमें से 100 बड़े बकायादारों के खिलाफ सीलिंग और कुर्की के निर्देश दिए गए हैं。0
0
Report
स्वच्छता में देशभर में नंबर‑वन उज्जैन: मुख्यमंत्री ने सफाई मित्रों को सम्मान, 5 हजार
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन। स्वच्छता के मामले में उज्जैन को राष्ट्रीय स्तर पर पहला स्थान दिलाने वाले सफाई मित्रों के सम्मान में मंगलवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सफाई मित्रों पर पुष्पवर्षा कर उनका सम्मान किया। मुख्यमंत्री से इस तरह सम्मान पाकर सफाई मित्रों के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्जैन को स्वच्छता में देशभर में नंबर वन बनाने का श्रेय यहां के सफाई मित्रों की मेहनत और लगन को जाता है। ये कर्मचारी हर दिन शहर को साफ और सुंदर बनाए रखने के लिए पूरी निष्ठा से काम करते हैं। इनके योगदान के बिना यह उपलब्धि हासिल करना संभव नहीं था। सफाई मित्रों की मेहनत को देखते हुए मुख्यमंत्री ने प्रत्येक सफाई मित्र को 5 हजार रुपये की सम्मान राशि देने की घोषणा भी की। इस घोषणा से कर्मचारियों में खुशी का माहौल रहा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सफाई मित्रों के साथ सहभोज भी किया। इस अवसर पर सांसद अनिल फिरोजिया, राज्यसभा सांसद उमेशनाथ महाराज, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, महापौर मुकेश टटवाल, निगम अध्यक्ष कलावती यादव, सिंहस्थ प्राधिकरण अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, कलेक्टर रोशन कुमार सिंह, नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे。0
0
Report
Advertisement
