icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284002
Praveen BhargavPraveen BhargavFollow21 Nov 2024, 02:28 pm

झांसी सांसद अनुराग शर्मा ने भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकताओं के साथ देखी द साबरमति रिपोर्ट फिल्म

Jhansi, Uttar Pradesh:

झांसी के स्थानीय सिनेमा में आज सांसद अनुराग शर्मा ने जिला और मंडल स्तर के भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ फिल्म "द साबरमती रिपोर्ट" देखी। इस अवसर पर उन्होंने फिल्म को गोधरा कांड की सच्चाई को उजागर करने और त्रासदी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने वाला एक साहसी प्रयास बताया। सांसद ने कहा, "फिल्म द साबरमती रिपोर्ट" सच्चाई को साहस और बेबाकी से प्रस्तुत करती है। यह एक ऐसा प्रयास है, जो सत्य के महत्व को उजागर करता है। झूठ की उम्र तब तक ही होती है, जब तक वह सच का सामना नहीं करता।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पीपाड़ सिटी नगरपालिका बोर्ड की पहली बैठक, वार्डों की समस्याओं पर चर्चा

Jodhpur, Rajasthan:पीपाड़ सिटी नगर पालिका बोर्ड की पहली बैठक बुधवार को नगर पालिका सभागार में अध्यक्ष आशा देवी कच्छवाह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में नगर पालिका के सभी 35 पार्षद उपस्थित रहे। बैठक की शुरुआत में नगर पालिका प्रशासन की ओर से अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सभी पार्षदों का स्वागत-सत्कार किया गया। बैठक के एजेंडे के बिंदु संख्या दो के तहत पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याओं को अध्यक्ष के समक्ष रखा। इस दौरान शहर की मूलभूत सुविधाओं, विकास कार्यों, सौंदर्यकरण, पार्कों के रखरखाव सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। नगर पालिका अध्यक्ष आशा देवी कच्छवाह ने कहा कि पीपाड़ शहर के विकास के लिए सभी पार्षदों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया जाएगा। जनहित से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर जल्द समाधान करवाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर के विकास एवं सौंदर्यकरण के साथ-साथ मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। बैठक के समापन पर भाजपा पार्षदों ने जताई नाराजगी। वहीं, बैठक के समापन के दौरान भाजपा पार्षदों ने आरोप लगाया कि उन्हें अपनी बात रखने का पर्याप्त अवसर नहीं दिया गया। उनका कहना था कि पार्षदों की समस्याएं पूरी तरह सुने बिना ही नगर पालिका अध्यक्ष ने बैठक समाप्त करने की घोषणा कर दी। इसको लेकर बैठक के बाद कुछ पार्षदों में नाराजगी देखने को मिली और अधिशासी अधिकारी के समक्ष अपनी नाराजगी व्यक्त की। नगर पालिका बोर्ड की पहली बैठक में जहां शहर के विकास और वार्डों की समस्याओं को लेकर चर्चा हुई, वहीं बैठक के अंत में सामने आई नाराजगी ने नगर पालिका की आगामी बैठकों में आपसी समन्वय और संवाद को लेकर सवाल खड़े कर दिए।
0
0
Report

सचिन पायलट ने किशनगढ़ में दिवंगत कंवरलाल पाटनी को श्रद्धांजलि दी

Kishanganj, Bihar:अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं पंजाब प्रभारी सचिन पायलट बुधवार को किशनगढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने आरके हाउस पहुंचकर आरके मार्बल ग्रुप के संस्थापक परिवार के वरिष्ठ सदस्य स्वर्गीय कंवरलाल पाटनी को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। सचिन पायलट ने स्वर्गीय कंवरलाल पाटनी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान उन्होंने आरके मार्बल ग्रुप के चेयरमैन अशोक पाटनी, सुरेश पाटनी और विमल पाटनी से मुलाकात की तथा दुख की इस घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाया। परिजनों से बातचीत के दौरान पायलट ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति मिलने की कामना की। इस अवसर पर सचिन पायलट ने कहा कि -कंवरलालजी को श्रद्धांजलि देने आया हूं। उम्मीद करता हूं कि प्रभु उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। पायलट का यह दौरा शोक संवेदना व्यक्त करने के उद्देश्य से रहा। उन्होंने दिवंगत कंवरलाल पाटनी को श्रद्धासुमन अर्पित कर परिवार के प्रति अपनी आत्मीय संवेदनों प्रकट कीं। इस मौके पर उनके साथ विधायक विकास चौधरी, पूर्व विधायक नाथूराम सिनोदिया, पूर्व विधायक राकेश पारीक, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजू गुप्ता सहित कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

बरेली में सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम की वापसी, युवाओं के लिए प्रेरणा

Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली में आज भारतीय वायु सेना की मशहूर सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने अपना प्रदर्शन किया, 2018 में आखिरी बार प्रदर्शन करने के बाद यह टीम शहर में वापसी कर रही है। इस बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के छात्रों तथा आम नागरिकों को दुनिया की सबसे खास एरियल डिस्प्ले टीमों में से एक को देखने का मौका मिलेगा। भारतीय वायु सेना की हेलीकॉप्टर एरोबैटिक डिस्प्ले टीम 'सारंग' को दुनिया की चुनिंदा सैन्य डिस्प्ले टीमों में शामिल होने का अनूठा गौरव प्राप्त है। स्वदेशी रूप से डिज़ाइन और निर्मित एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर (ALH) 'ध्रुव' को उड़ाते हुए, यह टीम क्लोज़-फॉर्मेशन फ़्लाइंग में असाधारण सटीकता का प्रदर्शन करती है, जिसके लिए बेहतरीन कौशल, अनुशासन और टीम वर्क की ज़रूरत होती है। यह शानदार प्रदर्शन न केवल इसके पायलटों की कुशलता को दर्शाता है, बल्कि भारत के स्वदेशी एयरोस्पेस उद्योग की बढ़ती क्षमताओं को भी उजागर करता है। अपनी शुरुआत से ही, सारंग ने प्रतिष्ठित राष्ट्रीय और अंतर [$]International एयर शो में भारतीय वायु सेना का प्रतिनिधित्व किया है और अपने अद्भुत प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया है। जीवंत रंगों वाले ये हेलीकॉप्टर - जो उस मोर का प्रतीक हैं जिसके नाम पर टीम का नाम रखा गया है - शालीनता, साहस और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक हैं। सारंग का प्रदर्शन इसलिए भी खास है क्योंकि यह सैन्य विमानन की उत्कृष्टता को आम लोगों के करीब लाता है। युवाओं, खासकर छात्रों के लिए, इन शानदार प्रदर्शनों को देखना विमानन, विज्ञान, तकनीक और सशस्त्र बलों में करियर की संभावनाओं के बारे में एक प्रेरणादायक अनुभव हो सकता है। यह टीम वर्क और सटीकता के व्यावहारिक प्रयोग को देखने का एक दुर्लभ अवसर प्रदान करता है — ऐसे मूल्य जो केवल उड़ान के क्षेत्र तक ही सीमित नहीं हैं। बरेली में अपने प्रदर्शन के माध्यम से, सारंग एक बार फिर युवा मस्तिष्कों को प्रेरित करने, नवाचार और रोमांच की भावना को बढ़ावा देने और भारतीय वायु सेना की ऑपरेशनल उत्कृष्टता को प्रदर्शित करने का प्रयास करेगी।
0
0
Report

गोरखपुर में क्षेत्रीय विवाद: किन्नरों के दो गुटों के बीच भिड़ंत, नौसड़ चौकी पर प्रदर्शन

Gorakhpur, Uttar Pradesh:स्लग: क्षेत्र को लेकर नौसड़ पुलिस चौकी पर किन्नरों का हंगामा। गोरखपुर के गीडा इलाके में क्षेत्र के बंटवारे को लेकर किन्नरों के दो गुटों के बीच विवाद सामने आया है। मंगलवार को एक गुट की शिष्याओं के साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है। इसके विरोध में बुधवार को करीब 50 किन्नरों ने गिडा थाने की नौसड़ पुलिस चौकी पहुंचकर घेराव किया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। भीड़ जुटने के बाद पुलिस ने अतिरिक्त बल बुलाया। अधिकारियों के समझाने और तहरीर के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद मामला शांत हुआ। पूरा मामला गोरखपुर के गीडा थाना इलाके का है, जहां क्षेत्र में यजमानों से त्यौहारों व अन्य मांगलिक अवसरों पर मिलने वाले नेग उपहार की वसूली करने को लेकर किन्नरों के दो गुटों के बीच विवाद हो गया। बुधवार को नैना किन्नर के नेतृत्व में करीब 50 किन्नर नौसड़ चौकी पहुंचे और घेराव कर विरोध जताया। नैना किन्नर ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि मंगलवार को उनकी शिष्याएं कंचन, वर्षा, करीना और हर्षिता रोज की तरह अपने क्षेत्र में गई थीं। इसी दौरान दूसरे गुट के सैकड़ों किन्नर वहां जुट गए और गाली-गलौज करते हुए उनकी शिष्याओं के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। आरोप है कि उन्हें दोबारा उस क्षेत्र में नहीं आने की धमकी भी दी गई। नैना किन्नर का कहना है कि उनके समुदाय के बुजुर्ग पहले ही क्षेत्र का बंटवारा कर चुके हैं और लंबे समय से उसी व्यवस्था के तहत काम हो रहा था। उनका आरोप है कि अब दूसरा गुट उनके क्षेत्र पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है। चौकी पर बड़ी संख्या में किन्नरों के पहुंचने से पुलिस को अतिरिक्त बल बुलाना पड़ा। काफी देर तक चौकी पर गहमागहामी बनी रही। बाद में पुलिस अधिकारियों ने तहरीर के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए। फिलहाल, पुलिस की कार्रवाई को लेकर सबकी नजरें टिकी हैं।
0
0
Report

गोलघर की चटोरी गली में रास्ता बंदी, व्यापारियों ने किया भारी विरोध

Gorakhpur, Uttar Pradesh:स्लग: गोलघर की चटोरी गली में रास्ता बंद होने पर व्यापारियों का आक्रोश, बाजार बंद। गोरखपुर के गोलघर स्थित मशहूर चटोरी गली में रास्ता बंद होने से नाराज व्यापारियों ने बाजार बंद कर विरोध जताया। व्यापारियों का आरोप है कि पिछले करीब डेढ़ साल से रास्ता बाधित होने और जगह-जगह बैरियर लगाए जाने के कारण ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। पार्किंग की उचित व्यवस्था नहीं होने से कारोबार पर भी असर पड़ा है। व्यापारियों का दावा है कि दुकानों की बिक्री में 50 से 60 प्रतिशत तक गिरावट आई है, जबकि किराया तीन से चार गुना तक बढ़ गया है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष नितिन जायसवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में नगर निगम और जिला प्रशासन की कार्यशैली पर नाराजगी जताई गई। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि रास्ता खोलने और बढ़े हुए किराये के मामले में निर्णय होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। अब देखना होगा कि नगर निगम और जिला प्रशासन इस समस्या के समाधान के लिए क्या कदम उठाते हैं।
0
0
Report
Advertisement

हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदयेश ने फोन टैपिंग और सुरक्षा खतरे का आरोप लगाया

Haldwani, Uttarakhand:हल्द्वानी से कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर बेहद गंभीर आशंका जताई है। विधायक का दावा है कि प्रदेश में एक बड़ा गैंग सक्रिय है जो नेताओं के फोन टैप कर रहा है। सुमित हृदयेश ने आरोप लगाया कि उनके साथ-साथ उनके पूरे परिवार के फोन भी टैप किए जा रहे हैं। विधायक ने आशंका जताई कि उनकी गाड़ी का कभी भी एक्सीडेंट कराया जा सकता है। भावुक होते हुए सुमित हृदयेश ने कहा कि उनका जीवन खतरे में है और उन्हें और उनके बच्चों को नुकसान पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने आगामी विधानसभा सत्र के दौरान गैर सैण में आत्मदाह करने की भी चेतावनी दी। कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश के इन गंभीर आरोपों के बाद हल्द्वानी से लेकर देहरादून तक सियासी हलचल तेज हो गई है। सुमित हृदयेश का आरोप है कि एक प्राइवेट एंटरप्राइज से जुड़ा गैंग इस पूरे मामले में सक्रिय है और इसमें कुछ बड़े लोग भी शामिल हैं। विधायक का दावा है कि उनके परिवार के फोन टैप किए जा रहे हैं। विधायक ने यह भी आशंका जताई कि AI तकनीक का इस्तेमाल कर उनकी फर्जी कॉल रिकॉर्डिंग और वीडियो तैयार कर कभी भी वायरल किए जा सकते हैं। सुमित हृदयेश के मुताबिक उन्होंने इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से भी की थी। इसके अलावा 24 अप्रैल 2025 में उन्होंने एसएसपी को लिखित शिकायत भी दी थी। सुमित हृदयेश, कांग्रेस विधायक “मेरा जीवन खतरे में है... मुझे न्याय चाहिए... मुझे और मेरे बच्चों को मार देंगे।” विधायक ने कहा कि वह गैरसैंण विधानसभा सत्र के दौरान आत्मदाह करेंगे, इस दौरान रामनगर के संजय नेगी और बाजपुर के सोनू शर्मा भी उनके साथ मौजूद रहे। सुमित हृदयेश ने कहा कि अगर संजय नेगी और सोनू शर्मा को कांग्रेस में शामिल करा दिया जाए, तो वह अपनी विधायकी छोड़ने को तैयार हैं। सुमित हृदयेश “संजय नेगी और सोनू शर्मा को कांग्रेस में जॉइन करा दो, मैं विधायकी छोड़ दूंगा।” अब सवाल यह है कि विधायक द्वारा लगाए गए इन गंभीर आरोपों पर पुलिस और सरकार का क्या रुख रहता है? क्या विधायक की शिकायत पर जांच होगी और उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी? फिलहाल सुमित हृदयेश के आरोपों ने राजनीतिक गलियारों में हलचल जरूर बढ़ा दी है।
0
0
Report

झांसी में रणबीर की मौत, परिजन थाने के सामने शव रखकर प्रदर्शन

Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में सदर बाजार थाना से महज 100 मीटर दूर हुए सड़क हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई. इलाज के दौरान हुई मौत के बाद गुस्साए परिजन शव को लेकर सदर थाने पहुंच गए और थाने के गेट के सामने शव रखकर जमकर प्रदर्शन किया. परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने एक्सीडेंट करने वाली पिकअप के ड्राइवर को छोड़ दिया. करीब एक घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर मामला शांत कराया. मंगलवार को तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने 8 साल के बच्चे रणबीर को रौंद दिया था. हादसा सदर थाने से सिर्फ 100 मीटर की दूरी पर हुआ. इस हादसे में रणबीर गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजन उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया. ग्वालियर में इलाज के दौरान बच्चे की मौत के बाद परिजन आज शव को लेकर झांसी पहुंचे और सीधे सदर थाने के गेट के सामने शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया. परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए. उनका कहना था कि पुलिस ने एक्सीडेंट करने वाली पिकअप गाड़ी के ड्राइवर को छोड़ दिया है और गाड़ी में भरा माल भी रिलीज कर दिया है. थाने के सामने शव रखकर प्रदर्शन की सूचना पर मौके पर भीड़ जमा हो गई. लगभग एक घंटे तक चला हंगामे के बाद पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को समझा-बुझाया और आनन-फानन में पुलिस ने केस दर्ज किया, जिसके बाद परिजन शांत हुए और प्रदर्शन खत्म किया.
0
0
Report

चित्रकूट: लोहदा में डकैती-मारपीट मामला, पांच गिरफ्तार, तीन फरार

Chakala Sitapur, Madhya Pradesh:लोकेशन -चित्रकूट टॉपलीड - चित्रकूट से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। पहाड़ी थाना क्षेत्र के लोहदा गांव में घर में घुसकर मारपीट, फायरिंग और डकैती की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने खुलासा किया है। एसओजी और पहाड़ी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल XUV कार, अवैध तमंचा, कारतूस, चाकू, चापड़ और लूटे गए आभूषण बरामद किए हैं। दरअसल, बीती 8 और 9 अक्टूबर की रात पहाड़ी थाना क्षेत्र के लोहदा गांव में जगन्नाथ निषाद के घर पर बदमाशों ने धावा बोल दिया था। आरोप है कि करीब पांच से छह लोग हथियारों से लैस होकर घर में घुसे और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। विरोध करने पर फायरिंग भी की गई। इसके बाद बदमाश घर में रखे चांदी के आभूषण, सोने के गहने, नकदी और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया था। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एसओजी और पहाड़ी थाना पुलिस ने कुचारम मोड़ पर घेरा... पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में फतेहपुर जनपद के खखरेरू क्षेत्र के अब्दुल मतीन, अयोध्या प्रसाद उर्फ अजय और धर्मेंद्र पासी उर्फ दद्दा शामिल हैं। इनके अलावा चित्रकूट के सरधुवार थाना क्षेत्र के मंगलवा उर्फ गुरु निषाद और जुगल निषाद को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का दावा है कि वारदात के पीछे पुरानी रंजिश वजह थी और जुगल निषाद के कहने पर डकैती की योजना बनाई गई थी। मामले में तीन अन्य आरोपी अदनान, मोहम्मद अहमद और साहिल फरार बताए गए हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चांदी के आभूषण, सोने के कुछ गहने, 2,600 रुपये नकद, 315 बोर का तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, चापड़, चाकू और वारदात में इस्तेमाल XUV-500 कार बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, लूटा गया मोबाइल फोन फरार आरोपियों में से किसी एक के पास है। फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ डकैती, मारपीट और आर्म्स एक्ट समेत संबंधित धाराओं में कार्रवाई की है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और लूटे गए शेष सामान की बरामदगी के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है。
0
0
Report
Advertisement

बारासत के मछली बाजार में गुटबाज़ी से हिंसक लड़ाई, कई घायल

Kolkata, West Bengal:বিজেপির গোষ্ঠীদ्वন্দ্বকে কেন্দ্র করে ফের উত্তপ্ত বারাসাত। এবার সংঘর্ষের ঘটনা বারাসাতের মাছের আড়তকে কেন্দ্র করে। বেলচা, মালপত্র ওঠানো-নামানোর হুক ও লাঠি নিয়ে দুপক্ষের মধ্যে চলে ব্যাপক মারধর। সংঘর্ষ চলাকালীন একে অপরের দিকে ছুড়ে মারা হয় মাছের ক্যারেটও। এই ঘটনায় দুপক্ষের বেশ কয়েকজন আহত হয়েছেন বলে জানাGapিয়ে। স্থানীয় সূত্রে খবর, রাজা সহানি ও মানস দাশের অনুগামীদের মধ্যে এই সংঘর্ষের ঘটনা ঘটে। মাছের আড়তের দখল ও কমিটির নিয়ন্ত্রণকে কেন্দ্র করেই মূলত এই বিবাদের সূত্রপাত বলে অভিযোগ। মাছের আড়তে বিপুল পরিমাণ আর্থিক লেনদেন হওয়ায় আড়তের নিয়ন্ত্রণ কার হাতে থাকবে, তা নিয়ে দুই পক্ষের মধ্যে দীর্ঘদিন ধরে বিবাদ চলছিল বলে জানা যাচ্ছে। বিজেপি সূত্রে খবর, রাজ্যে পালাবদলের পর তৃণমূলের দখলে থাকা بارাসাতের এই মাছের আড়ত বিজেপির নিয়ন্ত্রণে আসে। সেই সময় বিজেপির বারাসাত সাংগঠনিক জেলার তৎকালীন সভাপতি রাজীব পোদ্দারের ঘনিষ্ঠ মানস দাস आড়তের নতুন কমিটির সম্পাদক হন। পরবর্তীতে বিজেপির জেলা সভাপতি পরিবর্তনের পর থেকেই আড়তকে কেন্দ্র করে সমস্যা বাড়তে শুরু করে বলে দাবি। বুধবার নতুন করে কমিটিতে কয়েকজনকে অন্তর্ভুক্ত করার বিষয় নিয়ে আলোচনার কথা ছিল। সেই আলোচনায় বারাসাত সাংগঠনিক জেলার সম্পাদক রাজা সাহানির ভূমিকা নিয়েই বিবাদের সূত্রপাত বলে অভিযোগ। আলোচনার মধ্যেই প্রথমে উত্তপ্ত বাক্যবিনিময় শুরু হয়। পরে তা ক্রমশ হাতাহাতি ও ব্যাপক মারধরের আকার নেয়। দুপক্ষের মধ্যে শুরু হয় তুমুল সংঘর্ষ। পরিস্থিতি এমন পর্যায়ে পৌঁছয় যে, মাছের ক্যারেট ছুড়ে মারার পাশাপাশি বেলচা, লাঠি ও মালপত্র ওঠানো-নামানোর কাজে ব্যবহৃত হুক নিয়েও মারধরের অভিযোগ ওঠে। যদিও বিজেপির পক্ষ থেকে গোষ্ঠীদ্বন্দ্বের অভিযোগ অস্বীকার করা হয়েছে। দলের তরফে দাবি করা হয়েছে, এটি মূলত আড়তদারদের মধ্যে বিবাদ। অন্যদিকে, গোটা ঘটনায় রাজা সাহানির বিরুদ্ধে অভিযোগ উঠেছে, তিনি প্রভাব খাটিয়ে বর্তমান কমিটি ভেঙে দেওয়ার চেষ্টা করছেন। তবে সংঘর্ষের সময় রাজা সাহানি ঘটনাস্থলে উপস্থিত ছিলেন না বলে জানা গিয়েছে। তাঁর বিরুদ্ধে ওঠা সমস্ত অভিযোগ অস্বীকার করেছেন রাজা সাহানি। ঘটনাকে কেন্দ্র করে বারাসাতের রাজনৈতিক মহলে শুরু হয়েছে চর্চা। মাছের আড়তের কমিটি ও নিয়ন্ত্রণ নিয়ে বিবাদ কীভাবে প্রকাশ্যে এমন সংঘর্ষের চেহারা নিল, তা নিয়ে উঠছে প্রশ্ন। গোটা ঘটনার তদন্ত শুরু করেছে বারাসাত থানার পুলিশ। তদন্তের পরই সংঘর্ষের প্রকৃত কারণ ও ঘটনার সঙ্গে কারা জড়িত, তা স্পষ্ট হবে。
0
0
Report

रांची के पूजा पंडालों में भक्तों की भीड़, चौक-चौराहों में उत्साह

Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची के कई पूजा पंडालों को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया । चतुर्थी से ही पूजा पंडाल खोले जाने के साथ ही श्रद्धालुओं की भीड़ भी पूजा में उमड़ने लगी है। अलबर्ट एक्का चौक पर चंद्रशेखर आजाद पूजा पंडाल, जिला स्कूल के राम लला पूजा समिति पूजा पंडाल, बकरी बाजार स्थित पूजा पंडाल, रेलवे स्टेशन पूजा पंडाल सहित कई पूजा पंडालों को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है। पूजा पंडाल का उद्घाटन करने पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा मां दुर्गा सबको आशीर्वाद दें और सबो के दुख को हरने का काम करें। साथ ही कहा देश मां दुर्गा की कृपा और नरेद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़े और कुदृष्टि रखने वालों का संहार करने का काम करें। साथ ही कहा मां दुर्गा पीएम मोदी को आशीर्वाद दें। बाइट ...आदित्य साहू, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाइट ...रमेश सिंह, आयोजक
0
0
Report

जगदलपुर में छेड़छाड़ के आरोपी हिस्ट्रीशीटर गौरव बिसाई गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर जेल

Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर में महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोपी हिस्ट्रीशीटर गौरव बिसाई (25) को गिरफ्तार किया है, पुलिस के अनुसार, 11 अक्टूबर को पीड़िता अपने किराए के मकान में खाना बना रही थी, तभी पड़ोस में रहने वाले आरोपी ने कथित तौर पर गलत नीयत से उसका हाथ पकड़ा और छेड़छाड़ की, कोतवाली थाने में पीड़िता की शिकायत के आधार पर बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया, पूछताछ में आरोपी ने घटना स्वीकार की, इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
0
0
Report
Advertisement

संबलपुरी जंगल में अवैध खनन- पेड़ काटने, 3 JCB और 5 ट्रैक्टर जब्त

Darogapara, Chhattisgarh:एंकर:-रायगढ़ शहर से करीब 10 किलोमीटर दूर संबलपुरी गांव के नजदीक छोटे झाड़ के जंगल में अवैध रूप से मिट्टी-मुरूम खनन और पेड़ों की कटाई का मामला सामने आया है। ग्रामीणों की शिकायत पर वन विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू की।जानकारी के अनुसार, संबलपुरी गांव के पास जंगल क्षेत्र में कथित तौर पर बिना अनुमति मिट्टी-मुरूम की खुदाई की जा रही थी। वहीं, आसपास लगे पेड़ों की कटाई भी की जा रही थी। इसकी जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों को सूचना दी, जिसके बाद विभागीय टीम मौके पर पहुंची।अधिकारियों के मुताबिक, खसरा नंबर 251/1, 251/2, 251/3 और 251/4 की जमीन विकास अग्रवाल और दीपक अग्रवाल के नाम पर दर्ज है। मौके पर जांच के दौरान खनन की अनुमति नहीं लिए जाने की जानकारी सामने आई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने मौके पर पंचनामा तैयार किया और तीन JCB मशीन, पांच ट्रैक्टर तथा एक हाईवा जब्त किया है। अब संबंधित विभागों द्वारा जमीन की स्थिति, पेड़ों की कटाई और मिट्टी-मुरूम के खनन से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है।संबलपुरी में जंगल क्षेत्र के आसपास कथित अवैध खनन और पेड़ों की कटाई को लेकर ग्रामीणों में चिंता है। अब जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि मामले में किन नियमों का उल्लंघन हुआ है और संबंधित लोगों के खिलाफ आगे क्या कार्रवाई की जाएगी। बाइट 01 शौकी लाल निषाद वन समिति सदस्य संबलपुरी बाइट 02 वाल्मीकि प्रधान ग्राम पंचायत संबलपुरी सरपंच। बाइट 03 कृष्ण चंद गुप्ता संबलपुरी ग्रामीण। बाइट 04 हरदानन्द बंजारे तहसीलदार रायगढ़।
0
0
Report

नीरजा गुप्ता पर नया घोटाला: सोना-चांदी खरीद के बिल SAP से पास

Noida, Uttar Pradesh:गुजरात विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति नीरजा गुप्ता का एक और घोटाला सामने आया है। अपने कार्यकाल के दौरान की गई अनियमितताओं और यूनिवर्सिटी के पैसे के दुरुपयोग के मामले उजागर हुए हैं। पहले लिपस्टिक और निजी सामान खरीदने के बाद 이제 सोना-चांदी और महंगी बांधणी (पारंपरिक सिल्क साड़ी) खरीदने का मामला सामने आया है। अपने कार्यकाल के अंतिम दो महीनों में ही नीरजा गुप्ता ने 6,000 रुपये का ब्लाउज़, 11,000 रुपये की कुर्ती समेत कुल 59,350 रुपये की खरीदारी की थी, और साथ ही 3,19,597 रुपये का सोना-चांदी खरीदा था। इसके अलावा अप्रैल 2025 में चेन्नई के दौरे के दौरान भी सोना खरीदकर यूनिवर्सिटी में बिल पास करवाए गए थे। किसी को शक न हो, इस वजह से नीरजा गुप्ता ने जिस विभाग पर उनका सीधा नियंत्रण था—Study Abroad Program (SAP)— के अंतर्गत इन निजी खर्चों के बिल पास करवा लिए थे। इन सब सबूतों को देखते हुए अब एक सेवानिवृत्त जज जाँच करेंगे। घोटाला सामने लाने वाले यूनिवर्सिटी के पूर्व सिंडिकेट सदस्य इंद्रविजयसिंह गोहिल ने निष्पक्ष जाँच की मांग की है और वर्तमान वीसी से सभी विभागों की जाँच कर घोटाले की पुष्टि करने को कहा है।
0
0
Report

रत्नागिरी में चार नए दुष्काळ घोषित; किसानों के लिए राहत की उम्मीद

Ratnagiri, Maharashtra:रत्नागिरी: रत्नागिरी जिल्ह्यात आणखी चार तालुके दुष्काळग्रस्त घोषित! ट्रिगर-२ नुसार मंडणगड, दापोली, खेड आणि लांजाचा समावेश; चिपळूण-गुहागर वगळले अँकर : रत्नागिरी जिल्ह्यात ट्रिगर-२ नुसार आणखी चार तालुके दुष्काळग्रस्त घोषित करण्यात आले आहेत. मंडणगड, दापोली, खेड आणि लांजा या तालुक्यांचा नव्याने समावेश झाला आहे. यापूर्वी रत्नागिरी, राजापूर आणि संगमेश्वर हे तीन तालुुके दुष्काळग्रस्त घोषित झाले होते. त्यामुळे आता जिल्ह्यातील सात तालुक्यांचा समावेश झाला आहे. मात्र, चिपळूण आणि गुहागर तालुक्यांना दुष्काळग्रस्त यादीत स्थान मिळालेले नाही. पीक नुकसानीचे पंचनामे तातडीने पूर्ण करण्याचे निर्देश देण्यात आले असून, आर्थिक मदतीबाबत स्वतंत्र शासन निर्णय जाहीर होणार आहे.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top