icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284128
Eshan KhanEshan KhanFollow24 Mar 2025, 04:35 pm

Jhansi: बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में एलएलबी छात्रों का हंगामा, विभागाध्यक्ष पर जातिगत टिप्पणी का आरोप

Jhansi, Uttar Pradesh:

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के एलएलबी छात्रों ने सोमवार शाम विभागाध्यक्ष पर जातिगत टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए हंगामा और प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी छात्रों ने विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार को बंद कर विभागाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। छात्रों का आरोप है कि अनुसूचित जाति के जिन विद्यार्थियों की फीस जमा नहीं हुई उन्हें सेशनल परीक्षा से रोक दिया गया और जातीय टिप्पणी की गई। वहीं, विभागाध्यक्ष ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि परीक्षा से रोके गए छात्रों में कोई भी अनुसूचित जाति का नहीं है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement

कोटगेट चाकूबाजी: धरना खत्म, परिजन शव लेने को राजी, गिरफ्तारी का आश्वासन

Bikaner, Rajasthan:कोटगेट चाकूबाजी मामले में प्रशासन और परिजनों के बीच बनी सहमति युवक की मौत के बाद मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठे थे परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर पुलिस-प्रशासन ने दिया आश्वासन सहमति के बाद शव लेने पर राजी हुए परिजन दरअसल मुख्य डाकघर के पास वाली गली में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी इस दौरान चाकूबाजी में घायल युवक को पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई घटना के बाद परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठ गए थे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हुई वार्ता में आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर आश्वासन दिया गया इसके बाद दोनों पक्षों के बीच सहमति बनी और परिजन शव लेने पर राजी हो गए अब पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है
0
0
Report
Advertisement

बैतूल में स्वामित्व योजना से 1 लाख से अधिक पट्टाधारियों को मालिकाना हक मिला

Betul, Madhya Pradesh:बैतूल जिले के 45 हज़ार परिवारों के लिए धनतेरस इस बार खुशियों की सौगात लेकर आया है। जिले के 1139 गांवों में रहने वाले 1 लाख 15 हजार परिवार वर्षों से जिस जमीन और मकान पर परिवार रह रहे थे, अब उस पर उन्हें बिना किसी शुल्क के कानूनी मालिकाना हक दिलाने की बड़ी पहल मोहन सरकार द्वारा की जा रही है। स्वामित्व योजना के तहत मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने पट्टाधारी हितग्राहियों को फ्री रजिस्ट्री का लाभ देना शुरू कर दिया है। बैतूल जिले में अब तक 45 हजार हितग्राहियों की जमीन और मकान की रजिस्ट्री कर उन्हें मालिकाना हक दिया जा चुका है। धनतेरस के मौके पर साकादेही गांव में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके और जिला प्रशासन की मौजूदगी में हितग्राहियों को योजना का लाभ दिया गया। खास बात यह है कि साकादेही गांव के सभी पात्र हितग्राहियों की फ्री रजिस्ट्री पूरी हो चुकी है। दरअसल स्वामित्व योजना का उद्देश्य उन परिवारों को उनकी जमीन और मकान का कानूनी मालिकाना हक देना है, जिनके पास वर्षों से पट्टा तो था, लेकिन पंजीकृत दस्तावेज नहीं होने के कारण वे अपनी संपत्ति का पूरी तरह उपयोग नहीं कर पाते थे। अब रजिस्ट्री होने के बाद इन परिवारों के लिए बैंक से ऋण लेने, संपत्ति के दस्तावेजी लेनदेन करने और कानूनी विवादों में अपना अधिकार साबित करने का रास्ता आसान होगा। धनतेरस के शुभ अवसर पर मिले इस तोहफे से हितग्राहियों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई। लोगों का कहना है कि सरकार के इस फैसले ने उन्हें सिर्फ कागजी दस्तावेज नहीं, बल्कि अपनी संपत्ति पर मजबूत कानूनी अधिकार दिया है। बैतूल कलेक्टर ने बताया कि जिले के 1139 गांवों में करीब 1 लाख 15 हजार पट्टाधारी हितग्राहियों को इस योजना के दायरे में लाया गया है। इनमें से अब तक 45 हजार हितग्राहियों की फ्री रजिस्ट्री की जा चुकी है। शेष पात्र हितग्राहियों को भी आने वाले दिनों में योजना का लाभ दिलाकर उनकी संपत्ति का पंजीयन कराया जाएगा। यानी आने वाले समय में बैतूल जिले के हजारों परिवारों को अपनी जमीन और मकान का कानूनी मालिकाना हक मिलने जा रहा है। सरकार की इस पहल ने धनतेरस पर उन परिवारों के घरों में खुशियों का नया उजाला किया है, जो वर्षों से अपनी ही जमीन पर मालिकाना हक के पक्के दस्तावेजों का इंतजार कर रहे थे।
0
0
Report

तुंगनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, डोली मक्कूमठ रवाना

Routhiya, Uttarakhand:विश्वप्रसिद्ध तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ धाम के कपाट आज वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इसी के साथ वर्ष 2026 की तुंगनाथ धाम की ग्रीष्मकालीन यात्रा का समापन हो गया है। कपाट बंद होने के बाद बाबा की चल विग्रह उत्सव डोली शीतकालीन गद्दीस्थल मक्कूमठ के लिए रवाना हो गई है। अब अगले छह महीने तक मक्कूमठ में ही बाबा तुंगनाथ की पूजा-अर्चना संपन्न होगी। वीओ : समुद्रतल से करीब 3,680 मीटर की ऊंचाई पर स्थित तृतीय केदार तुंगनाथ धाम में कपाट बंद होने के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का विशेष माहौल देखने को मिला। मंदिर परिसर को फूलों से भव्य रूप से सजाया गया था। वैदिक मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना और पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठानों के बीच विधि-विधान से मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद किए गए। इस दौरान पुजारी वेदपाठी अभिषेक मैठाणी ने धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया। कपाट बंद होने के बाद भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली ने शीतकालीन गद्दीस्थल मक्कूमठ के लिए प्रस्थान किया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डोली का पहला रात्रि प्रवास चोपता में होगा। 7 नवंबर को डोली भनकुण्ड पहुंचेगी, जबकि 8 नवंबर को मक्कूमठ स्थित श्री मर्कटेश्वर मंदिर में विराजमान होगी। इसके बाद शीतकाल में बाबा की पूजा-अर्चना यहीं संपन्न होगी। पंचकेदारों में तृतीय केदार के रूप में पूजित भगवान तुंगनाथ धाम विश्व के सबसे ऊंचाई पर स्थित शिव मंदिरों में प्रसिद्ध है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यहां भगवान शिव की भुजाओं की पूजा की जाती है। कपाट बंद होने के साथ ही अब बाबा के भक्त शीतकालीन गद्दीस्थल मक्कूमठ में दर्शन कर सकेंगे।
0
0
Report

घिरड़ोदा खारा में पंचायत चुनाव के ग्रामीण मुद्दे चर्चा बने

प्रदेश में पंचायती राज चुनाव के तीसरे चरण का मतदान पूरा हो चुका है और अब चौथे चरण के चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी चुनावी माहौल के बीच Zee राजस्थान की टीम पहुंची लाडनूं पंचायत समिति की अंतिम ग्राम पंचायत घिरड़ोदा खारा। यहां हमारी टीम ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और गांव के चुनावी मुद्दों, विकास कार्यों और आगामी पंचायत चुनाव को लेकर ग्रामीणों की राय जानी। आखिर घिरड़ोदा खारा के ग्रामीणों के लिए चुनाव में कौन से मुद्दे सबसे अहम हैं؟ गांव की क्या हैं प्रमुख समस्याएं और इस बार ग्रामीणों के मन में क्या है? देखिए, Zee राजस्थान के संवाददाता की घिरड़ोदा खारा के ग्रामीणों से खास चुनावी चर्चा। वॉक्सपॉप
0
0
Report
Advertisement

फ्रांस से आई बारात संगरिया में विदेशी मेहमान भारतीय गानों पर झूमे

Hanumangarh, Rajasthan:फ्रांस से संगरिया पहुंची अनोखी बारात, भारतीय गानों पर जमकर थिरके विदेशी मेहमान; सात समंदर पार मिले प्यार ने लिए सात फेरे खबर हनुमानगढ़ से हैं - कहते हैं कि प्यार की कोई सरहद नहीं होती और जब दो दिल मिलते हैं तो सात समंदर की दूरियां भी छोटी पड़ जाती हैं। राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के संगरिया में कुछ ऐसी ही खूबसूरत प्रेम कहानी देखने को मिली। यहाँ फ्रांस से दूल्हा अपनी बारात लेकर पहुंचा तो पूरा इलाका इस अनोखी शादी का गवाह बन गया। फ्रांस निवासी मैकेनिकल इंजीनियर रोमेन ने संगरिया की बेटी दिव्या ज्योति के साथ भारतीय परंपराओं और रीति-रिवाजों के बीच सात फेरे लेकर जीवनभर साथ निभाने का वादा किया। इस शादी का सबसे खास नजारा तब देखने को मिला, जब फ्रांस से आए विदेशी बाराती भारतीय गानों की धुन पर जमकर थिरकने लगे। पारंपरिक भारतीय शादी का रंग, ढोल-नगाड़ों की गूंज और विदेशी मेहमानों का देसी अंदाज समारोह का आकर्षण बन गया। विदेशी बारातियों ने जिस उत्साह के साथ भारतीय संगीत और संस्कृति का आनंद लिया, उसने शादी की खुशियों को दोगुना कर दिया। न्यूजीलैंड में रहते हुए ही दिव्या की मुलाकात फ्रांस निवासी मैकेनिकल इंजीनियर रोमेन से हुई। शुरुआत में दोनों के बीच सामान्य परिचय हुआ, लेकिन धीरे-धीरे यह दोस्ती गहरी होती चली गई। एक-दूसरे को समझने और जानने के साथ दोनों के बीच प्यार का रिश्ता बन गया। आखिरकार दोनों ने जीवनभर साथ रहने का फैसला किया।
0
0
Report

धनतेरस पर शाजापुर पुलिस ने 105 मोबाइल लौटाए, CEIR से लाखों के गुम फोन बरामद

Shajapur, Madhya Pradesh:धनतेरस के अवसर पर शाजापुर पुलिस ने 105 लोगों को बड़ी सौगात देते हुए उनके गुम हुए मोबाइल फोन वापस लौटाए। पुलिस की साइबर सेल ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए करीब 16 लाख रुपए कीमत के 105 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। शुक्रवार को पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला ने सभी मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे। लंबे समय बाद अपने गुम हुए मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। मोबाइल मालिकों ने शाजापुर पुलिस और साइबर सेल की टीम का आभार जताया। एसपी प्रियंका शुक्ला ने बताया साइबर सेल द्वारा जिले में गुम हुए मोबाइल फोन की तलाश और बरामदगी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत साइबर सेल की टीम ने जिले के विभिन्न पुलिस थानों के साथ समन्वय कर CEIR पोर्टल पर दर्ज शिकायतों और तकनीकी जानकारियों का विश्लेषण किया। इसके आधार पर अलग-अलग स्थानों से 105 मोबाइल फोन बरामद करने में सफलता मिली। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 16 लाख रुपए बताई गई है। पहले भी 20 लाख रुपए के मोबाइल कराए थे बरामद शाजापुर पुलिस द्वारा गुम मोबाइल फोन से संबंधित शिकायतों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। साइबर सेल की टीम जिले के सभी थानों की साइबर हेल्प डेस्क के साथ समन्वय बनाकर मोबाइल तलाशने और उन्हें उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाने का काम कर रही है। इससे पहले 19 सितंबर 2026 को भी साइबर सेल ने करीब 20 लाख रुपए कीमत के गुम मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए थे। मोबाइल गुम होने पर तत्काल करें शिकायत शाजापुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम होने पर तत्काल संबंधित पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराएं और CEIR पोर्टल के माध्यम से भी सूचना दें। इसके साथ ही किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें। पुलिस ने लोगों को अनजान व्यक्तियों के साथ OTP, PIN, पासवर्ड और बैंक खाते से जुड़ी गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने तथा संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचने की सलाह दी है। ऑनलाइन लेन-देन करते समय भी विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है。
0
0
Report

फतेहपुर दीपावली धनतेरस पर बाजार जाम, अतिक्रमण व्यापारी परेशान

Sikar, Rajasthan:फतेहपुर सीकर दीपावली के त्यौहारी सीजन में बाजार में धनतेरस के पर्व पर खरीददारी करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। बावड़ी गेट से सकड़ी गली मार्ग पूरी तरह से सामान खरीदने वालों के जमघट जैसा लगा। कस्बे में यातायात के दबाव के कारण छतरिया बस स्टैंड से आशाराम मंदिर से आगे बावड़ी गेट और बाजार की ओर जाने वाले सड़क मार्ग पूरी तरह से यातायात जाम रहे, इन प्रमुख सड़क मार्गों पर वाहन रैंग-रैंग चलते रहे, वहीं पैदल चलने वालों को भी सड़क पार करने के लिए संघर्ष करना पड़ा। बावड़ी गेट से सकड़ी गली मार्ग शहर का व्यस्तम मार्ग है, इस मार्ग पर फैले अस्थायी अतिक्रमण के बढ़ने से दायरा भी बढ़ा हुआ नजर आया। भीड़-भाड़ के इस मार्ग पर दुपहिया वाहन, ऑटो रिक्शा आदि के आवागमन के कारण पैदल आवागमन करने वालों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रशासन की अनदेखी के चलते दीपोत्सव पर्व पर सबसे व्यस्त मार्ग पर अव्यवस्था का आलम नजर आया; यहाँ आड़े, तिरछे खड़े हाथ ठेले व फैला अस्थायी अतिक्रमण ने रास्ते को छोटा कर दिया, जबकि दुपहिया वाहनों के आवागमन ने समस्या को और बढ़ा रखा था।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top