284002
Jhansi: होली और जुमा एक साथ, पुलिस ने पैदल मार्च कर की शांति की अपील
Jhansi, Uttar Pradesh:होली और माहे रमजान के जुमा एक ही दिन होने के कारण झांसी में पुलिस सतर्क हो गई है। SSP सुधा सिंह के नेतृत्व में नवाबाद थाना क्षेत्र में पैदल मार्च किया गया। पुलिस ने इलाइट चौराहे से लेकर जीवन शाह तिराहा और बुंदेलखंड डिग्री कॉलेज चौराहा तक मार्च कर लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने और एक-दूसरे की सुविधा का ध्यान रखते हुए त्योहार मनाने की अपील की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रानी दुर्गावती के 52 गढ़ का सम्मान राजनीति से ऊपर: समाजिक कार्यक्रम
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा में रानी दुर्गावती और सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रम में सियासत का भी रंग देखने को मिला। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव यहां रानी दुर्गावती के 52 गढ़ के राजवंशों के वंशजों का सम्मान करेंगे। कार्यक्रम में टिमरनी से कांग्रेस विधायक अभिजीत शाह भी पहुंचे। उन्होंने आयोजन की तारीफ की। उन्होंने कहा कि रानी दुर्गावती हमारे समाज की वीरांगना थीं और उनका सम्मान किया जा रहा है, तो इसमें शामिल होने पर कोई आपत्ति नहीं है। यह कोई राजनीति नहीं समाज का कार्यक्रम है। टिमरनी से कांग्रेस विधायक अभिजीत शाह ने कहा कि रानी दुर्गावती हमारे समाज की वीरांगना थीं, उन पर हमें गर्व है। उनका सम्मान किया जा रहा है तो इसमें शामिल होने पर हमें कोई आपत्ति नहीं है। हरसूद से अगर रानी दुर्गावती के 52 गढ़ के राजवंशों के वंशजों को सम्मान दिया जा रहा है, तो अच्छी बात है। जब कांग्रेस की सरकार रही है, तब भी सम्मान दिया गया है और अब बीजेपी की सरकार वही काम कर रही है। सरकार कांग्रेस की हो या बीजेपी की, सरकार कोई भी हो - वीर पुरुषों और वीरांगनाओं को सम्मान देने का काम सरकार का होता है, और सरकार वही काम कर रही है। रानी दुर्गावती के सम्मान के बहाने विधायक अभिजीत शाह ने साफ कहा कि वीर पुरुषों और वीरांगनाओं का सम्मान किसी दल की राजनीति तक सीमित नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार चाहे किसी भी दल की हो, ऐसे महापुरुषों और वीरांगनाओं का सम्मान करना सरकार की जिम्मेदारी है। कांग्रेस विधायक अभिजीत शाह मंत्री विजय शाह के भतीजे भी है。0
0
Report
कानपुर के बिठूर में रोलर नाले में गिरा, कोई हताहत नहीं
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर ब्रेकिंग बिठूर थाना क्षेत्र में अनियंत्रित होकर नाले में घुसा सड़क निर्माण में लगा रोलर बेकाबू होकर सड़क किनारे बने नाले में गिरा रोलर, घटना में कोई हताहत नहीं हादसे के वक्त सड़क किनारे रह रहे लोग बाल-बाल बचे रोलर वाहन का अचानक एक्सल टूटने से चालक खो बैठा था संतुलन क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य चलने के दौरान अचानक हुआ यह हादसा अचानक रोलर के नाले में गिरने से इलाके में कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल रहा0
0
Report
शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का मंत्री आवास पर प्रदर्शन: आरक्षण पर न्याय की मांग
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ68500 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का मंत्री आवास पर प्रदर्शन अभ्यर्थियों ने बेसिक शिक्षा मंत्री आवास घेरा आरक्षण विसंगति पर न्याय की मांग उठाई राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के आदेश का हवाला 60 से 66 अंक वालों का संशोधित परिणाम मांगा भर्ती प्रक्रिया का शेड्यूल तत्काल जारी करने मांग पास अभ्यर्थियों को अविलंब नियुक्ति देने मांग0
0
Report
Advertisement
जबलपुर में किराए के मकानों-दुकानों की संख्या बढ़ी, किरायेदार और मालिक जागरूक
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर में किराए के मकान और दुकानों की संख्याएं बढ़ रही हैं और किराएदार के साथ-साथ मकान मालिक जागरूक हो रहे हैं किराएदार भी जहां अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हैं दुकान हो या मकान एग्रीमेंट या किरायानामा बनवाकर दुकान और मकान किराए से लिया जा रहा है किराएदारों का कहना है कि अधिकतर 11 महीने का एग्रीमेंट किया जाता है और इस बीच में मकान मालिक उन्हें वहां से हटा नहीं सकता यही नहीं पुलिस वेरिफिकेशन होता है जिससे कि कोई अपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति हो तो उसे मकान किराए से देने से बचा सके यही दुकानों के साथ भी होता है दुकानदारों का कहना है कि एग्रीमेंट कर कर दुकान किराए से ली जाती है साथ ही एडवांस किराया भी जमा कराया जाता है हालांकि उनका कहना है कि मकान मालिकों के साथ में किसी प्रकार की परेशानी नहीं है मकान मालिक को एग्रीमेंट कर कर ही मकान किराए से देना चाहिए। साथ ही पुलिस वेरिफिकेशन भी बहुत जरूरी है0
0
Report
रांची रेलवे साउथ टर्मिनल तैयार, दिसंबर से शुरू होगी पूरी सुविधाओं के साथ
Ranchi, Jharkhand:रांची रेलवे स्टेशन का साउथ टर्मिनल लगभग बन कर तैयार है। इसका निर्माण कार्य 423 करोड़ की लागत से हुआ है। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इस टर्मिनल पर एक हजार से ज्यादा लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। इसके सेकेंड फ्लोर पर ब्रांडेड मॉल होगा जबकि 500 से ज्यादा वाहन के पार्किंग की सुविधा होगी। वैसे तो इस टर्मिनल की फुल फ्लेज्ड शुरुआत दिसंबर में किया जाना है। फिलहाल त्यौहार के सीजन को देखते हुए इस टर्मिनल के कुछ हिस्से को यात्रियों के लिए खोला जाएगा। ताकि एक तरफ प्लेटफॉर्म पर ज्यादा लोड न पड़े।0
0
Report
बरेली में स्वामी प्रसाद मौर्य का केंद्र और यूपी सरकार पर तीखा हमला
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली पहुंचे पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य राष्ट्रीय अध्यक्ष अपना जनता पार्टी ने बरेली में केंद्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार देश की सरकारी संपत्तियों को निजी हाथों में सौंप रही है और देश को बेचने के मामले में ईस्ट इंडिया कंपनी को भी पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार देने के बजाय बंदरगाह, हवाई अड्डे और एलआईसी जैसी महत्वपूर्ण संपत्तियां चुनिंदा उद्योगपतियों को कौड़ियों के भाव सौंपने का काम किया जा रहा है।स्वामी प्रसाद मौर्य ने उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में रोजाना 10 से 15 हत्याएं और दुष्कर्म की घटनाएं सामने आ रही हैं और अपराध के मामले में यूपी देश की तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है। उन्होंने भाजपा से जुड़े अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए प्रदेश की सरकार को पूरी तरह विफल बताया और कहा कि यूपी में जंगलराज जैसी स्थिति है।उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर भी सरकार को घेरा। मौर्य ने आरोप लगाया कि प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय बंद किए जा रहे हैं, जबकि शराब के ठेके खोले जा रहे हैं। अस्पतालों में दवा और इलाज की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से मरीज परेशान हैं।निर्वाचन आयोग को लेकर भी उन्होंने गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग सरकार की कठपुतली बनकर काम कर रहा है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई के लिए संज्ञान लेने की मांग की।आजम खां से जुड़े मामलों को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य ने इन्हें राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेता के खिलाफ भैंस और मुर्गी चोरी जैसे हास्यास्पद मुकदमे लगाए गए और जौहर यूनिवर्सिटी को नुकसान पहुंचाने की साजिश की गई।उन्होंने भाजपा के 'एक देश, एक चुनाव' के नारे पर भी निशाना साधा। मौर्य ने कहा कि यदि वास्तव में देश में सुधार करना है तो 'एक देश, एक शिक्षा' लागू की जानी चाहिए, ताकि सभी बच्चों को समान शिक्षा का अधिकार मिल सके।स्वामी प्रसाद मौर्य ने 2027 के विधानसभा और 2029 के लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्षी एकता का आह्वान किया। उन्होंने दलित, पिछड़े और मुस्लिम समाज समेत सभी विपक्षी दलों से एकजुट होने की अपील करते हुए कहा कि 2027 में 'यूपी बचाओ' और 2029 में 'देश बचाओ' के संकल्प के साथ भाजपा को सत्ता से बाहर करना होगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2027 और केंद्र में 2029 में भाजपा की विदाई ही संविधान और लोकतंत्र को बचाने की दिशा में बड़ा कदम होगी।0
0
Report
Advertisement
टोंक DST टीम साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार
Tonk, Rajasthan:DST टीम साइबर ठगी गिरोह का किया पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार 51 साइबर ठगी की शिकायतों का खुलासा, 32 सिम कार्ड सहित मोबाइल, डेबिट कार्ड और मोटरसाइकिल बरामद टोंक जिला पुलिस की डीएसटी टीम ने साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए संगठित गिरोह का पर्दाफाश कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 32 सिम कार्ड, 4 मोबाइल फोन, 7 डेबिट कार्ड, 3 आधार कार्ड, 7 बैंक पासबुक, 3 चेकबुक, एक मोटरसाइकिल और 700 रुपए नकद बरामद किए हैं, पुलिस जांच में आरोपियों के खिलाफ NCRP पोर्टल पर कुल 51 साइबर ठगी की शिकायतें दर्ज होना सामने आया है। आरोपी फर्जी ई-मेल, सिम कार्ड और बैंक खातों के जरिए लोगों को अपने जाल में फंसाते थे। सोशल मीडिया और टेलीग्राम के माध्यम से निवेश के नाम पर 2 से 5 गुना मुनाफे का लालच देकर लोगों से ठगी की जाती थी, जिला पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में लोकेश कुमार मीणा, धनराज मीणा और पवन मीणा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।0
0
Report
अजमेर में नृत्य वेदम्: भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना का भव्य आयोजन
Ajmer, Rajasthan:अजमेर में भारतीय शास्त्रीय नृत्य, संस्कृति एवं आध्यात्मिक चेतना को समर्पित भव्य कार्यक्रम ‘नृत्य वेदम्’ का आयोजन राजीव गांधी सभागार, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परिसर में किया गया... नवदृष्टि द आर्ट एंड कल्चर फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस संध्या में शहर के गणमान्य नागरिक, कला प्रेमी, विद्यार्थी और सुधीजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे..कार्यक्रम का शुभारंभ कत्थक गुरु श्रीमती स्मिता भार्गव सहित विशिष्ट अतिथीगन भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष भारती श्रीवास्तव , अजमेर मंडल रेल महिला कल्याण संस्थान की अध्यक्ष रिंकल भूतड़ा, अशोक शर्मा, डाक्टर रमा गर्ग सहित अतिथियों ने नृत्य देव नटराज की प्रतिमा के समक्ष दीप पज्ज्वलित कर किया.. नृत्य साधकों ने सामूहिक रूप से गुरु वंदना की मनमोहक प्रस्तुति दी, जिसने पूरे सभागार को भक्तिमय बना दिया...6 वर्ष से 48 वर्ष के साधकों ने देश की संस्कृति को जीवंत रखते हुए इस देवनृत्य की विधा का बहुत सुंदर प्रस्तुतीकरण किया..सबसे आकर्षक क्षण रहा जब नन्हे नृत्य साधकों की प्रस्तुती ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया... तबला, हारमोनियम, पखावज और सितार जैसे परम्परागत वाद्य यंत्रों की मधुर सूर लहरियों और सधी हुई लय-ताल पर जब घुंघरुओं की थाप गूंजी तो दर्शक भावविहोर हो गए.. कत्थक की बारीकियों, तत्कार, चक्कर और भाव-भंगिमाओं का अद्भुत संगम मंच पर देखने को मिला..कान्हा जी के मधुर संगीत पर आधारित नृत्य ने कृष्ण भक्ति की छटा बिखेरी.. रंगों से सराबोर होली नृत्य ने ब्रज की संस्कृति को जीवंत कर दिया। वहीं सूरदास जी द्वारा रचित पदों पर आधारित भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने भक्ति और श्रृंगार का अनूठा समन्वय प्रस्तुत किया... वरिष्ठ गुरु श्रीमती स्मिता भार्गव का शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया.... फाउंडेशन के संस्थापक एवं गुरु नवीन शर्मा ने कहा कि ‘नृत्य वेदम्’ केवल एक नृत्य कार्यक्रम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का एक प्रयास है..0
0
Report
रामपुर में मामूली विवाद ने दिया खौफनाक मोड़: पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या
Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर में मामूली कहासुनी के बाद पति का खूनी रूप, सिल-बट्टे से पत्नी के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर बेरहमी से हत्या। वारदात के बाद पत्नी के लहूलुहान शव और दो मासूम बच्चों को कमरे में बंदकर बाहर से लगाया ताला, मौक़े से फरार हुआ आरोपी पति। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और आरोपी की तलाश में जुटी है। यह घटना रामपुर के स्वार थाना क्षेत्र के सीतारामपुर गाँव की है। शुरुआती जानकारी के अनुसार आरोपी धर्मेंद्र सैनी ने अपनी पत्नी रीना सैनी के साथ विवाद किया, जिसमें उसने सिल-बट्टे से कई वार किए। बाद में उसने बच्चों को कमरे में बंद कर घर से फरार हो गया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, और मौके पर स्वार थाना प्रभारी तथा अन्य अधिकारी पहुँचे। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की कार्रवाई शुरू हो चुकी है और भीतर-बाहर से मामले की जांच जारी है।0
0
Report
Advertisement
बस्तर बाढ़ पर सवाल: इंद्रावती जल बंटवारे में सरकार की भूमिका पर बहस तेज
Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर में बाढ़ के बाद इंद्रावती नदी का पानी अब धीरे धीरे जरूर उतर रहा है लेकिन सियासी बयानों की बाढ़ लगातार बढ़ती ही जा रही है, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने बाढ़ के चलते बस्तर में बने हालातों का जिम्मेदार सरकार को बताया साथ ही इंद्रवती नदी के जल बंटवारे में विफल होने का आरोप लगाया, दीपक बैज के अनुसार महानदी के मामले में छत्तीसगढ़ सरकार ने उड़ीसा से सहमति बनाई लेकिन इंद्रावती नदी के जल बंटवारे को लेकर डबल इंजन की सरकार विफल हो गई, गर्मी के दौरान उड़ीसा इंद्रावती नदी का पानी रोक लेता है जबकि बारिश के समय उड़ीसा पानी छोड़ देता है जिसकी वजह से बस्तर में बाढ़ के हालात बन गए, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के आरोपों पर बस्तर सांसद महेश कश्यप ने पलटवार किया उन्होंने कहा दीपक बैज आपदा में अवसर की राजनीति कर रहे है और रायपुर में बैठकर सियासी बयानबाजी को अंजाम दे रहे जबकि बस्तर में स्थानीय जनप्रतिनिधियों से लेकर पूरा प्रशासन बाढ़ प्रभावितों की मदद करने में जुटा रहा यही वजह है कि बस्तर में जनहानि नहीं हुई महेश कश्यप ने कहा धनहानि वाले मामलों में भी सरकार पीड़ितों को मुआवजा राशि देने का काम करेगी, सांसद ने कहा बस्तर और ओडिसा में चक्रवाती तूफ़ान अर्नब के चलते भारी बारिश हुई जिसके वजह से बाढ़ के हालात बने。0
0
Report
जंगल में गौवंश तस्करी का खुलासा: 21 गौवंश बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार
Betul, Madhya Pradesh:जंगल में गौवंश तस्करी का खुलासा,21 गौवंश बरामद,2 तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़े झल्लार थाना क्षेत्र में रात के अंधेरे में गौवंश तस्करी का मामला सामने आया है. जमन्या गांव के जंगल में ग्रामीणों ने 21 गौवंश को महाराष्ट्र ले जाते हुए तस्करों को पकड़ लिया. बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने जब तस्करों को रोककर पूछताछ की तो उन्होंने ग्रामीण के साथ मारपीट शुरू कर दी. इसके बाद ग्रामीणों ने अन्य लोगों को सूचना देकर मौके पर बुलाया. ग्रामीणों को आता देख तस्कर भागने लगे. इसी दौरान रात्रि गश्त कर रही पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को पकड़ लिया, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया. पुलिस ने ग्रामीणों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वहीं बरामद 21 गौवंश को सुरक्षित गौशाला भेज दिया गया है।0
0
Report
कोरबा में शर्मनाक लापरवाही: मशहूर 'नई दिल्ली स्वीट्स' के टॉयलेट में धुले बर्तन, खाद्य सुरक्षा विभाग
Korba, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित प्रसिद्ध 'नई दिल्ली स्वीट्स' से स्वच्छता की धज्जियां उड़ाने वाला चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में दुकान के कर्मचारी शौचालय के फर्श पर बड़े खाना पकाने के बर्तन धोते नजर आ रहे हैं। जनस्वास्थ्य से जुड़े इस गंभीर खतरे पर विरोध बढ़ा तो प्रबंधन ने इसे केवल 'आपातकालीन बैकअप व्यवस्था' बताकर पल्ला झाड़ने की कोशिश की। इस घोर लापरवाही को संज्ञान में लेते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
रतलाम में किरायेदार के अधिकार और मकान मालिक के व्यवहार पर क्या कहते हैं
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम क्या आपको पता है कि किराएदार होने के नाते आपके कानूनी अधिकार क्या हैं किराए के घर में आपको सबसे बड़ी परेशानी किस चीज को लेकर होती है..सिक्योरिटी, किराया बढ़ना, मकान खाली करवाना या मकान-मालिक का व्यवहार.. क्या कहते है रतलाम मे किराये से रहने वाले लोग, किसी को जल्दी मकान बदलना पड़ा, तो कोई सालो से रह रहा, कभी किराया बड़ाने कि परेशानी, तो कभी शर्ते कि नॉनवेज नाही खा सकते, या अपने लिये कोई भी सामान रखने कक यवस्था नाही कर सकते0
0
Report
बारिश के मौसम में घरों में सांप प्रवेश: कोबरा बाथरूम सीट में मिला
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल जिले के सोनाघाटी इलाके में एक घर के बाथरूम की टॉयलेट सीट में करीब 5 फीट लंबा खतरनाक कोबरा सांप छिपा मिला। टॉयलेट में कोबरा देखते ही परिवार में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे सर्पमित्र ने सावधानीपूर्वक कोबरा का रेस्क्यू किया। बारिश और मौसम में बदलाव के दौरान सांप सुरक्षित और गर्म जगह की तलाश में घरों में घुस सकते हैं। ऐसे में बाथरूम,टॉयलेट का इस्तेमाल करते समय विशेष सावधानी बरतना जरूरी है。0
0
Report
मदन राठौड़ के गोविंद सिंह डोटासरा पर बड़े आरोप: कांग्रेस की डीजीपी से मुलाकात स्टंट बताया
Jaipur, Rajasthan:जयपुर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का बड़ा बयान। कांग्रेस नेताओं के डीजीपी को ज्ञापन पर बोले राठौड़। कहा - वो मिलने गए हैं, उनको सद्बुद्धि मिले。 बीजेपी ने सत्ता का दुरुपयोग नहीं किया。 कानून अपना काम करेगा。 डीजीपी से शिकायत को लेकर बोले。 उनका अधिकार है शिकायत करने का。 कांग्रेस ने गलत काम किए, हम गलत काम नहीं करते。 हम कानून हाथ में नहीं लेते, हमारा जन आधार है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा पर बड़ा हमला。 मदन राठौड़ ने कांग्रेस नेताओं की डीजीपी से मुलाकात को बताया राजनीतिक स्टंट。 मदन राठौड़ ने कहा - अपनी झेंप मिटाने के लिए ये सब कर रहे हैं。 PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा समझ नहीं रहे हैं。 लक्ष्मणगढ़ नगर पालिका एक वोट से उन्होंने जीती。 अगर हम सत्ता का दुरुपयोग कर सकते तो जितने देते क्या? डोटासरा को हारना हमारे लिए अच्छी बात होती। बीजेपी सत्ता का दुरुपयोग नहीं کرتی है。 हमारे पास मौका था, अगर हम सत्ता का दुरुपयोग कर सकते तो कर लेते। झेंप मिटाने के लिए नाटक कर रहे हैं, जनता को चेहरा दिखाने के लिए कुछ तो करना पड़ेगा。 पंचायत चुनावों में उनकी ओर हालात खराब होंगे。 कांग्रेस नेता पहले से ही रोना रो रहे हैं。 राठौड़ ने कहा - हमारा जन आधार है, हम पंचायत चुनाव जीतेंगे।0
0
Report
Advertisement
