icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284003
Eshan KhanEshan KhanFollow21 Jan 2025, 03:31 pm

झांसीः शाही स्नानों के ध्यान में रखते हुए मंडल रेल प्रबंधक ने रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण

Jhansi, Uttar Pradesh:

प्रयागराज महाकुंभ 2025 के आगामी शाही स्नानों के ध्यान में रखते हुए मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं और भीड़ प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं का गहन अध्ययन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सर्कुलेटिंग एरिया का जायजा लिया और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए तैयार किए जा रहे प्लान पर विस्तृत चर्चा किया। स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर ट्रैफिक प्लान बनाने के लिए कहा। बुकिंग एंट्री के सामने बने हर्डल को हटाने के लिए भी निर्देशित किया। सिन्हा द्वारा श्रद्धालुओं कि सुविधा हेतु यात्री शेड में व्यवस्थाओं को सुधारने के साथ ही स्पेशल ट्रेनों की समय सारणी के बड़े बैनर लगाने के लिए कहा गया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सिसवां मुंशी चौराहे का हाईमास्ट महीनों से खराब, शाम होते ही छाया रहता है अंधेरा

Dipu RawatDipu RawatFollowJust now
Basahia Buzurg, Uttar Pradesh:महराजगंज। पनियरा विधानसभा क्षेत्र के सिसवां मुंशी मुख्य चौराहे पर लगा हाईमास्ट लाइट कई महीनों से खराब पड़ा है। शाम ढलते ही पूरा चौराहा अंधेरे में डूब जाता है, जिससे दुकानदारों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हाईमास्ट खराब होने से चौराहे पर प्रकाश व्यवस्था पूरी तरह ठप है। दिन में तो स्थिति सामान्य रहती है, लेकिन शाम होते ही अंधेरा छा जाने से व्यापार पर असर पड़ रहा है। देर शाम दुकानदारी करना मुश्किल हो गया है। स्थानीय निवासियों ने कई बार प्रशासन से इसकी शिकायत की है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। डॉक्टर गिरिजा शंकर सिंह ने बताया कि शिकायत के बाद भी मरम्मत नहीं कराई गई। परदेशी विसार्या, सरफराज, अरसद, कुनाल, मनोज, अजमल, अख्तर खान और प्रमोद गुप्ता समेत अन्य ग्रामीणों ने जल्द से जल्द हाईमास्ट ठीक कराने की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement

इंदौर के छोटा बांगड़दा में टैंकर टक्कर से बीटेक छात्रा की मौत, भाई घायल

Indore, Madhya Pradesh:इंदौर के छोटा बांगड़दा में दर्दनाक सड़क हादसा नगर निगम के पानी के टैंकर ने दोपहिया वाहन को मारी टक्कर हादसे में बीटेक छात्रा अर्चिता झार की मौके पर मौत भाई के साथ दोपहिया वाहन से जा रही थी छात्रा हादसे में छात्रा का भाई प्रणय मामूली घायल हादसे के बाद टैंकर लेकर भाग रहा था चालक राहगीरों ने पीछा कर चालक को पकड़ा, पुलिस के हवाले किया पुलिस ने टैंकर चालक शुभम उर्फ सोहन चौकसे को हिरासत में लिया वेदांत स्कूल के पास बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे हुआ हादसा सिम्बायोसिस यूनिवर्सिटी से बीटेक की पढ़ाई कर रही थी छात्रा पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की हादसे की जांच
0
0
Report

सीएम भजनलाल शर्मा का शेखावाटी दौरा: खाटूश्यामजी में बाबा श्याम के दर्शन

Sikar, Rajasthan:खाटू श्याम जी सीकर सीएम भजनलाल शर्मा कल शेखावाटी दौरे पर रहेंगे। प्रस्तावित दौरे के दौरान मुख्यमंत्री खाटूश्यामजी पहुंचकर बाबा श्याम के दर्शन करेंगे। इसके बाद वे फतेहपुर के लिए रवाना होंगे जहां जनसंवाद एवं लाभार्थी सम्मेलन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर खाटूश्यामजी में प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। दांतारामगढ़ रोड पर स्थित जालुण्ड ग्राम में बनाए गए हेलीपैड को दुरुस्त करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से हेलीपैड की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों का जायजा लेने जिला कलेक्टर आशीष मोदी एवं पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत ने जालुण्ड स्थित हेलीपैड का दौरा किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सीएम के दौरे को देखते हुए खाटूश्यामजी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। मंदिर परिसर से लेकर हेलीपैड और प्रस्तावित रूट तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। जिले के आला अधिकारी भी व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी कर रहे हैं。
0
0
Report

कानपुर: चाचा-भतीजे ने भंडारे के नाम पर 8-10 लाख का भगोना घोटाला

Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर SLUG-न पूरी छनी, न आई बारात'... कानपुर में चाचा-भतीजे ने 'भंडारे' के नाम पर कर दिया 10 लाख का 'भगोना कांड'! –पहले भरोसा जीता फिर बुना ठगी का जाल –भूसा टोली में बेचा लाखों का माल आरोपी अमित का निकला क्रिमिनल रिकॉर्ड कानपुर। शादी-समारोह और धार्मिक भंडारे के नाम पर टेंट कारोबारियों के साथ लाखों रुपये की ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। शहर के करीब 5 किलोमीटर के इलाके में सक्रिय चाचा-भतीजे की एक शातिर जोड़ी ने 10 से 12 टेंट हाउस मालिकों को निशाना बनाते हुए करीब 8 से 10 लाख रुपये के बर्तन और टेंट सामग्री पार कर दी। आरोपियों ने बड़ी ही चालाकी से कारोबारियों का विश्वास जीतकर किराए पर सामान उठाया और फिर उसे कबाड़ में बेच दिया। इस बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा होने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए एसीपी आनंद ओझा ने बताया कि सीसामऊ थाने में पीड़ित टेंट व्यापारियों ने शिकायत दर्ज कराई थी। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों की पहचान कौशलपुरी निवासी अमित लखमानी और सीसामऊ निवासी सुमित पासवान के रूप में की। दोनों ने मिलकर सीसामऊ, बजरिया, चमनगंज, काकादेव और कर्नलगंज समेत कई थाना क्षेत्रों के टेंट व्यवसायियों से भंडारे के नाम पर बर्तन लिए और वापस नहीं किए। एसीपी ओझा के मुताबिक, आरोपी अमित लखमानी का पुराना आपराधिक इतिहास है और उसके खिलाफ नजीराबाद थाने में पूर्व से धारा 406 का मुकदमा दर्ज है, जबकि सुमित पासवान का कोई पिछला रिकॉर्ड नहीं है। पुलिस फिलहाल कारोबारियों के नुकसान का सही आकलन कर रही है और बर्तनों का ब्योरा विवेचना में शामिल कर आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है। ठगी का शिकार हुए एक पीड़ित टेंट कारोबारी ने बताया कि इन दोनों युवकों ने भंडारे का झांसा देकर दुकानदारों से सामान हासिल किया था। पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने 10 से 12 दुकानदारों से भगोने, परात, भगोना कवर और कड़ाही जैसे महंगे बर्तन लिए। इसके बाद इन्होंने इस पूरे माल को भूसा टोली स्थित अशोका मेटल्स में ले जाकर कबाड़ के भाव बेच दिया। पीड़ित कारोबारी का कहना है कि सभी दुकानदारों का मिलाकर करीब 8 से 10 लाख रुपये का सामान गायब हुआ है। व्यापारियों ने पुलिस से गुहार लगाई है कि उनका माल बरामد कराया जाए, क्योंकि वही बर्तन उनकी रोज़ी-रोटी की मुख्य पूंजी हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी बेहद शातिर तरीके से अलग-अलग टेंट हाउस पहुंचकर थोड़ी पेशगी रकम जमा कर देते थे, जिससे कारोबारियों का विश्वास आसानी से जीत सकें। इसके बाद वे शादी या भंडारे के नाम पर लाखों का सामान उठाकर रफूचक्कर हो जाते थे। जब कई दिनों तक बर्तन वापस नहीं आए और व्यापारियों को हिसाब-किताब में गड़बड़ी समझ आई, तब पूरी ठगी का राज खुला। पुलिस अब मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस खेल में उनके साथ और कौन-कौन शामिल था। बाइट-पीड़ित व्यापारी बाइट -आंनद ओझा-ACP सीसामऊ
0
0
Report
Advertisement

वाहन चेकिंग में कई वाहनों के चालान, नियम तोड़ने वालों पर कसा शिकंजा

Dipu RawatDipu RawatFollow1m ago
Basahia Buzurg, Uttar Pradesh:परतावल, महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल में बुधवार को पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान के दौरान तीन सवारी बैठाकर चलने, तेज रफ्तार, बिना हेलमेट तथा बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने वाले समेत अन्य नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहनों का चालान किया गया। परतावल चौकी पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनकर वाहन चलाने और आवश्यक दस्तावेज साथ रखने की हिदायत दी। पुलिस की कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति रही। चेकिंग अभियान में एसआई अंकित श्रीवास्तव, हेड कांस्टेबल वीरेंद्र यादव, कांस्टेबल राजू यादव, सिद्धार्थ, कविन्द्र , सूर्यप्रताप सिंह समेत पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
0
0
Report

शाहजहांपुर के बंडा थाने के बाहर महिला ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की

Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:नाम शिव कुमार शाहजहांपुर शाहजहांपुर के बंडा थाने के बाहर बुधवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक महिला ने थाने के गेट पर ही जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। चीख-पुकार सुनते ही पुलिस ने उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। महिला का आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने उसके पति और ससुराल वालों की गिरफ्तारी नहीं की। और ना ही कोई ठोस कार्रवाई की। कई बार थाने के चक्कर लगाने के बाद जब उसे न्याय नहीं मिला तो आज उसने जहर खा कर जान देने की कोशिश की है। उसके कथित पति ने पहली शादी की बात छिपाकर उसे धोखे में रखा और प्रताड़ित किया। महिला अपने 3 बच्चों के भरण-पोषण और ससुराल पक्ष पर कार्रवाई की मांग को लेकर भटक रही थी। लोगों द्वारा बताया जा रहा है को आज महिला जब थाने पहुंची तो एक दरोगा ने उसे थाने से भगा दिया और अपशब्द बोले। जिससे आहत होकर उसने थाने के गेट पर जहर से भारी शीशी पीली। हालत बिगड़ने पर उसे आनंद फलन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां हालत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। फिलहाल घटना के बाद से थाना पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है। इस मामले में पुलिस के अधिकारियों द्वारा जांच के आदेश दिए गए हैं।
0
0
Report

सूरजपुर में निर्माणाधीन मकान पर 60 वर्षीय सीताराम गोंड की हत्या: किशोरी हिरासत में

Surajpur, Chhattisgarh:सूरजपुर के महुआपारा इलाके में निर्माणाधीन मकान में 60 वर्षीय सीताराम गोंड की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है... मृतक द्वारा 17 वर्षीय किशोरी के साथ जबरन संबंध बनाए जाने के बाद किशोरी नाराज हो गई और उसने सब्बल से सीताराम के सिर पर वार कर दिया... इसके बाद ब्लेड से उसके गले पर वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई... घटना के बाद मौके से फरार हुई किशोरी को पुलिस ने चंद्रपुर से हिरासत में लिया... पूछताछ में उसने हत्या की बात स्वीकार की... बाल न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे बाल संप्रेक्षण गृह अंबिकापुर भेज दिया गया है... दरअसल, रविवार रात महुआपारा स्थित कामता प्रसाद साहू के निर्माणाधीन मकान में 60 वर्षीय सीताराम गोंड चौकीदारी कर रहे थे... सीताराम ग्राम पंचायत केतका के रहने वाले थे और लंबे समय से निर्माणाधीन मकान की देखरेख का काम कर रहे थे... सोमवार सुबह मकान का सेंटरिंग खोलने पहुंचे मजदूरों ने सीताराम को खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा... उनके सिर और गले पर गंभीर चोट के निशान थे... घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की... मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए... पुलिस की शुरुआती जांच में एक अहम सुराग सामने आया... सुबह आसपास के लोगों और मजदूरों ने एक युवती को निर्माणाधीन मकान से निकलकर भागते हुए देखा था... पुलिस ने इसी जानकारी के आधार पर युवती की तलाश शुरू की और उसे चंद्रपुर से हिरासत में लिया... पूछताछ में किशोरी ने पुलिस को बताया कि वह सीताराम को बाबा कहकर बुलाती थी और उसके पास आती-जाती रहती थी... शुक्रवार रात भी वह निर्माणाधीन मकान में सीताराम के पास सोई थी... पुलिस के मुताबिक, इसी दौरान सीताराम ने किशोरी के साथ जबरन संबंध बनाए... इस बात से नाराज किशोरी ने विरोध किया और पास रखे सब्बल से सीताराम के सिर पर वार कर दिया... इसके बाद ब्लेड से उसके गले पर वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई.. घटना के बाद किशोरी वहां से निकलकर फरार हो गई... बाद में पुलिस ने उसे चंद्रपुर से हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद बाल न्यायालय में पेश किया.. जहां से उसे बाल संप्रेक्षण गृह अंबिकापुर भेज दिया गया है... वहीं पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है...
0
0
Report
Advertisement

अछोटा में सरपंच विवाद, सड़क पर चक्का-जाम; धमतरी-सिहावा मार्ग बाधित

Dhamtari, Chhattisgarh:अछोटा में दो पक्षों का विवाद सड़क पर पहुंच गया। विवाद के चलते एक पक्ष ने सड़क पर चक्का-जाम कर दिया, जिससे धमतरी-सिहावा मार्ग पर आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया। कुछ देर तक सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इधर दूसरे पक्ष ने मामले को लेकर एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक मामला गांव के वर्तमान और पूर्व सरपंच के बीच विवाद से जुड़ा है। बताया जा रहा है गांव की जमीन को निजी व्यक्ति को आवंटित किए जाने को लेकर पहले भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हो चुका है। इस बार भी दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत ले ली है और मामले की जांच की बात कही है.
0
0
Report

Neemuch में कांग्रेस प्रदर्शन: चुनाव आयोग पर निशाना, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

Neemuch, Madhya Pradesh:नीमच। चुनावी निष्पक्षता और निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी ने नीमच की सड़कों पर उतरकर व्यापक विरोध प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालय पर सुबह से ही बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, मोर्चा संगठनों के प्रतिनिधि और कार्यकर्ता एकत्रित हुए। हाथों में तख्तियां, बैनर और पार्टी के झंडे लेकर निकले कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी और प्रशासनिक मशीनरी के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए शहर के प्रमुख मार्गों से विशाल विरोध रैली निकाली। रैली जब कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव करने के लिए आगे बढ़ी, तो पूरे शहर में राजनीतिक हलचल तेज हो गई। कलेक्ट्रेट परिसर तक पहुंचने से पहले ही भारी पुलिस बल तैनात था और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस ने मजबूत बैरिकेड्स लगाकर प्रदर्शनकारियों का रास्ता रोक दिया। जब आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ता बैरिकेड्स लांघकर कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ने लगे, तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोका। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक, धक्का-मुक्की और झूमाझटकी शुरू हो गई, जिससे काफी देर तक वहां अफरातफरी का माहौल बना रहा। कांग्रेस नेता ने केंद्र की सत्ताधारी पार्टी और निर्वाचन आयोग पर सीधा हमला बोला। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पूरे देश में यह बात साफ हो चुकी है कि भाजपा वोट चोरी करके सत्ता में आई है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बल पर एसआईआर में करोड़ों लोगों के वोट काट दिए गए। पश्चिम बंगाल और बिहार सहित पूरे देश में लाखों-करोड़ों वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए। कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि आपत्तियों के बावजूद ज्ञानेश कुमार ने कोई सुनवाई नहीं की और लगातार मनमानी की। उन्होंने दो टूक मांग की कि ज्ञानेश कुमार को तत्काल अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए और उनकी गिरफ्तारी होनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय भाजपा नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि जब कांग्रेस ज्ञानेश कुमार पर सवाल उठाती है, तो भाजपा नेता और स्थानीय विधायक उनका बचाव करने सामने आ जाते हैं। उन्होंने सवाल दागा कि आखिर भाजपा का ज्ञानेश कुमार से ऐसा क्या रिश्ता है? उन्होंने चेतावनी दी कि पुलिस के बैरिकेड्स कार्यकर्ताओं के हौसलों को नहीं दबा सकते और आने वाले दिनों में यह जन-संघर्ष और अधिक उग्र होगा। काफी देर तक चले हंगामे और अधिकारियों की समझाइश के बाद स्थिति सामान्य हुई। इसके बाद कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मतदाता सूचियों में कथित अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच कराने और निष्पक्ष चुनाव प्रणाली सुनिश्चित करने के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की गई। पूरे प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर के प्रमुख चौराहों और कलेक्ट्रेट मार्ग पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा।
0
0
Report

नाबालिग के दुष्कर्म मामले में अदालत ने छोटेलाल को 20 वर्ष की कैद सुनाई

Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने और दुष्कर्म के करीब सात साल पुराने मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। विशेष पॉक्सो न्यायालय ने दोषी छोटेलाल को 20 वर्ष की कैद की सजा सुनाई है। इसके साथ ही 40 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया है। अर्थदंड नहीं देने पर छह माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। मामला वर्ष 2019 में दुद्धी थाना क्षेत्र से जुड़ा है। अभियोजन के अनुसार छोटेलाल नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। घटना के समय पीड़िता की उम्र करीब 13 वर्ष 2 माह थी। मामले की विवेचना के दौरान पीड़िता के बयान, चिकित्सकीय परीक्षण, जन्मतिथि प्रमाण-पत्र समेत अन्य साक्ष्य जुटाए गए। अभियोजन की ओर से वादी, पीड़िता समेत कुल नौ गवाहों के बयान अदालत में कराए गए। साक्ष्यों के आधार पर विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट ओमकार शुक्ला ने छोटेलाल को दोषी ठहराते हुए अलग-अलग धाराओं में सजा सुनाई। सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी और जेल में पहले बिताई गई अवधि का नियमानुसार सजा में समायोजन होगा। वहीं न्यायालय ने 40 हजार रुपये के अर्थदंड की पूरी राशि पीड़िता को चिकित्सा, मानसिक आघात की भरपाई और पुनर्वास के लिए देने का निर्देश दिया है। मामले में अभियोजन की ओर से सरकारी वकील दिनेश प्रसाद अग्रहरी और नीरज कुमार सिंह ने पैरवी की।
0
0
Report
Advertisement

ITI नर्मदापुरम में ऊँचाई से पानी टंकी साफ करते छात्र पर सुरक्षा सवाल उठे

Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- नर्मदापुरम के शासकीय संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान यानी ITI से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिस संस्थान में विद्यार्थियों को औद्योगिक क्षेत्रों में काम के दौरान सुरक्षा नियमों का प्रशिक्षण दिया जाता है, वहीं एक छात्र को ऊंचाई पर स्थित पानी की टंकी साफ करते हुए देखा जा रहा है। छात्र के पास किसी तरह के सुरक्षा उपकरण नहीं होने से घटना को लेकर सवाल उठ रहे हैं। वीडियो वायरल में ITI की ड्रेस पहने एक छात्र दूसरी मंजिल की छत पर दिखाई दे रहा है। छात्र छत की संकरी मुंडेर पर खड़े होकर पानी की टंकी से बाल्टी के जरिए पानी निकालकर नीचे फेंकता नजर आ रहा है। इस दौरान उसके पास हेलमेट, सेफ्टी बेल्ट, दस्ताने या सुरक्षा जूते जैसे आवश्यक उपकरण दिखाई नहीं दे रहे हैं। ऊंचाई पर इस तरह काम करना हादसे का कारण बन सकता था। टंकी की सफाई और संस्थान के रखरखाव से जुड़े कार्य सामान्य तौर पर संबंधित कर्मचारियों की जिम्मेदारी माने जाते हैं। ऐसे में छात्र को इस कार्य में लगाए जाने को लेकर जिम्मेदारी तय करने की मांग उठ रही है। ITI के प्राचार्य सतीश कुमार मोरे ने कहा कि संस्थान में विद्यार्थियों को सुरक्षा मानकों के अनुरूप प्रशिक्षण दिया जाता है। उन्होंने वायरल वीडियो की जानकारी मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में यदि किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है, तो नियमानुसार संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

दिल्ली जल बोर्ड को 17,969 करोड़ की 10-वर्षीय सीवर योजना की मंजूरी

New Delhi, Delhi:दिल्ली जल बोर्ड ने ₹17,969.93 करोड़ की 10 साल की सीवर सुधार योजना को सैद्धांतिक मंजूरी दी। दिल्ली में ‘वन जोन, वन ऑपरेटर’ व्यवस्था लागू होगी, दिल्ली को 8 जोन में बांटकर हर जोन के पूरे सीवर नेटवर्क की जिम्मेदारी एक ऑपरेटर को दी जाएगी। 100% मैकेनिकल और रोबोटिक सीवर सफाई, जियो-टैग्ड निरीक्षण और केंद्रीय कमांड सेंटर से रियल-टाइम मॉनिटरिंग होगी। दक्ष regional दिल्ली की जलापूर्ति व्यवस्था के कायाकल्प के लिए ₹6,044 करोड़ की परियोजना मंजूर। 247 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र और 2.44 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को मिलेगा परियोजना का लाभ। दिल्ली में 328 MGD अतिरिक्त सीवेज ट्रीटमेंट क्षमता विकसित करने के लिए 13 नए STP के टेंडर को मंजूरी, अनुमानित लागत ₹7,373 करोड़। वजीराबाद जलापूर्ति परियोजना के लिए ₹1,214.58 करोड़ की प्रशासनिक मंजूरी। 80 MGD नए WTP, ऑटोमेटेड रॉ-वॉटर इंटेक और 15 साल के O&M की व्यवस्था। जल एवं सीवर सेवाओं के लिए नए टैरिफ एवं मीटरिंग विनियम 2026 को मंजूरी। दिल्ली में 25 वाटर इमरजेंसी सेंटर के पुनर्निर्माण के लिए ₹65.49 करोड़ मंजूर। भवन की ऊंचाई की परवाह किए बिना, तय शर्तें पूरी होने पर व्यक्तिगत जल कनेक्शन दिया जा सकेगा। उपभोक्ताओं को 17.5 मीटर की ऊंचाई से नीचे पर्याप्त जल भंडारण की व्यवस्था करनी होगी। वर्षा जल संचयन और अपशिष्ट जल के पुनर्चक्रण को बढ़ावा देने के लिए रिबेट का प्रस्ताव।
0
0
Report

1 अक्टूबर से इंदौर में दूध के दाम 2 रुपये लीटर बढ़ेंगे, घर पहुंच 65 रुपये

Indore, Madhya Pradesh:इंदौर शहर सहित आसपास के जिलों में भी दूध के दाम बढ़ने वाले हैं इंदौर दूध विक्रेता संघ के अध्यक्ष भारत मथुरा वाला ने जानकारी देते हुए बताया कि इंदौर शहर में 1 अक्टूबर से दूध के दाम दो रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बढ़ाए जा रहे हैं जिसके चलते किसानों को 33 पैसे प्रतिपेट की वृद्धि की जा रही है तो वहीं उपभोक्ताओं को 1 रुपए घर पहुंच अतिरिक्त सेवा के रूप में देना होगा जिसके चलते घर पहुंच 65 रुपए प्रति लीटर दूध मिलेगा और डेरियों ओर दुकानों पर 68 रुपए प्रति लीटर दूध मिलेगा वही बढ़ाते दूध के डैम के कारण अब दूध से बनने वाले प्रोडक्ट जैसे पनीर चक्का मिठाई आदि के दामों में भी वृद्धि देखने को मिलेगी। इंदौर दूध विक्रेता संघ के अध्यक्ष भारत मथुरा वाला ने चर्चा में बताया कि घर पहुंच दूध सेवा में अब दूध 65 रुपए प्रति लीटर मिलेगा तो वहीं अगर ग्राहक दरिया दुकान से दूध खरीदेंगे तो उन्हें 68 रुपए प्रति लीटर दूध मिलेगा उन्होंने बताया कि बढ़ते दूध के दाम के कारण दूध से बढ़ाने वाले प्रोडक्ट के दामों में भी वृद्धि होगी
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top