icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284202
Praveen BhargavPraveen BhargavFollow26 Jan 2025, 10:20 am

Jhansi: सरस्वती ज्ञान मंदिर रक्सा में गणतंत्र दिवस पर भव्य रैली का आयोजन

Basari, Uttar Pradesh:

गणतंत्र दिवस के अवसर पर सरस्वती ज्ञान मंदिर हाई स्कूल रक्सा में भव्य रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ महिला थाना रक्सा की एसआई दिव्या सिंह और रक्सा थाना के एसआई रवि कुमार ने फीता काटकर किया। बच्चों ने सुंदर झांकियां प्रस्तुत कीं और महापुरुषों के रूप में आकर्षक परिधान पहनकर घोड़े-रथों पर सवार हुए। रैली में भगवान शंकर और भगवान राम की झांकियां भी शामिल थीं। बच्चों ने भूत-प्रेत और वानर सेवा के रूप में भी भाग लिया। रैली पूरे रक्सा क्षेत्र में भ्रमण कर विद्यालय में समाप्त हुई। इस अवसर पर प्रबंधक आरएस यादव, प्रधानाचार्य एसके मिश्रा, समाजसेवी, व्यापारी और नेता अंकित वर्मा, बृजमोहन राय, प्रेमवीर, राजा राम सहित पूरा स्टाफ मौजूद रहा।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top