Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jhansi284128

झांसीः सड़क सुरक्षा माह के तहत 'यातायात जागरूकता और हेलमेट वितरण' कार्यक्रम का आयोजन

Jan 16, 2025 14:09:50
Karguwan, Uttar Pradesh

बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन 1 जनवरी से 31 जनवरी 2025 तक संभागीय परिवहन विभाग और यातायात विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी जागरूकता अभियान के क्रम में आज झांसी के गोरामछिया स्थित श्रीमती विद्यावती ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के भव्य सभा कक्ष में पुलिस उपमहानिरीक्षक और परिक्षेत्र केशव कुमार चौधरी के मुख्य आतिथ्य में "यातायात जागरूकता विषयक सेमिनार व हेलमेट वितरण " का आयोजन किया गया । सेमिनार की अध्यक्षता संस्थान के चेयरमेन विद्यानिधि मिश्रा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में आरटीओ (प्रवर्तन) प्रभात पांडे, क्षेत्राधिकारी यातायात स्नेहा तिवारी आदि उपस्थित रहे l

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
PKPRASHANT KUMAR1
Feb 14, 2026 14:47:43
Madhepura, Bihar:मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा करौती वार्ड संख्या–02 में 20 वर्षीय अलका कुमारी की संदिग्ध मौत का मामला अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। शुरुआती तौर पर अचानक तबीयत बिगड़ने की बात सामने आई थी, लेकिन अब पुलिस की प्रेस रिलीज के बाद पूरे घटना-क्रम ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अलका कुमारी को हरैली अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। प्रसव के बाद अत्यधिक रक्तस्राव (ब्लीडिंग) होने लगा। स्थिति गंभीर होने पर उसे रेफर किया गया, लेकिन इसी दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल रिकॉर्ड में युवती का नाम अलका कुमारी और पति का नाम रिशु कुमार दर्ज है। रिशु कुमार पिपरा करौती गांव का ही निवासी बताया गया है और पवन यादव का पुत्र है। बताया जा रहा है कि वही अलका को अस्पताल लेकर गया था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अलका कुमारी की शादी नहीं हुई थी। रिशु जो उसके पड़ोस का ही था उससे उसका प्रेम संबंध था। दोनों परिवार ये बात जानते थे । रिशु और अलका की शादी भी होनी थी लेकिन अलका की बड़ी बहन की शादी होनी थी उसके बाद अलका का शादी रिशु से होता इसी बीच अलका गर्भवती हो गई । मौत के बाद परिजन शव का दाह-संस्कार करने की तैयारी में जुट गए थे। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली और उदाकिशुनगंज थाना की टीम ने हस्तक्षेप करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस कार्रवाई के कारण अंतिम संस्कार रोकना पड़ा। एसडीपीओ अविनाश ने बताया कि संदिग्ध परिस्थिति में मौत की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। बड़ा सवाल: नवजात बच्ची कहां है? मामले में नया और सबसे अहम सवाल नवजात बच्ची को लेकर खड़ा हो गया है। उदाकिशुनगंज थानाध्यक्ष के अनुसार, लड़का पक्ष के सभी लोग घर छोड़कर फरार हैं और बच्ची उन्हीं के पास बताई जा रही है। पुलिस को अब तक इस मामले में कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। क्या सामाजिक दबाव या कोई साजिश? गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। सवाल उठ रहे हैं कि क्या विवाह पूर्व गर्भधारण के सामाजिक दबाव के कारण गुपचुप तरीके से दाह-संस्कार की तैयारी की जा रही थी? या फिर मामला ऑनर किलिंग का है? चूंकि लड़की का दाह संस्कार लड़का पक्ष द्वारा नहीं बल्कि लड़की के पिता ,चाचा आदि द्वारा किया जा रहा था। संस्कार के लिए इसे घर से बहुत दूर भागलपुर के घाट पर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने लाश को जप्त किया है। इस संबंध में लड़की के चाचा ने बताया कि पुलिस ने हमलोगों को सूचना दिया हमलोगों ने लाश पोस्टमार्टम हेतु लाया है। आगे जो आदेश होगा हमलोग करेंगे। वही इस संबंध में अस्पताल के प्रभारी डॉ. रुपेश ने कहा कि अस्पताल में रिशु नाम के लड़के ने अलका कुमारी को भर्ती कराया था उसका डिलीवरी हुआ। बच्ची स्वस्थ थी ।अलका को रेफर किया गया चूंकि बील्डिंग ज्यादा हो रहा था। हालांकि इन तमाम अटकलों पर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस सभी पहलुओं—चिकित्सकीय लापरवाही, पारिवारिक विवाद, सामाजिक दबाव या अन्य किसी संभावित कारण—की जांच में जुटी है। फिलहाल पूरे मामले की सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही सामने आ पाएगी। लेकिन एक 20 वर्षीय युवती की मौत और नवजात बच्ची का रहस्यमय ढंग से लड़का पक्ष के पास होना, कई अनुत्तरित प्रश्न छोड़ गया है। बाइट : डॉक्टर रुपेश कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ,अनुमंडल अस्पताल उदाकिशुनगंज चतुर्भुज यादव, लड़की के चाचा
0
comment0
Report
RSRandhir Singh
Feb 14, 2026 14:47:19
Ghatshila, Jharkhand:पूर्वी सिंहभूम जिले के एकमात्र आकांक्षी प्रखंड घाटशिला के मुसाबनी प्रखंड कार्यालय परिसर में नीति आयोग, भारत सरकार द्वारा आकांक्षी प्रखंड मुसाबनी के लिए निर्धारित छह सूचकों में सम्पूर्णता की स्थिति प्राप्त करने के उद्देश्य से “सम्पूर्णता अभियान-2.0” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मुसाबनी प्रखंड अंतर्गत जेएसएलपीएस परिसर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने किया। नीति आयोग द्वारा निर्धारित छह प्रमुख सूचक— स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि, वित्तीय समावेशन एवं बुनियादी ढांचा— पर शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत विमर्श किया गया। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आकांक्षी प्रखंड के सभी छह इंडिकेटरों पर प्राथमिकता के साथ कार्य कर अगले तीन माह में ठोस और मापनीय प्रगति सुनिश्चित की जाए। विभागों के बीच समन्वय, समीक्षा बैठकों एवं फील्ड-लेवल क्रियान्वयन पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से सहयोग का अनुरोध किया गया ताकि निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा किया जा सके। अंत में परिणामोन्मुखी कार्ययोजना से मुसाबनी प्रखंड सम्पूर्णता की दिशा में आगे बढ़ेगा। आकांक्षी जिला के विशेषज्ञों, डॉक्टरों, आंगनबाड़ी सेविकाओं समेत अन्य कर्मियों को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
0
comment0
Report
RSRajkumar Singh
Feb 14, 2026 14:46:51
Hajipur, Bihar:वैशाली से बड़ी खबर सामने आ रही है। रुपए के लेनदेन के विवाद में एक रिटायर्ड फौजी ने अपने ही पड़ोसी और उसके बेटे पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने कई राउंड फायरिंग की हालांकि पिता-पुत्र बाल-बाल बच गए। सराय थाना क्षेत्र के बोअरिया गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक रिटायर्ड फौजी ने अपने पड़ोसी के घर पर चढ़कर फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि रुपए के लेनदेन को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। पीड़ित के मुताबिक आरोपी ब्रजेश कुमार सिंह ने अपने भाइयों के साथ मिलकर तीन से चार राउंड फायरिंग की। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी और बड़ा हादसा टल गया। पुलिस के मुताबिक आरोप ने हथियार को लाइसेंसी बताया है, लेकिन थाने के रिकॉर्ड में उसका विवरण नहीं मिला है। अब जांच की जा रही है कि बंदूक वैध रूप से पंजीकृत है या नहीं।
0
comment0
Report
MSMrinal Sinha
Feb 14, 2026 14:46:36
Koderma, Hazaribagh, Jharkhand:एभीबी : नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा की ओर से लगातार बैठकों का दौर जारी है. इसी कड़ी में शनिवार को पचंबा के चौधरी कॉम्प्लेक्स में संकल्प बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता राजसभा सांसद दीपक प्रकाश ने की. इस दौरान सांसद दीपक प्रकाश ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार को निष्पक्ष होकर चुनाव कराना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने ईवीएम छोड़कर बैलेट पेपर से चुनाव कराने का फैसला किया है, जिससे चुनाव में गड़बड़ी की पूरी संभावना बनी हुई है. दीपक प्रकाश ने कहा कि राज्य सरकार की नीयत साफ नहीं है, इसलिए पूरे मतदान केंद्रों पर केंद्रीय पुलिस बल की तैनाती की जानी चाहिए. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राज्य में JMएम और कांग्रेस अपने-अपने बैनर में खुलेआम "JMएम समर्थित" और "कांग्रेस समर्थित" लिखकर प्रचार कर रहे हैं, लेकिन कार्रवाई केवल बीजेपी समर्थित उम्मीदवारों पर ही की जा रही है, जो सरकार के पक्षपात को दर्शाता है. बैठक में सांसद ने झारखंड सरकार को "लूट की सरकार" बताते हुए कहा कि राज्य में चारों तरफ जंगल-जमीन, भ्रष्टाचार और अफसरशाही हावी हो चुकी है.
0
comment0
Report
AMAsheesh Maheshwari
Feb 14, 2026 14:45:47
Noida, Uttar Pradesh:Navratan churu: चूरू। सालासर एसबीआई ब्रांच में फसल बीमा में करोड़ों का गबन मामला, मामले को लेकर आज हुई एफआईआर दर्ज, बैंक मैनेजर, कर्मचारी एव बीमा कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, कृषि विभाग सुजानगढ़ के सहायक निदेशक गोविन्द सिंह राठौड़ ने करवाया मामला दर्ज, शाखा प्रबंधक उमेश कुमार सारस्वत,बैंक कर्मचारी भागीरथ नायक के खिलाफ हुआ मुकदमा दर्ज, बीमा कंपनी के साथ मिलकर फर्जी बीमा करने का आरोप, राजकोष में प्रीमियम राशि का दुरुपयोग कर फर्जी क्लेम उठाने का आरोप, सालासर बैंक में कटा 71भूमिहीन किसानों का फसल बीमा का प्रीमियम, सालासर ब्रांच में हुआ बीकानेर जिले की गजनेर के किसानों का फसल बीमा, जबकि गजनेर में नहीं है बीमित किसानों की जमीन, AIGकंपनी ने किया है बीमा, 09करोड़ रूपए है बीमा क्लेम, कृषि मंत्री किरोड़ी मीणा ने एसबीआई की सालासर ब्रांच में पकड़ा फसल बीमा घोटाला
0
comment0
Report
ASABDUL SATTAR
Feb 14, 2026 14:45:35
0
comment0
Report
Feb 14, 2026 14:45:16
Hapur, Uttar Pradesh:खबर हापुड़ से है जहां मनचले ने सरेराह छात्रा के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया है। तीन छात्राएं पढ़कर वापस लौट रही थी तभी घात लगाए बैठे मनचले ने तीन छात्रों में से एक छात्रा का हाथ पकड़ लिया और सुनसान इलाके की तरफ खींचने लगा छात्राओं ने शोर मचाना शुरू कर दिया जिसके बाद मनचला मौके से भाग निकला। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है जिसका फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वायरल वीडियो नगर कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है जिस तरीके से मनचले छात्रा से छेड़छाड़ की पुलिस व्यवस्था पर भी सवाल उठते हैं हालांकि अब पुलिस ने CCTV के आधार पर आरोपी की पहचान कर इस घटना को अंजाम देने वाले नाबालिग को हिरासत में ले लिया है।
1
comment0
Report
DKDeepesh Kumar
Feb 14, 2026 14:32:32
0
comment0
Report
RJRakesh Jaiswal
Feb 14, 2026 14:31:39
Khargone, Madhya Pradesh:एंकर -अवैध कच्ची शराब को लेकर पुलिस की बड़ी कार्यवाही। खरगोन जिले के गोगावां थाना पुलिस ने क्षेत्र के मछलगांव गांव के अवर नदी किनारे भट्टी पर कच्ची शराब बनाते दो स्थानों पर कार्यवाही की。 मौके पर पुलिस टीम को मिला नौसादर( मानव शरीर के लिए है हानिकारक )से बनाई जा रही कच्ची शराब के ड्रम भी मिले जो कि मानव के लिए हानिकारक है। नशा बढ़ाने के लिए शराब माफिया इसक उपयोग करते है । कार्यवाही में दोनों प्रकरणों में 70-70 लीटर अवैध कच्ची नवसादर मिली शराब एवं 3000 लीटर महुआ लहान भी जप्त कर जंगल और नदी क्षेत्र में ही नष्ट किया। पुलिस टीम ने अवैध शराब बनाने के संसाधनों को भी जप्त किया। मौके से पुलिस ने दो आरोपीयों को भी पकड़ा है। केसीया पिता रामलाल मानकर उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम मछलगांव और कडवा पिता नत्थु मानकर निवासी ग्राम मछलगांव को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी दीपक यादव ने बताया सूचना मिली थी इलाके अवर नदी किनारे कच्ची शराब बड़ी मात्रा में बनाई जा रही है। साथ ही इसमें हानिकारण नवसादर का उपयोग किया जा रहा। नवसादर का अधिक उपयोग शराब को जहरीली बना सकता है। यह नशा बढ़ाने के लिए शराब माफिया शराब में मिलाते है। दो आरोपियों को पकड़कर उन पर भी आबकारी अधिनियम 34(2) के तहत कार्यवाही की गई。
0
comment0
Report
CSChandrashekhar Solanki
Feb 14, 2026 14:31:18
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम शहर महाशिवरात्रि के पावन पर्व को लेकर पूरी तरह शिवमय हो गया है। शनिवार को शहर के सभी शिवालयों में विशेष तैयारियाँ पूरी कर ली गईं। मंदिरों को रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक सजावट से सजाया गया है, वहीं भगवान शिव का भव्य श्रृंगार किया जा रहा है। शहर के प्राचीन काशी विश्वनाथ मंदिर में शिव कुंड पर स्थापित शिव प्रतिमा को मनमोहक प्रकाश सज्जा से अलंकृत किया गया है। उधर चौमुखा महादेव मंदिर में शिव विवाह महोत्सव की तैयारियाँ जोरों पर हैं। शनिवार रात भगवान शिव और माता पार्वती को हल्दी-मेहंदी अर्पित कर भजन-संगीत का आयोजन हुआ। रविवार महाशिवरात्रि पर शिव बारात और शिव-पार्वती विवाह की भव्य रस्में निभाई जाएँगी। महाशिवरात्रि के अवसर पर शहर के हर शिव मंदिर में ऐसे ही धार्मिक आयोजन होंगे और श्रद्धालुओं का भारी तांता उमड़ेगा。
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top