icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284003
Eshan KhanEshan KhanFollow15 Oct 2024, 01:57 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement

Muzaffarpur SBI ATM डकैती: पुलिस गोलीबारी के बावजूद अपराधी फरार

Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में एटीएम लूटने पहुंचे अपराधी, तो सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एटीएम उखाड़ कर ले जा रहे अपराधियों पर गोली चलाई. अपराधी स्कार्पियो से चकमा देकर फरार हो गए और एटीएम छोड़ कर हो गए फरार. घटना मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र डुमरी चौक के समीप SBI के ATM के पास हुई, जहाँ देर रात पुलिस को सूचना मिली कि स्कार्पियो सवार कुछ अपराधी एटीएम लूटने आए हैं; पुलिस पहुंची तो अपराधी अपनी स्कार्पियो पर बैठकर भागने लगे. गोली चलाने के बाद भी वे मौके से फरार हो गए, लेकिन एटीएम लूट होने से बच गया. पूरी घटना के संबंध में SDPO दीपक कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि स्कार्पियो से कुछ अपराधी एसबीआई के एटीएम को लूट रहे थे और सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. अपराधी पुलिस को देखकर भागने लगे और एटीएम को मौके पर ही छोड़कर चले गए. फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाल कर अपराधियों की पहचान में जुटी हुई है. बाइट - दीपक कुमार, एसडीपीओ टाउन टू
0
0
Report

Begusarai के बाजारों में छठ पूजा की तैयारी और चहल-पहल तेज

Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारी अब जोर-शोर से शुरू हो गई है। छठ पूजा को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। खासकर छठ पर्व में इस्तेमाल होने वाले बांस के सूप और दौरा की दुकानें पूरी तरह सज चुकी हैं। बाजारों में सुबह से ही लोग सूप और दौरा की खरीदारी करने पहुंचे हैं। तस्वीरों में आप साफ तौर पर देख सकते हैं कि किस तरह छठ पूजा को लेकर बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। दुकानों पर अलग-अलग आकार के बांस के सूप और दौरा सजाए गए हैं। वहीं, बड़ी संख्या में लोग अपनी जरूरत के अनुसार इनकी खरीदारी कर रहे हैं। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि छठ पूजा नजदीक आते ही सूप और दौरा की मांग बढ़ने लगी है। वहीं, खरीदारी करने पहुंचे लोगों ने बताया कि छठ महापर्व को लेकर घरों में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आपको बता दें कि छठ महापर्व में बांस से बने सूप और दौरा का विशेष धार्मिक महत्व है। व्रती इन्हीं सूप और दौरा में फल, प्रसाद और पूजा की अन्य सामग्री सजाकर भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के लिए छठ घाट पहुंचते हैं। चार दिनों तक चलने वाले इस लोक आस्था के महापर्व को लेकर पूरे देश में श्रद्धालुओं के बीच उत्साह का माहौल रहता है। फिलहाल बेगूसराय के बाजारों में छठ पूजा की खरीदारी को लेकर रौनक बढ़ गई है और दुकानदारों को भी अच्छी बिक्री की उम्मीद है।
0
0
Report
Advertisement

लखीसराय में छठ महापर्व के लिए सुरक्षा-स्वास्थ्य व्यवस्था तेज

Lakhisarai, Bihar:लखीसराय जिले प्रशासन लोक आस्था महापर्व छठ को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। छठ पर्व को लेकर घाटों की सफाई एवं सुरक्षा के इंतजाम के लिए प्रशासनिक कवायद तेज हो गई है। डीएम शैलेंद्र कुमार अधिकारियों के साथ शहर के विभिन्न घाटों एवं तालाबों का निरीक्षण किया। डीएम ने घाटों पर साफ-सफाई, बैरिकेडिंग और बिजली की व्यवस्था समय पर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। छठ महापर्व के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निबटने के लिए चिकित्सा पदाधिकारियों को मेडिकल टीम की व्यवस्था करने को कहा गया। अग्निशमन विभाग को भी घाटों पर जरूरत के अनुसार दमकल दल की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही घाट पर श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ के मद्देनजर वाच टावर का निर्माण कराने का निर्देश दिया। डीएम शैलेंद्र कुमार ने कहा कि प्रशासन युद्धस्तर पर तैयारियों में जुटा है ताकि छठव्रतियों और श्रद्धालुओं को सभी बुनियादी सुविधाएं मिलें। निरीक्षण के दौरान एडीएम नीरज कुमार, डीडीसी सुमित कुमार, एसडीएम प्रभाकर कुमार मौजूद रहे।
0
0
Report

अयोध्या में यम द्वितीया: पूजा से होती है शांति और आयु की कामना

Ayodhya, Uttar Pradesh:Anchor - अयोध्या भगवान श्रीराम की पावन नगरी, जहाँ हर दिन भक्ति और आस्था का संगम देखने को मिलता है। लेकिन दीपावली के तीसरे दिन यहाँ एक अनोखी परंपरा निभाई जाती है, जब स्वयं कालदेवता महाराज यमराज की पूजा होती है। मान्यता है कि भगवान श्रीराम के पृथ्वी से प्रस्थान के समय यमराज उन्हें लेने अयोध्या आए थे। कहा जाता है कि उन्होंने जमथरा घाट पर विश्राम किया और वहीं से आगे जाकर प्रभु श्रीराम ने गुप्तार घाट पर जल समाधि ली थी। इसी पौराणिक घटना की स्मृति में आज भी कार्तिक शुक्ल पक्ष द्वितीया, जिसे यम द्वितीया कहा जाता है, के दिन सरयू तट स्थित यमथरा घाट पर परंपरागत रूप से मेला आयोजित होता है। प्रातःकाल से ही श्रद्धालु सरयू स्नान कर भयमुक्त और दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए यमराज की पूजा-अर्चना करते हैं। विशेषकर बहनें इस दिन व्रत रखकर अपने भाइयों के कल्याण और लंबी आयु की प्रार्थना करती हैं।किंवदंती है कि यमराज ने यह तपोस्थली स्वयं अयोध्या माता से प्राप्त की थी। इसलिए यहाँ की पूजा से मनुष्य को यमभय से मुक्ति और मृत्यु पर विजय का आशीर्वाद मिलता है। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि यमथरा घाट पर की गई पूजा उनके जीवन में शांति, सुरक्षा और समृद्धि लाती है।।इसी दिन दीपावली पर पूजी गई लक्ष्मी-गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन भी सरयू में किया जाता है। दीपों की रोशनी और भक्तिभाव से जगमगाती यह परंपरा अयोध्या की सनातन संस्कृति और श्रद्धा का अनुपम प्रतीक है, जहाँ आस्था और परंपरा एक साथ दीपवत् आलोकित होती हैं।
0
0
Report

کوٹا में दीपावली پر आगजनी, 61 घटनाओं ने झोपड़ियों से लेकर औद्योगिक परिसरों तक पंहुची लपटें

Kota, Rajasthan:कोटा में दिवाली पर आगजनी की 61 घटनाएं, झोपड़ियों से लेकर दुकानों और फ्लैट तक पहुंचीं लपटें; दो दिन तक अलर्ट मोड पर रहा दमकल विभाग कोटा में दीपावली के दौरान आतिशबाजी के बीच आगजनी की घटनाओं ने दमकल विभाग को व्यस्त रखा। महज दो दिन में शहर में 61 से ज्यादा जगह आग लगाने की घटनाएं सामने आईं। कहीं पटाखों की चिंगारी से झोपड़ियां जल उठीं, तो कहीं दुकानें, फ्लैट और औद्योगिक परिसर आग की चपेट में आ गए। सोमवार को माला रोड पर कच्ची झोपड़ियों में आग लग गई। वहीं कैथूनीपोल में फर्नीचर की दुकान, कोटड़ी में ऑटो पार्ट्स की दुकान, प्रेम नगर की अफोर्डेबल योजना के फ्लैट और जेके फैक्ट्री परिसर में भी आगजनी हुई। एयरपोर्ट परिसर में सूखी झाड़ियों में भी आतिशबाजी की चिंगारी से आग भड़क गई। चीफ फायर ऑफिसर राकेश व्यास के मुताबिक, आग की सूचनाओं पर दमकल की टीमें लगातार मौके पर पहुंचती रहीं और आग पर काबू पाया। इन घटनाओं में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है, हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। दीपावली के दो दिनों में लगातार आगजनी की घटनाओं के चलते दमकल विभाग की टीमें रातभर अलर्ट मोड पर रहीं।
0
0
Report
Advertisement

दीपोत्सव में गोवर्धन पूजा और अन्नकूट से ग्रामीण क्षेत्र में खुशहाली

Kota, Rajasthan:पांच दिवसीय दीपोत्सव पर्व से जुड़ी खबर, जिलेभर में गोवर्धन पूजन एवं अन्नकूट महोत्सव की धूम, कार्तिक माह शुक्ल पक्ष प्रतिपदा को गोवर्धन पूजन, आधुनिकता के दौर में ग्रामीण आँचल में आज भी जीवंत दिखाई दी प्राचीन त्योहारी परम्परा, कृषि संस्कृति एवं पशुधन के प्रति जुड़ाव का प्रतीक गोवर्धन पूजा, ग्रामीण ने गाय-बछड़ों के पूजन के साथ क्षेत्र की खुशहाली की कामना, गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाकर विधि विधान से हो रहा पूजन, पूजन के लिए पारंपरिक वेशभूषा में दिखी महिलाएं, मंदिरों पर सामूहिक अन्नकूट महोत्सव का हो रहा आयोजन
0
0
Report

भीलवाड़ा में गोवर्धन पूजा: गोबर से प्रतिमा बनाकर अन्नकूट पूजा और गौ सेवा

Jaipur, Rajasthan:भीलवाड़ा शहर सहित जिलेभर में गोवर्धन पूजा का पर्व श्रद्धा, उल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। दीपावली के अगले दिन मनाए जाने वाले इस पर्व पर सुबह से ही घरों में धार्मिक उत्साह का माहौल रहा। महिलाओं ने घरों के बाहर गाय के गोबर से भगवान श्रीकृष्ण और गोवर्धन पर्वत की प्रतिमा बनाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और गोवंश की रक्षा एवं मंगलकामना के लिए भगवान गोवर्धन की आराधना की गई। इस दौरान महिलाओं ने घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद भी लिया। गोवर्धन पूजा के अवसर पर महिलाओं ने पारंपरिक रीति से चावल, चवला सहित विभिन्न व्यंजनों का अन्नकूट तैयार किया। भगवान श्रीकृष्ण और गोवर्धन महाराज को अन्नकूट का भोग लगाया गया। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया तथा गायों और गोवंश को अन्नकूट खिलाकर उनकी पूजा की गई। महिलाओं ने गायों का श्रृंगार कर तिलक लगाया और आरती उतारी। वहीं बैलों की भी पूजा कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। मान्यता है कि गोवर्धन पूजा से घर-परिवार में सुख-समृद्धि आती है और गोवंश की सेवा से पुण्य की प्राप्ति होती है। शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में सुबह से ही गोवर्धन पूजा कर रहीं हैं महिलाएं
0
0
Report

बुराड़ी में महिला की बेरहमी: खाली प्लॉट में शव मिलने से सनसनी मची

New Delhi, Delhi:उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक महिला की पत्थरों से कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। महिला की उम्र करीब 37 साल बताई जा रही है। मंगलवार सुबह खाली प्लॉट में महिला का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। आखिर महिला की हत्या किसने और क्यों की? फिलहाल बुराड़ी थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से महिला की मौत के कारणों और हत्या से जुड़े कई अहम पहलुओं का खुलासा होने की उम्मीद है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है, साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी जांच के लिए अहम साबित हो सकती है, जिससे महिला की गतिविधियों और संदिग्ध लोगों के बारे में जानकारी मिल सके। फिलहाल महिला की पहचान, हत्या की वजह और हत्यारे का पता लगाने के लिए पुलिस जाँच कर रही है। लेकिन रिहायशी इलाके के नजदीक खाली प्लॉट में महिला की इस तरह हत्या कर दिया जाना कई सवाल खड़े करता है।
0
0
Report
Advertisement

नारायणा फ्लाईओवर पर ट्रक-द्वारा स्कूटी सवार कुचला, आरोपी गिरफ्तार

Delhi, Delhi:दिल्ली के नारायणा फ्लाई ओवर पर तेज रफ्तार ट्रक ने एक स्कूटी सवार को कुचल दिया और ट्रक लेकर फरार हो गया। नारायणा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और एक आदमी को बेहोश पाए जाने के बाद DDU अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया। नारायणा थाने ने हिट-एंड-रन केस दर्ज किया और जांच शुरू की। टीम ने नारायणा फ्लाईओवर और आस-पास के रास्तों पर CCTV फुटेज से वक्त का पता लगाने की कोशिश की और 50-60 गाड़ियों की पहचान कर उनके ड्राइवरों की जांच की। एक ड्राइवर ने बताया कि पीछे चल रही एक लाल ओपन-बॉडी गाड़ी ट्रक RJ40GB2658 ने स्कूटी को टक्कर मारी। मालिक के अनुसार घटना दिन गाड़ी इन्नास खान चला रहा था। पूछताछ में इन्नास खान ने अपना हाथ मान लिया; सुबह करीब 4:30 बजे पहले स्कूटी सवार ट्रक के नीचे आ गया, वह गाड़ी चलाता रहा और दिल्ली में अपने डिलीवरी पॉइंट पर गया, जहाँ उसने सामान उतारा और गुजरात के लिए निकल गया। सबूतों के आधार पर इन्नास खान को गिरफ्तार कर लिया गया और ट्रक ज़ब्त कर लिया गया।
0
0
Report

कोटा के आवली-रोजड़ी इलाके में भारी ब्लैक कोबरा घुसा, स्नैक कैचर ने रेस्क्यू किया

Kota, Rajasthan:कोटा के आवली-रोजड़ी इलाके में घर में भारी-भरकम ब्लैक कोबरा घुसने से परिवार में दहशत फैल गई। कोबरा को देखकर घर के लोग घबरा गए। उसे बाहर निकालने की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। बताया जा रहा है कि चूहों का शिकार करने के लिए कोबरा घर में घुसा था और अंदर ही छिप गया। सूचना मिलने पर स्नैक कैचर गोविंद शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने काफी मशक्कत के बाद कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद उसे लाडपुरा के जंगल में छोड़ दिया गया। सांप के पकड़े जाने के बाद परिवार और आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम में बदलाव के साथ ही कोटा शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में सांपों सहित अन्य वन्यजीवों की सक्रियता बढ़ रही है। ऐसे में घर या आसपास सांप दिखाई देने पर खुद पकड़ने या भगाने की कोशिश करने के बजाय विशेषज्ञों को सूचना देने की अपील की जा रही है।
0
0
Report

टोंक के बड़ा कुआं इलाके में स्वागत द्वार गिरा, अज्ञात वाहन की टक्कर से हड़कंप

Tonk, Rajasthan:टोंक के मुख्य बाजार में देर रात टला बड़ा हादसा, बड़े कुआं इलाके में स्वागत द्वार से टकराया अज्ञात वाहन दीपावली पर सजावट के लिए लगाया गया था स्वागत द्वार, जोरदार टक्कर से स्वागत द्वार का बड़ा हिस्सा भरभराकर गिरा स्वागत द्वार गिरने से इलाके में मचा हड़कंप, कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़ा कुआं इलाके की घटना पुलिस जवानों और नगर परिषद कर्मचारियों ने संभाला मोर्चा, सड़क से मलबा हटाकर यातायात कराया सुचारु नगर परिषद ने क्षतिग्रस्त स्वागत द्वार की कराई मरम्मत, देर रात तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही पर उठे सवाल
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top