284202
नगरा के गढ़िया गांव में खाटू श्याम संकीर्तन का भव्य आयोजन
Nagra, Uttar Pradesh:नगरा के गढ़िया गांव में खाटू श्याम संकीर्तन का भव्य आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी डॉ. संदीप सरावगी ने सैकड़ों श्रद्धालुओं के साथ खाटू श्याम की आरती की। कानपुर से आई गायिका दीपांशी तिवारी के मधुर भजनों पर श्रद्धालुगण मंत्रमुग्ध होकर झूमते और नाचते नजर आए। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण एम आर ग्रुप द्वारा सजाया गया श्याम बाबा का भव्य दरबार और आकर्षक झांकी थी। इसके अतिरिक्त मथुरा वृंदावन के कलाकारों ने वृंदावन की प्रसिद्ध फूलों की होली का आयोजन भी किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ग्वालियर: पुरानी रंजिश के चलते युवक पर हमला, कट्टा फायर करने की कोशिश; 4 आरोपी तलाशी में
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में पुरानी रंजिश को लेकर युवक के साथ मारपीट और कट्टे से फायर करने की कोशिश का मामला सामने आया है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए घटना मुरार थाना क्षेत्र के लालटिपारा की है। पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों के क्रिमिनल रिकॉर्ड हैं। फरियादी विक्रम राणा पर पूर्व का एक मामला दर्ज था जिसमें वह फरार था इसलिए उसे गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल पुलिस ने उसकी शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी। दरअसल ग्वालियर के बिजौली के लालटिपारा निवासी विक्रम राणा ने मुरार थाना पुलिस से शिकायत कर बताया कि वह 7 जून की दोपहर करीब 12:30 बजे ऑटो से घर जा रहा था। तभी CNG गोदाम गौशाला मुरार के पास एक स्कॉर्पियो और स्विफ्ट कार ने उसका रास्ता रोक लिया। उसका आरोप है कि स्कार्पियो से आमोद राणा कट्टा लेकर उतरा और राहुल राणा सहित अन्य आरोपी डंडे लिए थे। उन्होंने आते ही पुरानी रंजिश को लेकर उसकी से मारपीट करना शुरू कर दी। आमोद ने कट्टे से फायर किया, लेकिन कट्टा मिस हो गया। शोर सुनकर लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी धमकी देकर भाग गए। जिसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी आमोद राणा, रंजीत तेबतिया और राहुल राणा सहित 4 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं IPS ASP अनु बेनिवाल पुलिस का कहना है कि दोनों ही पक्षों के क्रिमिनल रिकॉर्ड हैं। विक्रम राणा थाना क्षेत्र के पुराना बदमाश उसपर कई मामले दर्ज हैं। अभी उसपर पहले का एक मामला दर्ज है। इसलिए उसके गिरफ्तार कर लिया गया साथ ही, उसकी शिकायत पर मामले दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है。0
0
Report
नीट पेपर लीक: मौलाना नोमानी की गहरी चिंता, सख्त कार्रवाई की मांग
Lucknow, Uttar Pradesh:नीट पेपर लीक मामले में मौलाना सज्जाद नोमानी ने जताई चिंता देश में लगातार सामने आ रहे प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक मामलों पर शिक्षाविद् और सामाजिक विचारक मौलाना सज्जाद नोमानी ने गहरी चिंता जताई है एक जारी वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि पेपर लीक युवाओं के भविष्य, उनकी मेहनत और शिक्षा व्यवस्था के साथ बड़ा अन्याय है उन्होंने सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की और युवाओं से हिम्मत न हारने की अपील की उन्होंने कहा कि देश भर में लाखों युवा दिन-रात मेहनत कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं उनके माता-पिता भी तमाम कठिनाइयों और आर्थिक चुनौतियों के बावजूद बच्चों की पढ़ाई में सहयोग करते हैं लेकिन कुछ भ्रष्ट तत्वों की वजह से परीक्षा से पहले ही पेपर लीक हो जाने से छात्रों की मेहनत पर पानी फिर जाता है और उन्हें मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है बाइट: मौलाना सज्जाद नोमानी उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग की कि पेपर लीक घोटालों में शामिल सभी लोगों की निष्पक्ष जांच कर कठोर कार्रवाई की जाए उन्होंने कहा कि यदि ऐसे मामलों पर सख्ती नहीं हुई तो युवाओं का शिक्षा व्यवस्था से भरोसा उठ सकता है मौलाना नोमानी ने कहा कि देश के विकास में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है और उनकी मेहनत को किसी भी कीमत पर बर्बाद नहीं होने देना चाहिए0
0
Report
500 रुपये के विवाद में ट्रैक्टर से कुचलकर मिस्त्री की हत्या; आरोपी गिरफ्तार
Sri Ganganagar, Rajasthan:रायसिंहनगर थाना क्षेत्र में पंचर मिस्त्री के ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या के मामले में पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, महज 500 रुपये के लेनदेन के विवाद में एक मिस्त्री की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, मामला रायसिंहनगर थाना क्षेत्र का है। आरोपी विकास कुमार, जो नशे में धुत था, टायर पंक्चर के पैसों को लेकर मिस्त्री बलजीत सिंह से उलझ पड़ा। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने पहले मिस्त्री और उनके बेटे को ट्रैक्टर से टक्कर मारी, और फिर मिस्त्री को कुचलते हुए मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, लेकिन श्रीगंगानगर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना पर आरोपी को दबोच लिया है। पुलिस अब आरोपी से आगे की पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार आरोपी पंजाब जिले का रहने वाला है।0
0
Report
Advertisement
राज्य ने जर्जर टंकियाँ ध्वस्त करने के निर्देश दिए, जांच शुरू
Jaipur, Rajasthan:खबर का असर-अनहेल्दी टंकियां टूटेगी,राज्य सरकार ने दिए जांच के आदेश,अधीक्षण अभियंताओं से ध्वस्त का प्रस्ताव मांगा आशीष चौहान, जयपुर-एक बार फिर से जी मीडिया की खबर का दमदार असर हुआ है.जर्जर और झूलती कमजोर टंकियों को पीएचईडी ध्वस्त करेगा.राज्य सरकार ने कमजोर टंकियों की जांच के आदेश देकर तोड़ने के निर्देश दिए,ताकि भविष्य में टंकी गिरने से हादसों पर लगाम लगाई जा सके. टंकियों की दरारे गहरी होती जा रही- पानी की टंकियों में भ्रष्टाचार की दरारे गहरी होती जा रही है.लाइफ लाइन भले ही टंकियों की 30 साल हो,लेकिन कुछ सालों में इन टंकियों से बडे लीकेज हो रहे है.जी मीडिया की खबर के बाद राज्य सरकार ने संज्ञान लिया और अनहेलथी टंकियों को तोड़ी जाएगी.प्रमुख सचिव हेमंत गेरा के निर्देश के बाद जलदाय विभाग ने सभी टंकियों के जांच के आदेश दिए.अतिरिक्त मुख्य अभियंता अजय सिंह राठौड़ ने सभी अधीक्षण अभियंताओं को जर्जर टंकियों की 7 दिन में रिपोर्ट मांगी.प्रस्ताव बनाकर रीजन दफ्तर भेजे.इनमें दो तरह की टंकियों पर कार्रवाई होगी.पहली जो जिर्ण शिर्ण अवस्था में है,जिन्हे ठीक किया जा सकता है.दूसरा जिन्हें ठीक नहीं किया जा सकता है,उसे ध्वस्त करने का प्रस्ताव भेजे. बाइट-अजय सिंह राठौड़,अतिरिक्त मुख्य अभियंता,पीएचईडी फर्म को नोटिस- जयपुर के नॉर्थ 3 डिवीजन ब्रह्मपुरी के दफ्तर में बनी 4 करोड की टंकी के बॉटम डॉम से पानी का लीकेज हो रहा है.ये लीकेज भविष्य में डॉम के गिरने का न्योता भी दे रहा है.जी मीडिया की खबर के बाद अब एक्सईएन जेएसडी कटारा जिम्मेदार फर्म मैसर्स माहेश्वरी कंस्ट्रक्शन को नोटिस थमाकर टंकी ठीक करने के आदेश दिए.20 लाख लीटर की इस टंकी से नगर निगम कॉलोनी समेत आसपास की 15 हजार आबादी को पेयजल सप्लाई हो रही.इस कार्य के लिए तत्कालीन जेईएन,एईएन,एक्सईएन की पूरे निर्माण के लिए जिम्मेदार है.इस टंकी को 30 जून के बाद ही सुधारा जाएगा. बाइट-जेएसडी कटारा,एक्सईएन,नॉर्थ 2 कहां कहां गिर चुकी टंकिया- -कुछ दिन पहले ही इसी डिवीजन दफ्तर में टंकी का डॉम गिरा था -चूरू के रतनगढ़ में कुछ साल पहले पानी की टंकी गिरी -8 साल पहले टेस्टिंग के दौरान भिवाडी में गिरी थी टंकी, - फुलेरा में भी करीब 10 साल पहले धराशाही हुई थी टंकी,- - उदयपुर में जांच में ड्राइंग डिजाइन मापदंडों के मुताबिक नहीं थी जिम्मेदारों पर एक्शन कब? बडा सवाल ये है कि जब टंकियों की लाइफ लाइन 30 साल है तो उससे पहले ही टंकियों की दशा क्यों खराब हो रही है. क्या टैंडर शर्तों के मुताबिक गणुवत्ता युक्त काम नहीं हो रहा? है.क्या क्यूब टेस्ट में भी कोई गड़बड़ी हो रही है. यदि टंकिया पहले ही धराशायी हो रही है तो जिम्मेदारों पर एक्शन क्यों नहीं हो रहा?0
0
Report
अलवर में आंधी-तूफान से दीवार गिरने से महिला की मौत, चार बच्चों पर मातम
Alwar, Rajasthan:अलवर में आंधी-तूफान के दौरान निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से 37 वर्षीय लक्ष्मी की मौत हो गई. लक्ष्मी अपने खेत में काम कर रही थीं जब दीवार का मलबा उनके ऊपर जा गिरा. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. मृतका के चार छोटे बच्चे हैं और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. घटना पर गांव में शोक है.0
0
Report
1 The government plans to focus first on locations with high traffic volumes and limited land acquis
Puducherry, Puducherry:1 The government plans to focus first on locations with high traffic volumes and limited land acquisition requirements. Priority will be given to roads recording Train Vehicle Units (TVU) between 25,000 and one lakh.0
0
Report
Advertisement
सीतापुर के तालाब पर अवैध मदरसे: DM कोर्ट ने कब्जा हटाने का आदेश दिया
Noida, Uttar Pradesh:यूपी के सीतापुर में तालाब की सरकारी जमीन पर बने अवैध मदरसे के मामले में डीएम कोर्ट का सख्त फैसला आया है। डीएम कोर्ट से आदेश जारी हुआ है की अवैध कब्जे को तत्काल हटाया जाए。0
0
Report
निंबाहेड़ा में डोरिया गांव बाईपास पर ग्रामीणों का ज्ञापन; पुराने मार्ग बचाने की मांग
Begun, Rajasthan:#निम्बाहेड़ा, चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौरगढ़ जिले के निंमबाhेड़ा क्षेत्र के डोरिया गांव में फोरलेन सड़क परियोजना के तहत प्रस्तावित बाईपास मार्ग का ग्रामीणों ने विरोध जताया है। ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पुराने मार्ग को ही यथावत रखने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि बाईपास बनने से गांव की पहचान और आर्थिक गतिविधियां प्रभावित होंगी। पूर्व जिला प्रमुख भूपेंद्र सिंह बड़ोली ने कहा कि सड़क निर्माण का सभी स्वागत कर रहे हैं, लेकिन डोरिया गांव से गुजरने वाले पुराने मार्ग को बंद नहीं किया जाना चाहिए। ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क से कई लोगों की रोजी-रोटी जुड़ी हुई है। ज्ञापन के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।0
0
Report
हीट स्ट्रोक से डेहरी BSAP-2 प्रशिक्षण में 5 से अधिक जवान बेहोश
Sasaram, Bihar:खबर रोहतास जिला के डेहरी से है। जहां डेहरी के बीएसएपी-2 में प्रशिक्षण के दौरान हीट-स्ट्रोक से 5 से अधिक प्रशिक्षु जवान बेहोश हो गए हैं। सभी को आनन फानन में डेहरी के अनुमंडलीय अस्पताल तथा सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है। जिसमें श्री राम कुमार नामक एक प्रशिक्षु जवान की स्थिति काफी गंभीर बताई जा रही है। उसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया है। बता दे की डेहरी के बीएसएपी-2 से आज सुबह 16 किलोमीटर दौर का प्रशिक्षण चल रहा था। चुकी सुबह से ही काफी तेज गर्मी और धूप है। जिस कारण हीट स्ट्रोक से कई प्रशिक्षु जवान दौड़ते दौड़ते गिरने लगे। जिसको देखते हुए साथ में चल रहे ट्रेनर की नजर जवानों पर पड़ी। जिसके बाद सभी को अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां सभी का इलाज चल रहा है। सासाराम के एसडीपीओ-1 विप्लव कुमार का कहना है कि फिलहाल सासाराम के सदर अस्पताल में तीन जवानों का इलाज चल रहा है। जिसमें एक को वाराणसी रेफर किया जा रहा है। उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। बाइट -- डॉ. प्रिया रंजन (चिकित्सक) सदर अस्पताल। बाइट -- विप्लव कुमार (एसडीपीओ-1) सासाराम।0
0
Report
Advertisement
भारत कॉलनी काँक्रीटीकरण रस्ते के लिए जमीन दान करने वाले चौधरी परिवार को सम्मान
Thane, Maharashtra:भारत कॉलनी परिसरातील काँक्रिट रस्त्याचे भूमिपूजन रस्त्यासाठी जमीन देणाऱ्या चौधरी कुटुंबीयांचा सन्मान. भिवंडी महानगरपालिका क्षेत्रातील कामतघर परिसर हा निवासी परिसर म्हणून ओळखला जात असून या भागातील भारत कॉलनी चंदनबाग या भागातील मुख्य रस्त्याचे काँक्रीटीकरणाचे काम स्थानिक नगरसेवक मनोज काटेकर यांच्या प्रयत्नांनी मंजूर करण्यात आले असून या रस्त्यासाठी स्वतःच्या मालकीची जमीन देणाऱ्या चौधरी कुटुंबियांकडून नारळ वाढवून या विकास कार्याचा शुभारंभ करण्यात आला आहे. याप्रसंगी रस्त्यासाठी जमीन उपलब्ध करून देणारे चंद्रकांत चौधरी, जयेंद्र चौधरी विनायक चौधरी व स्थानिक नागरिक मोठ्या संख्येने उपस्थित होते. भारत कॉलनी या परिसरातील रस्ता हा पूर्वापार वापरात परंतु विकास आराखड्यात नमूद नसल्याने या ठिकाणी अडचण निर्माण झाली होती. त्यामुळे कामतघर परिसरात विकास काम करीत असताना भारत कॉलनी नेहमी मागे राहत होते. परंतु वडिलांनी दिलेला शब्द त्यांची मुले जयेंद्र चंद्रकांत विनायक या चौधरी बंधूंनी पाळला त्याबद्दल भारत कॉलनी रहिवाशांच्या वतीने नगरसेवक मनोज काटेकर ,वंदना काटेकर व संदीप भोईर यांनी चौधरी बंधूंचा सन्मान केला गेला.0
0
Report
बिजली विभाग की लापरवाही से जहानाबाद में वृद्ध की मौत; पोस्टमार्टम में डॉक्टरों की देरी
Jehanabad, Bihar:बड़ी खबर जहानाबाद से है जहां बिजली विभाग की लापरवाही ने एक शख्स की जान ले ली। घोसी थाना क्षेत्र के ढेडसाई बीघा गांव में करंट लगने से एक 56 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। लेकिन सिस्टम की संवेदनहीनता यहीं नहीं रुकी, मौत के बाद पोस्टमार्टम के लिए परिजनों को अस्पताल में घंटों तड़पना पड़ा और अंत में विधायक की पैरवी के बाद ही डॉक्टर जागे। दरअसल मंगलवार की अहले सुबह 56 वर्षीय सत्येंद्र यादव रोज की तरह घर से शौच के लिए बाहर निकले थे। उनसे क्या मालूम था कि घर के ठीक बाहर बिजली विभाग ने मौत का जाल बिछा रखा है। अंधेरे और लापरवाही के कारण जमीन पर गिरा हुआ चालू एलटी तार सत्येंद्र यादव को दिखाई नहीं दिया। जैसे ही उनका पैर तार पर पड़ा, करंट ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया और मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। सुबह जब परिजनों को हादसे का पता चला तो कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने किसी तरह बिजली कटवाई, लेकिन तब तक सत्येंद्र यादव की सांसें थम चुकी थीं। सूचना मिलते ही घोसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लिया और कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। लेकिन असली प्रताड़ना तो अभी शुरू होनी बाकी थी। अस्पताल पहुंचे पीड़ित परिजनों का आरोप है कि सुबह से शव लेकर आने के बावजूद घंटों तक कोई डॉक्टर पोस्टमार्टम के लिए नहीं पहुंचा। डॉक्टर ने अकेले इमरजेंसी ड्यूटी का बहाना बनाकर पोस्टमार्टम करने से साफ इनकार कर दिया। घंटो तक रोते-बिलखते परिजन सिस्टम के आगे मिन्नतें करते रहे। आखिरकार, जब इस बात की जानकारी स्थानीय विधायक राहुल कुमार को मिली और उन्होंने पैरवी की, तब जाकर करीब तीन घंटे बाद डॉक्टर पोस्टमार्टम करने पहुंचे। परिजनों ने बताया कि अहले सुबह शौच के लिए निकले थे, घर के पास बिजली का तार पहले से टूटा गिरा था। पैर पड़ते ही मौत हो गई। पीड़ित परिजनों का आरोप है कि हम लोग सुबह से शव लेकर यहां बैठे हैं। डॉक्टर साहब बोल रहे हैं कि अकेले हैं, पोस्टमार्टम नहीं करेंगे। विधायक जी के फोन करने के बाद 3 घंटे बाद डॉक्टर आए हैं। ये कैसी व्यवस्था है?0
0
Report
बिहार के महंगाई- बेरोजगारी के खिलाफ राजद का एक दिवसीय धरना: राहुल कुमार का कड़ा हमला
Jehanabad, Bihar:बिहार में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी, अपराध और हाल ही में हुए नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर राजद ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी राज्यव्यापी आंदोलन के तहत आज जहानाबाद के रतनी फरीदपुर प्रखंड मुख्यालय पर राजद विधायक राहुल कुमार के नेतृत्व में एक दिवसीय विशाल धरने का आयोजन किया गया। इस महाधरने में सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रशासनिक तानाशाही को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया गया। प्रखंड मुख्यालय पर सुबह से ही धरने पर बैठे विधायक राहुल कुमार ने सूबे और केंद्र की सरकार पर तीखा हमला बोला। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह सिर्फ किसी एक इलाके की बात नहीं है, यह एक राष्ट्रव्यापी आक्रोश है। आम जनता के जो भी बुनियादी मुद्दे हैं, चाहे वह गरीबी हो, रोजगार हो या भ्रष्टाचार, सरकार हर मोर्चे पर फेल है। नीट पेपर लीक और सीबीएसई परीक्षा विवादों पर बोलते हुए विधायक ने कहा कि जिस तरह से परीक्षाओं में घोटाले हो रहे हैं, उससे साफ है कि सरकार देश के बच्चों का भविष्य सुरक्षित रखने में पूरी तरह नाकाम है। चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी के बावजूद धरने में उमड़ी भारी भीड़ को देखकर विधायक राहुल कुमार ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि प्रकृति का यह तापमान भी लोगों के भीतर सुलग रहे आक्रोश की आग को नहीं दबा पा रहा है। जनता के दिल के अंदर जो आग जल रही है, वह इस गर्मी से कहीं ज्यादा खौफनाक है। यह धधकती हुई आग आने वाले दिनों में इस गूंगी-बहरी सरकार को पलट कर रख देगी। यह भीड़ सरकार के लिए सीधा संकेत है, या तो सुधर जाओ, नहीं तो जनता सुधार देगी। उन्होंने आरोप लगाया कि आज हर आम व्यक्ति ब्लॉक, अंचल और थानों में फैले भ्रष्टाचार से त्रस्त हो चुका है। वही इस धरने में शामिल राजद नेत्री आभा रानी ने भी सूबे की डबल इंजन सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने तीखे शब्दों में कहा, आज का बिहार विकास की राह पर आगे बढ़ने के बजाय उल्टे कदम जा रहा है। जो लोग बिहार को विकास और गरिमा दिलाने के नाम पर सत्ता में आए थे, आज ऐसा लगता है कि उन्होंने ही बिहार के विनाश का ठेका ले लिया है। इन्हें आम अवाम के जीवन और उनकी तकलीफों की कोई परवाह नहीं है। वहीं इस एक दिवसीय धरने में राजद कार्यकर्ताओं के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीणों और आम जनमानस का भी भरपूर सहयोग मिला। भारी संख्या में पहुंचे लोगों ने यह साफ कर दिया कि स्थानीय स्तर पर व्याप्त भ्रष्टाचार और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ के खिलाफ अब जनता चुप बैठने वाली नहीं है।0
0
Report
Advertisement
मौलाना ने पेपर लीक पर चिंता जताई, युवाओं के भविष्य पर बड़ा अन्याय
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक पर मौलाना सज्जाद नोमानी ने जताई चिंता कहा- पेपर लीक युवाओं के भविष्य और मेहनत के साथ बड़ा अन्याय देश की शिक्षा व्यवस्था को कमजोर करने वाली घटनाएं बताईं सरकार से पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग दोषियों को सख्त से सख्त सजा देने की उठाई मांग युवाओं से हताश न होने और संघर्ष जारी रखने की अपील नशे, अपराध और गलत रास्तों से दूर रहने का दिया संदेश कहा- माता-पिता की उम्मीदों और कुर्बानियों का सम्मान करें युवा। शिक्षा हासिल कर देश सेवा में योगदान देने का किया आह्वान बोले- बाधाएं बड़े टैलेंट के रास्ते में आती हैं, हिम्मत से उन्हें हराया जा सकता है0
0
Report
IMRAN MASOOD के बयान पर TMC आंतरिक विभाजन, राहुल गांधी के समर्थकों पर हमला
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: IMRAN MASOOD (CONGRESS) ON TMC INTERNAL RIFT/ TMC LEADER YUSUF PATHAN/ INDIA BLOC MEETING/ UP POLITICS/ SAMAJWADI PARTY CHIEF AKHILESH YADAV/ GOVERNMENT CUTS SUBSIDISED LPG CYLINDERS TO UJJWALA BENEFICIARIES TO 4 / PM NARENDRA MODI TO BECOME INDIA'S LONGEST CONTINUOUSLY SERVING PM ON JUNE 10TH/ 12 YEARS OF PM NARENDRA MODI LED CENTRAL GOVERNMENT / GREAT NICOBAR PROJECT\n\nदिल्ली: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने लोकसभा स्पीकर को 20 TMC सांसदों के लिखे पत्र पर कहा, "वे डरपोक, कायर लोग हैं। लोकतंत्र को लूटेरों ने लूटने का काम किया। डरा-धमकाकर पार्टी तोड़ी जा रही है। लड़ाई सीधी है और राहुल गाँधी के अलावा और किसी में दम नहीं है कि वह इस लड़ाई को मज़बूती से लड़ सके..."0
0
Report
तेज आंधी और तूफान ने मचाई तबाही, पेड़ गिरने से वृद्ध की मौत
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। जिले में आई तेज आंधी और तूफान ने जमकर तबाही मचाई। सफीपुर तहसील क्षेत्र के भिनकीपुर गांव में पेड़ गिरने से एक 70 वर्षीय वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, भिनकीपुर गांव निवासी झूरी तेज आंधी के दौरान पेड़ की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ के नीचे दबे शव को बाहर निकाला। आंधी और तूफान का असर क्षेत्र में कई जगह देखने को मिला। तेज हवाओं के कारण एक गुमटी भी क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि हाईवे पर लगा सूचना बोर्ड गिर गया, जिससे यातायात प्रभावित होने की आशंका बनी रही। घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। प्रशासन को भी मामले की सूचना दे दी गई है।0
0
Report
Advertisement
