icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284003
Eshan KhanEshan KhanFollow15 Jun 2024, 06:15 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मुजफ्फरनगर में प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग, करोड़ों का सामान जलकर राख

ZAFAR IQBALZAFAR IQBALFollow4m ago
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में शनिवार दिन निकलते ही उस समय हड़कंप मच गया जब नई मंडी कोतवाली क्षेत्र स्थित कुकड़ा चौराहे पर एक प्लास्टिक के गोदाम में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग में विकराल रूप धारण कर लिया। जिसके चलते आसपास स्थित दुकानदारों में भी हड़कंप मच गया और आनन फानन में इन दुकानों को भी खाली कराया गया। घटना की सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की 11 गाड़ियां आग बुझाने के प्रयास में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि गोदाम के पास ही स्थित एक बैंकट हॉल में शुक्रवार रात शादी समारोह चल रहा था सुबह दुल्हन की विदाई के समय हुई आतिशबाजी की चिंगारी से ये आग लगी है प्लास्टिक गोदाम के मालिक मनोज खंडेलवाल का कहना है कि शादी समारोह में की जा रही आतिशबाजी के चलते यह आग लगी है । गोदाम में शादी समारोह में प्रयोग की जाने वाली क्रोकरी का सामान रखा गया था। आगजनी से लगभग 3 करोड़ का नुकसान हुआ है। इस घटना की की अधिक जानकारी देते हुए सी एफ ओ अनुराग सिंह ने बताया कि ऐसा बताया गया यहां स्थानीय निवासियों द्वारा की बगल के मैरिज हॉल में कल शाम को कोई शादी थी तो शादी में अभी सुबह पटाखे दागने के कारण बगल के प्लास्टिक के गोदाम में उसकी कुछ फुलझड़ियां पहुंच गई होगी जिससे उसमें आग लग गई अभी हमारी 11 फायर ब्रिगेड की मशीन उसको बुझाने के लिए प्रयासरत हैं और शीघ्र ही आग पर काबू कर लिया जाएगा नहीं अभी नुकसान का आकलन नहीं लग पाया है अभी तो आग बुझाने का ही कार्य जारी है।
0
0
Report

सिकंदराराऊ तहसील परिसर में शुरू हुआ ईवीएम प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम, मतदाताओं को दी जा रही मत

Mohammad RajaMohammad RajaFollow29m ago
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ, हाथरस- आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2027 को लेकर मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से सिकंदराराऊ तहसील परिसर में ईवीएम प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। तहसीलदार आशीष कुमार के नेतृत्व में 20 नवंबर से शुरू हुआ यह कार्यक्रम अधिकारियों के अग्रिम आदेश तक जारी रहेगा।कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाताओं को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) और वीवीपैट (VVPAT) की कार्यप्रणाली की जानकारी दी जा रही है। ईवीएम प्रदर्शन केंद्र के माध्यम से लोगों को मतदान की पूरी प्रक्रिया समझाई जा रही है। उन्हें बताया जा रहा है कि ईवीएम पर अपनी पसंद के प्रत्याशी के चुनाव चिह्न के सामने वाला बटन दबाने के बाद वीवीपैट में पर्ची दिखाई देती है, जिससे मतदाता अपने मत की पुष्टि कर सकते हैं। इस जागरूकता कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं के मन में ईवीएम एवं वीवीपैट को लेकर विश्वास बढ़ाना, मतदान प्रक्रिया से जुड़ी शंकाओं को दूर करना और उन्हें मतदान के प्रति जागरूक करना है। यह पहल आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पारदर्शी एवं व्यवस्थित मतदान प्रक्रिया की जानकारी आमजन तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
0
0
Report

शाहजहांपुर: डीएम-एसपी ने किया ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का निरीक्षण, महिला वोटर से डलवाया डेमो वोट

SHIV KUMARSHIV KUMARFollow30m ago
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:तिलहर (शाहजहांपुर)। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने शनिवार को तिलहर तहसील स्थित ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर (EDC) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मतदाता जागरूकता अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। ​निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वहां मौजूद एक महिला मतदाता से ईवीएम मशीन पर डेमोंस्ट्रेशन वोट डलवाया और वीवीपैट (VVPAT) से निकलने वाली पर्ची का मिलान करवाकर प्रक्रिया की पारदर्शिता को परखा। उन्होंने केंद्र पर आने वाले लोगों का रिकॉर्ड रखने वाले आगंतुक रजिस्टर की भी जांच की। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक आमजन और मतदाताओं को ईवीएम व वीवीपैट की कार्यप्रणाली से रूबरू कराया जाए, ताकि मतदान प्रक्रिया को लेकर लोगों की हर शंका का समाधान हो सके। ​जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद मुख्यालय स्थित जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय सहित जिले की सभी तहसीलों में ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर स्थापित किए गए हैं। कोई भी नागरिक इन केंद्रों पर जाकर स्वयं वोट डालने का अभ्यास कर सकता है और ईवीएम व वीवीपैट की कार्यप्रणाली को करीब से समझ सकता है।
0
0
Report
Advertisement

दीपदान महोत्सव एवं जागरण कार्यक्रम में भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह पहुंचीं

Brijendra DubeyBrijendra DubeyFollow32m ago
Mirzapur-cum-Vindhyachal, Uttar Pradesh:मिर्जापुर : देवउठनी एकादशी के अवसर पर मां विंध्यवासिनी धाम में आयोजित दीपदान महोत्सव एवं जागरण कार्यक्रम में भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह पहुंचीं। उन्होंने मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया और जागरण कार्यक्रम में दो भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। इस दौरान अक्षरा सिंह ने कहा कि मां भगवती की बहुत बड़ी कृपा है कि उन्हें मां के दरबार में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने और भक्ति गीत गाने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि वह हर छह महीने में मां विंध्यवासिनी के दर्शन करने आती हैं।
0
0
Report

वाराणसी: बनारस स्टेशन के डिपो पर ट्रेन के पटरी से उतरने पर यात्रियों के बचाव कार्य की मॉक ड्रिल

Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप / वाराणसी: बनारस स्टेशन के डिपो पर शनिवार को एक बड़ा मॉक ड्रिल आयोजित किया गया। इसमें ट्रेन के पटरी से उतरने की स्थिति में यात्रियों के बचाव कार्य का पूर्वाभ्यास किया गया। —-क्या हुआ मॉक ड्रिल में? मॉक ड्रिल में यह दिखाया गया कि अगर कभी ट्रेन पटरी से उतर जाए तो रेलवे की टीम कितनी जल्दी मौके पर पहुंचकर यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालेगी, घायलों को अस्पताल पहुंचाएगी और स्थिति को कैसे संभालेगी। इस दौरान रेलवे सुरक्षा बल, चिकित्सा टीम, दमकल विभाग और रेलवे के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन का अभ्यास किया। —-उद्देश्य रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की मॉक ड्रिल का उद्देश्य किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहना है, ताकि असली हादसे के समय कोई देरी न हो और यात्रियों की जान बचाई जा सके। मॉक ड्रिल के दौरान आम यात्रियों को भी जागरूक किया गया कि हादसे के समय घबराएं नहीं और रेलवे कर्मियों के निर्देशों का पालन करें।
0
0
Report

शाहजहांपुर: जीके की परीक्षा से वंचित रखने पर छात्राओं का हंगामा, प्राचार्य पर धमकाने का आरोप

SHIV KUMARSHIV KUMARFollow1h ago
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर में राष्ट्रीय बौद्धिक परीक्षा में बैठने से रोके जाने पर डिग्री कॉलेज की छात्राओं का गुस्सा फूट पड़ा। निर्धारित फीस जमा करने के बावजूद परीक्षा से वंचित रखी गईं छात्राओं ने तहसील पहुंचकर जमकर हंगामा किया और समाधान दिवस में पहुंचकर अधिकारियों से मामले की शिकायत की है। ​छात्राओं का आरोप है कि महाविद्यालय स्तर पर आयोजित होने वाली जीके की परीक्षा के लिए उनसे निर्धारित शुल्क जमा करा लिया गया था। इसके बावजूद परीक्षा के समय उन्हें शामिल नहीं होने दिया गया। जब छात्राओं ने इसका विरोध किया और कारण जानना चाहा, तो कॉलेज के प्राचार्य ने उनकी बात सुनने के बजाय उन्हें धमकाया और परिसर से भगा दिया। छात्रों को कहना है कि पिछले 2 महीने से वह परीक्षा की तैयारी कर रही थी। ​कॉलेज प्रशासन के रवैये से नाराज छात्राएं बड़ी संख्या में एकत्र होकर तहसील समाधान दिवस में पहुंचीं। वहां उन्होंने मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायती पत्र सौंपकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने और प्राचार्य के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। ​मामले को गंभीरता से लेते हुए समाधान दिवस में मौजूद अधिकारी ने छात्राओं को आश्वासन दिया है कि प्रकरण की जांच कराई जाएगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वही कॉलेज प्रशासन ने सभी आरोपी को निराधार बताया है। उनका कहना है कि जिन बच्चों के नाम सूची में है वहीं परीक्षा दे रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

जयप्रभा ग्राम में चल रही नौ दिवसीय कथा के चौथे दिन राम जन्मोत्सव का प्रसंग

Itia Thok, Uttar Pradesh:गोंडा (इटियाथोक)। जयप्रभा ग्राम स्थित चिन्मय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के विशाल प्रांगण में चल रही नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के चौथे दिन कथा व्यास राजन जी महाराज ने भगवान राम के जन्मोत्सव का अद्भुत प्रसंग सुनाया। महाराज श्री ने राम जन्म प्रसंग की ऐसी व्याख्या की कि श्रोता भावविभोर हो उठे। महाराज श्री ने कहा कि प्रभु के अवतरण पर अवध के हर घर में बधाई बजने और मंगलाचार गाए जाने लगे। नगरवासी और संतजन वेद मंत्रों का उच्चारण करते हैं, बंदीजन विरुदावली गाते हैं, और खुशी में अन्न, धन, गाय व उपहार लुटाए जाते हैं। योगगुरु स्वामी रामदेव, आचार्य बालकृष्ण, अयोध्या धाम से राजकुमार दास जी महराज, भाजपा से विधायक विनय द्विवेदी, विधायक अजय सिंह, विधायक प्रभात वर्मा, विधायक प्रेम नारायण पांडे, संत छोटेबाबा आदि मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

वाराणसी: हरहुआ फ्लाई ओवर पर दो वाहनों में जबरदस्त टक्कर, मचा हड़कंप

Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप / वाराणसी | हरहुआ: हरहुआ पुलिस चौकी के पास फ्लाई ओवर के ऊपर पिलर नंबर 62 के आसपास दो वाहनों में जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर हड़कंप मच गया। —-क्या हुआ? बताया जा रहा है कि फ्लाई ओवर पर दो वाहन आपस में टकरा गए। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद फ्लाई ओवर पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई। —-पुलिस मौके पर पहुंची सूचना मिलते ही हरहुआ पुलिस चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों को हटवाकर यातायात को सुचारू कराया। फिलहाल टक्कर कैसे हुई, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report

जिला अस्पताल लोहिया का लखीमपुर खीरी से आई SRM टीम ने किया निरीक्षण

Sundaram SinghSundaram SinghFollow1h ago
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद के आवास विकास स्थित डॉ राम मनोहर लोहिया पुरुष चिकित्सालय एवं महिला चिकित्सालय का निरीक्षण करने के लिए लखीमपुर खीरी से SRM टीम शनिवार सुबह को पहुंची है टीम ने पुरुष अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड इमरजेंसी कक्ष एवं रक्त अव्यव पृथकरण इकाई, सिटी स्कैन, हेल्थ एटीएम आदि का निरीक्षण किया। इमरजेंसी में दिसंबर माह में एक्सपायर होने वाली दवाओं को इस्तेमाल से हटाने के निर्देश दिए। इस दौरान पुरुष अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर जगमोहन शर्मा महिला अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर धीर सिंह एवं अन्य अस्पताल का स्टाफ भी मौजूद रहा
0
0
Report
Advertisement

उदयपुर में फिर बढ़ी कॉलर आईडी लगे 'कबरा' हाथी की दहशत, सलका मार्ग बंद; थर्मल ड्रोन में कैद हुई लोकेश

Ambikapur, Chhattisgarh:अंबिकापुर के उदयपुर वन परिक्षेत्र में सैटेलाइट कॉलर आईडी लगाकर छोड़े गए 'कबरा' हाथी ने एक बार फिर इलाके में दहशत बढ़ा दी है। जंगल में उसकी सक्रियता और संभावित खतरे को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन सलका मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया है। वन विभाग की टीम लगातार उसकी निगरानी कर रही है और हाल ही में थर्मल ड्रोन कैमरे में हाथी की सटीक लोकेशन कैद हुई है। कॉलर आईडी व ड्रोन के माध्यम से मिल रहे इनपुट के आधार पर ग्रामीणों को सतर्क किया जा रहा है। Radio-collared 'Kabra' elephant sparks panic again in Udaipur; Salka route closed as thermal drone tracks movement
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top