284001
बिजली कटौती के खिलाफ धरना, इंडी गठबंधन ने दी अधिकारियों को 3 दिन की मोहलत
Jhansi, Uttar Pradesh:आज इंडी गठबंधन के साथी बिजली विभाग के मुख्य अभियंता के कार्यालय जाकर पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य और उनके साथी ने बिजली कटौती के खिलाफ धरना प्रदर्शन चलाया। धरना के बाद प्रशासनिक - बिजली अधिकारियों को ठोस आश्वासन देने के बाद विभाग को सुधार के लिए 3 दिन की मोहलत दी गई है। जनता को अगर बिजली नहीं तो अधिकारियों को भी बिजली नहीं मिलने की धमकी दी गई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नवनियुक्त कलेक्टर अंकित अस्थाना की पहली जनसुनवाई में भारी भीड़ और समाधान के निर्देश
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली ब्रेकिंग: नव नियुक्त कलेक्टर अंकित अस्थाना की पहली जनसुनवाई में भारी भीड़ उमड़ी, करीब चार घंटे तक लोगों की समस्याओं को सुना गया. सिंगरौली जिले के नव नियुक्त कलेक्टर अंकित अस्थाना ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में अपनी पहली जनसुनवाई की. इस दौरान जिले के दूर-दराज ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे. करीब चार घंटे चली जनसुनवाई में कलेक्टर ने एक-एक कर लोगों की शिकायतें सुनीं. जनसुनवाई में शिक्षा, स्वास्थ्य, बेरोजगारी, विस्थापन और जमीन विवाद सहित कई तरह की समस्याएं सामने आईं. कलेक्टर ने कई शिकायतों पर मौके पर ही अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए. लंबे समय से लंबित मामलों को जल्द सुलझाने के लिए संबंधित विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई. कलेक्टर अंकित अस्थाना ने कहा कि आज उनका पहला दिन था और उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी हैं. जिन मामलों का तुरंत समाधान हो सकता था, उनके लिए निर्देश दिए गए हैं. पुराने राजस्व मामलों को भी जल्द सुलझाने के लिए अधिकारियों को कहा गया है. उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि लोगों की समस्याओं का जल्द समाधान हो, ताकि उन्हें एक ही शिकायत लेकर बार-बार जनसुनवाई में न आना पड़े. सरकार की योजनाओं का लाभ भी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है.0
0
Report
इनपुट गड़बड़, खबर नहीं मिली: क्यों है यह?
Surajpur, Chhattisgarh:0
0
Report
पति ने पीट-पीट कर पत्नी की हत्या, मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया
Barh, Bihar:बाढ थाना क्षेत्र के दलिस्मनचक गांव में पति पर अपनी पत्नी को पीट-पीट कर हत्या का आरोप मायके वालों ने लगाया है। महिला के परिजनों का आरोप है कि उसका पति राकेश कुमार बराबर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। सुबह राकेश की बेटी ने नानी को फोन कर मां की पीट-पीट कर हत्या किए जाने की जानकारी दी। उसने पिता पर हत्या का आरोप लगाया। घटना की जानकारी मिलते ही मायके वाले आनन फानन में ससुराल पहुंचे, तब तक सभी लोग घर छोड़कर फरार थे। वहीं घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।0
0
Report
Advertisement
गोबरसही गैस पाइपलाइन विस्फोट: मुआवजे मांग पर रोड जाम, करोड़ों की संपत्ति नुकसान
Muzaffarpur, Bihar:Muzaffarpur के Gobarsahi में गैस पाइपलाइन ब्लास्ट के बाद मुआवजे की मांग कर रहे पीड़ितों ने NH-1 को जाम कर दिया। हादसे में कई मकान ध्वस्त हो गए और कई दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं, जिससे करोड़ों रुपये की संपत्ति बर्बाद हो गई है। हाईवे जाम से यातायात पूरी तरह से प्रभावित हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पूर्वी एसडीएम आनंद उत्सव और नगर एसडीपीओ दीपक कुमार मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को शांत कराया। एसडीएम ने कहा कि नुकसान की सूची बनाकर सभी पीड़ितों को मुआवजा दिया जाएगा। नाला निर्माण के दौरान जेसीबी से खुदाई के चलते PNГ गैस पाइपलाइन लीकेज हुई और बड़ा विस्फोट हुआ। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 12 लोग घायल हो गए। विस्फोट के कारण कई इमारतें ढह गईं और गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। इन सभी नुकसान के मुआवजे की मांग को लेकर लोग सड़क पर उतर आए थे।0
0
Report
लोकतंत्र बचाओ अभियान पर भाजपा ने कांग्रेस पर करारा हमला, देशभर में प्रचार
Hazaribagh, Jharkhand:भारतीय जनता पार्टी की ओर से देशभर में चलाए जा रहे ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत हजारीबाग में पदयात्रा का आयोजन किया गया। इसमें केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। पदयात्रा के माध्यम से भाजपा नेताओं ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर लोकतांत्रिक व्यवस्था को लेकर भ्रम फैलाने तथा देश में अराजकता का माहौल बनाने का आरोप लगाया। हजारीबाग पहुंचीं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि कांग्रेस देश में अराजकता फैलाना चाहती है। इसके खिलाफ अब आम जनता सड़कों पर उतरकर जवाब दे रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देशभर में भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है, लेकिन जनता को उस पर विश्वास नहीं है। कुछ लोग विदेशी शक्तियों के साथ मिलकर टूलकिट के रूप में काम कर रहे हैं और संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल खड़े कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पर दोहरे चरित्र का आरोप लगाते हुए कहा कि जहां पार्टी चुनाव जीतती है, वहां सब कुछ ठीक बताती है, जबकि हारने पर चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाने लगती है। हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल पूरे देश में झूठ की राजनीति कर भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं। इसी का जवाब देने के लिए भाजपा ने देशव्यापी पदयात्रा शुरू की है। उन्होंने कहा कि इस अभियान में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोगों की भागीदारी भी देखने को मिल रही है। जनता समय आने पर कांग्रेस को जवाब देगी。 वहीं, कार्यक्रम प्रभारी बिरंची नारायण ने तीखा राजनीतिक हमला बोलते हुए कहा कि देशद्रोही कांग्रेस कार्यालय के दफ्तर में मिलेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि देश के टुकड़े-टुकड़े गैंग का ठिकाना भी कांग्रेस कार्यालय है। उनके अनुसार, देश को अराजकता की स्थिति में पहुंचाने का काम ऐसे ही लोग कर रहे हैं।0
0
Report
दिशा बैठक में 103 एजेंडों की समीक्षा: सड़क-जल-शहरी विकास पर जोर
Chapra, Bihar:सारण समाहरणालय सभागार में मंगलवार को सांसद राजीव प्रताप रूडी की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित हुई। करीब छह घंटे तक दो सत्रों में चली बैठक में जिले की विकास योजनाओं से जुड़े 103 एजेंडों की समीक्षा की गई। सड़क, बिजली, पेयजल, पुल, सिंचाई, शहरी विकास और केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, विधायक जनक सिंह, केदारनाथ सिंह, रणधीर सिंह, छोटी कुमारी, करिश्मा राय और विनय कुमार सिंह सहित विधान परिषद सदस्य डॉ. सच्चिदानंद राय व वीरेंद्र नारायण यादव मौजूद रहे। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित करीब 200 अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में वृक्ष पातन, सड़क निर्माण, राष्ट्रीय उच्च पथ, राम-जानकी पथ और सिंचाई से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के बाद कई नीतिगत निर्णयों पर सहमति बनी। विभिन्न जनहित के मामलों में जांच कर विस्तृत प्रतिवेदन तैयार करने का भी निर्देश दिया गया। बैठक के बाद सांसद रूडी ने हालिया बाढ़ के दौरान जिला प्रशासन की ओर से किए गए राहत एवं बचाव कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने बाढ़ के दौरान बेहतर समन्वय के साथ काम किया। बैठक में शहर के विकास, साफ-सफाई और नागरिक सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। सांसद ने कहा कि दिशा की बैठक प्रत्येक चार माह पर आयोजित होती है। इसका मुख्य उद्देश्य जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के बीच समन्वय स्थापित कर विकास योजनाओं की समीक्षा करना तथा जनसमस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना है।0
0
Report
Advertisement
कृषक समृद्धि आयोग के सदस्य ने किसानों के लिए योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-कृषक समृद्धि आयोग के सदस्य एवं प्रभारी, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री कुलजीत सिंह हमीरपुर पहुंचे, कृषि विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, अधिकारियों से किसानों के हित में चलाई जा रही योजनाओं की प्रगति के बारे में ली जानकारी, आयोग के सदस्य बोले सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों को बनाया जा रहा समृद्ध, पूर्व की सरकार में बनी वीरान पड़ी मंडीयों को शासन स्तर पर प्रयास कर उपयोग में लाने की कही बात, कृषि समृद्धि आयोग के सदस्य ने प्रदेश में खाद की कमी और कालाबाजारी की बात को नकारा, जिला मुख्यालय के विकास भवन सभागार आयोग के सदस्य ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी。0
0
Report
चंदौली पुलिस ने अंतरराज्यीय शराब गिरोह का पर्दाफाश, 33 अभियुक्त गिरफ्तार
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली जिला मुख्यालय पर पुलिस का बड़ा एक्शन, अंतरराज्यीय शराब तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया गया। बंद पड़े रेस्टोरेंट में शराब तस्करी का अड्डा चल रहा था और पुलिस की छापेमारी में 15 पुरुष और 18 महिलाएं गिरफ्तार हुईं। रेस्टोरेंट से अंग्रेजी और देशी शराब की कुल 520.7 लीटर की खेप बरामद हुई, साथ में 2,234 बोतलें, टेट्रा पैक और पाउच भी जब्त किए गए। तस्करी के लिए शराब की बोतलों को अखबार में लपेटकर पारदर्शी टेप से पैक किया जाता था और महिलाओं के हैंड पर्स, सूटकेस, कपड़ों के थैलों में छिपाकर ले जाना आसान बना दिया गया था। गिरफ्तार तस्कर बिहार ले जाकर ऊंचे दामों पर बेचना चाहते थे। ट्रेन, बस, टेम्पो और दोपहिया वाहनों के जरिए शराब बिहार पहुंचाने की योजनाओं की जानकारी मिली। पुलिस ने मौके से 37,690 रुपये नकद एवं एक टेंपो, तीन दोपहिया वाहन भी बरामद किए। गिरफ्त में आए 33 अभियुक्तों में संतोष गुप्ता और रेस्टोरेंट मालिक की भूमिका भी सामने आई है; कोतवाली सदर में मामला दर्ज किया गया है और अन्य पहलुओं की जांच जारी है।0
0
Report
नोएडा के शौर्य बैंकट हॉल में आग, दमकलों ने काबू पाया
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा शौर्य बैंकट हॉल में लगी आग सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर विभाग की टीम फायर की 10 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी वेंकट के फॉल सीलिंग में लगी आग आग लगने की वजह अभी स्पष्ट नहीं घटना में किसी तरह केहताहत की सूचना नहीं थाना सेक्टर 113 क्षेत्र का मामला।0
0
Report
Advertisement
छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा पुलिस की संयुक्त बैठक: गांजा, गौ-तस्करी और अवैध धान परिवहन पर कसेगा शिकंज
Jashpur Nagar, Chhattisgarh:जशपुर में आयोजित अंतरराज्यीय बैठक में छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने सीमावर्ती अपराधों पर लगाम लगाने हेतु संयुक्त रणनीति तैयार की। एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह और कलेक्टर रोहित व्यास की मौजूदगी में गांजा तस्करी, गौ-तस्करी, अवैध खनिज तथा 15 नवंबर से शुरू हो रही धान खरीदी में बिचौलियों द्वारा अवैध धान परिवहन रोकने पर विशेष जोर दिया गया। तीनों राज्यों के सीमावर्ती क्षेत्रों में अतिरिक्त चेकपोस्ट स्थापित कर सघन जांच, वारंटियों की धरपकड़ और सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान पर सहमति बनी। Joint Border Meeting of CG, Jharkhand & Odisha Police: Crackdown on Smuggling and Illegal Paddy Transit0
0
Report
चक्रवाती तूफान मुरासु से दक्षिणी कोस्ट रेलवे पर रेल परिचालन प्रभावित, 18 ट्रेनें रद्द
Jagdalpur, Chhattisgarh:चक्रवाती तूफान मुरासु के असर से साउथ कोस्ट रेलवे में रेल परिचालन प्रभावित हुआ है, रेलवे ने 3 और 4 नवंबर को चलने वाली 18 ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है, वहीं 15 ट्रेनों को 2 से 8 घंटे तक रीशेड्यूल किया गया है, इसके अलावा 5 ट्रेनों के मार्ग भी परिवर्तित किए गए हैं, प्रभावित ट्रेनों में तिरुपति, चेन्नई, विजयवाड़ा और सिकंदराबाद रूट की ट्रेनें शामिल हैं, जगदलपुर से राउलकेला के बीच चलने वाली ट्रेन चक्रवाती तूफ़ान एवं चक्रधरपुर मंडल के अंतर्गत चल रहे चौथी लाइन के निर्माण के चलते 5 नवंबर तक के लिए रद्द की गई है, रेलवे ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन की स्थिति और समय की जानकारी लेने की अपील की है。0
0
Report
भितरवार के CEO का मोबाइल हैक, 98 हजार रुपए साइबर ठगों के पास
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर जिले में साइबर ठगों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब सरकारी अधिकारी भी उनके निशाने पर हैं। ताजा मामला भितरवार जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) एलएन पिप्पल से जुड़ा है, जहां साइबर ठगों ने उनका मोबाइल हैक कर बैंक खाते से 98 हजार रुपए उड़ा लिए। भितरवार थाना क्षेत्र की घटना है। CEO एलएन पिप्पल ने बताया कि अचानक उनका मोबाइल फोन हैक हो गया और करीब 2 घंटे तक फोन उनके नियंत्रण में नहीं रहा। जब मोबाइल सामान्य हुआ तो उन्होंने अपना यूपीआई ट्रांजेक्शन चेक किया। जांच में सामने आया कि उनके बैंक खाते से 6 यूपीआई ट्रांजेक्शन करने की कोशिश की गई थी, जिनमें से 3 ट्रांजेक्शन सफल रहे और 3 असफल। सफल ट्रांजेक्शन के जरिए ठगों ने कुल 98 हजार रुपए अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर लिए थे। खाते से रकम गायब होने की जानकारी मिलते ही CEO पिप्पल ने तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद वह भितरवार थाने पहुंचे और थाना प्रभारी दीपेंद्र सिंह कुशवाह को लिखित आवेदन सौंपा। भितरवार थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस साइबर सेल की मदद से उन बैंक खातों और यूपीआई आईडी की जानकारी जुटा रही है जिनमें ठगी की रकम ट्रांसफर की गई है। पुलिस का कहना है कि मोबाइल हैक कैसे हुआ, इसके तकनीकी पहलुओं की भी जांच की जा रही है। गौरत है कि ग्वालियर अंचल में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ठग कभी लिंक भेजकर, कभी ओटीपी मांगकर तो कभी मोबाइल हैक कर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। अब अधिकारियों को भी निशाना बनाए जाने से पुलिस महकमे में भी चिंता बढ़ गई है。0
0
Report
Advertisement
CBI रायपुर में महादेव सट्टा केस: सौरभ चंद्राकर से पूछताछ शुरू
Begun, Rajasthan:रायपुर अपडेट महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के फाउंडर सौरभ चंद्राकर को लेकर रायपुर पहुंची CBI. एयरपोर्ट से सीधे CBI दफ्तर रवाना हुई. कल रायपुर CBI विशेष कोर्ट में पेश होगा. महादेव सट्टा केस में रायपुर से आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू होगी. ओमान से भारत लाए जाने के बाद अब सौरभ चंद्राकर से रायपुर में पूछताछ होगी, जांच में कई बड़े राज खुल सकते हैं।0
0
Report
तक़मगढ़ में खाद कालाबाजारी: 200 बोरियाँ यूरिया जब्त, अभिषेक जैन के खिलाफ कार्रवाई
Tikamgarh, Madhya Pradesh:तक़मगढ़ जिले में खाद की कालाबाजारी और अवैध भंडारण के खिलाफ कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, मुखबिर की सूचना पर तहसीलदार और कृषि विभाग की टीम ने दुर्गापुर गांव में छापेमारी कर करीब 200 बोरी यूरिया खाद जब्त की गई. कृषि विभाग की जांच के दौरान सामने आया कि यह मकान मवई निवासी अभिषेक जैन द्वारा किराए पर लेकर उत्तर प्रदेश के यूरिया खाद को अवैध रूप से स्टॉक किया गया था. आरोप है कि इस खाद को किसानों को ऊंचे दामों पर बेचने की तैयारी थी. प्रशासनिक टीम ने कमरे का ताला खुलवा कर तलाशी ली, तो अंदर कृभको और चंबल फर्टिलाइजर्स की यूरिया खाद की बोरियां मिलीं. खाद की दोनों ही कंपनियों की संबंधित खाद मध्य प्रदेश में बिक्री के लिए अधिकृत नहीं है. पूछताछ में अभिषेक जैन ने बताया कि उसके पास खाद बेचने का लाइसेंस नहीं है और उसने उत्तर प्रदेश से किसानों के लिए खाद मंगवाई थी. कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने पंचनामा तैयार कर खाद को जब्त कर कमरे को सील किया गया.0
0
Report
रायगढ़ साइबर ठगी: डॉक्टर से 34 लाख की धोखाधड़ी में इंदौर से गिरोह के सदस्य गिरफ्तार
Darogapara, Chhattisgarh:शेयर ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर रायगढ़ के डॉक्टर से 34.17 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाले गिरोह के एक और सदस्य को साइबर थाना पुलिस ने इंदौर से गिरफ्तार किया है। आरोपी रईस खान को ट्रांजिट रिमांड पर रायगढ़ लाया गया, जहां न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ठगी की रकम से खरीदी गई टाटा नेक्सॉन कार, लैपटॉप, तीन मोबाइल, एटीएम और क्रेडिट कार्ड समेत कुल करीब 12 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है। इसके अलावा 1 लाख 39 हजार 500 रुपये नकद भी बरामद किए गए। मामलें में जूटमिल क्षेत्र के सोनकरपारा निवासी डॉक्टर दिलीप कुमार मिश्रा ने 27 मई 2026 को साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपियों ने स्प Spartन ट्रेड कंपनी के नाम पर शेयर मार्केट में निवेश कर मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा दिया था। व्हाट्सऐप पर फर्जी पोर्टफोलियो दिखाकर डॉक्टर को भरोसे में लिया गया और अलग-अलग बैंक खातों में उनसे 34,17,531 रुपये जमा करा लिए गए। शुरुआत में खाते में मुनाफा दिखाया गया, लेकिन रकम निकालने की कोशिश करने पर पैसे वापस नहीं मिले। जांच के दौरान पुलिस ने इंदौर से पहले तरुण नागर, तनीषा पाटिल और ज्योति मालवीय को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में गिरोह द्वारा साइबर ठगी के लिए करीब 100 से 150 सिम कार्ड उपलब्ध कराने की जानकारी सामने आई। इसी कड़ी में पुलिस ने आरोपी रईस खान को इंदौर के कावेरी परिसर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी शेयर मार्केट में एडवाइजरी और सब-ब्रोकर के रूप में काम करता था। उसने डॉक्टर दिलीप मिश्रा को भी फोन कर डीमैट अकाउंट खुलवाने और शेयर ट्रेडिंग में अधिक मुनाफा दिलाने का झांसा दिया था। पुलिस के अनुसार आरोपी ने ठगी की रकम से नवंबर 2025 में टाटा नेक्सॉन कार सहित अन्य सामान खरीदा था। एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में साइबर थाना रायगढ़ की टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और साइबर ठगी के नेटवर्क की जांच कर रही है。0
0
Report
Advertisement
