284003
झांसी मंडल में स्वच्छता पखवाड़े के तहत स्वच्छ ट्रैक दिवस मनाया गया
Jhansi, Uttar Pradesh:उत्तर मध्य रेलवे झांसी मंडल में मंडल रेल प्रबंधक श्री दीपक कुमार सिन्हा के नेतृत्व में स्वच्छता पखवाड़े के तहत स्वच्छ पटरी दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर, ललितपुर, महोबा, दतिया और अन्य स्टेशनों पर रेलवे ट्रैक की सफाई पर जोर दिया गया। रेलवे कर्मचारियों ने ट्रैक पर फैले कचरे और प्लास्टिक की बोतलों को हटाया, साथ ही आस-पास के नागरिकों को ट्रैक के आसपास साफ-सफाई बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चूरू पंखा सर्किल हादसे में रोडवेज बस ने दो बाइक कुचली, एक घायल
Churu, Rajasthan:चूरू से खबर चूरू के पंखा सर्किल पर हादसा, अनियंत्रित रोडवेज बस ने कुचला दो बाइक को, बाइक Sवारों ने कूदकर बचाई अपनी जान, प्रथम दृष्टया बस के ब्रेक फैलना बताया जा रहा, पहले फुटपाथ पर पुलिस वाले को लिया चपेट में, फिर बोलेरो को मारी टक्कर फिर दो बाइक को कुचला, बाइक को कुचलने के बाद पंखा सर्किल से टकराई बस, हादसे के समय बस में सवारियां थीं, हादसे में एक व्यक्ति हुआ घायल, रतनगढ़ से चूरू से आई थी रोडवेज बस।0
0
Report
आगरा में मकान के साथ परिवार भी सील, इलाके में हड़कंप
Noida, Uttar Pradesh:आगरा में मकान के साथ परिवार भी सील!0
0
Report
बूंदी में स्वच्छ बूंदी अभियान: सीएमएचओ ने वार्डों में सघन सफाई करवाई
Noida, Uttar Pradesh:बूंदी- स्वच्छता अभियान में एक्शन मोड, सीएमएचओ ने वार्डों में करवाई सघन सफाईजिला कलेक्टर के निर्देश पर चल रहे स्वच्छ बूंदी अभियान के तहत सीएमएचओ डॉ. ओ.पी. सामर ने शहर के कई वार्डों का औचक निरीक्षण कर सघन सफाई अभियान चलवाया। नगर परिषद टीम के साथ मौके पर ही नालियों, कचरे के ढेर और बंद नालों की सफाई करवाई गई।डॉ. सामर ने बताया कि अभियान का उद्देश्य मौसमी व मच्छरजनित बीमारियों पर नियंत्रण है। उन्होंने नियमित मॉनिटरिंग और आमजन से सहयोग की अपील की。0
0
Report
Advertisement
बस्तर के वन धन केंद्र बंद, महिलाओं के रोजगार संकट गहरा
Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर में वनोपज के सहारे स्व रोजगार को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा शुरू की गई वन धन योजना दम तोड़ती हुई नजर आ रही है, बस्तर जिले में संचालित 10 वन धन केंद्रों से अधिकतर में ताले लटके हुए है, वहीं कई केंद्रों में पुराने काम का भुगतान नहीं होने से समूहों से जुड़ी महिलाएं बेरोजगार हो चुकी हैं, जिम्मेदार अधिकारी भी मान रहे हैं कि पिछले दो साल से योजना प्रभावित हुई है, साल 2018 में वन धन योजना के तहत बस्तर जिले में 10 केंद्र बनाए गए थे, इन केंद्रों में स्थानीय महिलाओं को वन उपज से उत्पाद तैयार कर रोजगार देने का दावा किया गया था, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि कई केंद्रों में काम बंद है और महिलाएं घर बैठने को मजबूर है, कुरंदी वन धन केंद्र में ताला लगा मिला, यहां काम करने वाली महिला समूह की अध्यक्ष अंजली याकूब ने बताया कि पहले से कमाई आधी हो गई है। केवल ऑर्डर मिलने पर 1-2 महीने काम होता है, बाकी समय महिलाएं बेरोजगार रहती हैं, औषधीय उत्पाद बनाने का काम भी महीनों से बंद पड़ा है, धुरागांव का सबसे बड़ा वन धन केंद्र भी पिछले एक साल से बंद है, यहां इमली चटनी और महुआ बीज से तेल बनाने का काम होता था, जिला वनोपज सहकारी संघ के अधिकारियों का कहना है कि कुछ वनोपज का सीजन नहीं होने से काम प्रभावित हुआ है, जल्द केंद्रों में दोबारा काम शुरू कराया जाएगा और लंबित भुगतान की जांच कर राशि जारी की जाएगी। अंजली याकूब, अध्यक्ष दंतेश्वरी महिला स्व सहायता समूह। गुलशन कुमार साहू, प्रबंध संचालक जिला वनोपज सहकारी संघ।0
0
Report
Azamgarh की पुरानी जेल पर ओपन जेल की संभावनाओं की पहली समीक्षा
Azamgarh, Uttar Pradesh:Azamgarh में स्थित पुरानी जेल के बारे में डीआईजी जेल मुख्यालय ने लखनऊ मुख्यालय से निरीक्षण किया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ओपन जेल की संभावनाओं के बारे में शासन को अग्रिम रिपोर्ट देने की तैयारी चल रही है। पांच सदस्यीय टीम में जेल प्रशासन के उच्च अधिकारी, इंजीनियरिंग सेल और जिले के सुपरिंटेंडेंट शामिल थे, जिन्होंने पुरानी जेल कैंपस का संपूर्ण निरीक्षण किया और विचार विमर्श किया कि इसे ओपन जेल के रूप में कैसे बदला जा सकता है। निरीक्षण के बाद आगे की प्रक्रिया और संभव विकल्पों में कृषि कार्य या वेकेशनल ट्रेनिंग को भी शामिल किया जा सकता है।0
0
Report
लालकुआं विकास कार्यों में अनियमितता: डीएम नैनीताल ने हल्द्वानी सिटी मजिस्ट्रेट को जांच सौंप दी
Haldwani, Uttarakhand:लालकुआं से एक बड़ी ख़बर है, नगर पंचायत लाल कुआं के विकास कार्यों में अनियमितों की शिकायत पर डीएम नैनीताल में सख्त रूप अपनाते हुए जांच के आदेश दिए हैं, इस मामले की पूरी जांच सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी को सौंप गई है, सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी को ये जाँच 15 दिन में पूरी करनी होगी और पूरी रिपोर्ट डीएम को भेजनी होगी, DM को मिली शिकायतों में डस्टबिन खरीद, टॉयलेट के निर्माण, अलाव की लकड़ी खरीद में गड़बड़ी, छठ पूजा स्थल निर्माण में गंभीर पैसे संबंधी भ्रष्टाचार की आशंका, बिना टेंडर मनमाने तरीके से काम करने का आरोप शामिल है, DM नैनीताल के मुताबिक प्राप्त शिकायत में वित्तीय और प्रक्रियात्मक प्रतिष्ठा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं, DM ने सभी संबंधित दस्तावेजों ठीक से जांच करने के निर्देश दिए हैं0
0
Report
Advertisement
जालौन में शादी समारोह जुटे बाराती, डीजे-नाच के दौरान मारपीट; घायल चार
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में शादी समारोह बना जंग का अखाड़ा, डीजे बजाने और नाचने के दौरान वर-वधु पक्ष के बीच हुआ झगड़ा, झगड़े के बाद अचानक बढ़ा विवाद सुबह-सुबह पिटे बाराती, मारपीट में दोनों पक्षों के 4 लोग गंभीर रूप से हुए घायल, सिर फटा आनन-फानन में परिजनों ने घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती, परिजनों ने घटना की पुलिस को दी गई सूचना, पुलिस ने शुरू की मामले की जांच, जालौन जिले के सिरसाकलार थाना क्षेत्र के रिनिया गांव का मामला।0
0
Report
सिद्धार्थनगर में पेड़ से बांधकर बच्चों की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, हंगामा
Naugarh, Uttar Pradesh:सिद्धार्थनगर पेड़ से बांधकर दो लड़कों की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल होने से हड़कंप। सिद्धार्थनगर जनपद के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के सरोथर कठौतिया गांव से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां दो लड़कों को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे अपनी नानी के घर आए हुए थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया और पेड़ से बांधकर मारपीट शुरू कर दी। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और लोग दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने दोनों बच्चों को अपने संरक्षण में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।0
0
Report
बछवाड़ा के सरकारी स्कूल में सरिए गिरने से छात्र की मौत, भारी हंगामा
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जहां एक सरकारी स्कूल में बड़ी लापरवाही ने एक मासूम की जान ले ली। क्लासरूम में रखे लोहे के सरिया का बंडल गिरने से आठवीं के छात्र की मौके पर ही मौत हो गई… घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने स्कूल में जमकर हंगामा किया, तोड़फोड़ की और शिक्षकों को बंधक बना लिया।फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति को काबू में करने की कोशिश की गई। घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के अरवा पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय जहानपुर की है।बताया जा रहा है कि 14 वर्षीय मुन्ना कुमार,जो आठवीं कक्षा का छात्र था, रोज की तरह बुधवार को स्कूल पहुंचा था। जैसे ही वह अपने क्लासरूम में गया। उसके ऊपर अचानक लोहे के सरिया का बंडल गिर गया। इस हादसे में उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा।आक्रोशित लोगों ने स्कूल परिसर में जमकर तोड़फोड़ की। प्रधानाध्यापक और निर्माण कार्य से जुड़े कर्मियों को बंधक बना लिया। इतना ही नहीं, मंसूरचक-बछवाड़ा पथ को जामकर प्रदर्शन भी शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही बछवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन ग्रामीणों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। हालात बिगड़ते देख मंसूरचक और भगवानपुर थाने की पुलिस भी बुलाई गई।मौके पर तेघरा के एसडीओ राकेश कुमार और डीएसपी कृष्ण कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी पहुंचकर लोगों को समझाने में जुटे हैं।ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल प्रशासन की घोर लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ। क्लासरूम में लोहे के सरिया का बंडल रखना सुरक्षा मानकों की खुली अनदेखी है। लोगों की मांग है कि सभी दोषियों पर हत्या का मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए। वही स्कूल प्रिंसिपल के खिलाफ हंगामा और तोड़फोड़ करने के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार ने कार्रवाई करते हुए प्रिंसिपल अमित कुमार को तत्काल निलंबित कर दिया है। उन्होंने बताया है कि लोहे की ग्रिल गिरने से उसमें दबकर छात्र की मौत हो गई थी। छात्र के मौत के बाद वहां के ग्रामीण काफी आक्रोशित हो गया है।और जमकर स्कूल में हंगामा किया और प्रिंसिपल अमित कुमार के साथ मारपीट की गई। उन्होंने बताया है कि वहां के स्थानीय लोगों का मांग था कि इसमें जो भी दोषी है उसे पर कार्रवाई की जाए। इसी को देखते हुए प्रिंसिपल अमित कुमार को तत्काल निलंबित कर दिया गया है। फिलहाल इस घटना के बाद अभी भी स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। हालांकि घटनास्थल पर तेघरा डीएसपी सहित कई थाने के पुलिस स्कूल परिसर में पहुंचकर लोगों को समझाने बुझाने में लगे हुए हैं। देखा जाए तो सरिया के कचरे को क्लास रूम में बांधकर रखना भी कहीं ना कहीं बड़ी लापरवाही है जो आज छात्र की मौत की वजह बनी है। वही इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी काफी आक्रोश देखा गया है एवं स्थानीय राजनीतिक दल के लोगों ने भी स्कूल प्रबंधन के लापरवाही की निंदा की है। इस घटना के बाद लोगों ने पुलिस के गाड़ी में भी तोड़फोड़ की और हेड मास्टर के साथ जमकर पुलिस के सामने ही मारपीट की घटना को अंजाम दिया। हालांकि पुलिस ने लोगों को शांत करने के लिए हल्का बल का प्रयोग भी किया। वहीं तेघरा के एसडीओ राकेश कुमार ने बताया कि जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा तत्काल प्रभाव से प्रधानाध्यापक को निलंबित किया गया है साथ ही साथ अगर मृतक छात्र के परिजन आवेदन देते हैं तो आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर और करी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस हालात को काफी मशक्कत के बाद सफलता पुलिस को मिली। तकरीबन स्कूल में 5 घंटे तक हंगामा चलता रहा और स्कूल परिसर रण क्षेत्र में तब्दील बना रहा। लेकिन इस घटना ने एक बार फिर सरकारी स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक लापरवाही पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।0
0
Report
Advertisement
कटंगी में सेवानिपृत्त आर्मी जवान ने फांसी ली, महिला ने प्रताड़ना का आरोप
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर के कटंगी में आर्मी के रिटायर्ड जवान ने फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जाता कि शिवकुमार श्रीवास्तव जो की भेड़ाघाट के रहने वाले थे कुछ समय से कटंगी में आकर रहे थे कटंगी के वार्ड नंबर 5 में और रहते थे। आज सुबह जब सोकर नहीं उठे तो परिजनों ने जब देखा तो वह फांसी पर झूल रहे थे उनके पास एक सुसाइड नोट भी मिला है हालांकि सुसाइड नोट में उन्होंने किसी भी प्रकार की परेशानी का जिक्र नहीं किया है लेकिन एक ऑडियो क्लिप भी मोबाइल में मिली है जिसमें एक महिला के द्वारा उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा था महिला से परेशान होकर ही उन्होंने यह कदम उठाया है ऐसा पर परिजनों का कहना है वही कटंगी पुलिस ने पूरे मामले में कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है जबलपुर एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है और जांच में जो भी वैधानिक तथ्य सामने आएंगे उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी बाइट सूर्यकांत शर्मा ए एस पी जबलपुर0
0
Report
कुशीनगर में स्मार्ट मीटर पर बिल माफ की मांग पर महिलाओं ने उपकेंद्र पर हंगामा
Kushinagar, Uttar Pradesh:Breaking कुशीनगर - स्मार्ट मीटर लेकर दर्जनों महिला उपभोक्ताओं ने किया विधुत उपकेंद्र पर हंगामा - हंगामा कर रही महिलाओ ने विधुत विभाग के कर्मचारियों के प्रति जताई नाराजगी - नाराज महिलाओं ने स्मार्ट मीटर को उपकेंद्र पर फेंका, विद्युत विभाग के लोगो ने चोर बतलाये - उपकेन्द्र का घेराव करते देखे कर्मचारी विद्युत स्टेशन से फरार - स्मार्ट मीटर लेकर धारण प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने स्मार्ट मीटर बदलने व पहले का बिल माफ करने की मांग की - उपकेंद्र पर उपभोक्ताओं द्वारा हंगामा करने की सूचना पर एक्सईएन ने समस्या का समाधान कराने की कही बात - स्मार्ट मीटर को पोस्टपेड मीटर में बदला जायेगा - एक्जेएन सेवरही अरुण कुमार - दुदही विद्युत उपकेन्द्र बहपुरवा का मामला।0
0
Report
जौनपुर में पुलिस मुठभेड़: हत्या के प्रयास के आरोपी कृष्णा यादव घायल, तमंचा बरामद
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर में पुलिस मुठभेड़ हत्या के प्रयास के आरोपी शातिर बदमाश कृष्णा यादव घायल, तमंचा-कारतूस बरामद जौनपुर के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में एक शातिर अभियुक्त को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। पकड़ा गया अभियुक्त हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर मामलों में वांछित बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के निर्देश के तहत चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत सरायख्वाजा पुलिस टीम मल्हनी-कोइरिडीहा मार्ग पर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। पीछा करने पर उनकी बाइक फिसल गई, जिसके बाद बदमाशों ने पुलिया की आड़ लेकर पुलिस पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया, जिसकी पहचान कृष्णा यादव उर्फ गोलू उर्फ गोलई यादव (निवासी छबिलेपुर) के रूप में हुई। उसका दूसरा साथी विकास अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। घायल अभियुक्त के पास से .315 बोर का तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है। पूछताछ में उसने लूट, छिनैती और सुपारी लेकर अपराध करने की बात कबूल की है। पुलिस ने अभियुक्त को इलाज के लिए अस्पताल भेजते हुए उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी पर पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।0
0
Report
Advertisement
उपमुख्यमंत्री दिव्या कुमारी रायपुर मेला ग्राउंड में आमसभा को संबोधित करेंगे
Noida, Uttar Pradesh:उप मुख्यमंत्री दिव्या कुमारी पहुंची रायपुर मेला ग्राउंड में सहाड़ा विधायक लादू लाल पितलिया सहित भाजपा के पदाधिकारी कर रहे हैं स्वागत रायपुर मेला ग्राउंड में विशाल आम सभा को उपमुख्यमंत्री दिव्या कुमारी करेंगे संबोधित भारी संख्या में पंडाल में भीड़ पहुंची, कार्यक्रम को लेकर भारी संख्या में पुलिस तैनात0
0
Report
माण्डल उप जिला अस्पताल में सोनोग्राफी फिर शुरू, सप्ताह के दो दिन
Noida, Uttar Pradesh:जिला भीलवाड़ा लोकेशन – मांडल महात्मा गांधी जिला चिकित्सालय के बाद जिले का दूसरा बड़ा उप जिला चिकित्सालय जो माण्डल उपखण्ड पर शहीद जमनालाल भट्ट (कम्पाउण्डर) राजकीय उप जिला चिकित्सालय के नाम से संचालित हैं, जहाँ प्रतिदिन आउटडोर का आँकड़ा 1 हजार पार रहता है। बावजूद इसके एक लंबे अरसे से यहाँ सोनोग्राफी के लिए रोगियों को भीलवाड़ा या अन्यत्र जाने के लिए विवश होना पड़ रहा था। जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक उदय लाल भडाणा को दी तो उन्होंने इसे गम्भीरता से लेते हुए और माण्डल क्षेत्र के रोगियों को सोनोग्राफी का लाभ मिले इसके लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉंक्टर संजीव शर्मा के प्रसंज्ञान में बात को रखी तो सीएमएचओ डाँक्टर शर्मा ने निर्देष जारी कर डाँक्टर चन्द्रशेखर पारीक को सप्ताह में दो दिन बुधवार व शुक्रवार को अपनी सेवाएं माण्डल उप जिला चिकित्सालय पर देने के आदेश पारित किया। तब से माण्डल व आसपास क्षेत्र के रोगियों को अब माण्डल चिकित्सालय पर सोनोग्राफी की सेवाएं मिल रही हैं। जिसमें डाँक्टर सी एस पारीक के साथ दो सोनोग्राफी असिस्टेंट ललिता कुमारी शर्मा व बेबी रेगर नर्सिंग ऑफिसर भी अपना सहयोग दे रही हैं। ग्रामीणों ने बताया कि करीबन 2 साल से रोगियों को उप जिला चिकित्सालय माण्डल में रेडियोलॉजिस्ट का पद खाली होने के चलते सोनोग्राफी की सुविधाएं नहीं मिल पा रही थी। इसको लेकर माण्डल विधानसभा के विधायक उदय लाल भडाणा को उक्त समस्या की जानकारी देकर अवगत कराया तो विधायक भडाणा की अनुशंसा पर सप्ताह में दो दिन बुधवार व शुक्रवार को अब माण्डल चिकित्सालय में फिर से सोनोग्राफी होने लगी हैं। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि 1 अप्रैल बुधवार से सोनोग्राफी की सेवाएं सेवा शुरू होने से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिली हैं। लेकिन बढ़ती रोगियों की संख्या को ध्यान میں रखते हुए यह दो दिन की सुविधा प्रयाप्त नहीं हैं। इसे बढ़ाकर सप्ताह में कम से कम चार दिन अथवा पूरे सप्ताह भर की सेवाएं की जाएं। क्यों कि यहाँ चिकित्सालय का रोजाना का आऊटडोर का आंण्डा 1 हजार से अधिक पार कर जाता हैं। जबकि महिला रोगियों की संख्या महज एक सो के आसपास ही रहती हैं। ऐसे में सोनोग्राफी जैसी आवश्यक जांच के लिए सीमित दिनों में ही सेवा मिलने से मरीजों को अभी भी परेशानियों का सामना तो करना पड़ ही रहा हैं। वहीं आऊटडोर के दबाव को देखते हुए ग्रामीणों ने सेवा के दिनों में बढ़ोतरी की माँग की हैं। -इनका कहना हैं- 1 अप्रैल बुधवार को उप जिला चिकित्सालय माण्डल में 1 साल बाद सोनोग्राफी फिर से शुरु हुई तो पहले ही दिन 8 रोगियों की सोनोग्राफी की गई। जबकि अप्रैल माह के ही अंतिम बुधवार 29 अप्रैल को यह आँकड़ा बढ़कर 35 तक जा पहुँचा। इतना ही नहीं बात यदि पूरे अप्रैल माह की करें तो 5 बुधवार व 4 शुक्रवार मिलाकर कुल 9 दिनों में ही यह आँकड़ा 250 पार कर गया। रेडियोलॉजिस्ट डाँक्टर सी एस पारीक बतातें हैं कि प्रतिदिन रोगियों की तादाद बढ़ने लगी हैं। वहीं करीबन 26 माह बाद डाँक्टर सी एस पारीक के माण्डल चिकित्सालय में दो दिन सेवाएं देने पर पुनः विधिवत सोनोग्राफी शुरू हो पाई हैं। डाँक्टर पारीक का कहना हैं कि अब ज्यादा रोगियों के आने पर एक दिन का इंतजार दिया जाकर उन्हें भी सेवाएं दी जा रही हैं। -डाँक्टर सी एस पारीक का संक्षिप्त परिचय- डाँक्टर चंद्र शेखर पारीक, सी सी एस, रेडियोलोजी, आर यू एच एस, जयपुर (रेडियोलाजिस्ट) जो कि वर्तमान में जिला भीलवाड़ा सिलिकोसिस बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं, और विगत चौदह वर्षों से एक लाख सत्तर हजार से भी ज्यादा सोनोग्राफी का अनुभव अर्जित कर चुके हैं, इतना ही नहीं जिला अस्पताल भीलवाड़ा, निंबाहेड़ा, अजमेर में भी रेडियोलॉजी की सेवाएं दे चुके हैं, और जिले में नया सेंटर शुरू करने का विशेष अनुभव भी हैं। साथ ही अब उप जिला अस्पताल माण्डल में भी प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार को सभी तरह की सोनोग्राफी की सेवाएं रोगियों को प्रदान कर रहे हैं। इतना ही नहीं जिलेभर में रेडियोलॉजी में तीन विशेषज्ञ जिला अस्पताल में, तथा चौथे डाँक्टर पारीक ही हैं जो सोनोग्राफी के साथ हीं अन्य रेडियोलॉजी की सुविधाओं का जिनमें एक्स रे, ऐज, सिलिकोसिस, क्षेत्र की जनता को लाभ दे रहें हैं। डाँक्टर पारीक बुधवार व शुक्रवार के अलावा सप्ताह के बाकी 4 दिन सेटेलाइट हॉस्पिटल गंगापुर में अपनी नियमित सेवाएं दे रहें हैं।0
0
Report
कुतुल में बदला रंग: नक्सल भय से मुक्त होकर विकास की नई कहानी
Narayanpur, Jharkhand:नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र का कुतुल, जिसे कभी नक्सलियों की राजधानी कहा जाता था, आज बदलाव की नई कहानी लिख रहा है। सुशासन तिहार के अवसर पर प्रदेश के वनमंत्री केदार कश्यप पहली बार सड़क मार्ग से कुतुल पहुंचे। यह दौरा न केवल प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा, बल्कि क्षेत्र में शांति और विकास के संकेत भी देता है। वनमंत्री ने गांव में इमली के पेड़ के नीचे चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। उन्होंने लोगों की समस्याओं और मांगों को ध्यानपूर्वक सुना और उनके समाधान के लिए भरोसा दिलाया। इस दौरान ग्रामीणों में उत्साह और विश्वास का माहौल देखने को मिला। केदार कश्यप ने कहा कि कुतुल, जो कभी नक्सलवाद के कारण भय और कठिनाइयों का प्रतीक था, अब तेजी से बदल रहा है। उन्होंने बताया कि नक्सलवाद के समाप्त होने के साथ ही यहां के लोगों को लगभग 50 वर्षों के डर और असुरक्षा से मुक्ति मिली है। अब ग्रामीण विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं और बिना भय के अपना जीवन जी रहे हैं। सुशासन तिहार के इस आयोजन में जिला प्रशासन की सक्रिय भागीदारी भी देखने को मिली। कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर क्षेत्र के समग्र विकास और लोगों की बेहतरी के लिए प्रतिबद्धता जताई। कुतुल का यह बदलता स्वरूप न केवल प्रशासन की सफलता को दर्शाता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि सही प्रयासों से सबसे कठिन परिस्थितियों में भी सकारात्मक बदलाव संभव है.0
0
Report
Advertisement
