icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

दीप नगर चौराहे पर पैसे के विवाद में दो पक्ष भिड़े, वीडियो वायरल

Ukhdand, Uttar Pradesh: संतनगर थाना क्षेत्र के दीप नगर चौराहे के पास पैसे के लेन-देन को लेकर दो पक्षों में मारपीट, VIDEO वायरल मिर्जापुर के संतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत दीप नगर चौराहे* के पास पैसे को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों पक्षों के बीच हाथापाई और गाली-गलौज साफ देखी जा रही है। बताया जा रहा है कि विवाद पैसे के लेन-देन को लेकर 시작 हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस का आधिकारिक बयान - इस संबंध में संतनगर पुलिस का कहना है कि "संदर्भित प्रकरण में उभय पक्षों के मध्य पैसे की बात को लेकर विवाद था, जिसमें वादी के तहरीर के आधार पर थाना संतनगर पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही है।"
0
0
Report

पहाड़पुर सीएचसी में फोर्थ ग्रेड कर्मी से इलाज, सिस्टम पर सवाल उठे

Motihari, Bihar:सरकार चाहे राजद की रही हो या फिर आज एनडीए की सरकार हो । हर सरकार में स्वास्थ्य व्यवस्था को ठीक करने का दावा जरूर किया जाता हैं पर क्या सच में ऐसा हो पाता हैं ? यह सवाल इसलिए कि आज मोतिहारी से जो तस्वीर निकलर सामने आई है उसे देखने के बाद लगता है कि जैसे शायद गरीब लोगों की जान की कोई कीमत नहीं है।पहाड़पुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर फोर्थ ग्रेड का कर्मी लोगो का इलाज करता है। फोर्थ ग्रेड के कर्मी कृष्णा स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे जख्मी लोगो को बाकायदा टांका लगाता है जिसका वीडियो भी सामने आया है। हद तो यह भी है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने पारा मेडिकल टीम की ड्यूटी वाली रोस्टर में अनट्रेंड फोर्थ ग्रेड के कर्मी कृष्णा कुमार की बाकायदा ड्यूटी भी लगाई है। बुधवार और गुरुवार को सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक कृष्णा की ड्यूटी पैरामेडिकल कर्मी के रूप मे लगाई गई है। यानी चिकित्सा प्रभारी ने तो बाकायदा फोर्थ ग्रेड के अनट्रेंड को ट्रेंड पैरामेडिकल स्टाफ ही घोषित कर दिया है।हमने जब पहाड़पुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अजहरुद्दीन से सवाल पूछा तो उन्होंने पैरामेडिकल वाले रोस्टर में कृष्णा महतो का नाम होने से पहले तो इनकार किया पर जब हमने तारीख के साथ उनके द्वारा जारी रोस्टर का जिक्र किया तो महोदय ने चुप्पी साध लिया। जाहिर सी बात है पहाड़पुर में एक फोर्थ ग्रेड कर्मी के द्वारा ईलाज करने के मामले में सिर्फ उक्त कर्मी कृष्णा महतो ही दोषी नहीं है बल्कि उससे ज्यादा बड़ा दोषी तो सिस्टम में बैठे अधिकारी है, वो चाहे पहाड़पुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ अजहरुद्दीन हो या कोई अन्य। उन्हें समझना होगा कि हर जिंदगी उसके परिवार के लिए अनमोल होता है।ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या रोस्टर बनाकर ड्यूटी में लगाने वाले अधिकारी पर भी कोई कारवाई होगी या फिर कृष्णा पर ही कारवाई कर मामले को खत्म कर दिया जाता हैं।
0
0
Report

पहाड़पुर CHC: अनट्रेंड कर्मी की ड्यूटी रोस्टर पर सवाल, सिस्टम की जवाबदेही खड़ी है

Motihari, Bihar:सरकार चाहे राजद की रही हों या फिर आज एनडीए की सरकार हो । हर सरकार में स्वास्थ्य व्यवस्था को ठीक करने का दावा जरूर किया जाता हैं पर क्या सच में ऐसा हो पाता हैं ? यह सवाल इसलिए कि आज मोतिहारी से जो तस्वीर निकलर सामने आई है उसे देखने के बाद लगता है कि जैसे शायद गरीब लोगों की जान की कोई कीमत नहीं है। पहाड़पुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर फोर्थ ग्रेड का कर्मी लोगों का इलाज करता है। फोर्थ ग्रेड के कर्मी कृष्णा स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे जख्मी लोगों को बाकायदा टांका लगाता है जिसका वीडियो भी सामने आया है। हद तो यह भी है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने पारा मेडिकल टीम की ड्यूटी वाली रोस्टर में अनट्रेंड फोर्थ ग्रेड के कर्मी कृष्णा कुमार की बाकायदा ड्यूटी भी लगाई है। बुधवार और गुरुवार को सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक कृष्णा की ड्यूटी पैरामेडिकल कर्मी के रूप मे लगाई गई है। यानी चिकित्सा प्रभारी ने तो बाकायदा फोर्थ ग्रेड के अनट्रेंड को ट्रेंड पैरामेडीकल स्टाफ ही घोषित कर दिया है।हमने जब पहाड़पुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अजहरुद्दीन से सवाल पूछा तो उन्होंने पैरामेडिकल वाले रोस्टर में कृष्णा महतो का नाम होने से पहले तो इनकार किया पर जब हमने तारीख के साथ उनके द्वारा जारी रोस्टर का जिक्र किया तो महोदय ने चुप्पी साध लिया। जाहिर सी बात है पहाड़पुर में एक फोर्थ ग्रेड कर्मी के द्वारा ईलाज करने के मामले में सिर्फ उक्त कर्मी कृष्णा महतो ही दोषी नहीं है बल्कि उससे ज्यादा बड़ा दोषी तो सिस्टम में बैठे अधिकारी है, वो चाहे पहाड़पुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ अजहरुद्दीन हो या कोई अन्य। उन्हें समझना होगा कि हर जिंदगी उसके परिवार के लिए अनमोल होता है। ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या रोस्टर बनाकर ड्यूटी में लगाने वाले अधिकारी पर भी कोई कारवाई होगी या फिर कृष्णा पर ही कारवाई कर मामले को खत्म कर दिया जाता हैं।
0
0
Report
Advertisement

उझारी में इंसानियत शर्मसार! जिंदा कुत्ते को ट्राली से बांधकर खींचने का वीडियो वायरल

JAYDEV SINGHJAYDEV SINGHFollow1m ago
Amroha, Uttar Pradesh:उझारी में इंसानियत शर्मसार! जिंदा कुत्ते को ट्राली से बांधकर खींचने का वीडियो वायरल नगर पालिका उझारी के सफाई कर्मचारियों पर जिंदा कुत्ते को ट्राली के पीछे बांधकर खींचने का आरोप, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप। बताया जा रहा है कि घायल कुत्ते को ट्राली के पीछे बांधकर ले जाया जा रहा था। किसी व्यक्ति पर नजर घटना पर पड़ी। उन्होंने तत्काल ट्राली रुकवाई, पुलिस को सूचना दी और घायल कुत्ते को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में भारी आक्रोश, मामले की जांच में जुटी पुलिस।
0
0
Report

सीवान के सराय ओपी ने उखई चवर में 8 भट्टियाँ ध्वस्त, 4000 लीटर कच्ची शराब नष्ट

Siwan, Bihar:सीवान में शराब के खिलाफ सराय ओपी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सराय ओपी थाना क्षेत्र के उखई चवर में छापेमारी कर बड़े पैमाने पर देसी शराब बनाने के सामान को नष्ट कर दिया। इस दौरान पुलिस ने 8 शराब की भट्टियों को ध्वस्त किया और करीब 4000 लीटर कच्ची शराब को नष्ट किया,जिससे देसी शराब तैयार की जाती थी। पुलिस कि इस कार्रवाई से शराब कारोबारी में हड़कंप मचा गया। बतायाजाता है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि शराब कारोबारियों के द्वारा देशी शराब तैयार किया जा रहा है। सूचना मिलते ही सराय ओपी थाना पुलिस दलबल के साथ उखई चवर पहुंची। पुलिस को मौके पर बड़े पैमाने पर देसी शराब बनाने का काम चलता मिला। पुलिस टीम को देखते ही शराब कारोबारी मौके से फरार हो गए।फिलहाल पुलिस शराब बनाने वालों की पहचान में जुटी है।
0
0
Report

अररिया के जोकीहाट में 358 बोतल विदेशी शराब के साथ पिकअप गिरफ्तार, दो कारोबारी

Forbesganj, Bihar:अररिया के जोकीहाट में पुलिस ने 358 बोतल विदेशी के साथ एक पिकअप गाड़ी को जब्त किया है। पुलिस ने गाड़ी में बैठे दो कारोबारियों को भी गिरफ्तार किया है। दोनों कारोबारी समस्तीपुर जिले के रहने वाले हैं जो बंगाल से शराब लेकर आ रहे थे। पुलिस को सूचना मिली थी कि बहादुरगंज की तरफ से एक गाड़ी पर शराब की बड़ी खेप आ रही है जिसके बाद पुलिस ने नाकेबंदी के चेकिंग शुरू की । पुलिस की नाकेबंदी देखते पिकअप चालक ने गाड़ी वापस घुमा कर भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस की सक्रियता के कारण गाड़ी पकड़ ली गई। दोनों गिरफ्तार व्यक्ति से शराब कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ जारी है
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
0
0
Report

खूंटी में हाथियों का घुसपैठ, ग्रामीणों में दहशत बरकारार

Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूंटी। स्लग - हाथियों का भ्रमणशील दलों के दहशत से भयातूर ग्रामीण। तोरपा थाना क्षेत्र के बनाबीरा इलाके में दर्जनों हाथी भ्रमणशील हैं। जिससे ग्रामीणों का रात में चैन की नींद सोना भी मुश्किल हो गया है। वे समूह रनिया प्रखंड के घने जंगलों के बीच अपना जीवन बिता रहे थे। लेकिन अब एक दर्जन से अधिक हाथियों का दल बनाबीरा गांव इलाके में आ गया है, जिससे ग्रामीणों में चिंता बनी हुई है। लोग काम-धाम छोड़कर गांव में ही समय बिताने लगे हैं। उन्हें भय है कि हाथियों का दल कहीं गांव में घुस गया तो परेशानी बढ़ जाएगी। वहीं तोरपा व रनिया थाना क्षेत्र के कई घरों को पहले भी हाथी निशान बना चुका है। इस बार हाथियों की संख्या अधिक होने से दिक्कत होने की सम्भावना जताई जा रही है。
0
0
Report
Advertisement

ड्राफ्ट रोल में नाम जोड़ने का आरोप: राघव चड्डा के बारे में संग्राम तेज

New Delhi, Delhi:3 सितंबर की सुबह राघव चड्ढा ने कहा था कि मैं पंजाब में रहता हूं और वहाँ से मेरा नाम ड्राफ्ट रोल से काट दिया गया. मैं SIR में क्लेम करके अपना नाम जुड़वाऊँगा. ये बातें साबित करती हैं कि वे अपने आप को दिल्ली का वोटर नहीं मान रहे थे. 31 अगस्त को दिल्ली का ड्राफ्ट रोल आया. राजेंद्र नगर का जो ड्राफ्ट रोल जारी हुआ, उसमें भी राघव चड्ढा का नाम नहीं था, जहाँ वे पहले रहते थे. उस बूथ पर कुल 746 वोट थे लेकिन हमारे पास सूचना है कि राजेंद्र नगर में उसी बूथ पर अब 747 वोट हो गए हैं, राघव चड्ढा का नाम जोड़ दिया गया है. जो प्रक्रिया होती है नए नाम जोड़ने की, उसमें से किसी भी प्रक्रिया के तहत ड्राफ्ट रोल पब्लिश होने से अब तक कोई नया नाम नहीं जोड़ा जा सकता है. यह बैक डेट में नाम जोड़ा गया है दिल्ली चुनाव आयोग स्पष्ट करे कि राघव चड्ढा का नाम जब 31 अगस्त के ड्राफ्ट रोल में नहीं था तो अब कैसे जुड़ गया, जिस बूथ पर ड्राफ्ट रोल में कुल 746 वोट ही थे, उस पर अचानक 747 वोट कैसे हो गए. इससे बड़ी चोरी SIR की प्रकिया में हो नहीं सकती है विजय गोयल के ट्वीट पर विजय गोयल अपने समय में काफ़ी आंदोलन करते रहे हैं. अगर भाजपा में ग़लत हो रहा है तो उसके लिए आवाज़ उठनी चाहिए. विजय गोयल सामने आएं और आवाज़ उठائیں, केवल ट्वीट करने से कुछ नहीं होगा. अवैध निर्माण जो भाजपा करा रही है, उनके ख़िलाफ़ भी कार्रवाई होनी चाहिए. स्थानीय लोग लग रहे हैं कि विधायक और उनके भाई नेक्सस चला रहे हैं मुख्यमंत्री जिन्हें हीरे कह रही थीं, वे आज हत्यारे बनकर सामने आए हैं. मंत्री गोवा भाग गए थे. इसकी जांच होनी चाहिए की उनका हाथ भी है क्या. गैंगस्टर से नेता बने गुरप्रीत सिंह सेखों के AAP में शामिल होने और इस पर भाजपा के आरोपों पर जैसे जैसे एक-एक सीट आम आदमी पार्टी के लिए मज़बूत होती जा रही है. इनके होश फ़ाख्ता होते जा रहे हैं. जिनके परिवारों में गैंगस्टर हैं. जिन्होंने गैंगस्टर को टिकट दी, वे सवाल पूछ रहे है. आज. गैंगस्टर एक्टिविटी में इन्वॉल्व होने वालों को आम आदमी पार्टी विदेशों तक पीछा करके पकड़ती है. जकार्ता से गैंग चलाने वालों तक को हमारी सरकार पकड़ कर ले आई. अगर कोई व्यक्ति आपराधिक जीवन छोड़ चुका है. सजा पूरी कर चुका है. सामान्य जीवन में आना चाहता है. तो क्या उसे मौका नहीं मिलना चाहिए. स्थानीय लोग उनकी समाज सेवा से प्रभावित हैं. उनके इलाके की जनता ने निर्णय लिया है कि वे आम आदमी पार्टी से जुड़ें.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top