अस्थि एवं जोड प्रत्यारोपण सर्जन डा.संजय त्रिपाठी सम्मानित
झांसी में प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना के अंतर्गत चिरंजीव मेडिकल सेंटर प्रारंभिक रूप से मरीज के इलाज में अग्रणी रूप से रहा है। हास्पिटल के अस्थि रोग व जोड प्रत्यारोपण सर्जन डा. संजय त्रिपाठी ने विगत वर्षों के दौरान कई ऑपरेशन कर जिलों में नया कीर्तिमान स्थापित किया। इस संबंध में सभागार में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति बैठक की समीक्षा करते हुए DM अविनाश कुमार ने डॉ. संजय त्रिपाठी को उपलब्धि पर सम्मानित किया। जहां मुख्य डॉ. सुधाकर पांडेय ने उनकी उपलब्धि पर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
