गेड़ा कॉलोनी में कैंप लगाकर 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का बनाया गया आयुष्मान कार्ड
Jhansi, Uttar Pradesh:आज झांसी के गेड़ा कॉलौनी प्रेमनगर खाती बाबा इलाके में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना का कैंप लगाया गया। इसमें 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान कार्ड बनाया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में झांसी सदर विधायक पंडित रवि शर्मा के साथ में आयोजक अजय दुबे, महेश अग्रवाल (रेमण्ड), अमित चिरवारिया, ऋषिकेश रावत, अभिषेक गोस्वामी और सनी वर्मा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
