झांसी चलती ट्रेन में सेना के जवान ने शराब के नशे में महिला यात्री से अभद्रता करने का लगा आरोप
Jhansi, Uttar Pradesh:छत्तीसगढ़ की रहने वाली एक महिला के साथ झांसी ट्रेन में अभद्रता का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह महिला सात साल के अपने बेटे के साथ ट्रेन में सफर कर रही थी। तभी महिला के ऊपर वाली सीट पर सेना का एक जवान बैठ कर यात्रा कर रहा था। हजरत निजामुद्दीन से दुर्ग जा रही गोंडवाना एक्सप्रेस के AC कोच B-9 में सफर कर रहे जवान पर पीड़िता ने आरोप लगाया कि जवान ने नशे की हालत में अभद्रता करने का प्रयास किया। उसके पति ने रेलवे हेल्प लाइन पर शिकायत कर मदद मांगी। शिकायत पर RPF जवानों ने कार्रवाई की।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
