284001
स्वच्छ ऊर्जा एवं सार्वजनिक परिवहन साधनों के उपयोग से कम किया जा सकता है वायु प्रदूषण- डॉ रमाकांत
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में स्वास्थ्य विभाग द्वारा इंटरनेशनल डे ऑफ क्लीन एयर फॉर ब्लू स्काई के तहत पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता "इन्वेस्ट इन क्लीन एयर" थीम पर आधारित थी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुधाकर पांडेय के निर्देशन में नोडल अधिकारी डॉ. रमाकांत स्वर्णकार ने वायु प्रदूषण के कारणों और इसके दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का उद्देश्य जनमानस को जागरूक करना और छात्र-छात्राओं का संवेदीकरण करना था।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
SBI मिहोना ब्रांच में मृत खाताधारक के खाते से 8.95 लाख रुपये की फर्जी निकासी, कैशियर सस्पेंड, एफआईआर दर्ज
Bhind, Madhya Pradesh:हेडर-SBI की मिहोना ब्रांच में मृत खाताधारक के खाते से 8.95 लाख रुपये की फर्जी निकासी,बैंक कैशियर सस्पेंड, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर एंकर-भिंड जिले के मिहोना कस्बे से भारतीय स्टेट बैंक की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि बैंक में पदस्थ कैशियर ने एक मृत खाताधारक के खाते से फर्जी हस्ताक्षरों के जरिए 8 लाख 95 हजार रुपये का फर्जी ट्रांजैक्शन करने का मामला सामने आया है,भारतीय स्टेट बैंक ने आंतरिक जांच कर कैशियर को सस्पेंड कर दिया है। वहीं, शाखा प्रबंधक की शिकायत पर पुलिस ने कैशियर, मृतक खाताधारक के बेटे और अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला मिहोना थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, मिहोना शाखा का है। जानकारी के मुताबिक वर्ष 2023-24 के दौरान शाखा में पदस्थ कैशियर रीनू बाबू कोरकू पर आरोप है कि उन्होंने खाताधारक पोपाराम कुशवाह के खाते से फर्जी तरीके से 8 लाख 95 हजार रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर कर दिए। बताया जा रहा है कि पोपाराम कुशवाह का वर्ष 2023 में निधन हो चुका था। आरोप है कि मृतक के पुत्र राधे कुशवाह ने बैंक कैशियर के साथ मिलकर फर्जी हस्ताक्षर कर इस पूरे ट्रांजैक्शन को अंजाम दिया। शिकायत मिलने के बाद भारतीय स्टेट बैंक ने मामले की आंतरिक जांच कराई। जांच समिति की रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया अनियमितता सामने आने पर कैशियर रीनू बाबू कोरकू को सस्पेंड कर दिया गया। इसके बाद बैंक प्रबंधन ने शाखा प्रबंधक रोहित जायसवाल को पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के निर्देश दिए। शाखा प्रबंधक की शिकायत पर मिहोना थाना पुलिस ने कैशियर रीनू बाबू कोरकू, राधे कुशवाह तथा अन्य आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस बैंक के दस्तावेज, ट्रांजैक्शन रिकॉर्ड और हस्ताक्षरों की जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस कथित फर्जीवाड़े में और कौन-कौन शामिल था तथा पूरे घटनाक्रम में किसकी क्या भूमिका रही। मामले ने बैंकिंग सुरक्षा व्यवस्था और खाताधारकों के खातों की सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। fिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है। जांच के बाद यदि और लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। अब देखना होगा कि इस कथित बैंकिंग फर्जीवाड़े में और कौन-कौन बेनकाब होता है। बाइट-1-रोहित जायसवाल, शाखा प्रबंधक, भारतीय स्टेट बैंक, मिहोना। बाइट-2-रोहित गुप्ता, थाना प्रभारी, मिहोना。0
0
Report
यूपी चुनाव से छह महीने पहले कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजेश तिवारी हटाए गए
Raipur, Chhattisgarh:यूपी चुनाव के छह-सात महीने पहले कांग्रेस में बड़ा फेरबदल. एआईसीसी ने राजेश तिवारी को यूपी में सचिव की जिम्मेदारी से हटाया. लंबे वक्त से यूपी में एआईसीसी सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे थे राजेश तिवारी. छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने राजेश तिवारी. राजेश तिवारी के साथ ही धीरज गुर्जर, नीलांशु चतुर्वेदी, प्रदीप नरवाल, सत्यनारायण पटेल और तौकीर आलम को भी हटाया गया. छह नये सचिवों की नियुक्ति एआईसीसी ने की.0
0
Report
अल्मोड़ा के रवि टम्ता: HAPIDA SKYNeX ने सफल उड़ान का दावा किया
Almora, Uttarakhand:Devendra Singh Almora Anchor - उत्तराखंड के अल्मोड़ा निवासी इनोवेटर रवि टम्टा ने अपने HAPIDA SKYNeX फ्लाइंग व्हीकल प्रोटोटाइप का सफल परीक्षण करने का दावा किया है। रवि टम्टा, Hapida Sky Private Limited के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) हैं। रवि टम्टा के अनुसार, कई वर्षों के शोध, डिजाइन, विकास और परीक्षण के बाद HAPIDA SKYNeX प्रोटोटाइप ने सफलतापूर्वक हवा में उड़ान भरी। इसे परियोजना की पहली बड़ी तकनीकी उपलब्धि माना जा रहा है। उन्होंने बताया कि उनका उद्देश्य एक सुरक्षित और पूरी तरह इलेक्ट्रिक पर्सनल फ्लाइंग व्हीकल विकसित करना है, जिससे भविष्य में आम लोगों के लिए व्यक्तिगत हवाई परिवहन का विकल्प उपलब्ध कराया जा सके। उनका कहना है कि यह पहल भारत में पर्सनल स्काई मोबिलिटी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है। रवि टम्टा ने कहा कि परियोजना पर आगे भी तकनीकी परीक्षण और सुधार का कार्य जारी रहेगा। उनका लक्ष्य भविष्य में सुरक्षा मानकों के अनुरूप इस तकनीक को और विकसित कर व्यावहारिक उपयोग के लिए तैयार करना है。0
0
Report
Advertisement
राष्ट्रीय कांग्रेस महिला संगठन में बड़े बदलाव, निर्मला नवले बनीं महिला युवती प्रदेशाध्यक्ष
Shirur, Maharashtra:राष्ट्रवादी काँग्रेसच्या महिला संघटनेत मोठे फेरबदल; निर्मला नवले यांच्याकडे महिला युवती प्रदेशाध्यक्षपदाची धुरा विधान: सुनेत्रा पवार यांनी राष्ट्रवादी काँग्रेस पक्षाच्या महिला संघटनेची नव्याने बांधणी करण्यासाठी महत्त्वाची पावले उचलण्यास सुरुवात केली आहे. गेल्या अनेक दिवसांपासून रिक्त असलेल्या महिला प्रदेशाध्यक्षपदी वैशाली नागवडे यांची, तर महिला युवती प्रदेशाध्यक्षपदी पुणे जिल्ह्यातील शिरूर तालुक्याच्या निर्मला नवले यांची नियुक्ती करण्यात आली आहे. या नियुक्तीनंतर राज्यभरातील महिला संघटना अधिक बळकट करण्याचे मोठे आव्हान त्यांच्यासमोर असणार आहे. पक्ष संघटनेच्या विस्तारासाठी त्या कोणती रणनीती आखणार, याकडे आता राजकीय वर्तुळाचे लक्ष लागले आहे.0
0
Report
वाशीम में 10 अगस्त तक फसल बीमा का जवाब कमजोर, केवल 68,923 किसान पंजीकृत
Washim, Maharashtra:अँकर:वाशीम जिल्ह्यात 10 ऑगस्ट ही पीक विमा भरण्याची अंतिम मुदत असतानाही योजनेला अपेक्षित प्रतिसाद मिळालेला नाही. जिल्ह्यातील सुमारे 2 लाख 65 हजार शेतकऱ्यांपैकी आतापर्यंत केवळ 68 हजार 923 शेतकऱ्यांनी पीक विमा भरला असून,1 लाख 5 हजार 662 हेक्टर क्षेत्र विमा संरक्षणाखाली आले आहे. गेल्या वर्षी अतिवृष्टीनंतर केवळ एका महसूल मंडळातील शेतकऱ्यांनाच भरपाई मिळाल्याने इतर भागातील शेतकऱ्यांमध्ये नाराजी आहे. त्याचाच परिणाम म्हणून यंदा अनेक शेतकऱ्यांनी पीक विम्याकडे पाठ फिरवल्याचे दिसून येत आहे.0
0
Report
सोहनलाल नायक के जन्मदिन पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन
Sri Ganganagar, Rajasthan:एंकर रायसिंहनगर। विधायक सोहनलाल नायक के जन्मDiaव शुभ अवसर पर श्री अरोड़वंश धर्मशाला में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया । इस अवसर पर पंचायत समिति प्रधान सुनीता गोदारा, प्रधान प्रतिनिधि वीरेंद्र गोदारा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष लखबीर सिंह समरा और निहाल बिश्नोई सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिक मौजूद हैं। शिविर में रक्तदान को लेकर युवाओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह से ही काफी संख्या में क्षेत्रवासी और समर्थक धर्मशाला पहुँचकर विधायक नायक को जन्म दिवस की शुभकामनाएँ दे रहे हैं और रक्तदान के इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
रोहतक में अरविंद शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना, 2047 में युवाओं की भूमिका
Rohtak, Haryana:रोहतक:-सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा कांग्रेस का काम विकास और भाजपा में कमी निकालना, एक पेड़ मां के नाम धरती मां और अपनी मां का सम्मान करना। मंत्री के कार्यक्रम से पहले सफाई कर्मचारियों दे डाला रस्ते में कचरा, प्रदेश के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर मोहक भागवत द्वारा जेन-जी के आंदोलन पर सरकार द्वारा बातचीत न करने के आरोप पर दी प्रतिक्रिया, कहा 2047 के विकशित भारत मे युवाओ का विशेष योगदान, आंदोलन के दौरान युवाओं से की थी बातचीत। सहकारिता मंत्री ने कहा, युवाओ से चर्चा जरूरी, प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक युवाओं का कर रहे सम्मान, जेन-जी का आंदोलन गलत हाथों में, विरोधी राजनीतिक पार्टियां ले रही थी फायदा। जेन-जी द्वारा दोबारा आंदोलन की चेतावनी पर दी प्रतिक्रिया, कहा ऐसा कुछ नही, युवाओं से चल रही बातचीत। सहकारिता मंत्री डॉक्टर अरविंद शर्मा आज रोहतक मे वन महोत्सव कार्यक्रम में शिरकत करने पहुचे थे।0
0
Report
इंडिया बायोएनर्जी एक्सपो-2026 में नीति-निर्माता और निवेशकों की भागीदारी बढ़ेगी
Noida, Uttar Pradesh:इंडिया एक्सपो मार्ट में 11 से 13 अगस्त तक इंडिया बायोएनर्जी एंड टेक एक्सपो-2026 का आयोजन होगा। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक्सपो की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक वीवीआईपी मूवमेंट को लेकर सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर विशेष फोकस पार्किंग, सुरक्षा, स्वच्छता, बिजली, पेयजल और चिकित्सा व्यवस्था की समीक्षा सभी विभागों को समयबद्ध तरीके से तैयारियां पूरी करने के निर्देश देश-विदेश से उद्योग विशेषज्ञ, निवेशक और नीति-निर्माता होंगे शामिल एक्सपो में 25 से अधिक सम्मेलन सत्र आयोजित किए जाएंगे 120 से अधिक राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय वक्ताओं के शामिल होने की संभावना 150 से अधिक प्रदर्शक और 1,000 से ज्यादा प्रतिनिधि होंगे शामिल 15 हजार से अधिक व्यावसायिक आगंतुकों के पहुंचने की उम्मीद सीबीजी, एथेनॉल, बायोडीजल, ग्रीन हाइड्रोजन और सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल पर चर्चा वेस्ट-टू-एनर्जी, बायोमास, कार्बन मार्केट और नई तकनीकों पर भी मंथन0
0
Report
महोबा में लोहार के घर 80 वर्षीय की धारदार हथियार से हत्या, हड़कंप
Mahoba, Uttar Pradesh:महोबा में कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करने वाली सनसनीखेज वारदात ने इलाके में हड़कम्प मचा दिया। कृषि उपकरणों को सही कराने गाँव में लोहार का काम करने वाले के घर पहुंचे 80 वर्षीय बुजुर्ग की आरोपी ने धारदार हथियार से हमलाकर निर्मम हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई सनसनीखेज वारदात से इलाके में हड़कम्प मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
पटना सिटी NH-30 हादसे में युवक मौत, आक्रोशित भीड़ ने किया हंगामा
Patna, Bihar:राजधानी पटना से सटे पटना सिटी इलाके में शुक्रवार को सड़क हादसे के बाद जमकर बवाल हुआ. जीरो माइल के पास एक तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए. आक्रोशित भीड़ ने NH-30 को जाम कर दिया और जमकर विरोध प्रदर्शन किया.0
0
Report
दिल्ली-एनसीआर में जलभराव से स्कूल-यात्रा प्रभावित, बारिश बना परेशानी
Greater Noida, Uttar Pradesh:पिछले 48 घंटे से लगातार हो रही बारिश ने दिल्ली-एनसीआर के जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। ग्रेटर नोएडा में शुक्रवार को भी कई इलाकों में भारी जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इस दौरान दादरी नोएडा मार्ग पर कुलेसरा के पास जबरदस्त जल जमाव देखनेको मिला, स्कूल की छुट्टी होने के बाद स्कूल से बच्चों को घर आने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा और बच्चे ऐसे जल भराव से निकले कि उनके घुटनों तक पानी आ रहा था, बच्चों का कहना है कि उनके साथ कभी भी कोई भी हादसा हो सकता है क्योंकि इस रास्ते पर उन्हें पता ही नहीं चलता कि कहां पर गड्ढा है कहां नाला है, स्कूल से घर आना भी दुबार हो जाताहै, गौरतलावे की बुलंदशहर में एक ऐसा ही हादसा हुआ था लेकिन प्राधिकरण हादसों से कोई सबक नहीं लेता है。 वॉकथ्रू और स्कूली छात्राओं के साथ बातचीत दादरी–सूरजपुर तिलपता मार्ग पर सड़क पूरी तरह पानी में डूबी नजर आई, जिससे दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां पर इतना पानी भर गया की गाड़ियों के टायर तक पानी में डूब गए जल निकासी ने होने की वजह से और लगातार हुई बारिश के बाद यह जल्द खराब की तस्वीर नजर आई। वही सूरजपुर और कुलेसरा में भी कुछ ऐसे ही हालत देख कुलेसरा में कई किलोमीटर तक सड़क पर पानी जमा हो गया, जिसकी वजह से जाम भी लग गया यहाँ पर वाहनों की रफ्तार पर पूरी तरह से ब्रेक लग गया क्योंकि ज्यादा जल भराव होने की वजह से लोगों को अपने वाहन चलाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई जगह वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ है। इसके अलावा शहर के कई गोलचक्करों और मुख्य मार्गों पर भी पानी भरने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर बारिश में यही हाल देखने को मिलता है। करोड़ों रुपये ड्रेनेज सिस्टम पर खर्च किए जाने के बावजूद जल निकासी की व्यवस्था प्रभावी साबित नहीं हो रही है। सड़कों पर लंबे समय तक पानी जमा रहने से आम लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से स्थायी समाधान की मांग की है, ताकि बारिश के दौरान ऐसी समस्याओं से राहत मिल सके。0
0
Report
धनबाद में पासपोर्ट सेवा पूरी तरह डिजिटल, ऑनलाइन वेरिफिकेशन से समय बचेगा
Dhanbad, Jharkhand:अगर आप पासपोर्ट बनवाने की तैयारी कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए राहत भरी है। धनबाद में अब पासपोर्ट सेवा पूरी तरह डिजिटल और पेपरलेस हो गई है। पुलिस वेरिफिकेशन से लेकर दस्तावेजों के सत्यापन तक लगभग पूरी प्रक्रिया अब ऑनलाइन होगी। इससे पासपोर्ट बनने में लगने वाला समय कम होगा, पारदर्शिता बढ़ेगी और लोगों को पहले से अधिक तेज सेवा मिल सकेगी। वही नई व्यवस्था के तहत पासपोर्ट सेवा केंद्र में दस्तावेजों की जांच पूरी होने के बाद अधिकारी डिजिटल हस्ताक्षर करेंगे। इसके बाद पूरी सत्यापन रिपोर्ट ऑनलाइन माध्यम से सीधे क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय भेज दी जाएगी। रिपोर्ट तैयार होने के बाद आवेदक को भी इसकी डिजिटल सूचना उपलब्ध करा दी जाएगी। अब पुलिस सत्यापन भी संबंधित थाना ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से करेगा। इससे कागजी फाइलों का आदान-प्रदान लगभग समाप्त हो जाएगा और पूरी प्रक्रिया पहले की तुलना में कहीं अधिक तेज और पारदर्शी बनेगी। धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि नई व्यवस्था एक अगस्त से लागू कर दी गई है। पहले पुलिस वेरिफिकेशन के करीब 1300 मामले लंबित थे, लेकिन ऑनलाइन प्रणाली लागू होने के बाद यह संख्या घटकर 580 रह गई है। उनका कहना है कि डिजिटल व्यवस्था से पुलिस और पासपोर्ट विभाग के बीच समन्वय बेहतर हुआ है और सत्यापन प्रक्रिया में तेजी आई है। एसएसपी के अनुसार अब पुलिस वेरिफिकेशन एक सप्ताह के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। ऑनलाइन रिपोर्टिंग से समय की बचत होगी, अनावश्यक देरी खत्म होगी और लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर भी नहीं लगाने पड़ेंगे。0
0
Report
Advertisement
जोधपुर में हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी से दो प्रसूताओं की मौत, मातृ मृत्यु दर पर बहस
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। जोधपुर में गुरुवार को दो प्रसूताओं की उपचार के दौरान मौत हो गई। इनमें एक महिला फलोदी की रहने वाली थी, जिसे हाई रिस्क प्रेग्नेंसी के चलते जोधपुर के उम्मेद अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वहीं दूसरी महिला नागौर की रहने वाली सरोज थी, जिसे गंभीर हालत में एमडीएम अस्पताल लाया गया था। दोनों मामलों के बाद चिकित्सा व्यवस्था और मातृ मृत्यु दर को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हुए हैं। उम्मेद अस्पताल में भर्ती फलोदी निवासी प्रसूता ने ऑपरेशन के जरिए शिशु को जन्म दिया था। इसके बाद गुरुवार सुबह अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और उसे सांस लेने में परेशानी होने लगी। चिकित्सकों ने तत्काल उसे वेंटिलेटर पर लिया और आईसीयू में शिफ्ट कर उपचार शुरू किया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं नागौर निवासी सरोज को गर्भ में शिशु की मृत्यु और गंभीर रक्तस्राव की स्थिति में एमडीएम अस्पताल लाया गया था। चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया, लेकिन उसकी भी जान नहीं बचाई जा सकी। दो प्रसूताओं की मौत के बाद एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बीएस जोधा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उम्मेद अस्पताल पश्चिमी राजस्थान का मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के लिए प्रमुख केंद्र है। यहां राजस्थान के करीब आठ जिलों से गंभीर मरीज रेफर होकर आते हैं। इसके अलावा करीब 80 निजी अस्पतालों से भी गंभीर मामलों को यहां भेजा जाता है। डॉ. जोधा ने बताया कि पिछले दिनों भी गंभीर अवस्था में कई प्रसूताएं अस्पताल पहुंचीं। चिकित्सकों ने उनका सही निदान कर उन्हें बचाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन कुछ मामलों में जटिलताएं इतनी गंभीर होती हैं कि मरीज को बचाना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने कहा कि मातृ मृत्यु के प्रमुख कारणों में रक्तस्राव, हाई ब्लड प्रेशर और संक्रमण शामिल हैं। उनके अनुसार भारत में मातृ मृत्यु के मामलों में करीब 20 से 24 प्रतिशत मौतें रक्तस्राव के कारण और करीब 18 से 20 प्रतिशत हाई ब्लड प्रेशर के कारण होती हैं, जबकि संक्रमण भी मातृ मृत्यु का एक प्रमुख कारण है। डॉ. जोधा ने बताया कि एसएन मेडिकल कॉलेज से जुड़े उम्मेद अस्पताल और जनाना अस्पताल में सालाना करीब 32 से 33 हजार डिलीवरी होती हैं। इनमें बड़ी संख्या गंभीर और रेफरल मामलों की होती है। जनवरी से जुलाई तक जोधपुर में करीब 10 से 12 मातृ मृत्यु के मामले सामने आए हैं और इनमें अधिकांश मरीज गंभीर हालत में दूसरे अस्पतालों से रेफर होकर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि सरकार और चिकित्सा विभाग की ओर से हाई रिस्क प्रेग्नेंसी को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 1 से 15 अगस्त तक हाई रिस्क प्रेग्न्नेंसी वाली महिलाओं की पहचान, मैपिंग और फॉलोअप किया जा रहा है। संबंधित स्वास्थ्यकर्मियों को इन महिलाओं की निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है। जरूरत पड़ने पर 104 और 108 जैसी सेवाओं के माध्यम से समय पर अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था भी की जा रही है। मातृ मृत्यु के कारणों पर बात करते हुए डॉ. जोधा ने कहा कि गर्भावस्था के दौरान नियमित जांच के बावजूद कई बार परिवार की ओर से गंभीर लक्षणों को नजरअंदाज कर दिया जाता है। सामाजिक भ्रांतियां, जागरूकता की कमी, अशिक्षा और आर्थिक परिस्थितियां भी समय पर उपचार में बाधा बनती हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि गर्भवती महिला को किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर अस्पताल पहुंचाने में देरी न करें। सरकारी अस्पतालों में दवाइयां, जांच, परिवहन और उपचार जैसी सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध हैं। समय पर अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों को मरीज की जान बचाने का अधिक अवसर मिलता है। निजी अस्पतालों से गंभीर मरीजों के देर से सरकारी अस्पताल पहुंचने के सवाल पर डॉ. जोधा ने कहा कि निजी अस्पतालों की अपनी सीमाएं होती हैं। कई छोटे अस्पतालों में सीमित संख्या में विशेषज्ञ चिकित्सक उपलब्ध होते हैं, जबकि सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में कई यूनिट और विशेषज्ञों की पूरी टीम 24 घंटे उपलब्ध रहती है。 उन्होंने निजी अस्पतालों के चिकित्सकों से अपील की कि गंभीर स्थिति बनने पर मरीज को रेफर करने में देरी न करें और सरकारी अस्पताल से समय रहते संपर्क करें। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर वीडियो कॉल के जरिए भी चिकित्सकीय सलाह ली जा सकती है। डॉ. जोधा ने कहा कि निजी अस्पतालों को भयमुक्त होकर काम करना चाहिए। यदि कोई मरीज गंभीर होता है तो सरकारी अस्पताल उसे लेने के लिए तैयार हैं। मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में क्षमता से अधिक मरीज होने के बावजूद गंभीर मरीजों को भर्ती कर उपचार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने कहा कि निजी और सरकारी अस्पताल मिलकर काम करें तो गंभीर गर्भवती महिलाओं को समय पर उपचार देकर मातृ मृत्यु के मामलों को और कम किया जा सकता है। बाईट डॉ BS जोधा प्रिंसिपल मेडिकल कॉलेज0
0
Report
तराईप्रदेश कार्यकारिणी की बैठकसंपन्न,अमेरिका से ट्रेडडील रद्दकरने और तिकुनिया कांड पर प्रस्ताव पारित
Puranpur, Uttar Pradesh:पूरनपुर,तराई क्षेत्र की प्रदेश कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार 7 अगस्त 2026 को पीलीभीत जिले की तहसील पूरनपुर में संपन्न हुई। बैठक गुरुद्वारा सिंह सभा, ब्लॉक रोड पर जिला अध्यक्ष पीलीभीत रंजीत सिंह कहलो की मेजबानी में आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष *भूपेंद्र गिल* ने की, जबकि संचालन प्रदेश सचिव *गुरविंदर सिंह* ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी उपस्थित रहे।बैठक में तराई के 9 जिलों के जिला अध्यक्ष एवं मंडल की पूरी टीम शामिल हुई। पीलीभीत की जिला कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे भारत-अमेरिका ट्रेड डील किसान हितों के खिलाफ बताते हुए इस समझौते को तत्काल रद्द करने की मांग की गई।लखीमपुर तिकुनिया कांड मामले के आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने पर जोर दिया गया। तराई क्षेत्र की अन्य ज्वलंत समस्याओं को लेकर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि किसानों और आम जनता के मुद्दों पर संगठन किसी भी स्तर पर समझौता नहीं करेगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया।बैठक के अंत में प्रदेश नेतृत्व ने आंदोलन को और तेज करने तथा जनजागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया।0
0
Report
उदयपुर प्रतापनगर में विवाद के बाद सड़क पर मारपीट, CCTV में कैद
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र के ढेबर कॉलोनी में पुराने विवाद को लेकर दो युवकों के बीच झगड़ा हो गया। जिसमे देवराज नामक युवक ने ढेबर कॉलोनी निवासी गोपाल वाघेला के साथ गाली-गलौज करते हुए बीच सड़क पर जमकर मारपीट की। अचानक हुए हमले से मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। जिसके बाद घायल गोपाल वाघेला को अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिलाया गया। पीड़ित की शिकायत पर प्रतापनगर थाना पुलिस ने आरोपी देवराज के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं यह पुरा घटना क्रम वहाँ लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जिसमें पूरा घटना क्रम साफ नजर आ रहा है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है。0
0
Report
Advertisement
