icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284003
Eshan KhanEshan KhanFollow29 Aug 2024, 09:36 am

सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में रहने वाली एक पीड़िता ने अपने दो साल के बच्चे के अपहरण का आरोप लगाया

Jhansi, Uttar Pradesh:

झांसी सीपरी बाजार निवासी एक पीड़िता ने अपने 2 साल के बच्चे के अपहरण का आरोप लगाया है। पीड़िता ने वीडियो बनाकर वायरल करते हुए अपने पति, ससुर और एक अन्य शख्स पर बच्चे के अपहरण का आरोप लगाया है। महिला ने घटना की सूचना पुलिस अफसरों को देते हुए बच्चे को खोजने की मांग की है। बताया जा रहा है कि बच्चे को लेकर तीनों आरोपी हरियाणा चले गए हैं। CO ने कहा कि महिला का पति से विवाद चल रहा था। जहां बातचीत करने आए पति, ससुर और एक अन्य व्यक्ति उसके बच्चे को ले गए। शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

वाराणसी की पवित्र मिट्टी के साथ गुरुग्राम पहुंचेगी BJP की कलश वंदन यात्रा

Chandigarh, Chandigarh:संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में हरियाणा भाजपा आज गुरुग्राम में ‘कलश वंदन यात्रा’ आयोजित करेगी。  संत रविदास जी की जन्मस्थली वाराणसी से पवित्र मिट्टी लेकर यात्रा गुरुग्राम पहुंचेगी。 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरियाणा भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सत्य प्रकाश जरावता को पवित्र मिट्टी से सुसज्जित कलश सौंपा。  भाजपा का प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को गुरुग्राम पहुंचेगा, जहां सरहौल बॉर्डर पर स्वागत किया जाएगा。 कलश वंदन यात्रा सरहौल बॉर्डर से शुरू होकर शीतला माता मंदिर तक जाएगी。  भाजपा के मुताबिक यात्रा का उद्देश्य संत रविदास जी के समता, सामाजिक न्याय और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है。
0
0
Report

कोटा के आधे हिस्से में 7 घंटे पानी बंद, जलापूर्ति प्रभावित

Kota, Rajasthan:शहर के आधे हिस्से में आज 7 घंटे पानी बंद रहेगी। कोटा शहर के आधे हिस्से में आज पूरे दिन पेयजल आपूर्ति बंद रहेगी। जलदाय विभाग के अनुसार पम्प हाउस पर आवश्यक मरम्मत, जरूरी वाल्व बदलने और नियमित रखरखाव कार्य के चलते सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक 7 घंटे का शटडाउन रहेगा। विभाग ने बताया कि तकनीकी कार्य के दौरान जलापूर्ति जारी रखना संभव नहीं है। मरम्मत पूरी होने के बाद जलापूर्ति चरणबद्ध तरीके से सामान्य की जाएगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे पहले से आवश्यक मात्रा में पानी का संग्रहण कर लें और पानी का उपयोग संयमित रूप से करें ताकि असुविधा से बचा जा सके।
0
0
Report
Advertisement

कूचामन के सरकारी अस्पताल में मोतियाबिंद के बाद सात मरीजों में गंभीर संक्रमण

Jaipur, Rajasthan:कुचामन सिटी के सरकारी अस्पताल में मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद सात मरीजों की आंखों में गंभीर संक्रमण (पोस्ट सर्जिकल इंफेक्शन) का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार ऑपरेशन के करीब 24 घंटे के भीतर ही मरीजों की आंखों की पुतली सफेद पड़ने लगी, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यालय के निर्देश पर पांच मरीजों को जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनका विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में इलाज किया जा रहा है। SMS अस्पताल के कार्यवाहक अधीक्षक डॉ. आर.के. जैन ने पूरे मामले की जांच और उपचार के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन किया है। यह बोर्ड नेत्र रोग विभागाध्यक्ष डॉ. नगेंद्र सिंह शेखावत के निर्देशन में काम करेगा। मेडिकल बोर्ड में मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. एम.के. अग्रवाल, नेत्र रोग विभाग के वरिष्ठ आचार्य डॉ. पंकज शर्मा और डॉ. मनीष शर्मा को भी शामिल किया गया है। उधर, SMS मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दीपक माहेश्वरी भी अस्पताल पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की फैक्ट रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। चिकित्सकों के अनुसार सभी मरीजों की आंखों की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उन्हें विशेषज्ञ निगराणी में रखा गया है। फिलहाल संक्रमण के कारणों की जांच की जा रही है। मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि संक्रमण किस वजह से हुआ और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही हुई या नहीं.
0
0
Report

श्रावण के पहले दिन हरिद्वार के डाक्षेश्वर महादेव मंदिर में भक्त पूजा

Noida, Uttar Pradesh:Haridwar (Uttarakhand): Devotees Offer Prayers At Daksheshwar Mahadev Temple On First Day Of Shravan Month / Visuals / Reax सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित एक पवित्र महीना है। मानसी शर्मा बताती हैं कि सावन के दौरान भक्त अपनी इच्छाओं को पूरा करने और आशीर्वाद पाने के लिए भगवान शिव को धूप, दीपक और बेल के पत्ते जैसी चीज़ें चढ़ाते हैं। वह घर में सुख-समृद्धि लाने के लिए पूरे महीने व्रत रखने के महत्व पर ज़ोर देती हैं। लेख में यह भी बताया गया है कि सावन के दौरान भगवान शिव अपने ससुराल में रहते हैं, इसलिए भक्तों को वहाँ जाकर पूजा-अर्चना करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। एक अन्य भक्त, संजना, भगवान शिव के ससुराल में शांति महसूस करने का अपना अनुभव साझा करती हैं; यह वही स्थान है जहाँ भगवान शिव की पत्नी सती ने आत्मदाह किया था। दूर-दूर से भक्त भगवान शिव को प्रसन्न करने और घर में शांति व समृद्धि के लिए प्रार्थना करने हेतु दूध, दही, फूल और बेल के पत्ते जैसी विभिन्न वस्तुएँ अर्पित करने आते हैं।
0
0
Report

दानापुर के पोस्ट ऑफिस गली में पिस्टल विवाद से युवक हत्या, 6 गिरफ्तार

Danapur, Bihar:पटना के दानापुर स्थित पोस्ट ऑफिस गली इमली तल में बीते 24 जुलाई की रात पिस्टल को लेकर हुए विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस सनसनीखेज वारदात के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समेत कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक देसी पिस्टल, एक देसी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, एक खोखा तथा सात मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. दानापुर थाना में मृतक के परिजनों के आवेदन पर हत्या और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर विशेष जांच दल का गठन किया गया. तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी राजू कुमार उर्फ कालिया सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया. इस पूरे मामले पर दानापुर ए एसपी अजीत कुमार ने बताया कि पिस्टल को लेकर हुए विवाद के कारण हत्या की घटना को अंजाम दिया गया था. उन्होंने कहा कि पुलिस ने वैज्ञानिक अनुसंधान और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सभी आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया है. मामले में प्रयुक्त अवैध हथियार भी बरामद कर लिए गए हैं तथा आगे की जांच जारी है. पुलिस ने 01 देसी पिस्टल 01 देसी कट्टा 03 जिंदा कारतूस 01 खोखा 07 मोबाइल फोन बरामद किया गया है.
0
0
Report
Advertisement

लातेहार स्पेशल टॉस्क फोर्स ने अवैध बालू-गिट्टी माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई की

Latehar, Jharkhand:लातेहार स्पेशल टॉस्क फोर्स की टीम ने अवैध बालू माफियाओं के विरुद्ध बड़ी कारवाई की है। लातेहार एसपी कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि बालू के माफियाओं के द्वारा बड़े पैमाने पर अवैध तरीके से बालू और गिट्टी का भंडारण किया जा रहा था। सूचना के बाद पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया गया। टीम का नेतृत्व लातेहार एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता, थाना इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिन्हा और खनन विभाग के अधिकारियों ने छापेमारी कर लातेहार सदर थाना क्षेत्र के हेठपोचारा के गांव के बीचो-बीच अवैध बालू और गिट्टी का भंडारण जप्त किया है। पुलिस की इस करवाई से अवैध बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया है। साथ ही पुलिस ने 8500 घन फ़ीट बालू और 3000 घन फ़ीट गिट्टी जप्त किया है। एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि लातेहार एसपी कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी; सूचना के बाद पुलिस ने स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा करवाई करते बालू और गिट्टी जप्त किया है, साथ भंडारण किए गए लोगों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध करवाई की जाएगी।
0
0
Report

श्रावणी माह के दिन खूँटी के आम्रेश्वर धाम में तैयारी पूरी, सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद

Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी。 स्लग - पवित्र श्रावणी माह आज से शुरू, भोलेनाथ की नगरी सजकर तैयार。 एंकर - पवित्र श्रावणी माह आज से शुरु हो गयी और झारखंड में भोलेनाथ की दूसरी बड़ी नगरी खूँटी के बाबा आम्रेश्वर धाम यानि मिनी बाबा धाम पूरी तरह सजकर तैयार है। बाबा आम्रेश्वर भोलेनाथ के गर्भ गृह को ताजे फूलों से सजा दिया गया है। लाईट की जगमगाहट से धाम परिसर जगमगा रहा है। जहाँ पंक्तिबद्ध पूजा जलार्पण व्यवस्था, स्वास्थ व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था सहित सहायता के लिए बाबा आम्रेश्वर धाम में प्रबंध समिति द्वारा किया जा रहा है। जहां भक्तों और श्रद्धालुओं की सहायता व सेवा करने के लिए आज से स्वयंसेवक लग गये हैं। मण्डप सजने के जैसा सजा धाम परिसर आकर्षक लग रहा है। जहाँ आज से एक माह तक मेला लगेगा । इसके लिए प्रशासन द्वारा पुलिस फोर्स तैनात किये जा रहे हैं। ताकि किसी तरह का कोई सुरक्षा में चूं"क न हो। खूंटी उपायुक्त और एसपी के नेतृत्व में सुरक्षा के लिए मजिस्ट्रेट और पुलिस बल लगाए गये हैं। जिनकी पैनी नजर सुरक्षा के लिए सबपर बनी रहेगी। इसके लिए जगह जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। ताकि कोई सुरक्षा में चूक न हो। वहीं बाबा आम्रेश्वर धाम प्रबंध समिति सभी श्रद्धालुओं की सेवा और आगंतुकों का स्वागत करने के लिए तैयार है。
0
0
Report

बेगूसराय में पूजा सामग्री की दुकान में भीषण आग, अनुमानित नुकसान 15-20 लाख

Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां देर रात एक पूजा सामग्री की दुकान में भीषण आग लग गई। आग ऐसी भयावह थी कि देखते ही देखते दुकान में रखा करीब 15 से 20 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और दमकल की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि किस तरह आग ने विकराल रूप धारण कर लिया है और पूजा सामग्री की दुकान धू-धू कर जल रही है। यह घटना बेगूसराय के रतनपुर थाना क्षेत्र स्थित चट्टी रोड की है। जिस स्थान पर आग लगी, वहां आसपास बड़ी संख्या में दुकानें संचालित होती हैं। घनी आबादी वाले इलाके में आग लगने से लोगों के बीच काफी देर तक दहशत का माहौल बना रहा।_local लोगोंने अपने स्तर पर आग बुझाने की हरसंभव कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते दुकान में रखा करीब 15 से 20 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। इस दौरान संजय दास दुकानदार ने बताया कि मैं वर्षों से चट्टी रोड पर पूजा सामग्री की दुकान चला रहा हूं। रात में दुकान बंद कर घर चला गया था। देर रात सूचना मिली कि दुकान में आग लग गई है। मौके पर पहुंचा तो देखा कि पूरी दुकान आग की लपटों में घिरी हुई थी। स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई। करीब एक घंटे बाद दमकल की टीम पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई गई। इस हादसे में करीब 15 से 20 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। दुकानदार का आरोप है कि यदि दमकल की टीम समय पर पहुंच जाती तो نقصان काफी कम हो सकता था। वहीं स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि इलाके में लंबे समय से जर्जर बिजली के तार लगे हुए हैं। आग लगने के दौरान कई बार बिजली विभाग को फोन कर बिजली आपूर्ति बंद करने की मांग की गई, लेकिन समय पर लाइन नहीं काटी गई। इसी दौरान आग बुझाने की कोशिश कर रहे एक युवक को करंट लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसका इलाज जारी है और उसकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।_local लोगों ने मांग की है कि इलाके में जर्जर बिजली तारों को जल्द बदला जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हालांकि स्थानीय लोगों की तत्परता से आग को आसपास की दुकानों तक फैलने से रोक लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। लेकिन इस घटना के बाद इलाके के दुकानदारों में दहशत का माहौल है।
0
0
Report
Advertisement

हरियाणा में स्किलिंग से 2 लाख युवाओं को हार्ड स्किल प्रशिक्षण, AI हब बनेगे

Chandigarh, Chandigarh:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि केन्द्र सरकार की प्रधानमंत्री विकसित भारत योजना के तहत हरियाणा को टॉप टेन में स्थान हासिल हुआ है। इसके तहत 51 हजार युवाओं को रोजगार के अवसर सुलभ करवाए गए है। मुख्यमंत्री विकसित भारत विजन 2047 के तहत रोजगार, स्किल डिवलेपमेंट एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग एवं हरियाणा स्किल डिवलेपमेंट मिशन की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व स्तरीय स्किल प्रतियोगिता में राज्य के 5 युवाओं का चयन किया गया है। सितम्बर माह के दौरान चीन में आयोजित इस प्रतियोगिता में मेडल लाने वाले युवाओं को 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता एवं जॉब सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि कुरूक्षेत्र के उमरी गांव में स्किल फैकल्टी ट्रेनिंग के लिए राज्य स्तरीय आर्ट कल्चर सेंटर बनाया जाएगा। इसके अलावा फतेहाबाद, Sul्तानपुर तथा अन्तेड़ी में इन्टरपैन्योरशिप डिवलेपमेंट सेंटर बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि एआई पोर्टल विकसित किया जाए जिस पर आईटीआई एवं स्किल डिवलेपमेंट का पूरा डाटा अपलोड किया जाए ताकि आवश्यकता अनुसार तत्काल उपयोग में लाया जा सके। उन्होंने कहा कि हर तीसरे माह बैठक आयोजित कर आईटीआई एवं स्किल डिवलेपमेंट कार्यों की समीक्षा की जाएगी ताकि इन योजनाओं को जल्द मुर्तरूप देकर युवाओं को रोजगार के योग्य बनाया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश को वैश्विक शिक्षा केन्द्र के रूप में विकसित किया जाएगा। पंचकूला व गुरूग्राम में एआई हब बनाया जा रहा है। युवाओं को एआई के बारे में पूर्ण रूप से जागरूक किया जाएगा तथा 2 लाख युवाओं को हार्ड स्किल प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की मौजूदा सभी आईटीआईज का नवीनीकरण किया जाएगा तथा फतेहाबाद में श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय का रिजनल सेंटर बनाया जाएगा जो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में कार्य करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं का सर्वे करवाया जाए जिसमें विशेषकर तकनीकी रूप से युक्त युवाओं की अलग से पहचान की जाए। उन्होंने कहा कि युवाओं को तकनीकी रूप से निपुण करने के लिए आईटीआई में नए कोर्स शुरू किए जाएं जिसमें अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के योग्य बनाया जा सके और उद्योगों के अनुरूप निपुण युवा उपलब्ध हो सकें। पीएम स्वनीधि योजना के तहत युवाओं को स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहायता सुलभ करवाई जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीईटी पास युवाओं को 100 घण्टे का काम दिया जाएगा। दो साल तक रोजगार न मिलने पर सक्षम युवा योजना के तहत मानदेय दिया जाएगा। सर्वे के दौरान 5 लाख 40 हजार 428 सीईटी पास युवा पाए गए हैं। इन युवाओं को एक नवम्बर से योजना का लाभ देना सुनिश्चित किया जाएगा।
0
0
Report

दिल्ली में एनकाउंटर: गैंगस्टर के दो शूटर दबोचे, हथियार बरामद

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच और वांटेड बदमाशों के बीच मुठभेड़ दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में क्राइम ब्रांच ने कुख्यात गैंगस्टर हिमांशु भाऊ गैंग के 2 शूटर दबोचे एनकाउंटर के दौरान दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई, हालांकि किसी को गोली नहीं लगी पुलिस ने इनके पास से 2 पिस्टल और कारतूस बरामद किए है। पुलिस के मुताबिक दोनों शूटरों हाल ही में बवाना के पूठ खुर्द इलाके में हुए जोगिंदर डबास हत्याकांड मे वांटेड थे एनकाउंटर, बाहरी उत्तरी दिल्ली के शाहबाद डेरी थाना क्षेत्र में खेड़ा नहर के पास हुआ, जहां पर इन बदमाशों के आने का इनपुट मिला था जोगिंदर डबास की हत्या की जिम्मेदारी हिमांशु भाऊ गैंग से जुड़े विक्की हड्डल ने सोशल मीडिया के जरिए ली थी
0
0
Report

जयपुर अस्पताल में सात मरीजों को ऑपरेशन 24 घंटे बाद आंखों में संक्रमण

Jaipur, Rajasthan:जयपुर - ऑपरेशन के बाद आंखों में इंफेक्शनकुचामन सिटी सरकारी अस्पताल में एक साथ सात मरीजों में आई दिक्कत सभी मरीजों की आंखों में बताया जा रहा पोस्ट सर्जिकल इंफेक्शन जिसके चलते ऑपरेशन के 24 घंटे बाद ही मरीजों की आंख की पुतली हो गई सफेद मुख्यालय के निर्देश पर SMS हॉस्पिटल में शिफ्ट किए पांच मरीज SMS अस्पताल के कार्यवाहक अधीक्षक डॉ R.K जैन ने गठित किया मेडिकल बोर्ड नेत्र रोग विभाग के HOD डॉ नगेंद्र सिंह शेखावत के निर्देशन में बनाया गया बोर्ड बोर्ड में मेडिकल विभाग के HOD डॉ एम के अग्रवाल नेत्र रोग विभाग के वरिष्ठ आचार्य डॉ. पंकज शर्मा, डॉ मनीष शर्मा भी शामिल SMS मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ दीपक माहेश्वरी भी पहुंचे अस्पताल पूरे घटनाक्रम की फैक्ट रिपोर्ट तैयार करने के दिए निर्देश चिकित्सकों के मुताबित सभी मरीजों की आंखों की हालत बताई जा रही गंभीर
0
0
Report
Advertisement

सावन के पहले दिन रायपुर के शिवालयों में भक्तों का जनसैलाब, सुरक्षा इंतजाम जारी

Begun, Rajasthan:आज से सावन माह की शुरुआत हो चुकी है और इसके साथ ही शिवभक्ति का सबसे बड़ा उत्सव भी शुरू हो गया है..राजधानी रायपुर के शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा है.. हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से मंदिर परिसर गूंज रहे हैं.. श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ का बेलपत्र, गंगाजल, दूध और पंचामृत से जलाभिषेक व रुद्राभिषेक कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना कर रहे हैं.. मंदिरों में लंबी-लंबी कतारें लगी हैं, वहीं श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने भी विशेष इंतजाम किए हैं.. सावन के पहले दिन पूरे शहर में भक्ति, आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है..
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top