icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

छत्रपति संभाजी नगर में जलयोजना से 40–50 MLD पानी आपूर्ति, जून में टेस्ट शुरू

Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:छत्रपती संभाजी नगर शहराच्या नवीन पाणीपुरवठा योजनेतून पहिल्या टप्प्यात ४० ते ५० एमएलडी पाणी घेण्याची जय्यत तयारी सुरू झाली आहे. महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरणाकडून सर्व तांत्रिक बाबींची पूर्तता झाली असून, १५०० मिमी व्यासाच्या नवीन जलवाहिनीची हायड्रॉलिक चाचणी जूनच्या पहिल्या आठवड्यात घेतली जाईल. त्यानंतर १२ जूनपासून या वाहिनीतून शहरात पाणी वितरण सुरू होणार असून, सध्याच्या पाणीपुरवठ्यातील गॅप दोन दिवसांनी कमी होईल. सध्या तीव्र टंचाईमुळे शहरात ६ दिवसाआड पाणी पुरवठा सुरू आहे..
0
0
Report

पुलवामा केस में शहबाज सिद्दीकी की 5 दिन कस्टडी रिमांड शुरू

Noida, Uttar Pradesh:वाक थ्रू पुलवामा हमले से जुड़े मामले में आरोपी शहबाज सिद्दीकी को एटीएस ने कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है एनआईए/एटीएस के प्रभारी विशेष न्यायाधीश उमाकांत जिंदल ने आरोपी को पांच दिन की कस्टडी में देने का आदेश दिया था सूत्रों के अनुसार शहबाज को मुंबई ले जाया जाएगा, जहां वह एक ग्लास फैक्टरी में काम करता था कासगंज निवासी शहबाज पर आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के पाकिस्तानी सदस्य मोहम्मद उमर के संपर्क में रहने, सोशल मीडिया के जरिए गोपनीय सूचनाएं साझा करने और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप हैं 18 मई को एटीएस के हाथों गिरफ्तार हुआ कासगंज निवासी शहवाज सिटीकी जैश-ए-मोहम्मद के सक्रिय पाकिस्तानी सदस्य मोहम्मद उमर से इंस्टाग्राम व वॉट्सऐप के जरिए जुड़ा था उनकी सोशल मीडिया चैट में भारत में इस्लामी शासन लागू करने, जिहाद और राज्य व्यवस्था के खिलाफ गतिविधियों से जुड़े विचार साझा किए गए थे एटीएस ने शहबाज को पांच दिन की कस्टडी रिमांड में लिया हुआ है एटीएस ने अदालत को बताया था कि आरोपित के पास से दो मोबाइल फोन मिले हैं इनमें मौजूद डेटा अभी खंगाला जाना बाकी है एजेंसी का दावा है कि डिजिटल साक्ष्यों से यह भी पता लगाने की जरूरत है कि आरोपित किन-किन लोगों के संपर्क में था और क्या वह किसी संगठित नेटवर्क का हिस्सा है एटीएस के मुताबिक शहबाज और उमर की चैट में जिहाद और देश की व्यवस्था को बदलने संबंधी विचार, भारत में इस्लामी शासन स्थापित करने की चर्चा हुई है शहबाज उमर के साथ हुई चैट को डिलीट कर देता था 14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकी हमले को लेकर भी दोनों के बीच चैट हुई थी जिस पर उमर ने शहबाज से कहा था कि आज तुम्हारे देश में ब्लैक डे होगा और हमारे यहां खुशियां मनाई जा रही हैं
0
0
Report

जालना: BJP किसान मोर्चा नेता ने कृषि सहायक को गालियाँ दीं, बूट मारने की धमकी

Jalna, Maharashtra:जालना: "मैं तुम्हें अपने बूट से मारूंगा!" — BJP किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने कृषि सहायक को गंदी गालियां दीं। आरोप लगे हैं कि कृषि सहायक किसानों से, उन्हें व्यक्तिगत सरकारी योजनाओं के तहत फायदे दिलाने के बदले पैसे मांग रहा था। एंकर: BJP किसान मोर्चा के एक पदाधिकारी ने एक कृषि सहायक को गंदी गालियां दीं और उसे शारीरिक रूप से मारने की धमकी दी। इस गाली-गलौज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस बात की खूब चर्चा हो रही है कि यह वीडियो उन्हीं किसानों ने सोशल मीडिया पर फैलाया था, जिनके कृषि योजनाओं से जुड़े बिल कृषि विभाग ने अभी तक अपलोड नहीं किए थे। जिस BJP किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने ये धमकियां दीं और गालियां बकीं, उनकी पहचान राजेश मोरे के रूप में हुई है। यह घटना जालना जिले के मंथा तालुका में हुई। ये धमकियां सुनेवाड नाम के एक कृषि सहायक को दी गई थीं। सुनेवाड मंथा तालुका कृषि अधिकारी के दफ़्तर में कृषि सहायक के तौर पर काम करते हैं। हालांकि, सुनेवाड पर आरोप लगे हैं कि वह किसानों से, व्यक्तिगत लाभ वाली योजनाओं—जैसे प्याज़ भंडारण संरचनाएं, फलों के बाग और शेड-नेट संरचनाएं—से जुड़े उनके बिल अपलोड करने के बदले पैसे मांग रहे थे। इन आरोपों के चलते, किसानों ने BJP किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश मोरे से शिकायत की थी। इन शिकायतों के बाद, राजेश मोरे ने सुनेवाड का सामना किया, उन्हें गंदी गालियां दीं और धमकी दी: "मैं तुम्हें अपने बूट से मारूंगा।" इस बीच, मोरे ने सफ़ाई दी है कि यह वीडियो असल में एक महीने पुराना है और कहा कि उन्होंने कृषि सहायक को गालियाँ इसलिए दीं, क्योंकि वह जनता के काम नहीं कर रहा था। इसके अलावा, राजेश मोरे ने ज़ोर देकर कहा कि उनका किसी को भी गालियाँ देने का कोई पहले से सोचा-समझा इरादा नहीं था, हालांकि, उन्होंने समझाया कि उन्हें कृषि सहायक के ख़िलाफ़ ऐसी भाषा का इस्तेमाल करने पर मजबूर होना पड़ा, क्योंकि वह अपने फ़र्ज़ों की अनदेखी कर रहा था और किसानों की समस्याओं को हल करने में नाकाम हो रहा था।
0
0
Report
Advertisement

एडवोकेट पर चाकू से हमला करने वाला बिलाल घोसी पुलिस मुठभेड़ में घायल

Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली प्रेमनगर क्षेत्र में अधिवक्ता बृजेश मिश्रा पर चाकू से हमला कर उन्हें घायल करने वाला आरोपी बिलाल घोसी पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है।बताया जा रहा है कि 30/31 मई की रात गुलाबनगर में अधिवक्ता बृजेश मिश्रा अपने रिश्तेदारों के साथ मौजूद थे। इसी दौरान बिलाल घोसी वहां पहुंचा और विवाद के दौरान चाकू से हमला कर बृजेश मिश्रा को घायल कर दिया। घटना के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। रविवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि बिलाल घोसी जनकपुरी स्थित पुरानी रेलवे लाइन के पास देखा गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ने का प्रयास किया। आरोप है कि खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और भागने की कोशिश की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बिलाल घोसी के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस और बृजेश मिश्रा पर हमले में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद हुआ है। बिलाल घोसी पर पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं।अधिवक्ता पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
0
0
Report

डिमोलिशन के डर से ओजोन बोर्डों ने दिल्ली के बस्तियों में मचा दी दहशत

New Delhi, Delhi:दिल्ली की शालीमार में डिमोलिशन के बाद अब दिल्ली के वजीराबाद , संगम विहार , बुराड़ी जैसी इलाके में भी डिमोलिशन की तलवार लटकने लगी है .. लोगों को बेघर होने का डर सताने लगा है। क्योंकि यहां कोर्ट के नोटिस के साथ ओ जोन वाले बोर्ड भी रिहायसी इलाकों में लगा दिए गए हैं । इसके बाद लोगों के सासे अटकी और राजनीति भी जमकर हो रही है। दिल्ली के वजीराबाद यमुना पुस्ता बांध से हिरणकी चौकी तक ओजोन के बोर्ड लगा दिए हैं जिसमें साफ लिखा है । ओजोन में नवनिर्माण गैर कानूनी है। जहां बने हुए निर्माण पर कानूनी कार्रवाई होगी। यमुना खादर इलाका ओजोन में आता है सभी को पता था लेकिन ओजोन के बोर्ड रिहायसी इलाको में लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। तस्वीरों में दिखते हैं यमुना किनारे ओजोन के बोर्ड लगे हैं। कुछ जगहों पर कोर्ट का नोटिस भी दिए गए हैं। ओजोन के बोर्ड लगने से लोगों की चिंताएं बड़ी हैं कि ओजोन सिर्फ यमुना खादर ही नहीं बल्कि आउटर रिंग रोड से झड़ौदा चौकी होते हुए प्रधान एनक्लेव तक यमुना खादर साइड में बने रिहायसी इलाके जैसे झरोदा , संगम विहार , वजीराबाद , जगतपुर गांव नूर कॉलोनी , दीपांशु कॉलोनी , मिलन विहार आदि की जगह है जहां ओजोन के बोर्ड लगे होने से अब लोगों को बेघर होने का डर सताने लगा है। समझिए और तस्वीरों में देखिए ओजोन इलाका कौन सा है और रिहायसी इलाका कहां पर है। यमुना पुस्ते पर लगे इस ओजोन के बोर्ड के पीछे ठीक यह इलाका यमुना खादर है जहाँ किसान आज भी किसानी करते हैं। जब यमुना उफान पर होती है तो यमुना का ओवरफ्लो पानी इसी यमुना पुस्ता बांध से टकराकर यमुना खादर में रह जाता है जिससे यमुना किनारे रिहायसी इलाको में लोग सुरक्षित रहते हैं जहाँ कभी कोई बढ़ नहीं आती इलाके में ओजोन के बोर्ड लगने के बाद अब सियासत भी तेज हो गई है और आरोप प्रत्यारोप की राजनीति शुरू हो चुकी है । बुराड़ी से aap विधायक संजीव झा और झड़ौदा से निगम पार्षद गगन चौधरी ने केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि पहले केंद्र सरकार व दिल्ली सरकार ने PM उदय योजना के तहत मकान की रजिस्ट्री कराकर उनके मकान पक्के होने की मोहर लगाई और वही अब डिमोलिशन के ओजोन वाले बोर्ड लगाकर नोटिस तक भी लोगों को दिए जा रहे हैं। विधायक संजीव झा सरकार से मांग करते हैं कि एक बार फिर से इस इलाके की पुनः मैपिंग की जाए जिसमें ओजोन स्पष्ट हो सके। इसके मामले में भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा पहले जो इलाका ओजोन में होता था उस इलाके में अब बाढ़ का पानी नहीं आता है । जिसके चलते कुछ एरिया त्रुटिवश O Zone में आया है उसके मे जल्द सुधार किया जायेगा सांसद मनोज तिवारी ने जनता से अपील है कि घबराएं नहीं ! वही सांसद मनोज तिवारी ने सख्त हिदायत दी जो भी यमुना खादर में मकान बने हुए हैं या फिर यमुना खादर से इधर की तरफ रिहायसी इलाके में सरकारी जमीन पर बने हुए अवैध निर्माण है उन पर सरकारी पीला पंजा जरुर चलेगा। फिलहाल आपको बता दे जिस तरीके से शालीमार बाग इलाके में डिमोलिशन की बड़ी कार्यवाही की गई । वही अचानक ओजोन के बोर्ड लगने के बाद बुराड़ी और वजीराबाद संगम विहार इलाके में रहने वाले डरे हुए हैं। सरकार से मांग करते हैं जल्द से इलाके की पुनः मैपिंग की जाए और ओजोन के बोर्ड जो गलत तरीके से लगाए गए हैं उनको हटाया जाय।
0
0
Report
Advertisement

अंता में जल संरक्षण के लिए साइकिल रैली, ईंधन बचाने का संदेश

Baran, Rajasthan:बारां जिले के अंता में वंदे गंगा जल संरक्षण को लेकर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें साइकिल रैली के माध्यम से आम जन को ईंधन बचाने सहित जल संरक्षण का संदेश दिया गया। इसके मौके पर देवनारायण बोर्ड के चेयरमैन ओम प्रकाश भड़ाना ने कहा कि हमारा राजस्थान विकसित राजस्थान की श्रेणी में खड़ा हो इसके लिए समाज को जागृत करने की दिशा में काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वातावरण पर्यावरण में बदलाव आ रहा है यह हमारे लिए चुनौती का संकेत है। हमारी आने वाली पीढ़ी को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़े इसके लिए हमें हमारे नागरिक कर्तव्यों का अहसास होना चाहिए। इसके पूर्व कस्बे के मुख्य मार्ग से साइकिल रैली निकाली गई और बाद में खेमजी तालाब पर जल संरक्षण को लेकर शपथ दिलाई गई तथा खेमजी तालाब पर दीपदान किया गया। कार्यक्रमों को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मोती लाल मीणा, बारां प्रधान मोरपाल सुमन, जिलाध्यक्ष नरेश सिकरवाल ने भी संबोधित किया।
0
0
Report
Advertisement

अबूझमाड़ में नक्सल मुक्ति के बाद विकास की नई राह: पेयजल-रहवास से शिक्षा तक

Narayanpur, Jharkhand:लंबे समय तक नक्सल प्रभावित रहा नारायणपुर अबूझमाड़ क्षेत्र अब विकास की नई राह पर आगे बढ़ रहा है। क्षेत्र के कई गांवों में आज भी कुछ ग्रामीण झरिया (प्राकृतिक जलस्रोत) का पानी पीते हैं, वहीं सरकार द्वारा स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस संबंध में प्रदेश के वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि अबूझमाड़ एक बहुत बड़ा और दुर्गम इलाका है। अब क्षेत्र के नक्सलमुक्त होने के बाद गांव-गांव तक मूलभूत सुविधाओं का विस्तार तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत कार्य जारी है और कई क्षेत्रों में नल-जल सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं। वन मंत्री ने कहा कि कुछ ग्रामीण वर्षों से झरिया का पानी पीने के आदी रहे हैं, इसलिए इस परंपरा में बदलाव आने में थोड़ा समय लग सकता है। हालांकि, सरकार की प्राथमिकता है कि प्रत्येक गांव तक सुरक्षित और स्वच्छ पेयजल सहित सभी बुनियादी सुविधाएं पहुंचें। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में अबूझमाड़ के सभी गांवों में पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी सुविधाओं का और अधिक विस्तार होगा, जिससे ग्रामीणों के जीवन स्तर में व्यापक सुधार आएगा और क्षेत्र विकास की मुख्यधारा से और मजबूती से जुड़ेगा।
0
0
Report

सूरजपुर के उपचुनाव: 15 मतदान केंद्रों पर सुरक्षित और निष्पक्ष मतदान के लिए तैयारियाँ पूरी

Surajpur, Chhattisgarh:सूरजपुर में होने वाले चुनावों को लेकर प्रशासनिक तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। प्रत्येक वार्ड के लिए एक मतदान केंद्र बनाया गया है, जिसके तहत कुल 15 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है और निर्धारित समय पर मॉक पोल की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी हो चुकी है। मतदान के दौरान सुरक्षा बनाए रखने के लिए हर मतदान दल में चार सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है, जो मतदान केंद्रों और कक्षों की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके अलावा क्षेत्र में निगरानी के लिए 11 पेट्रोलिंग पार्टियाँ गठित की गई हैं, जो नियमित गश्त करेंगी और किसी भी सूचना पर तुरंत कार्रवाई करेंगी। साथ ही दो सेक्टर मजिस्ट्रेट और दो सेक्टर अधिकारी नियुक्त किए गए हैं, जो मतदान केंद्रों का भ्रमण कर पूरी व्यवस्था पर नियंत्रण रखेंगे; इनमें से एक मजिस्ट्रेट को सात और दूसरे को आठ मतदान केंद्रों की जिम्मेदारी दी गई है। सूरजपुर जिले के विभिन्न हिस्सों में आज पंच और दो स्थानों पर बीडीसी के पदों के लिए उपचुनाव के तहत मतदान हो रहा है, इन चुनावों के लिए मतदान संपन्न होने के तुरंत बाद आज ही मतों की गिनती भी की जाएगी। प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी इंतजाम समय रहते पूरे कर लिए गए हैं।
0
0
Report

उत्तर बिहार में भारी बारिश के आसार, अगले 24-48 घंटे में गरज-चमक

Patna, Bihar:उत्तर बिहार में बादलों की सक्रियता लगातार बनी हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 से 48 घंटे के दौरान कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की संभावना बनी रहेगी। मौसम विभाग ने पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, सारण और सीवान जिलों में विशेष सतर्कता बरतने को कहा है। इन जिलों में मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। राज्य में इस वर्ष 31 मई तक सामान्य से लगभग दोगुनी बारिश हो चुकी है। 1 मार्च से 31 मई तक राज्य में 169.7 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है, जबकि इस अवधि में 85.3 मिमी होनी चाहिए थी। यानी, सामान्य से 99 प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है। बारिश का यह पैटर्न पिछले कई वर्षों की तुलना में काफी अलग रहा है। बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी मिलने और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने के कारण राज्य में बारिश की गतिविधियां लगातार बनी हुई हैं।
0
0
Report
Advertisement

फुलवारी शरीफ में मां की साड़ी से झूला, नाबालिग की मौत

Danapur, Bihar:खबर फुलवारी शरीफ से है जहाँ के मंझौली गान में खेल-खेल में सुदर्शन मांझी के पुत्र आदित्य कुमार की जान उस वक्त चली गई जब वह घर से अकेले खेलने के लिए गाँव के किनारे पेड़ में मां का साड़ी लेकर झूला झूल रहा था। लेकिन किसे मालूम था कि मां का वह साड़ी जो कभी उस बेटा का आँचल हुआ करता था वही झूला बनने के बाद मौत का फंदा बन जाएगा। जब तक गाँव और परिवार के लोगों को पता चलता तब तक वह फंदा में लटका नाबालिग की जान चली गई। परिजन दौड़े और उसे अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जाँच में जुट गई। माँ ने भी नहीं सोचा होगा कि उसकी साड़ी ही उसके लाल का फांसी का फंदा बन जाएगी।
0
0
Report

सीहोर अमलाह के हाईवे पर रात में कार आग, लोगों ने बचाने की कोशिश की

Sehore, Madhya Pradesh:सीहोर सीहोर के अमलाह में इंदौर भोपाल हाईवे पर देर रात बीच सड़क पर एक कार में अचानक भीषण आग लग गई। जानकारी के अनुसार कार से अचानक धुआं निकलने लगा। खतरे को भांपते हुए कार सवारों ने तुरंत गाड़ी रोकी और नीचे उतर गए।" कार से उतरते ही कार सवारों और स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाई। उन्होंने पानी और अन्य साधनों से आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश की। लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि पल भर में ही पूरी कार लपटों से घिर गई। लोग बेबस होकर दूर खड़े तमाशा देखने को मजबूर हो गए। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई है। सभी कार सवार पूरी तरह सुरक्षित हैं। शुरुआती आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी होगी。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top