Back
बस्तर में टीसीओसी के बिना प्रेस नोट, नक्सल अभियान कमजोर पड़ने की आशंका
AAANOOP AWASTHI
Mar 19, 2026 08:41:32
Jagdalpur, Kumhar Para, Chhattisgarh
नक्सली हर साल मार्च से जून के बीच में टीसीओसी (टैक्टिकल काउंटर ऑफेंसिव कैंपेन) अभियान चलाया करते थे, इस अभियान के तहत नक्सली फोर्स के जवानों की निशाना बनाने, अपनी मौजूदगी दर्ज कराने के लिए आगजनी की घटनाओं को अंजाम दिया करते थे, लेकिन बस्तर में नक्सल इतिहास में पहली बार देखा जा रहा है कि नक्सली संगठन ने टीसीओसी अभियान के लिए एक भी प्रेस नोट जारी नहीं किया। वो 1 - जानकारों के अनुसार नक्सल संगठन के कमजोर होने की शुरुवात साल 2024 में ही हो गई थी, साल 2024 में टीसीओसी के दौरान माओवादी संगठन में नए रंगरूटों की भर्ती नहीं हो पाई यही कारण है कि नक्सलियों का सबसे मजबूत और खूनी अभियान कमजोर पड़ गया, टीसीओसी के दौरान ही बस्तर के अंदरूनी इलाकों में अपनी विचारधारा का प्रचार प्रसार भी तेज करते थे और कार्यक्रमों से जुड़े हुए विडियो फोटो भी जारी होते थे लेकिन पिछले दो सालों से बस्तर में जारी नक्सलियों के खिलाफ फोर्स का अभियान नक्सल संगठन पर भारी पड़ा है। वो फाइनल - बस्तर में टीसीओसी के दौरान कई बड़े और खौफनाक हमले भी हो चुके हैं। 6 अप्रैल 2010 को दंतेवाड़ा के चिंतलनार में घात लगाकर किए गए हमले में 76 सीआरपीएफ जवान शहीद हुए थे, जिसे देश में नक्सलियों का सबसे घातक हमला माना जाता है, 17 मई 2010 को दंतेवाड़ा में लैंडमाइन से बस उड़ाई गई, जिसमें 30 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी और इसमें पुलिसकर्मी व आम नागरिक भी शामिल थे। इसके बाद 25 मई 2013 को झीरम घटना को माओवादियों ने अंजाम दिया, 24 अप्रैल 2017 को सुकमा के बुरकापाल इलाके में लगभग 300 नक्सलियों ने सीआरपीएफ की टुकड़ी पर हमला किया, जिसमें 25 जवान शहीद हो गए थे, 3 अप्रैल 2021 को बीजापुर के टेकलगुड़ा में नक्सलियों ने फोर्स पर किया इस घटना मे 22 जवान शहीद हुए थे आदि
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
ANAnil Nagar1
FollowMar 19, 2026 09:51:420
Report
ANAnil Nagar1
FollowMar 19, 2026 09:51:310
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 19, 2026 09:51:240
Report
SKShivam Kumar1
FollowMar 19, 2026 09:51:150
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowMar 19, 2026 09:51:060
Report
0
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowMar 19, 2026 09:50:250
Report
DSDevendra Singh
FollowMar 19, 2026 09:50:080
Report
KMKuldeep Malwar
FollowMar 19, 2026 09:49:530
Report
HBHeeralal Bhati
FollowMar 19, 2026 09:49:370
Report
TSTHANESHWAR SAHU
FollowMar 19, 2026 09:49:140
Report
SKSandeep Kumar
FollowMar 19, 2026 09:48:270
Report
APANOOP PRATAP SINGH
FollowMar 19, 2026 09:48:170
Report
RJRakesh Jaiswal
FollowMar 19, 2026 09:47:590
Report