284001
झांसी में फर्नीचर की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में ओवर ब्रिज के पास स्थित फर्नीचर की दुकान में भीषण आग लग गई। आग की लपटें देखकर इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक दुकान और गोदाम में रखा लाखों रुपये का फर्नीचर जलकर खाक हो चुका था। आशंका जताई जा रही है कि आग पहले चाय-नाश्ते की दुकान में लगी और फिर फैलकर फर्नीचर की दुकान को भी चपेट में ले लिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
वार्ड 16 के पूर्व कौंसलर सुखपाल सिंह कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल
Patran, Punjab:पातड़ां से सतपाल गर्ग स्टोरी कांग्रेस को झटका, पूर्व कौंसलर सुखपाल सिंह साथियों समेत आप में शामिल नगर कौंसिल चुनाव का ऐलान होते ही पातड़ां में दल-बदल का दौर भी शुरू हो गया है। इसी कड़ी के तहत वार्ड नंबर 16 के पूर्व कौंसलर सुखपाल सिंह ने अपने साथियों समेत कांग्रेस पार्टी छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। वार्ड 16 में आयोजित एक समागम के दौरान हल्का शु torr?ाना के विधायक कुलवंत सिंह बाजीगर ने सुखपाल सिंह और उनके समर्थकों का पार्टी में स्वागत किया। इस अवसर पर मार्केट कमेटी पातड़ां के चेयरमैन महिगां सिंह बराड़, कंबोज वेलफेयर के डायरेक्टर कुलदीप सिंह थिंद, ट्रक यूनियन के प्रधान रणजीत सिंह विर्क, पूर्व प्रधान रनवीर सिंह, कार डीलर एसोसिएशन के प्रधान कुलदीप सिंह विट्टू विदेशा, मदन लाल शहरी प्रधान, सोनी जलूर समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। विधायक कुलवंत सिंह बाजीगर ने कहा कि पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं को पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 16 के लोगों की जो भी समस्याएं हैं, चुनाव के बाद प्राथमिकता के आधार पर उनका समाधान करवाया जाएगा。0
0
Report
ग्रेटर नोएडा में नवविवाहिता मोनिका नागर की मौत: पति समेत सात पर मुकदमा
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा -- नवविवाहिता मोनिका नागर की मौत के मामले में एक वीडियो आया सामने, मोनिका के लाइव फांसी लगाने का वीडियो आया सामने, अपनी मौत के लिए किसी को भी नहीं बताया जिम्मेदार, रोते रोते पंखे पर दुपट्टा डालकर गले में लगाया फंदा, मोनिका की मौत के मामले में मोनिका की मां की शिकायत पर पति सहित सात लोगों पर पीट-पीट कर हत्या करने का मुकदमा हुआ था दर्ज, दादरी पुलिस पति को कर चुकी है गिरफ्तार, ससुराल वालों ने परिजनों और पुलिस को बिना बताए शव को जलाने की करी थी कोशिश,दादरी थाना क्षेत्र के घोड़ी बछेड़ा का मामला।0
0
Report
पूर्व आर्मी स्टाफ मनोज नारावणे ने मुंबई में पुरस्कार समारोह को संबोधित किया
Noida, Uttar Pradesh:MUMBAI: FORMER CHIEF OF ARMY STAFF MANOJ NARAVANE ADDRESSES AWARD FUNCTION IN MUMBAI0
0
Report
Advertisement
कानपुर में मुठभेड़: व्यापारी हत्या के आरोपी विशाल गुप्ता पैर में गोली लगी
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर ब्रेकिंग हत्यारोपी की पुलिस से मुठभेड़ नवाबगंज थाना क्षेत्र में गंगा बैराज के पास NRI सिटी के पास पुलिस और हत्यारोपी के बीच मुठभेड़ हत्यारोपी विशाल गुप्ता ने 8 मई को थाना फीलखाना क्षेत्र में व्यापारी विजय कुमार चौरसिया की सरेआम हत्या आरोपी बिठूर से गंगा बैराज की तरफ भाग रहा था पुलिस टीम ने उसे रोका तो पुलिस पर आरोपी ने गोली चला दी पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी विशाल गुप्ता के पैर में लगी गोली घायल आरोपी को पुलिस सुरक्षा के बीच तत्काल इलाज के लिए हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।0
0
Report
उत्तर 24 परगना में खाली रेलवे क्वार्टर से बड़ा क्रूड बम व कच्चा माल बरामद
Noida, Uttar Pradesh:उत्तर 24 परगना (पश्चिम बंगाल): पुलिस ने खाली पड़े रेलवे क्वार्टर से बड़ा क्रूड बम और कच्चा माल बरामद किया।0
0
Report
नैनीताल में प्रदूषण बोर्ड ने डायनेस्टी होटल सील कर बिजली कनेक्शन काट दिया: पर्यावरण नियम लागू
Noida, Uttar Pradesh:नैनीताल में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के खुर्पाताल क्षेत्र में स्थित डायनेस्टी होटल को सील कर दिया। होटल के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में गंभीर खामियां मिलने पर पीसीबी ने होटल को सील किया साथ ही बिजली कनेक्शन भी काट दिया गया। विभाग ने होटल के व्यवसायिक उपयोग पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। पीसीबी कार्रवाई के दौरान होटल प्रबंधन और प्रशासनिक टीम के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली। जानकारी के अनुसार प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने पूर्व में होटल के एसटीपी की जांच की थी, जिसमें लिए गए सैंपल निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतरे। इसके बाद होटल प्रबंधन को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। होटल की ओर से एसटीपी में सुधार और आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का आश्वासन दिया गया, लेकिन दोबारा हुई सैंपलिंग में भी मानकों का उल्लंघन सामने आया। इसके बाद पीसीबी ने सख्त कदम उठाते हुए होटल को सील करने और बिजली आपूर्ति बंद करने की कार्रवाई की। मौके पर पहुंची पीसीबी, प्रशासन और बिजली विभाग की संयुक्त टीम ने होटल का विद्युत कनेक्शन काट दिया और मुख्य गेट पर ताला लगाकर सीलिंग की कार्रवाई पूरी की। कार्रवाई के दौरान होटल डायरेक्टर सचिन गुप्ता ने अधिकारियों से कर्मचारियों और परिसर में रह रहे लोगों को देखते हुए बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की, लेकिन प्रशासन ने पर्यावरणीय नियमों का हवाला देते हुए अनुरोध अस्वीकार कर दिया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि पर्यावरणीय मानकों के उल्लंघन को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और नियमों का पालन न करने वाले संस्थानों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के अन्य होटल संचालकों में भी हड़कंप मचा हुआ है。0
0
Report
Advertisement
धर्मशाला के विकास के लिए भाजपा ने 32 सूत्रीय संकल्प पत्र जारी किया
mathura, Dharamshala, Himachal Pradesh:नगर निगम धर्मशाला के लिए भाजपा ने जारी किया 32 सूत्रीय संकल्प पत्र स्मार्ट सिटी, पर्यटन, ट्रैफिक सुधार और युवाओं के लिए खेल सुविधाओं पर विशेष फोकस एंकर : कांगड़ा और धर्मशाला के विधायक और नगर निगम के लिए भाजपा चुनाव प्रभारी पवन काजल और सुधीर शर्मा ने नगर निगम धर्मशाला के विकास और आधुनिक सुविधाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से भाजपा ने 32 प्रमुख प्रस्तावों वाला संकल्प पत्र जारी किया है। इस संकल्प पत्र में स्मार्ट सिटी सुविधाओं, पर्यटन विकास, ट्रैफिक प्रबंधन, पेयजल व्यवस्था, खेल ढांचे और महिलाओं के रोजगार को लेकर कई अहम घोषणाएं की गई हैं। भाजपा के संकल्प पत्र के अनुसार शहर के 22 स्थानों पर स्मार्ट पार्किंग विकसित की जाएगी, ताकि बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम किया जा सके। इसके साथ ही शहर में 24 घंटे पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने और जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए प्रमुख खड्डों पर छोटे बांध बनाने का प्रस्ताव रखा गया है। ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए राणा से भागसू तक फनिकलर यातायात परियोजना शुरू करने की योजना बनाई गई है। इसके अलावा ई-टैक्सी सेवा शुरू करने तथा सरकारी भवनों में डी-कंजेशन प्लान लागू करने का भी प्रस्ताव शामिल है। शहर के पुराने और ऐतिहासिक क्षेत्रों के सौंदर्यीकरण एवं पुनर्विकास पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। संकल्प पत्र में कोतवाली बाजार और कचहरी अड्डा के पुनर्विकास की बात कही गई है। वहीं महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए एमसी कोऑपरेटिव ग्रिड बनाने और नगर निगम की सेवाओं को पूरी तरह ऑनलाइन करने का वादा किया गया है। युवाओं और खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए फुटबॉल अकादमी, मल्टी स्पोर्ट्स जोन, स्केटिंग एरिया और नए खेल मैदान विकसित करने का प्रस्ताव रखा गया है। साथ ही शहर के विभिन्न क्षेत्रों में साइकलिंग और जॉगिंग ट्रैक भी बनाए जाएंगे। पर्यटन और सौंदर्यीकरण को बढ़ावा देने के लिए चौक-चौराहों का विकास, व्यूइंग डेक, वेंडिंग जोन और धार्मिक स्थलों के आसपास सौंदर्यीकरण कार्य करने की योजना बनाई गई है। धर्मकोट क्षेत्र में खेल मैदान और हेलीपैड निर्माण का प्रस्ताव भी संकल्प पत्र का हिस्सा है। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम के डंपिंग क्षेत्रों में डीआरडीओ की सहायता से डिसेंट्रलाइज्ड सॉलिड वेस्ट सिस्टम विकसित करने की बात कही गई है। इसके अलावा पेवर इंटरलॉक टाइल्स की जगह नेचुरल पेवर स्टोन के उपयोग पर भी जोर दिया गया है। भाजपा ने सभी वार्डों में पार्क और खेल मैदान विकसित करने, भागसू में पुनर्स्थापन केंद्र स्थापित करने, छोटी गलियों और सड़कों के पुनर्निर्माण तथा भारी बारिश से बचाव के लिए नालियों के चैनलाइजेशन का भी प्रस्ताव रखा है। संकल्प पत्र के में धर्मशाला को ड्रग मुक्त शहर बनाने का संकल्प भी दोहराया गया है। बाईट : सुधीर शर्मा विधायक धर्मशाला0
0
Report
बलिया में आरोपी पकड़ने गई पुलिस पर भीड़ का पथराव, चार जवान घायल
Ballia, Uttar Pradesh:चितबड़ागांव थाना अंतर्गत नगपुरा पश्चिम टोला में मारपीट के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर उग्र ग्रामीणों ने हमला कर दिया। जमकर ईंट-पत्थर चले cuyo जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए और सरकारी वाहन का शीशा भी क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र नाम के युवक के साथ मारपीट कर उसे सड़क किनारे छोड़ दिया गया है और मारपीट करने वाले युवक मिंटू को लोगों ने पकड़ रखा है। पीआरबी मौके पर पहुंचकर जब मिंटू को साथ ले जाने लगी तभी वहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पथराव शुरू कर दिया और आरोपी मिंटू को सौंपने की मांग कर लगे। इस दौरान कई थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गईं लेकिन उग्र ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर ईंट-पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। पथराव में कुछ पुलिसकर्मियों को चोटें भी आईं जबकि चितबड़ागांव थाना की सरकारी गाड़ी का पिछला शीशा टूट गया। बाईट: सीओ सदर ने कहा मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और विधिक कार्रवाई जारी है।0
0
Report
पहली बार दवा खाने पर पिल्ले की हैरान कर देने वाली प्रतिक्रिया देखें
Noida, Uttar Pradesh:Puppy's reaction to taking medicine for the first time0
0
Report
Advertisement
उदयपुर के गोगुंदा में ट्रेलर ने कार को टक्कर दी, युवक की मौत
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर उदयपुर के गोगुंदा से खबर, गोगुंदा पिंडवाड़ा हाईवे स्थित मदारडा कट पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने कार को लिया चपेट में, हादसे में कार सवार बाड़मेर निवासी युवक की मौके पर हुई मौत, ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत कर शव को गाड़ी से बाहर निकाला, हादसे की सूचना पर हाईवे टीम और ASI भरत सिंह मौके पर पहुंचे, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर गोगुंदा अस्पताल की मोर्चरी में शिफ्ट करवाया, पुलिस ने 트ेलर को किया जप्त, पुलिस ने मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दी, पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू की,0
0
Report
Fire in Tiljala area leaves two dead, three injured; Minister Agnimitra Paul visits site
Noida, Uttar Pradesh:कोलकाता (पश्चिम बंगाल): तिलजाला इलाके में आग लगी और इस घटना में दो की मौत तथा तीन घायल हुए हैं। पश्चिम बंगाल की मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने घटनास्थल का दौरा किया।0
0
Report
भीषण गर्मी के बीच आधी-तूफान से बिजली व्यवस्था ध्वस्त, पेड़ गिरने से रास्ते अवरुद्ध
Dholpur, Rajasthan:भीषण गर्मी के बीच आधी-तूफान से बिगड़ी व्यवस्था,दर्जनों पेड़ धराशाही विधुत पोल टूटे,पेड़ो के टूटने से रास्ते अवरुद्ध,दीवार गिरने से एक महिला सहित तीन घायल बिजली व्यवस्था ध्वस्त,सुधार और मरम्मत में जुटा विधुत विभाग,नुकशान का किया जा रहा आकलन बाड़ी उपखंड क्षेत्र में पिछले तीन दिन से जारी भीषण गर्मी के बीच मौसम का मिजाज बदला है। करीब आधा घंटे तक आंधी तूफान के साथ आई तेज बारिश से आमजन ने जहां गर्मी से राहत महसूस की है। वहीं दर्जनों पेड़ उखड़ गए हैं। कई मकानों की दीवारें गिर गई है और बिजली पोल धराशाई हुए हैं। ऐसे में पूरे उपखंड क्षेत्र की बिजली व्यवस्था ध्वस्त हुई है,कई रास्ते अवरुद्ध हुए और एक महिला सहित तीन लोग घायल हुए हैं। उपखंड क्षेत्र में सबसे अधिक नुकसान पेड़ पौधों को हुआ है। कई जगह से पेड़ उखड़ने और टूटने की सूचना मिली है। माता मंदिर के पास चौकी के ठीक पीछे बड़ा दरख़्त पेड़ टूट कर सड़क पर गिर गया है। इसके नीचे एक निजी बस फस गई है। इससे रास्ता अवरुद्ध हुआ है। वही रेलवे स्टेशन को जाने वाले रास्ते पर क्रय विक्रय के पास भी पेड़ टूटने से बिजली का खंबा उखड़ गया है और रास्ता अवरुद्ध हुआ है। आंधी तूफान से कोर्ट परिसर में कई अधिवक्ताओं के चैंबर क्षतिग्रस्त गए हैं। क्योंकि पेड़ की शाखाएं इन चैं chambers पर आकर गिरी साथ में पेयजल के लिए बनाई गई टंकी की दीवार में भी दरार आ गई है। शहर के तुलसी में रोड पर मनोहरदास मंदिर में पेड़ उखड़ने से पूरी व्यवस्था ध्वस्त हुई है। मंदिर के परिसर में लगा पीपल का दरख़्त पेड़ की एक बड़ी शाखा टूटकर गिरी है। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ है। वही देव गार्डन के पास दीवार गिरने से एक गाय घायल हो गई है। करेरुआ गांव में दीवार गिरने से एक 15 वर्षीय बालक सूरज पुत्र मोहन सिंह घायल हुआ है। जिसे उपचार के लिए बाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही बसेड़ी रोड पर राणा खान कब्रिस्तान के पास घर की दीवार टूटने से मधु पत्नी राजकुमार ठाकुर घायल हुई है। कंचनपुर रोड पर युवक दीपक पुत्र पप्पू घायल हुआ है। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल धौलपुर रेफर किया गया है। प्रशासन,पुलिस और नगर पालिका द्वारा राहत कार्य शुरू कर दिए है। बिजली विभाग द्वारा ध्वस्त हुई विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करने के प्रयास किया जा रहे हैं0
0
Report
Advertisement
स्मार्ट ऑटोमैटेड बैल मशीनों के साथ भूसा संभालना आसान
Noida, Uttar Pradesh:Effortless hay handling with smart automated bale machines.0
0
Report
पिपरी से लापता चार नाबालिग सकुशल बरामद, पटना यात्रा का खुलासा
Obra, Uttar Pradesh:चार नाबालिग बच्चे पिपरी थाना क्षेत्र से रहस्यमय तरीक़े से तीन दिन पहले लापता हुए थे जिन्हें पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। बच्चों के अचानक गायब होने से परिजन और पुलिस दोनों ही परेशान थे। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तलाश जारी रही और अंततः चारों बच्चों को खोज निकाला गया। पूछताछ में बच्चों ने बताया कि वे बिना बताए घूमने के उद्देश्य से ट्रेन से पटना चले गए थे। फिलहाल सभी बच्चे सकुशल परिजनों के हवाले कर दिए गए हैं, जिससे परिवारों ने राहत की सांस ली है।0
0
Report
जालौन में मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ एक्शन, 10 बुलेट वाहनों के चालान
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में मॉडिफाइड साइलेंरो के खिलाफ परिवहन विभाग का एक्शन, परिवहन विभाग की टीम ने मोडिफाइड साइलेंसर वाले करीब 10 बुलेट वाहनों का किया चालान, कार्रवाई के दौरान ARTO सुरेश कुमार और ARTO विनय पांडेय समेत परिवहन विभाग की टीम रही मौजूद, मुख्य चौराहे पर परिवहन विभाग की sख्ती से वाहन चालकों में मचा हड़कंप, चालान की कार्रवाई के दौरान वाहनों पर करीब 1 लाख का लगाया जाएगा जुर्माना, एआरटीओ ने नियमों के तहत वाहनों को चलाने की चालकों से की अपील, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के शहीद भगत सिंह चौराहे पर चलाया गया अभियान。0
0
Report
Advertisement
