222002
जौनपुर में शहीद की मूर्ति स्थल को स्मारक स्थल का रुप दिया जाएगा- बृजेश सिंह प्रिंसू
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भकुरा गांव में स्थित एक शहीद की मूर्ति स्थल को स्मारक स्थल में बदलने की घोषणा की गई है। यह जानकारी बृजेश सिंह "प्रिंसू" ने दी। उन्होंने कहा कि इस कदम से शहीद को उचित सम्मान मिलेगा और यह स्थान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अमेठी-दुर्गापुर मार्ग पर भिड़ंत: एक की मौत, दो गंभीर घायल
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी-दुर्गापुर मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत। भीषण सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत, दो लोग हुए गंभीर रूप से घायल। जबकि एक गंभीर घायल को रायबरेली एम्स किया गया रेफर दूसरे का सीएचसी भादर पर चल रहा है इलाज मृतक की पहचान विनोद पाल निवासी आनंद नगर के रूप में हुई। गंभीर हालत में घायल विनोद को सीएचसी भादर ले जाया गया, अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को किया मृत घोषित। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए विधिक कार्रवाई में जुटी। संग्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत टीकरमाफी बौलहा के पास की है घटना0
0
Report
सुन्नी वक्फ बोर्ड भंग: मौलाना शहाबुद्दीन ने बोर्ड गठन की मांग की
Bareilly, Uttar Pradesh:सुन्नी सैंट्रल वक्फ बोर्ड लखनऊ कई महीनों से भंग चल रहा है, उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से धार्मिक संस्थाओं से संबंधित लोगों ने आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी से सम्पर्क करके अपनी समस्याएं बताई। जिस पर मौलाना ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को पत्र लिखकर कुछ मांगे रखी है। मौलाना ने प्रेस को जारी किए गए बयान में कहा कि मैं इस पत्र के माध्यम से गुजारिश कर रहा हूं कि बहुत दिनों से सुन्नी सैंट्रल वक्फ बोर्ड लखनऊ भंग है, जिसकी वजह से मस्जिदों, दरगाहों, कब्रिस्तानो और आदि धार्मिक संस्थाओं के काम काज और संचालन मे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए बोर्ड का गठन जल्द से जल्द कर दिया जाए। और साथ ही बोर्ड की जिम्मेदारी सुन्नी सूफ़ी मुसलमानो को दी जाये। लगभग 35 साल से कट्टरपंथी विचार धारा के लोग ही बोर्ड पर काबिज़ रहे हैं, जिन्होंने वक्फ को बहुत नुक्सान पहुंचाया है। मौलाना ने पत्र में आगे लिखा कि वक्फ बोर्ड की सम्पत्तिया हमारे बुजुर्गों ने इसलिए वक्फ की थी, कि उससे होने वाली आमदनी गरीब और कमजोर मुसलमानो पर खर्च की जायेगी, मगर इन 35 सालो मे ऐसा कुछ नही हुआ। समाजवादी पार्टी के चहिते वक्फ बोर्ड पर काबिज़ रहे, और इन्होंने वक्फ की सम्पत्तियो को बेचा और खूर्द बूर्द किया, इस घोटाले की भी जांच होनी चाहिए। पत्र में आगे कहा गया है कि नये बोर्ड के गठन मे लोगो का चयन खूब छानबीन के साथ हो ताकि भविष्य मे अच्छे काम हो सके। हमे उम्मीद है कि मेरे दिये गये सुझाव पर गम्भीरता पूर्वक विचार करेंगे। मौलाना ने कहा कि सुन्नी सैंट्रल वक्फ बोर्ड में एक ऐसा व्यक्ति जो 15 से 16 साल तक चेयरमैन बना रहा , उसके दौर में वक्फ की सम्पत्तियो की बड़ी बर्बादी हुई, और करोड़ों की जमीनों को रेवाड़ीयो के भाव बेचा गया। ये व्यक्ति सपा प्रमुख अखिलेश यादव का चहीता और सपा नेता आजम खान का लाडला था। इस व्यक्ति के दौर की सी वी आई से जांच करा दी जाएं, तो दूध का दूध पानी का पानी सामने आ जाएगा। बाइट मौलाना शाहबुद्दीन बरेलवी, अध्यक्ष, आल इंडिया मुस्लिम जमात0
0
Report
कांग्रेस ने जेडीयू की बैठक पर निशाना साधा, भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच की मांग
Patna, Bihar:कांग्रेस ने जेडीयू की बैठक पर निशाना साधा, भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच की मांग0
0
Report
Advertisement
लड़कियों से छेड़खानी करने वालों को चेतावनी - ग्राम प्रधान ने मुनादी करवा दी चेतावनी,
Sisolar, Uttar Pradesh:हमीरपुर :- लड़कियों से छेड़खानी करने वालों को चेतावनी - ग्राम प्रधान ने मुनादी करवा दी चेतावनी, थाना सिसोलर पुलिस और ग्राम प्रधान भैंसमरी ने मुनादी कर ग्रामीणों को किया जागरूक, ग्राम प्रधान धर्मेन्द्र सिंह एडवोकेट ने छेड़खानी को बताया गंभीर अपराध, ऐसी हरकत करने वालों पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई, लड़कियों की सुरक्षा को बताया प्राथमिकता।0
0
Report
अलीगढ़ इगलास के चौराहे पर दो गुटों में भिड़ंत, पुलिस के सामने मारपीट
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग इगलास के मुख्य चौराहे पर दो गुटों में जमकर मारपीट, पुलिस के सामने भिड़े दबंग, अलीगढ़ के कोतवाली इगलास कस्बे के मुख्य चौराहे पर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट, बीच चौराहे पर हुई मारपीट से इलाके में अफरा-तफरी, सड़क पर लगा लंबा जाम, आरोप है कि इससे पहले भी पुलिस ने आरोपियों को थाने से छोड़ दिया था, आज फिर वही गुट वर्चस्व की जंग में आमने-सामने, पुलिस की मौजूदगी में एक-दूसरे पर बरसाए लात-घूंसे, मुख्य चौराहे पर सरेआम मारपीट से पुलिस व्यवस्था पर उठे सवाल, पूरा मामला अलीगढ़ के कोतवाली इगलास कस्बे का。0
0
Report
बेगूसराय में सुबह गोलीबारी: युवक गंभीर, अपराधी हथियारों के साथ फरार
Begusarai, Bihar:बेखौफ अपराधियों ने पुलिस को चुनौती देते हुए सुबह-सुबह एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गोली लगने से युवक खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़ा। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पूरी घटना परिहारा थाना क्षेत्र की है। घायल युवक की पहचान रवि भूषण साहनी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि रवि भूषण साहनी सड़क पर खड़ा था, तभी अचानक हथियारों से लैस अपराधियों ने उस पर गोली चला दी। गोली लगते ही युवक सड़क पर गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। सुबह-सुबह गोली चलने की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायल युवक को उठाकर निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही परिहारा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अपराधियों ने रवि भूषण साहनी को किस वजह से गोली मारी है और इस वारदात के पीछे कौन लोग शामिल हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। दिनदहाड़े और सुबह-सुबह गोलीबारी की इस घटना ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।0
0
Report
Advertisement
हरिद्वार में सौतेले पिता पर 16 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप; गिरफ्तारी
Noida, Uttar Pradesh:हरिद्वार ब्रेकिंग सौतेले पिता की गंदी करतूत 16 वर्षीय बेटी के साथ लम्बे समय तक करता राह दुष्कर्म सौतेले पिता से दुखी होकर युवती भाग कर चली गई हिमाचल सौतेले पिता ने कराया था अपहऱण का मुकदमा दर्ज हरिद्वार पुलिस ने जब युवती को ढूंढ निकाला, तब युवती ने खोले राज,बताया पिता से प्रताड़ित होकर चली गयी थी बहन के पास किशोरी के बयानों और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी सौतेले पिता को गिरफ्तार कर लिया। घटना ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र की है।0
0
Report
दमोह के साहब लाल की हेकड़ी दिखी, गिरफ्तारी के बाद जुलूस वायरल
Damoh, Madhya Pradesh:पुलिस ने निकाली शातिर बदमाश की हेकड़ी, मारपीट करते किया था वीडियो वायरल, अब निकला जुलूस... दमोह में दो दिन पहले एक झकझोर देने वाला वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक शख्स एक युवक को सड़क पर लिटाकर बेरहमी के साथ डंडे से पीट रहा है, इस वीडियो ने पुलिस की भूमिका उसके खौफ पर सवालिया निशान लगाए थे और वायरल वीडियो को लेकर पुलिस के आला अधिकारियों ने संज्ञान लिया और मारपीट करने वाले शख्स को गिरफ्तार किया है। दरअसल मामला देहात थाना के समन्ना का है यहां दमोह कटनी स्टेट हाइवे पर साहब लाल नाम का शख्स पीटते हुए दिखेंगी रहा है वहीं पिटने वाला व्यक्ति छोटेलाल है। कुछ दिन पहले चोरी के एक मामले में छोटेलाल गिरफ्तार हुआ था और पुलिस पूंछताछ में छोटेलाल ने बताया था कि साहब सिंह भी चोरी में शामिल था, छोटेलाल जेल चला गया और साहब लाल फरार था, चार दिन पहले छोटेलाल जमानत पर रिहा होकर आया तो साहबलाल को मालूम चला और फिर उसने बीच सड़क उसके साथ ये कृत्य किया और खुद वीडियो बनवाकर उसे वायरल किया ऐसे इसे वायरल करने के पीछे मंशा खुद का रसूख दिखाना और दहशत फैलाना था। लेकिन पुलिस के सामने उसकी नहीं चल पाई, देहात थाना पुलिस ने आरोपी साहब लाल को धर दबोचा और पुलिस इस आरोपी को उसी जगह लेकर गई जिस जगह उसने छोटेलाल के साथ बेरहमी से पिटाई की थी। लंगड़ाते हुए साहबलाल की पूरी हेकड़ी निकल गई और अब उसके जुलूस के वीडियो वायरल हो रहे है। सीएसपी के मुताबिक साहब लाल गुंडा और चोर प्रवृति का व्यक्ति है तीन मामलों में फरार चल रहा था और अब उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है। इतना ही नहीं पुलिस ने साहब लाल को जिला बदर करने का प्रस्ताव भी तैयार किया है जिस पर जल्दी कार्यवाही होगी।0
0
Report
नीमच में ग्रीन होटल के सामने कार में आग, सभी लोग सुरक्षित बाहर, हादसा टला
Neemuch, Madhya Pradesh:नीमच। शहर के बाईपास स्थित ग्रीन होटल के सामने आज तड़के करीब 4 बजे एक बड़ा हादसा टल गया। सड़क पर जा रही एक कार में अचानक भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि समय रहते कार में सवार सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
NMDC के Nagarnar Steel Plant ने 24 घंटे में 455 हॉट रोल्ड कॉइल्स बनाकर रिकॉर्ड तोड़ा
Jagdalpur, Chhattisgarh:एंकर – बस्तर के औद्योगिक विकास की दिशा में नगरनार स्टील प्लांट ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। एनएमडीसी के नगरनार स्टील प्लांट ने 3 नवंबर को महज 24 घंटे में 455 हॉट रोल्ड कॉइल्स का उत्पादन कर अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले प्लांट ने इसी महीने एक दिन में 440 कॉइल्स का उत्पादन किया था। वहीं, वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्लांट ने 23 लाख 24 हजार 902 टन स्टील का उत्पादन किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 63 प्रतिशत अधिक है। यह उपलब्धि प्लांट की तकनीकी दक्षता और उत्पादन क्षमता को दर्शाती।0
0
Report
इटारसी जंक्शन पर मालगाड़ी हादसे में लोको पायलट की मौत, सिग्नल नहीं मिला
Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- जिले के इटारसी रेलवे जंक्शन के अंतर्गत आने वाले ताकू रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक रेल हादसे में लोको पायलट की जान चली गई। मृतक की पहचान बैतूल निवासी विश्वनाथ बगदरे, पिता रामाजी बगदरे के रूप में हुई है। वे आमला से मालगाड़ी लेकर इटारसी आ रहे थे। बताया जा रहा है कि मालगाड़ी को सिग्नल नहीं मिलने के कारण वे train से उतरकर पटरी के किनारे खड़े थे। इसी दौरान दूसरी ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। हादसा बुधवार दोपहर करीब 2 बजे का बताया जा रहा है। वीओ – मामले में केसला थाना प्रभारी सुंदरलाल पंवार ने बताया कि लोको पायलट विश्वनाथ बगदरे आमला से मालगाड़ी लेकर इटारसी की ओर आ रहे थे। ताकू रेलवे स्टेशन पर सिग्नल नहीं मिलने के कारण मालगाड़ी को रोकना पड़ा था। इसके बाद लोको पायलट पास की पटरी के किनारे खड़े हो गए। इसी दौरान थ्रू लाइन से तेज रफ्तार में गुजर रही एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में वे आ गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुँचकर आवश्यक कार्रवाई की।0
0
Report
चूरू में तीसरे चरण के चुनाव: 247 ग्राम पंचायतों में मतदान जारी
Churu, Rajasthan:तीसरे चरण में 247 ग्राम पंचायतों पर मतदान जारी\n\nचूरू। चूरू जिले में पंचायतीराज चुनाव के तीसरे चरण के तहत 247 ग्राम पंचायतों में आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया हैं। जिले की सात पंचायत समिति क्षेत्रों में मतदान के लिए 670 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं। जबकि पांच मतदान केन्द्रों को रिजर्व रखा गया हैं। इन ग्राम पंचायतों में मतदान केंद्रों पर वोटिंग हो रही है। अपने गांव की सरकार चुनने के लिए ग्रामीणों में काफी उत्साह नजर आ रहा हैं। मतदान केन्द्रों पर सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू होते ही मतदाताओं की लाइन लग गयी। सात पंचायत समिति में सबसे अधिक सरपंच ग्राम पंचायत भानीपुरा और राजगढ़ में 44-44 बनेंगे। जबकि सबसे कम सरपंच ग्राम पंचायत सरदारशहर इस्ट में 27 हैं। चुनाव के दौरान सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए है। इन सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस के जवान व्यवस्था संभाले हुए है। जिले की 13 पंचायत समिति में 4018 वार्ड पंच चुने जायेंगे।\n\n247 ग्राम पंचायतों में हो रहे सरपंच के चुनाव\n\nपंचायत राज चुनाव में भानीपुरा में 37 ग्राम पंचायत, बीदासर में 44, चांदगोठी में 33, राजगढ़ में 44, सरदारशहर में 33, सरदारशहर इस्ट 27 और सिद्धमुख में 29 ग्राम पंचायते हैं। इस तरह सात पंचायत समिति क्षेत्र में 247 ग्राम पंचायतों में सरपंच के लिए बेल्ट पेपर से मतदान चल रहा हैं। इनमें सबसे अधिक सरपंच बीदासर व राजगढ़ पंचायत समिति में बनें। \n\nमतदान के लिए बनाये गये है 670 बूथ\n\nपंचायत राज चुनाव के तीसरे चरण में सात पंचायत समिति क्षेत्रों में सरपंच के लिए मतदान हो रहे हैं। इनमें भानीपुरा पंचायत समिति में 97, बीदासर पंचायत समिति में 126, चांदगोठी में 90, राजगढ़ में 110, सरदारषहर में 90, सरदारषहर इस्ट में 82 और सिद्धमुख में 75 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं। जबकि पांच केन्द्रों को रिजर्व रखा गया हैं।\n\nसरपंच के लिए नही हुआ मतदान....\nसादुलपुर की ग्राम पंचायत लुदी झाबर में एसटी वर्ग का पात्र उम्मीदवार नही मिलने से सरपंच के लिए मात्र एक नामांकन आया था, वह भी निरस्त हो गया, जिसके कारण यहां सरपंच के लिए मतदान नही हुआ। यहां अब वार्ड पंच ही सरपंच चुनेंगे। इसलिए सादुलपुर में 44 में से 43 ग्राम पंचायतों पर ही सरपंच का चुनाव होगा।\n\nसरपंच का निर्विरोध निर्वाचन...\n\nबीदासर तहसील के बैरासर गांव ने एकजुटता की मिसाल पेश की है, ग्राम पंचायत में निर्विरोध सरपंच का चयन हुआ है। सरपंच पद के लिए संग्राम दुसाद का एकमात्र नामांकन भरा गया था, गांव के सभी 11 वार्डों में भी निर्विरोध पंचों का चयन हुआ है।\n\npिछली बार 225 मतों से चुनाव हारे थे संग्राम दुसाद।\n\nमतदान के लिये कतार में खड़ी महिला गिरी जमीन पर...\nसादुलपुर के लंबोर बड़ी ग्राम पंचायत में मतदान के लिए कतार में खड़ी महिला को अचानक चक्कर आ गया, जिससे वो गस ख़ाकर जमीन पर गिर गयी, यहाँ पर कतार खड़ी ग्रामीण महिलाओं ने उसे उठाया, इस दौरान मौके पर मेडिकल टीम नही होने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।0
0
Report
Advertisement
जैसलमेर जिला परिषद चुनाव: भाजपा बनाम कांग्रेस, ओरण मुद्दे पर टकराव
Jaisalmer, Rajasthan:जैसलमेर जिला परिषद चुनाव में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, ओरण के मुद्दे पर टीम ओरण ने बढ़ाई चुनौती भाजपा ने 20 वार्डों में उतारे प्रत्याशी, कांग्रेस ने सभी 21 सीटों पर जताया जीत का भरोसा; दो अलग-अलग लिफाफों में पहुंचे कांग्रेस के चुनाव चिह्न, सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज जैसलमेर। पंचायतीराज चुनाव-2026 के चौथे चरण के नामांकन के आखिरी दिन जैसलमेर में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गईं। जिला परिषद के 21 वार्डों के लिए कुल 162 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कर चुनावी मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन भाजपा और कांग्रेस के चुनाव चिह्न रिटर्निंग अधिकारी अनुपमा जोरवाल के समक्ष पेश किए गए। इस दौरान कांग्रेस के चुनाव चिह्न दो अलग-अलग लिफाफों में पहुंचने से राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं शुरू हो गईं। वहीं, ओरण संरक्षण के मुद्दे को लेकर चुनाव मैदान में उतरी टीम ओरण ने भी राजनीतिक दलों के सामने चुनौती पेश की है। भाजपा ने 20 वार्डों में प्रत्याशी, पूर्ण बहुमत का दावा भाजपा की ओर से चुनाव प्रभारी एवं पूर्व मंत्री सी.आर. चौधरी, जिलाध्यक्ष दलपत हिंगड़ा, वरिष्ठ नेता कर्नल मानवेन्द्र सिंह जसोल और विधायक छोटूसिंह भाटी सहित पार्टी नेताओं ने जिला परिषद के 21 में से 20 वार्डों के प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न रिटर्निंग अधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपमा जोरवाल को सौंपे। भाजपा ने एक वार्ड में प्रत्याशी नहीं उतारा है। इस दौरान चुनाव प्रभारी सी.आर. चौधरी ने जिला परिषद में पूर्ण बहुमत हासिल कर जिला प्रमुख और उप जिला प्रमुख भाजपा का बनाने का दावा किया। उन्होंने पंचायत समिति चुनावों में भी अधिकांश समितियों में भाजपा के प्रधान और उपप्रधान बनने का भरोसा जताया। टिकट वितरण के बाद पार्टी में नाराजगी के सवाल पर चौधरी ने असंतोष से इनकार करते हुए कहा कि सभी नेता और कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रमुख का पद महत्वपूर्ण है और इसी को ध्यान में रखते हुए स्थानीय स्तर पर राजनीतिक समायोजन किए गए हैं। ओरण संरक्षण पर बोले कर्नल जसोल, संवाद से दूर करेंगे गलतफहमियां ओरण संरक्षण के मुद्दे पर भाजपा नेता कर्नल मानवेन्द्र सिंह जसोल ने कहा कि ओरण हमारी आस्था के केंद्र हैं और पार्टी व सरकार इन्हें कमतर नहीं आंकती। उन्होंने कहा कि कुछ गलतफहमियों और कागजी प्रक्रिया अधूरी रहने के कारण यह मुद्दा तूल पकड़ रहा है। ओरण से जुड़े लोगों के साथ संवाद कर उनकी समस्याओं और गलतफहमियों को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। जसोल ने बताया कि ओरण से जुड़ा नीतिगत विषय केंद्र सरकार के स्तर पर भी उठाया जा रहा है और रक्षा मंत्री तथा गृह मंत्री के समक्ष भी यह मामला रखा गया है। हालांकि उन्होंने पंचायत चुनावों पर इसके प्रभाव को अधिक महत्वपूर्ण नहीं माना। कांग्रेस के दो अलग-अलग लिफाफों में पहुंचे चुनाव चिह्न, संगठन में समन्वय पर उठे सवाल दूसरी ओर कांग्रेस में चुनाव चिह्न जमा कराने के दौरान अलग ही तस्वीर देखने को मिली। कांग्रेस के आधिकारिक चुनाव चिह्न दो अलग-अलग लिफाफों में रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष पहुंचे। पहले लिफाफे में जैसलमेर विधानसभा क्षेत्र के 10 वार्डों के चुनाव चिह्न पूर्व विधायक रूपाराम धनदेव के पुत्र हरीश और कांग्रेस प्रदेश सचिव मोहन डागर ने जमा कराए। इसके बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमरदीन फकीर दूसरे लिफाफे के साथ पहुंचे। इसमें पोकरण विधानसभा क्षेत्र के 10 वार्डों और जैसलमेर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 3 का चुनाव चिह्न शामिल था। खास बात यह रही कि वार्ड नंबर 3 से जिलाध्यक्ष अमरदीन फकीर स्वयं चुनावी मैदान में हैं। दो अलग-अलग लिफाफों में चुनाव चिह्न पहुंचने के मामले में फकीर ने सफाई देते हुए कहा कि पंचायतीराज चुनाव पूरे जिले का चुनाव है और इसके लिए जिला व प्रदेश स्तर पर कमेटियां गठित की गई थीं। चुनाव प्रभारी प्रह्लाद गुंजल की मौजूदगी में कई बैठकें भी हुई थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ बाहरी नेता संगठन को विश्वास में लिए बिना चुनाव चिह्न लेकर पहुंच जाते हैं और पार्टी को एकजुट होकर चुनाव लड़ते नहीं देखना चाहते। फकीर ने इसे समन्वय की कमी और अधूरी जानकारी का परिणाम बताया। हालांकि उन्होंने सभी 21 सीटों पर कांग्रेस की मजबूत दावेदारी और जीत का दावा किया। जिलाध्यक्ष बनने के बाद खुद चुनाव लड़ने के फैसले पर उन्होंने कहा कि उनका चुनाव लड़ने का इरादा नहीं था, लेकिन वार्ड नंबर 3 के स्थानीय लोगों ने रायशुमारी कर उन्हें चुनाव मैदान में उतरने के लिए कहा। जनता की भावना को देखते हुए उन्होंने नामांकन दाखिल किया है। ओरण संरक्षण बना चुनावी मुद्दा, टीम ओरण ने 14 वार्डों में उतारे निर्दलीय प्रत्याशी इस बार जिला परिषद चुनाव में ओरण संरक्षण का मुद्दा भी प्रमुखता से सामने आया है। टीम ओरण ने जिला परिषद के 21 वार्डों में से 14 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। टीम से जुड़े ओरण प्रेमी सुमेर सिंह सांवता ने 15 से अधिक सीटों पर नामांकन दाखिल होने का दावा करते हुए कहा कि अन्य वार्डों में भी निर्दलीय प्रत्याशियों के समर्थन के लिए संपर्क किया जा रहा है। सांवता के अनुसार इस बार जैसलमेर की जनता ओरण और पर्यावरण संरक्षण के मुद्दे को लेकर चुनाव लड़ रही है। भाजपा नेता कर्नल मानवेन्द्र सिंह जसोल के समझाने के प्रयासों पर उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों को केवल आश्वासन देने के बजाय ओरण और जैसलमेर की धरती को बचाने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि ओरण संरक्षण के लिए समर्पित होकर काम करने वालों के साथ जनता खड़ी होगी। अब चुनावी मुकाबले में ओरण संरक्षण भी अहम मुद्दा नामांकन के अंतिम दिन सामने आए घटनाक्रमों ने जैसलमेर जिला परिषद चुनाव को कई मायनों में चर्चा का विषय बना दिया है। भाजपा जहां 20 वार्डों में प्रत्याशी उतारकर जिला प्रमुख और उप जिला प्रमुख का पद हासिल करने का दावा कर रही है, वहीं कांग्रेस सभी 21 सीटों पर जीत का भरोसा जता रही है। कांग्रेस के दो अलग-अलग लिफाफों में पहुंचे चुनाव चिह्न ने संगठन के भीतर समन्वय को लेकर सवाल खड़े किए हैं। वहीं दूसरी ओर ओरण संरक्षण के मुद्दे पर निर्दलीय प्रत्याशियों की सक्रियता ने चुनावी मुकाबले में तीसरे पक्ष की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बना दिया है। अब चुनाव में राजनीतिक दलों के दावों, संगठनात्मक तैयारियों और ओरण संरक्षण जैसे स्थानीय मुद्दों पर मतदाताओं की प्रतिक्रिया पर सबकी नजर रहेगी।0
0
Report
वाराणसी: सबका साथ हो - गंगा साफ हो, घाटों पर लिया गया स्वच्छता का संकल्प
Nidaura, Uttar Pradesh:दीपावली के पूर्व गंगा घाटों पर चला विशेष सफाई अभियान, स्वच्छता को संस्कार में शामिल करने की की गई अपील मयंक कश्यप / वाराणसी। दीपावली से पहले माँ गंगा के नाम समर्पित स्वच्छता का संकल्प लेकर नगर निगम, नमामि गंगे, सृष्टि वेस्ट सॉल्यूशन सर्विसेज और ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ लोकल गवर्नेंस के सदस्यों ने दशाश्वमेध घाट से मीर घाट तक विशेष सफाई अभियान चलाया। त्योहारों के पूर्व सबका साथ हो - गंगा साफ हो का संदेश देकर नगर निगम ने सामाजिक संगठनों और सम्मानित जनता के साथ स्वच्छता के लिए कमर कसी। गुरुवार को दशाश्वमेध, राजेंद्र प्रसाद घाट से शुरू हुई स्वच्छता की मुहिम मीर घाट तक चली। अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा एवं नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला के संयोजन में गंगा तट पर बिखरी गंदगियों को समेटा गया। घाटों पर उपस्थित श्रद्धालुओं एवं काशीवासियों को स्वच्छता से जुड़ने की अपील की गई। घाटों पर श्रमदान के बाद वहां उपस्थित पर्यटकों और आम लोगों को गंगा और घाटों को स्वच्छ रखने की शपथ भी दिलाई गई। पतित पावनी मां गंगा की अविरल धारा को निर्मलता के साथ बहने और उनको हमेशा स्वच्छ रखने के लिए सभी संकल्पबद्ध हुए। अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा ने सबका साथ हो, गंगा साफ हो के नारे के साथ प्रत्येक काशीवासी को गंगा स्वच्छता से जुड़ने की अपील की। गंगा मैया की जय के बीच नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने कहा कि गंगा सफाई अभियान के लिए युवाओं का उत्साह मां गंगा के लिए बड़ा लाभकारी है। स्वच्छता की प्रतिबद्धता के लिए संकल्प, साफ-सफाई और जागरूकता से अपनी गंगा नित निर्मलीकरण की ओर अग्रसर होगी। आयोजन का मूल उद्देश्य गंगा से सबको जोड़ना है। उन्होंने कहा कि गंगा स्वच्छता के लिए जन सहभागिता बहुत जरूरी है। आयोजन में प्रमुख रूप से नमामि गंगे महानगर सहसंयोजक बीना गुप्ता, सृष्टि वेस्ट सॉल्यूशन सर्विसेज एवं ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ लोकल गवर्नेंस से ज्ञानदीप अग्निहोत्री, अमन मौर्या, विद्याकांत, रविकांत, अभिषेक शुक्ला, अमित अग्रहरि, मनीष सिंह, नगर निगम के प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी संदीप भार्गव, वेद प्रकाश राय खाद्य एवं सफाई निरीक्षक दशाश्वमेध एवं नगर निगम के कर्मचारी शामिल रहे।0
0
Report
मुख्यमंत्री सोरेन का मरांग बुरु महासम्मेलन में आगमन, सुरक्षा हाईअलर्ट
Giridih, Jharkhand: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आगमन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. मुख्यमंत्री दो दिवसीय मरांग बुरु धोरोमगढ़ महासम्मेलन के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे. यह महासम्मेलन मरांग बुरु बचाओ संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में मधुबन में आयोजित हो रहा है. कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री सबसे पहले पारसनाथ पर्वत स्थित दिशोम मांझी थान में पूजा-अर्चना करेंगे. थान में पूजा की तैयारी पूरी कर ली गई है. इसके बाद वे मधुबन फुटबॉल मैदान में आयोजित ओपन सेशन/समापन समारोह में शामिल होंगे. महासम्मेलन में संथाल समाज की पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था, रीति-रिवाज, पूजा पद्धति, हासा भाषा, धोरोम, संस्कृति तथा जल, जंगल और जमीन से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चिंतन-मंथन किया जा रहा है. देश-विदेश से आए आदिवासी समाज के प्रतिनिधि इसमें हिस्सा ले रहे हैं. मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है. डीसी रामनिवास यादव और एसपी डॉ. विमल कुमार तैयारियों की लगातार निगरानी कर रहे हैं. कार्यक्रम स्थल और आस-पास के इलाकों में पुलिस बल की तैनाती की गई है.0
0
Report
Advertisement
