Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jaunpur222001

जौनपुर में कार चोरी: ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किए पांच चोर

ASAJEET SINGH
Nov 03, 2025 03:01:37
Jaunpur, Uttar Pradesh
जौनपुर में कार का शीशा तोड़कर चोरी, ग्रामीणों ने बंदरबांट करते पकड़ा पांच चोर गिरफ्तार सीसीटीवी में हुआ कैद जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के सबरहद गांव में घर के बाहर खड़ी कार का शीशा तोड़कर चोरों ने कार के अंदर रखा पंद्रह हजार रुपये नगद, मीठा खजूर, परफ्यूम व अन्य कीमती सामान पार कर दिया। पूरी वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। इस बीच, गांव के दूसरी ओर चोरी के पैसों की बंदरबांट करते समय ग्रामीणों ने चोरों को रंगे हाथ पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पीड़ित अब्दुल्ला पुत्र परवेज की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 15,500 रुपये बरामद किए हैं। ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है, क्योंकि पिछले कई दिनों से क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ रही थीं। पुलिस अब घटना की विस्तृत जांच में जुटी है। बाईट पीड़ित अब्दुल्ला बाईटस्थानीय ग्रामीण
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ASAJEET SINGH
Nov 03, 2025 09:50:10
Jaunpur, Uttar Pradesh:मुंगराबादशाहपुर पुलिस व स्वाट टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना क्षेत्र के नीभापुर रेलवे क्रासिंग के आगे काछीडीह मोड़ पर पुलिस व स्वाट टीम की बदमाशों से मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में दो शातिर चोर गोली लगने से घायल हो गए, जबकि कुल नौ अंतर्जनपदीय कुख्यात अपराधी गिरफ्तार किए गए। पुलिस ने उनके कब्जे से दो तमंचे, चार कारतूस, करीब छह किलो चाँदी के आभूषण, ₹1 लाख 4 हजार नकद व चोरी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी मछलीशहर व क्षेत्राधिकारी क्राइम में की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वे उत्तर प्रदेश और बिहार के बड़े शहरों में ठिकाना बनाकर आसपास के जिलों में ज्वेलरी दुकानों की रेकी कर चोरी की घटनाएँ अंजाम देते थे। इन अपराधियों ने बताया कि वे वाराणसी कैंट स्टेशन के पास झोपड़ी डालकर ठहरे थे और वहीं से उन्होंने मुंगराबादशाहपुर की घटना के अलावा 27 अक्टूबर को अलीनगर (चंदौली) और 29 अक्टूबर को सारनाथ (वाराणसी) में भी ज्वेलरी की दुकानों में चोरी व प्रयास की वारदात की थी। सारनाथ की घटना का सीसीटीवी फुटेज भी इनसे मेल खा रहा है। चोरी में प्रयुक्त उपकरण: लोहे के रॉड, सब्बल, पेचकस, रेती, प्लायर, नायलॉन रस्सी, गैस कटर आदि गिरफ्तार अभियुक्तों में शामिल हैं: लादु पुत्र रसिया उर्फ गंगाराम (घायल), पूरन पुत्र पप्पू (घायल), बाबु सिंह, बीजेन्द्र उर्फ मंगल, सुरेश पुत्र रुकम सिंह, मोती उर्फ किरेकी, धर्मपाल उर्फ फूलसिंह, भोला पुत्र बाबू, तथा कुंदन सभी जनपद शाहजहाँपुर, लखीमपुर खीरी एवं अन्य जिलों के निवासी हैं। इन पर विभिन्न जनपदों में चोरी, लूट व आर्म्स एक्ट के अनेक मुकदमे दर्ज हैं। इस अभियान में थाना, प्रभारी सर्विलांस सेल, स्वाट प्रभारी, उपनिरीक्षक यादव, चौकी प्रभारी सहित सर्विलांस, स्वाट व मुंगराबादशाहपुर थाने की टीम शामिल रही। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार सभी अभियुक्‍त कुख्यात अंतरजनपदीय चोर गिरोह के सदस्य हैं, जो ज्वेलरी दुकानों को निशाना बनाकर बड़े पैमाने पर चोरी की वारदातें अंजाम देते थे।
0
comment0
Report
AMALI MUKTA
Nov 03, 2025 09:49:45
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:यातायात माह के शुभारंभ में कौशांबी जिले के अधिकारियों ने लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया. इसके अलावा एक पुलिस कर्मी सहित कई लोगों का चालान किया गया ताकि नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की जाए. यातायात माह नवम्बर का शुभारंभ जिलाधिकारी अमित पाल और पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने किया. मुख्यालय चौराहा पर आयोजित सभा में अधिकारियों ने लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी और हेलमेट तथा सीट बेल्ट का प्रयोग अनिवार्य रूप से करने की अपील की. इस दौरान बिना हेलमेट बाइक चला रहे एक पुलिस कर्मी सहित कई लोगों का चालान भी किया गया. अधिकारियों ने कहा कि यातायात नियमों का पालन कर हम दुर्घटनाओं से बच सकते हैं और दूसरों की सुरक्षा भी सुनिश्चित कर सकते हैं.
0
comment0
Report
VCVikash Choudhary
Nov 03, 2025 09:48:50
Noida, Uttar Pradesh:कार्यालय आदेशसर्वविदित है कि दरभंगा जिला के 79, गौड़ाबौराम विधान सभा सीट इंडिया गठबंधन के द्वारा आपसी समन्वय के आधार पर विकासशील इंसान पार्टी को देने का निर्णय लिया गया है। अतः 79. गौड़ाबौराम विधान सभा सीट से इंडिया गठबंधन के अधिकृत उम्मीदवार के रूप में श्री संतोष सहनी, विकासशील इंसान पार्टी (वी.आई.पी) को समर्थन प्राप्त है। माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद, राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा लिये गये निर्णय के आलोक में मो० अफजल अली खां से भी गठबंधन धर्म का पालन करते हुए पार्टी द्वारा लिए गए निर्णय का सम्मान रखने की अपेक्षा की गयी थी। परन्तु, पार्टी द्वारा लिये गये निर्णय की अवहेलना करते हुए मो० अफजल अली खां ने एनडीए गठबंधन को फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से अपना नामांकन वापस नहीं लिया।अतः पार्टी द्वारा लिये गये निर्णय के आलोक में मो० अफजल अली खां, पिता स्व० असगर अली खान, ग्राम पो० थाना-जमालपुर, प्रखंड किरतपुर, जिला-दरभंगा, मो० नं०:-7004436120 की हिंठधर्मिता एवं नेतृत्व के निर्णय के विरूद्ध आचरण को देखते हुए उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्षों के लिए निष्कासित किया जाता है。
0
comment0
Report
SSSandeep Singh
Nov 03, 2025 09:47:38
Kullu, Himachal Pradesh:मनाली के नेहरू कुंड से बाहंग क्षेत्र में ब्यास का खतरा, 3000 से अधिक आबादी सहमी, DC कुल्लू को मांगपत्र देकर सुनाई समस्या प्रभावित इलाके आया डीसी कुल्लू 6 नवंबर को करेंगी दौरा ग्रामीण बोले अगर प्रोटेक्शन कार्य नहीं हुआ तो मिट जाएगा गांव का नामोनिशान, जिम्मेदारी प्रशासन व सरकार की होगी एंकर-मनाली के साथ सटे नेहरू कुंड से बाहंग क्षेत्र में ब्यास नदी के बदलते रुख और लगातार कटाव के चलते यहां की 3000 से अधिक आबादी आज भय के साए में जीने को मजबूर है। स्थानीय लोगों ने अपने घर, खेत और भविष्य को खतरे में देखते हुए जिला कुल्लू के डीसी तोरुल एस. रविश से मुलाकात कर यहां स्थायी सुरक्षा उपायों की मांग उठाई है। आपको बता दें यह महज गांव का मामला नहीं बल्कि अटल टनल, रोहतांग दर्रा ,जिला लाहौल स्पीति व UT लद्दाख का NH इसी इलाके से होकर गुजरता है। इतना ही नहीं मनाली का इकलौता सामरिक हेलिपैड भी इसी इलाके में है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षों से व्यास नदी में बाढ़ और कोर्स चेंज के कारण इस इलाके में लगातार कटाव बढ़ रहा है, लेकिन अब तक ठोस सुरक्षा उपाय नहीं किए गए हैं। ये सिर्फ महज गांव ही नहीं बल्कि प्रदेश और देश के लिए गंभीर मसला है। नेहरू कुंड व बाहंग से होकर गुजरने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग-3, जो मनाली को लेह से जोड़ता है, भी खतरे की जद में है। यही नहीं, रणनीतिक दृष्टि से अहम मनाली का स्ट्रैटेजिक हेलीपैड भी इसी क्षेत्र में स्थित है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासनिक अनदेखी और लापरवाही की वजह से यह घनी आबादी वाला क्षेत्र बार-बार खतरे का सामना कर रहा है। लोगों ने कहा कि यदि समय रहते तटीयकरण और सुरक्षा दीवारों का निर्माण नहीं हुआ तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता। डीसी कुल्लू तोरुल एस रविश ने प्रभावितों को आश्वस्त किया है कि वे 6 नवंबर को स्थल निरीक्षण करेंगी और जिला प्रशासन की ओर से हर संभव मदद प्रदान की जाएगी। फिलहाल इलाके के लोग प्रशासनिक कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं और उनका दर्द अब आवाज बनकर उठ चुका है।
0
comment0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Nov 03, 2025 09:45:43
Tonk, Rajasthan:टोंक जिले के दूंनी कस्बे में पिछले 8 सालों से कोई गायनिक (स्त्री रोग विशेषज्ञ) डॉक्टर नियुक्त नहीं है। इसके कारण यहां की 18 ग्राम पंचायतों की महिलाओं को प्रसव के लिए 45 किलोमीटर दूर टोंक जिला अस्पताल जाना पड़ता है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि वे लगातार कई वर्षों से डॉक्टर की नियुक्ति की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक किसी भी जनप्रतिनिधि ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। सीएससी प्रभारी सतीश जोरवाल ने बताया कि सामान्य प्रसव की कोशिश स्थानीय स्तर पर की जाती है, लेकिन अगर कोई गंभीर मामला होता है तो मरीज को जिला अस्पताल भेजना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि इस कमी के कारण जच्चा-बच्चा दोनों की जान को खतरा बना रहता है, साथ ही उन्हें आर्थिक और समय की भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि दूंनी सीएससी केंद्र पर जल्द से जल्द गायनिक डॉक्टर की नियुक्ति की जाए ताकि आसपास की 28 ग्राम पंचायतों की महिलाओं को समय पर इलाज मिल सके और प्रसूता महिलाओं को सुरक्षित उपचार का लाभ प्राप्त हो।
0
comment0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
Nov 03, 2025 09:45:16
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़- ऑपरेशन शटरडाउन को लेकर बड़ा अपडेट, पुलिस रिमांड पर चल रहे 9 आरोपियों को भेजा जेल, पुलिस द्वारा आज न्यायालय में किया गया था पेश, जहां से न्यायालय द्वारा सभी 9 आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल, झालावाड़ पुलिस द्वारा कुछ आरोपियों के खिलाफ किए गए है अतिरिक्त मुकदमे दर्ज, मामले की जांच डीएसपी प्रेम चौधरी को दी गई, मामले में अभी तक कुल 38 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी, साइबर गिरोह का राजस्थान के कई जिलों और सीमावर्ती राज्यों में भी फैला है जाल, संगठित गिरोह द्वारा सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देकर कमीशन के रूप में अवैध राशि प्राप्त करने तथा अपात्र लोगों के नाम फर्जी तरीके से जुड़वाने व सरकारी धनराशि के दुरुपयोग के मिले है सबूत, मामले में झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने किया था बड़ा खुलासा, अमित कुमार, एसपी, झालावाड़
0
comment0
Report
AVArun Vaishnav
Nov 03, 2025 09:38:03
0
comment0
Report
SMSURYA MOHANTY
Nov 03, 2025 09:36:46
Khordha, Odisha:ଆଙ୍କର-ମାନବ ସେବା ହିଁ ମାଧବ ସେବା । ଏହି ati abhimukhyya ନେଇ ଖୋର୍ଦ୍ଧାଜିଲ୍ଲା ଭାତକୁଡି ଠାରେ ରାଧାକୃଷ୍ଣ ଦରିଦ୍ର ନାରାୟଣ ସେବା ସଂଘ ପକ୍ଷରୁ ୩୫ତମ ବାର୍ଷିକ ଉତ୍ସବ ଅନୁଷ୍ଠିତ ହୋଇଯାଇଛି । ଏଥିରେ ଅଭିଭକ୍ତ ପୁରୀ ଜିଲ୍ଲାର ବିଭିନ୍ନ କୁଷ୍ଠାଶ୍ରମରୁ ଆସିଥିଥାଇଥିବା ୧୫ଶହରୁ ଉର୍ଦ୍ଧ ଅନ୍ତୋବାସୀ, ଭିନ୍ନକ୍ଷମ ଓ ଭିକ୍ଷାବୃତି କରୁଥିବା ଲୋକମାନଙ୍କୁ ବସ୍ତ୍ର, କମ୍ବଳ, ମଶାରୀ, ପାଲ, ଔଷଧ ବଂଟନ କରାଯାଇଛି । ଯାହାକୁ ନେଇ ହିତାଧିକାରୀମାନେ ଖୁସି ବ୍ୟକ୍ତ କରିଛନ୍ତି । ସେହିପରି ଅନୁଷ୍ଠାନର ସଂପାଦକ ଲଲାଟ କିଶୋର ପୃଷ୍ଟିଙ୍କ ପୁଅ ଗ୍ୟାଷ୍ଟୋଲୋଜି ବିଭାଗର ଡ଼ାକ୍ତର ହୋଇଥିବା ବେଳେ, ଏହି ଅସହାୟ ଲୋକଙ୍କ ପାଇଁ ଏକ ମାଗଣା ଚିକିତ୍ସାଳୟ ଖୋଲିବାକୁ ଲକ୍ଷ୍ୟ ରଖିଥିବା କହିଛନ୍ତି । ଭିଓ-୧-ଗୋଟିଏ ଟମ୍ବୁ ତଳେ ଏକାଠି ହୋଇଛନ୍ତି शହଶହ ଦିବ୍ୟାଙ୍ଗ, ଭିକ୍ଷାବୃତି ଲୋକ ଓ କୁଷ୍ଠାଶ୍ରମର ଅন্তେବାସୀମାନେ । ଏମାନେ ପ୍ରତିବର୍ଷ ପୁରୀ, ନୟାଗଡ ଓ କୋର୍ଦ୍ଧା ଜିଲ୍ଲାର ବିଭିନ୍ନ କୁଷ୍ଠାଶ୍ରମରୁ ଏଠାକୁ ଆସିଥାନ୍ତି । ଆଉ ଏମାନଙ୍କ ପାଇଁ ସାହାର୍ଯ୍ୟର ହାତ ବଢାଇଛି ରାଧାକୃଷ୍ଣ ସୋସିଓ କଲଚୁରାଲ ଦରିଦ୍ର ନାରାୟଣ ସେବା ସଂଘ । ପ୍ରତିବର୍ଷ ପରି ଚଳିତବର୍ଷ ଅନୁଷ୍ଠାନ ପକ୍ଷରୁ ଖୋର୍ଦ୍ଧା ଜିଲ୍ଲା ଜଟଣୀ ବ୍ଲକର ଭାତକୁଡି ଠାରେ ଏକ ଉତ୍ସବ ମାଧ୍ୟମରେ କୁଷ୍ଟରୋଗୀ ମାନଙ୍କୁ ଔଷଧ, ଜରିପାଳ, ବସ୍ତ୍ର, ମଶାରୀ ଓ କମ୍ବଳ ବଂଟନ କରାଯିବା ସହ ଆର୍ଥିକ ସାହାର୍ଯ୍ୟ ଦିଆଯାଇଥିଲା । ଏଥିସହ ବର୍ଷ ତମାମ ସେମାନଙ୍କ ଆଶ୍ରମରେ ମଧ୍ୟ ଔଷଧ ଓ ଭତା ବଂଟନ କରାଯାଉଥିବାରୁ ହିତାଧିକାରୀମାନେ ଖୁସିବ୍ୟକ୍ତ କରିଛନ୍ତି । ବାଇଟ- ସର୍ବତ୍ରାଣା- (ସଂପାଦକ, ଦରିଦ୍ର ନାରାୟଣ ସେବା ସଂଘ) ଭିଓ-୨-କୈାଣସି ସରକାରୀ ସାହାର୍ଯ୍ୟ ବିନା କେବଳ ବ୍ୟକ୍ତଗତ ଖର୍ଚ୍ଚ ଓ ବଦାନ୍ୟ ବ୍ୟକ୍ତିମାନଙ୍କ ସାହାର୍ଯ୍ୟରେ ରାଧାକୃଷ୍ଣ ସୋସିଓ କଲଚୁରାଲ ଗତ ୩୫ବର୍ଷ ଧରି ଏହି ସେବା ଯୋଗାଇ ଆସୁଛି । ଆଉ ଜୀବନର ଅନ୍ତିମ ଦିବସ ପର୍ଯ୍ୟନ୍ତ ଅସହାୟ, ନିରାଶ୍ରୟ ଓ କୁଷ୍ଠରୋଗୀମାନଙ୍କ ସେବା କରୁଥିବି ବୋଲି ଅନୁଷ୍ଠାନର ସଂପାଦକ ଲଲାଟ କିଶୋର ପୃଷ୍ଟି କହିଛନ୍ତି । ଏଥିସହ ନିଜସ୍ୱ ଓ ସହୃଦୟ ବ୍ୟକ୍ତିଙ୍କ ଦାନଅର୍ଥକୁ ଭୁବନେଶ୍ଵରରେ ୬୦ବର୍ଷରୁ ଉର୍ଦ୍ଦ ଦୃଷ୍ଟିହୀନଙ୍କ ମାସିକ ୨ଶହ ଟଙ୍କା ଲେଖାଁଏ ପ୍ରଦାନ କରାଯାଉଥିବା କହିଛନ୍ତିଶ୍ରୀ ପୃଷ୍ଟି । ତେବେ ଏହି ବଂଟନ କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମରେ ପୂର୍ବତନ ମନ୍ତ୍ରୀ ତଥା ଜଟଣୀ ବିଧାୟକ ସୁରେଶ ରାୱତରାୟଙ୍କ ସମେତ ବହୁ ମାନ୍ୟଗଣ୍ୟ ବ୍ୟକ୍ତି ଯୋଗଦେଇ ଅନୁଷ୍ଠାନର ଏଭଳି ପ୍ରୟାସକୁ ପ୍ରସଂଶା କରିଥିଲେ । ବାଇଟ- ସୁରେଶ କୁମାର ରାୱତରାୟ (ପୂର୍ବତନ ମନ୍ତ୍ରୀ) ଫାଭିଓ-ସamାଜରେ ଅବହେଳିତ, ଅସହାୟଙ୍କୁ ସର୍ବଦା ସାହାର୍ଯ୍ୟ ସହଯୋଗ କରି ଆସୁଥିବା ଦରିଦ୍ର ନାରାୟଣ ସେବା ସଂଘରେ ଏଭଳି ପ୍ରୟାସକୁ ବିଭିନ୍ନ mହଲରେ ପ୍ରଶଂସା କରାଯାଇଛି । ଖୋର୍ଦ୍ଧାରୁ ସୂର୍ଯ୍ୟ ନାରାୟଣ ମହାନ୍ତିଙ୍କ ରିପୋର୍ଟ ଜି ମିଡିଆ ।
0
comment0
Report
RRRakesh Ranjan
Nov 03, 2025 09:36:18
Noida, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अप्पू पप्पू और टप्पू के बयान पर कांग्रेस नेता अंशू अवस्थी का पलटवार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की भाषा शैली भाजपा के संस्कार और भाषा शून्यता को दर्शाती है - अंशू अवस्थी, प्रवक्ता कांग्रेस मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की बिहार में दिए भाषण में अप्पू - पप्पू और टप्पू की भाषा संत और संविधान दोनों विरोधी है - अंशू अवस्थी, प्रवक्ता कांग्रेस बिहार की जनता योगी आदित्यनाथ जी को जवाब देगी महागठबंधन को जिताकर - अंशू अवस्थी, प्रवक्ता कांग्रेस लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के ऊपर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की इस तरीके की भाषा शैली संविधान विरोधी - अंशू अवस्थी, प्रवक्ता कांग्रेस
0
comment0
Report
PKPankaj Kumar
Nov 03, 2025 09:36:02
Motihari, Bihar:विधानसभा चुनाव में बाढ़ की घटना के बाद भी लगता है चुनाव आयोग ने सबक नही लिया है। Zee मिडीया के रीयल्टी चेक में सुगौली विधान सभा के एसएसटी चेक पोस्ट पर बड़ी लापरवाही देखने को मिली है। एसएसटी चेक पोस्ट पर कोई जांच कार्य नही किया जा रहा है। शान्तिपूर्ण एवं भयमुक्त चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग एसएसटी चेक पोस्ट बनाए है। कैश , शराब , आर्म्स का चुनाव पर कोई प्रभाव नही पड़े। सभी अवांक्षित एवं आपराधिक गितिविधी पर रोक लगाया जा सकें। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार एसएसटी चेक पोस्ट से गुजरने वाले सभी छोटे बड़े वाहनों का जाँच करना है। वीडियोग्राफी करना है। एवं रजीस्टर पर इंट्री करना है। लेकिन सुगौली विधानसभा के रामगढ़वा थाना क्षेत्र के एशियन हाइवे पर स्थित मुड़ला एसएसटी चेक पॉइंट का रीयल्टी चेक आप देखिए। इस एसएसटी चेक पॉइंट पर दो अधिकारी कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे है। चेक पोस्ट के सामने से सभी छोटी बड़ी गाड़िया धड़ल्ले से आवागमन कर रही है। लेकिन गाडियो को जांच करना तो दूर रोकने का भी प्रयास नही किया जा रहा है। ऐसे में एसएसटी चेक पोस्ट सिर्फ दिखा साबित हो रहा है। बता दे नेपाल बॉर्डर से मोतिहारी जिला मुख्यालय के तरफ आने वाले मार्ग पर यह पहला एवं मुख्य एसएसटी पोस्ट है। लेकिन उसका ऐसा हालात है। इस सबंध में चेक पोस्ट पर तैनात मैजिस्ट्रेट गोविंद कुमार का कहना है की यहाँ पर पुलिस बल की कमी है। इलसिए चेकिंग के कार्य बाधित हैं。
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top