Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Almora263601

स्वच्छता सप्ताह के तहत Almora में व्यापक अभियान, DM ने स्वयं श्रमदान किया

DBDEVENDRA BISHT
Nov 03, 2025 09:49:06
Almora, Uttarakhand
राज्य स्थापना रजत जयंती सप्ताह पर जनपदभर में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम से अभियान की शुरुआत कर स्वयं श्रमदान किया। उन्होंने स्वयंसेवियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। मेयर अजय वर्मा, सीडीओ रामजी शरण शर्मा, एडीएम युक्ता मिश्र, स्कूली बच्चे व नागरिकों ने भी भाग लिया। स्टेडियम से बड़ी मात्रा में कूड़ा हटाया गया। जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की कि स्वच्छता को अपनी आदत बनाएं और निर्धारित स्थान पर ही कूड़ा डालें।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DRDamodar Raigar
Nov 03, 2025 16:47:10
0
comment0
Report
KAKapil Agarwal
Nov 03, 2025 16:46:38
Agra, Uttar Pradesh:भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 2 नवंबर को इतिहास रच दिया। इस ऐतिहासिक जीत में आगरा की बेटी दीप्ति शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्लेयर ऑफ द मैच ka खिताब अपने नाम किया। दीप्ति के शानदार प्रदर्शन से न केवल भारत ने जीत दर्ज की, बल्कि आगरा का नाम भी दुनिया भर में रोशन हो गया। केबिनेट मंत्री भी दीप्ति के परिवार से मिलने पहुंचे और बधाई दी रिपोर्ट भारतीय महिला क्रिकेट टीम की शानदार जीत और आगरा की बेटी दीप्ति शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद दीप्ति शर्मा के आगरा स्थित निवास पर सोमवार को सुबह से ही बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। परिजन, पड़ोसी और क्रिकेट प्रेमी जीत की खुशी में झूम उठे। दीप्ति के घर मिठाइयाँ बाँटी गईं और लोगों ने आतिशबाजी कर अपनी खुशी जाहिर की। इस मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय भी दीप्ति शर्मा के घर पहुँचे। उन्होंने परिवार के सदस्यों को बधाई देते हुए कहा, आगरा की बेटी दीप्ति हमारी दक्षिण विधानसभा की खिलाड़ी है। उसने न केवल आगरा, बल्कि पूरे देश का मान बढ़ाया है। योगेंद्र उपाध्याय ने यह भी कहा कि सरकार ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग देगी ताकि वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का परचम लहराते रहें। दीप्ति शर्मा ने मैच में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया गेंद और बल्ले दोनों से उन्होंने विपक्षी टीम को मात दी। उनकी इस जीत से न केवल भारतीय टीम को गौरव मिला, बल्कि आगरा के युवाओं को भी प्रेरणा मिली है कि मेहनत और समर्पण से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।
0
comment0
Report
SSSHARVAN SHARMA
Nov 03, 2025 16:45:54
0
comment0
Report
CSChandrashekhar Solanki
Nov 03, 2025 16:45:40
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम शहर के स्टेशन रोड थाना क्षेत्र में 3 मार्च की रात एक के बाद एक तीन जगहों पर चोरी की वारदात हुई थी। पुलिस ने इन मामलों में एक चोरी मे खुलासा कर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके दो साथी अभी फरार हैं। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से करीब दो लाख बीस हजार रुपये का चोरी की ज्वेलरी बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि इसी साल 3 मार्च की रात चोरी के बाद से ही पुलिस लगातार इन चोरों की तलाश में थी। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पहचान की जा रही थी। वहीं, मोहल्ले के लोगों ने भी उस रात करीब चार बजे संदिग्धों को घर से भागते देखा था। खास बात यह रही कि जिस घर में चोरी हुई, उसके मालिक उस वक्त इंदौर में परिवार के सदस्य का इलाज कराने गए थे। जांच के दौरान पुलिस को सुराग मिला कि मुख्य आरोपी गुरमीत सिंह सिकलीगर, जो इंदौर का निवासी है, कुछ दिन पूर्व जानकारी मिली की इस समय यह चोर तिहाड़ जेल में बंद है। पुलिस ने उसे प्रोडक्शन वारंट पर रतलाम लाकर पूछताछ की, जिसमें उसने चोरी की वारदात कबूल की और अपने दो साथियों राजवीर और सुखबीर सिंह के नाम बताए। अब पुलिस दोनों फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है。
0
comment0
Report
RMRoshan Mishra
Nov 03, 2025 16:39:46
Noida, Uttar Pradesh:ख्यातनाम चित्रकार स्व. अफजल देवास की चित्र प्रदर्शनी में उमड़ा कला प्रेमियों का उत्साह देवीलालिकर आर्ट फाउंडेशन के तत्वावधान में मध्यप्रदेश के ख्यातनाम चित्रकार स्व. अफजल देवास के चित्रों की चार दिवसीय प्रदर्शनी 1 से 4 नवम्बर तक देवीलालिकर कला विथिका, एम.जी. रोड इंदौर में आयोजित की गई。 प्रदर्शनी का शुभारंभ विश्व विख्यात साहित्यकार, कवि, कला समीक्षक और म.प्र. के पूर्व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अशोक वाजपेयी के मुख्य आतिथ्य में किया गया। विशेष अतिथि के रूप में प्रदेश के वरिष्ठ चित्रकार अखिलेश वर्मा उपस्थित रहे。 2 नवम्बर की शाम कवि अशोक वाजपेयी के एकल काव्य पाठ की महफिल सजी, जिसमें उन्होंने अपनी नई और पुरानी करीब 30 कविताओं का पाठ किया। उनकी लोकप्रिय कविता “हम अपना समय नहीं लिख पाएंगे” से कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसे श्रोताओं ने खूब सराहा。 प्रसिद्ध चित्रकार अखिलेश जी ने इस अवसर पर स्व. अफजल देवास की कला यात्रा पर अपने विचार रखे। वहीं, उनके अनुज शरीफ मामू ने भी अफजल देवास के कला-सफर और उनके जीवन से जुड़े अनुभव साझा किए। देवीलालिकर आर्ट फाउंडेशन और इंदौर कला जगत के पदाधिकारियों ने कला प्रेमियों से अपील की है कि वे प्रदर्शनी में शामिल होकर स्व. अफजल देवास की कला को नमन करें।
0
comment0
Report
DMDURGESH MEHTA
Nov 03, 2025 16:37:52
Gandhinagar, Gujarat:હવામાન નિષ્ણાંત અંબાલાલ પટેલનું નિવેદન આગામી 48 કલાક 5 નવેમ્બર સુધી ઘણાં વિસ્તારોમાં-ComDessી વરસાદ માવઠું થવાની સંભાવના છે. દરિયાકાંઠાનો સૌરાષ્ટ્ર, દક્ષિણ ગુજરાત અને મધ્ય અને ઉત્તર ગુજરાતના ભાગો ખાસ કરીને વડોદરા, અમદાવાદ અને ગાંધીનગરનો ઉલ્લેખ કર્યો છે 4 થી 8 નવેમ્બર દરમિયાન પશ્ચિમી વિક્ષેપની અપેક્ષા છે. આના કારણે 7 નવેમ્બરથી ઠંડા પવનો ફૂંકાશે. આવતા ઠંડા પવનો શિયાળાની વાવણી માટે ખૂબ અનુકૂળ છે ખાસ કરીને ઘઉં અને જીરું જેવા પાક માટે. ૫ નવેમ્બર પછી આકાશ સ્વચ્છ રહેવાની ધારણા છે, અને સૌરાષ્ટ્ર અને અન્ય પ્રદેશોમાં ૭-૮ નવેમ્બર દરમિયાન વાવણી જોરશોરથી શરૂ થઈ શકે છે. લઘુત્તમ તાપમાન ૧૭-૨૨ ડિગ્રી સેલ્સિયસ સુધી ઘટી જવાની ધારણા છે. ૧૨-૧૪ નવેમ્બરની આસપાસ દિવસનું તાપમાન થોડું ગરમ થઈ શકે છે. "ખરી ઠંડી" ૧ ડિસેમ્બરથી શરૂ થવાની આગાહી છે અને ૨૨ ડિસેમ્બર પછી તે વધુ તીવ્ર બનશે.
0
comment0
Report
JRJAIDEEP RATHEE
Nov 03, 2025 16:36:12
Sonipat, Haryana:सोनीपत के गोहाना में गांव खेड़ी दमकन के निकट ट्रैक्टर-इको में भिड़ंत हो गई। ट्रैक्टर के पीछे पराली से भरी ट्राली जोड़ी गई थी। चालक ट्रैक्टर को लापरवाही और तेज रफ्तार से चला रहा था और अचानक इको की तरफ साइड दबा दी। हादसे में गांव बीधल की चेष्टा, उसके पिता अशोक व मां आशु की मौत हो गई जबकि इसी गांव के मां-बेटी समेत तीन और घायल हो गए। सदर थाना गोहाना की पुलिस मौके पर पहुंची तो घायलों को अलग-अलग अस्पताल पहुंचाया जा चुका था। पुलिस घटना की जांच कर रही है। गांव बीधल की सृष्टि उर्फ हैप्पी ने बताया कि वह अपनी मां सरिता के साथ भिवानी में सत्संग में गई थी। वह मां के साथ भिवानी से गोहाना पहुंची तो वहां पर उनके गांव का वीरेंद्र भी मिला। इसी दौरान वहां पर गांव का अशोक अपनी इको लेकर आया। अशोक के साथ इको में उसकी पत्नी आशु व डेढ़ साल की बेटी चेष्टा भी सवार थे। सृष्टि, उसकी मां सरिता व वीरेंद्र भी इको में गांव जाने के लिए बैठ लिए। सृष्टि के अनुसार जब वे सोनीपत-गोहाना हाईवे स्थित गांव खेड़ी दमकल के निकट पहुंचे तो उनके आगे एक ट्रैक्टर जा रहा था, जिसके पीछे पराली से भरी ट्राली जोड़ी गई थी। चालक ट्रैक्टर को तेज रफ्तार में लापरवाही से चला रहा था और अचानक इको की तरफ साइड दबा दी। चालक अशोक ने इको को बचाने की कोशिश की लेकिन ट्रैक्टर के पीछे जोड़ी गई ट्राली से टकरा गई। इको में सवार अशोक, चेष्टा, सरिता, आशु, सृष्टि व वीरेंद्र को काफी चोटें आई। सृष्टि व विरेंद्र को नागरिक अस्पताल ले पहुंचाया गया, जबकि अशोक, आशु, चेष्टा व सरिता को भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कालेज के अस्पताल ले जाया गया। वहां पर अशोक, उसकी पत्नी आशु व बेटी चेष्टा को मृत घोषित कर दिया। सदर थाना से पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस घटना के बाद गांव बीधल में मातम पसर गया। हादसे में खत्म हो गया पूरा परिवार गाव बीधल का 32 वर्ष का अशोक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी दो बहनें हैं जिनकी शादी की चुकी है। अशोक चार-पांच साल पहले आशु के साथ शादी हुई थी और उनकी लगभग डेढ़ साल की बेटी चेष्टा थी। हादसे में तीनों की मौत होने से पूरा परिवार खत्म हो गया।
0
comment0
Report
PKPravesh Kumar
Nov 03, 2025 16:35:13
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या में राम मंदिर बनने का सपना साकार होते ही देशभर से श्रद्धालुओं की आस्था उमड़ रही है। इसी कड़ी में तमिलनाडु से आए एक श्रद्धालु जोड़े ने ऐसा अनोखा संकल्प पूरा किया जिसने सभी का मन मोह लिया। इस जोड़े ने वर्षों पहले यह व्रत लिया था कि जब अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनकर तैयार होगा, तभी वे विवाह करेंगे। अब जब रामलला का मंदिर सुसज्जित होकर तैयार हो गया, तो यह जोड़ा अयोध्या पहुंचा और मंदिर परिसर में ही विवाह संपन्न किया। पवित्र वातावरण में दूल्हे ने दुल्हन की मांग में सिंदूर भरकर जीवनभर के साथ का वचन दिया। तमिलनाडु से आए लगभग 350 श्रद्धालुओं के दल ने भी इस अवसर पर रामलला के दर्शन और पूजन किया। विवाह संपन्न होने के बाद सभी श्रद्धालुओं ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया और उनके सुखद वैवाहिक जीवन की मंगलकामनाएँ कीं। यह दृश्य देखकर मंदिर परिसर में मौजूद हर व्यक्ति भावविभोर हो उठा। अयोध्या में राम मंदिर बनने के बाद ऐसे अनेक श्रद्धालु अपने-अपने संकल्प पूरे करने आ रहे हैं। यह घटना न केवल भक्ति और आस्था की मिसाल है, बल्कि यह दर्शाती है कि भगवान श्रीराम के प्रति देशभर के भक्तों की श्रद्धा सीमाओं से परे है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top