icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

अग्निशिखा सम्मेलन में छात्राओं ने रखे विचार, निकाली शोभायात्रा

Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बरेली जिले की ओर से युवतियों के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रामलीला मैदान में ‘अग्निशिखा 2026’ युवती सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन के बाद रामलीला मैदान से बहेड़ी ब्लॉक तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली में विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं भी शामिल हुए। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर बहेड़ी थाने की पुलिस टीम मौके पर मौजूद रही, जबकि सीएचसी बहेड़ी की चिकित्सकों की टीम भी मुस्तैदी के साथ तैनात रही। ब्लॉक परिसर पहुंचने के बाद खुले मंच पर छात्राओं ने महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, आत्मनिर्भरता, युवा नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर अपने विचार रखे। छात्राओं ने अपनी प्रतिभा और वक्तृत्व कला का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका चेयरमैन रश्मि जायसवाल ने की। उन्होंने कहा कि शिक्षित और आत्मनिर्भर बेटियां परिवार और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। मुख्य अतिथि अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की अध्यक्ष श्रुति गंगवार ने युवतियों को अपनी प्रतिभा पहचानकर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि फरीदपुर ब्लॉक प्रमुख सोनम ग्वाल ने छात्राओं से शिक्षा और करियर के साथ सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी जागरूक रहने का आह्वान किया। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघचालक शशांक भाटिया ने कहा कि भारतीय संस्कृति और समाज के निर्माण में नारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने छात्राओं से अपनी शिक्षा, प्रतिभा और संस्कारों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की अपील की। स्वागत समिति की अध्यक्ष मीना शर्मा ने अतिथियों और छात्राओं का स्वागत किया। इस दौरान प्रांत सह छात्रा प्रमुख सोनू चौधरी, प्रांत कार्यसमिति सदस्य गायत्री गंगवार, रीना, रीता, विभाग छात्रा प्रमुख रोशनी ठाकुर, अलसा नूर ,बॉबी जायसवाल भाजपा नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, जितेंद्र सक्सेना, शिक्षक निमित मिश्रा अपर्णा मिश्रा दिनेश कुमार, हरवेन्द्र सिंह प्रवेश गंगवार, विशाल कुमार,सहित बड़ी संख्या में छात्राएं और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सम्मेलन और शोभायात्रा में छात्राओं की सक्रिय सहभागिता के साथ शिक्षा, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व को लेकर उत्साह देखने को मिला।
0
0
Report

प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात, निवेश और रोजगार के लिए प्रोत्साहन पर जोर

Noida, Uttar Pradesh:आज नई दिल्ली में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से आत्मीय भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया。 इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री जी को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 के लिए आमंत्रित किया। उन्हें प्रदेश में निवेश, औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों से भी अवगत कराया। आदरणीय प्रधानमंत्री जी को मध्यप्रदेश में विभिन्न योजनाओं में हुई प्रगति, 'किसान कल्याण वर्ष 2026' में किसानों के हित में लिए गए निर्णयों, बलराम कृषि महोत्सव, सांदीपनि विद्यालयों की उपलब्धियों एवं सुगम परिवहन योजना के संबंध में भी जानकारी प्रदान की।
0
0
Report
Advertisement

संभल हिंसा मामले में विवेचक की गवाही पूरी*

Sambhal, Uttar Pradesh:*संभल हिंसा मामले में विवेचक की गवाही पूरी* *मुल्ला अफरोज, गुलाम और बारिस के मुकदमे में हुई सुनवाई* *अब तक 13 गवाहों के बयान न्यायालय में दर्ज* एंकर: संभल हिंसा मामले में जिला न्यायालय में सुनवाई के दौरान मुल्ला अफरोज, गुलाम और बारिस के खिलाफ दर्ज मुकदमे में विवेचक की गवाही हुई। जिला शासकीय अधिवक्ता राहुल दीक्षित के मुताबिक, मुकदमा अपराध संख्या 338/2024 में उपनिरीक्षक दीपक राठी ने बारिस की गिरफ्तारी और बरामदगी से संबंधित गवाही दी, जिस पर बचाव पक्ष ने जिरह की। इस मामले में अब तक 13 गवाहों की गवाही हो चुकी है। वीओ: जिला शासकीय अधिवक्ता राहुल दीक्षित ने बताया कि मुकदमे में आरोपी गुलाम और बारिस जेल से न्यायालय में पेश हुए, जबकि मुल्ला अफरोज जमानत पर बाहर है। उन्होंने बताया कि मुल्ला अफरोज के खिलाफ चार मुकदमों में से दो में गवाही पूरी हो चुकी है। एक मामले में विवेचक की जिरह चल रही है, जबकि दूसरे में धारा 313 के लिए पत्रावली लगी है।
0
0
Report

आरक्षक पर दुष्कर्म के आरोप: शादी का झांसा देकर Five साल शारीरिक शोषण

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के बड़नगर थाने में पदस्थ आरक्षक राकेश रायकवार के खिलाफ ग्वालियर के हजीरा थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता साथी महिला आरक्षक है, जिसने शादी का झांसा देकर पांच साल तक शारीरिक शोषण करने और अश्लील फोटो-वीडियो दिखाकर दबाव बनाने का आरोप लगाया है। आरोपी मूल रूप से धार जिले का रहने वाला बताया जा रहा है。 पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, पीड़िता हजीरा थाना क्षेत्र स्थित पुलिस आवासीय परिसर में रहती है। उसके पति भी मध्यप्रदेश पुलिस में आरक्षक थे, जिनका फरवरी 2020 में निधन हो गया था। इसके बाद उसे अनुकंपा नियुक्ति मिली और दिसंबर 2020 में उसने गुना जिले में आरक्षक के पद पर जॉइन किया। फरवरी से दिसंबर 2021 के बीच वह इंदौर के पीटीसी मूसाखेड़ी में प्रशिक्षण ले रही थी। शिकायत में कहा गया है कि इसी दौरान प्रशिक्षण ले रहे आरक्षक राकेश रायकवार से उसकी मुलाकात हुई। आरोप है कि राकेश ने खुद को तलाकशुदा बताकर शादी का प्रस्ताव रखा। महिला ने उसे अपने दो बच्चों और पारिवारिक स्थिति की जानकारी भी दी थी। आरोप है कि 21 नवंबर 2021 को राकेश उसे विभागीय काम और शादी की बात करने के बहाने इंदौर के एक होटल में ले गया और शादी का भरोसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद महिला का ट्रांसफर ग्वालियर हो गया। शिकायत के अनुसार, वर्ष 2022 से आरोपी उसके सरकारी क्वार्टर पर आता रहा और शादी का झांसा देकर संबंध बनाता रहा। पीड़िता का आरोप है कि 15 जून 2026 को जब उसने राकेश से तलाक के दस्तावेज दिखाने और शादी करने को कहा तो उसने इनकार कर दिया। विरोध करने पर अश्लील फोटो-वीडियो को सोशल मीडिया, रिश्तेदारों और पुलिस विभाग में वायरल कर बदनाम करने की धमकी देने का भी आरोप है। हजीरा पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी राकेश रायकवार के खिलाफ बीएनएस की धारा 69, 296(बी) और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है。
0
0
Report
Advertisement

राजस्थान में CGST अधिकारी रिश्वत मामले में गिरफ्तार, दलाल भी जेल

Rajsamand, Rajasthan:राजसमंद में उदयपुर सीजीएसटी अधीक्षक सांवलराम और उनके दो दलालों को 25 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ट्रैप किया गया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि इसी परिवादी से अधीक्षक पहले भी अलग-अलग मामलों में 65 लाख रुपये की भारी-भरकम रकम वसूल चुका है। वियो 01- पिता-पुत्र की 3 फर्मों के नोटिस सेटल करने के नाम पर मांग- राजसमंद के एक स्थानीय व्यवसायी के पिता-पुत्र के नाम से संचालित 3 फर्मों को शो-कॉज नोटिस जारी किए गए थे। इन्हीं नोटिसों को सेटल करने और राहत देने के एवज में सीजीएसटी अधीक्षक सांवलराम की ओर से कुल 60 लाख रुपये की रिश्वत की डिमांड की जा रही थी। बार-बार नोटिस देकर परेशान किए जाने से तंग आकर परिवादी ने इसकी शिकायत एसीबी में दर्ज कराई। ASP हिम्मत सिंह के नेतृत्व में बिछाया गया जाल शिकायत का सत्यापन करने के बाद राजसमंद एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने निर्देशन में टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप की कार्रवाई की। एसीबी टीम ने सीजीएसटी अधीक्षक के दो दलालों को परिवादी से 25 लाख की नकदी लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। इसके बाद अधीक्षक सांवलराम की संल्वता सामने आने पर उसे भी शिकंजे में ले लिया गया। विशेष न्यायालय ने तीनों को भेजा जेल
0
0
Report
Advertisement

दुर्ग में फर्जी खाद्य अधिकारी बनकर कारोबारियों से पाँच हजार तक वसूली, सतर्क रहें

Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग जिले में खाद्य कारोबारियों को निशाना बनाकर ठगी और अवैध वसूली का मामला सामने आया है खाद्य लाइसेंस और पंजीयन के नाम पर कुछ जालसाज खुद को खाद्य सुरक्षा विभाग का अधिकारी-कर्मचारी बताकर दुकानों और खाद्य प्रतिष्ठानों में पहुंच रहे हैं ये लोग कारोबारियों को फूड प्वाइजनिंग और खाद्य जनित बीमारियों का डर दिखाते हैं साथ ही ग्राहकों के बीमार होने का दावा कर जेल भेजने और कानूनी कार्रवाई की धमकी देते हैं इसके बाद मामला रफा-दफा करने के नाम पर पाँच हजार रुपये तक की वसूली की जा रही है. दरअसल खाद्य विभाग को लगातार फर्जी शिकायतें मिल रही थी जिसके बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जिले के सभी खाद्य कारोबारियों और व्यापारीयों के लिए अलर्ट जारी किया है वहीं जितेंद्र नेले ने बताया कि जालसाज बिलासपुर हाईकोर्ट के अधिवक्ता हिमांशु पाठक के नाम का इस्तेमाल कर फर्जी जुर्माना रसीदें भी तैयार कर रहे हैं इन रसीदों के जरिए कारोबारियों से रकम वसूलने के शिकायतें सामने आई हैं विभाग ने स्पष्ट किया है कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के लाइसेंस या पंजीयन के लिए विभागीय अधिकारी मौके पर नकद राशि नहीं लेते कारोबारियों से अपील की गई है कि किसी भी व्यक्ति को भुगतान करने से पहले उसका पहचान पत्र जांचें संदेह होने पर सीधे खाद्य एवं औषधि प्रशासन कार्यालय से संपर्क करें और ठगी का शिकार होने से बचें.
0
0
Report
Advertisement

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन, पीलीभीत द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश अग्रवाल को जन्मदिन की बधाई।

FKFirasat KhanFollow5m ago
Puranpur, Uttar Pradesh:पीलीभीत, 01 अक्टूबर 2026: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन, पीलीभीत की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश अग्रवाल के जन्मदिन के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई। इस विशेष अवसर पर व्यापार संगठन से जुड़े सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम के दौरान हर्षोल्लास के साथ केक काटकर एक-दूसरे को खिलाया गया और खुशियां मनाई गईं। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मोहित अग्रवाल सहित संगठन के कई प्रमुख पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से अमित सक्सेना, विकास गुप्ता उर्फ सोनू, राजीव त्रिपाठी उर्फ गुड्डू, गगनदीप सिंह, मोहम्मद इकबाल, विकास चंद्र गुप्ता (नगर अध्यक्ष), अंकित मौर्य, हरिश गंगवार, भगवत शरण, शोभित कुमार, विपुल पाण्डेय, लखविंदर सिंह एवं कुलदीप शामिल रहे। व्यापारी नेता मोहित अग्रवाल ने इस दौरान कहा कि नरेश अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन में व्यापारी हितों से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास आगे भी पूरी निष्ठा के साथ जारी रहेगा। सभी उपस्थित जनों ने उनके उज्ज्वल एवं मंगलमय भविष्य की कामना की है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top