Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jalaun285123

जालौन में नशे में दबंगों ने डेयरी संचालक की पिटाई, चाकू-ईंट से हमला

JSJitendra Soni
Mar 05, 2026 10:01:56
Jalaun, Uttar Pradesh
ब्रेकिंग जालौन जालौन में नशे में धुत दबंगों ने डेयरी संचालक की बेरहमी से की पिटाई, गुंडा टैक्स के रूप में शराब के लिए पैसे न देने पर दबंगों ने की मारपीट, बाइक सवार दबंगों ने डेयरी संचालक को घेरकर चाकू और ईट से हमला करते हुए बेरहमी से पीटा, दबंगों की पिटाई से गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती, नशे में धुत बाइक सवार दबंग अन्य सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ते आए नजर, डेयरी संचालक से मारपीट की लाइव वारदात सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी, उरई कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजेन्द्र नगर बैंक कॉलोनी की घटना
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Mar 05, 2026 11:23:41
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Mar 05, 2026 11:19:00
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद में पेयजल योजनाओं की हकीकत चिंताजनक है. पिछले एक दशक में करीब चार हजार करोड़ रुपये की शहरी और ग्रामीण जलापूर्ति योजनाएं अब भी अधूरी पड़ी हैं. कई जगह पाइपलाइन बिछी, जलमीनार और ट्रीटमेंट प्लांट बन गए, लेकिन बड़ी आबादी को अब तक नियमित पानी नहीं मिल रहा है. कई इलाकों में नल लगे हैं, पर पानी नहीं पहुंच रहा. जिले की कई योजनाएं 70 से 85 प्रतिशत तक पूरी बताई जा रही हैं, लेकिन इंटेक वेल, पंप हाउस, बिजली कनेक्शन और एनओसी जैसी अड़चनों के कारण जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी. निरसा–गोविंदपुर मेगा जलापूर्ति योजना करीब 750 करोड़ रुपये की है. पाइपलाइन और टंकियां बन चुकी हैं, लेकिन पानी उठाव और वितरण शुरू नहीं होने से ग्रामीण अब भी पुराने जलस्रोतों पर निर्भर हैं. वहीं बलियापुर ग्रामीण जलापूर्ति योजना में ट्रीटमेंट प्लांट और जलमीनार तैयार हैं. ट्रायल के बाद कुछ समय पानी मिला, लेकिन फिर आपूर्ति बंद हो गई. फंड की कमी, एनओसी, रेलवे और एनएच से जुड़ी तकनीकी समस्याओं के कारण योजनाएं अटकी हैं. कुछ योजनाओं में डीवीसी से पानी उठाव की अनुमति भी नहीं मिली है. प्रशासन ने गर्मी से पहले कुछ योजनाएं शुरू करने की बात कही है. सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने लापरवाह एजेंसियों को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्हें ब्लैकलिस्ट करने की मांग की है. इधर स्थानीय लोगों का कहना है कि जलापूर्ति ठप होने से उन्हें पानी खरीदकर इस्तेमाल करना पड़ रहा है. ऐसे में सवाल यही है कि गर्मी से पहले धनबाद की प्यास कब बुझेगी.
0
comment0
Report
HUHITESH UPADHYAY
Mar 05, 2026 11:18:47
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले में पुलिसिंग की तस्वीर पिछले कुछ समय में तेजी से बदली है। पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के नेतृत्व में जिले में अपराधियों और नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। कानून व्यवस्था को मजबूत करने और युवाओं को नशे के जाल से बचाने के उद्देश्य से शुरू हुई यह मुहिम अब बड़े परिणाम देती नजर आ रही है। 23 जुलाई 2025 को प्रतापगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक के रूप में पदभार संभालने के बाद एसपी बी. आदित्य ने जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर आक्रामक रणनीति अपनाई। एसपी कार्यालय पहुंचने पर जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया और उन्होंने कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण भी किया। तेलंगाना के हैदराबाद निवासी बी. आदित्य इससे पहले श्रीगंगानगर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। पदभार ग्रहण करने के बाद से ही एसपी बी. आदित्य ने स्पष्ट कर दिया था कि प्रतापगढ़ में नशा तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद जिले में लगातार बड़े ऑपरेशन चलाए गए, जिनमें नशा तस्करों की प्रॉपर्टी फ्रीज करने से लेकर एमडी फैैक्ट्रियों पर दबिश और बुलडोजर कार्रवाई तक शामिल रही। शराब तस्करी के खिलाफ भी कड़ा अभियान चलाया गया, जिससे अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया। वर्ष 2025 प्रतापगढ़ पुलिस के लिए ऐतिहासिक उपलब्धियों का वर्ष साबित हुआ। एसपी बी. आदित्य के नेतृत्व में पुलिस ने अपराध नियंत्रण, सामाजिक सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई प्रभावी कदम उठाए। पुलिस द्वारा प्रस्तुत आंकड़े बताते हैं कि जिले में अपराधियों पर सख्त शिकंजा kसा गया और आमजन का पुलिस पर भरोसा भी मजबूत हुआ। मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए गए अभियान में वर्ष 2025 के दौरान 110 प्रकरण दर्ज कर 199 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ जब्त किए, जिनमें 7020 किलोग्राम डोडा चूरा, 13,390 किलो अफीम, 22 किलो 912 ग्राम ब्राउन शुगर, 12.882 किलो एमडी पाउडर, 160 किलो 774 ग्राम गांजा, 256 किलो गांजे के पौधे, 4.540 किलो क्रिस्टल पाउडर और 70.720 किलो लिक्विड एमडीएम फॉर्म शामिल हैं। इसके साथ ही 6 लाख रुपये नकद, 52 दोपहिया और 33 चौपहिया वाहन भी जब्त किए गए। जब्त किए गए मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत 133 करोड़ 39 लाख 29 हजार रुपये आंकी गई है। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान ऑपरेशन चक्रव्यूह में भी प्रतापगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली। 29 जुलाई से 31 दिसंबर तक चले इस अभियान में 56 प्रकरण दर्ज कर 73 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान 10 किलो 286 ग्राम एमडी, 45 क्विंटल से अधिक डोडा चूरा, 257 किलो गांजा और अन्य नशीले पदार्थ जब्त किए गए। साथ ही 30 मोटरसाइकिल, 18 कार, 3 लोडिंग टेंपो, 1 ट्रक और 2 ट्रैक्टर भी जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कीमत करीब 77 करोड़ 53 लाख रुपये आंकी गई। मानव तस्करी और बंधक मजदूरी के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन विश्वास के तहत भी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। इस अभियान के दौरान प्रतापगढ़ पुलिस ने 53 बंधक मजदूरों को मुक्त कराया, जिन्हें इंदौर में बेहतर मजदूरी का लालच देकर महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में बंधक बनाकर रखा गया था। पुलिस ने सभी मजदूरों को सुरक्षित छुड़ाकर उनके गृह जिलों तक पहुंचाया। इसके अलावा एनडीपीएस एक्ट के तहत पुलिस ने धारा 68F के अंतर्गत 8 अपराधियों की करीब 18 करोड़ 54 लाख 80 हजार रुपये की चल-अचल संपत्तियां फ्रीज की। साइबर अपराधों पर भी पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए 726 शिकायतों पर काम किया, जिनमें 2 करोड़ 65 लाख रुपये से अधिक की ठगी सामने आई। पुलिस ने 70 लाख रुपये होल्ड कराए और करीब 50 लाख रुपये पीड़ितों को वापस दिलाए। एसपी बी. आदित्य के नेतृत्व में प्रतापगढ़ पुलिस की sख्त कार्रवाई का असर साफ दिखाई दिया। वर्ष 2025 में बीएनएस के तहत दर्ज अपराधों में 268 मामलों की कमी आई, जबकि हत्या, बलात्कार, अपहरण, लूट और चोरी जैसे गंभीर अपराधों में भी उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। कुल मिलाकर एसपी बी. आदित्य के नेतृत्व में प्रतापगढ़ में पुलिसिंग का एक नया मॉडल देखने को मिला है, जहां अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ-साथ आमजन की सुरक्षा और विश्वास को भी सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। जिले में चल रही यह सख्त और पारदर्शी पुलिसिंग व्यवस्था आने वाले समय में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो रही है
0
comment0
Report
NPNavratan Prajapat
Mar 05, 2026 11:18:18
Churu, Rajasthan:सरदारशहर。 सरदारशहर के जाकीर दमामी की संदिग्ध मौत मामले में राजकीय उप जिला अस्पताल के आगे दूसरे दिन भी धरना जारी सरदारशहर के वार्ड 14 स्थित महिला मंडल के पास 25 वर्षीय जाकीर पुत्र फतेह-मोहम्मद दमामी कसम मिलने के मामले में राजकीय उपजिला अस्पताल के बाहर दूसरे दिन भी धरना जारी रहा। परिजनों की रिपोर्ट के अनुसार मृतक जाकिर मजदूरी करता था और मजदूरी के पैसों से शराब पी लेता था। श्री तक जाकिर पिछले चार-पाँच दिनों से घर भी नहीं आया था और परिजनों के अनुसार मृतक जाकिर अधिक शराब का सेवन करता था। मृतक का शव जहां पाया गया उसे वक्त मृतक के शव को कुत्ते काट रहे थे। पंचायत समिति के निवर्तमान उप प्रधान केसरीचंद शर्मा ने जाकीर हुसैन की मौत के कारणों की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने पुलिस और चिकित्सा विभाग पर मनमानी रिपोर्ट तैयार करने तथा पोस्टमार्टम सही ढंग से न करने का आरोप लगाया। शर्मा ने कहा कि परिवार को न्याय दिलाने के लिए प्रशासन को कार्रवाई करनी चाहिए। विकास मंच के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपुरोहित ने घोषणा की कि जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलेगा तब तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। धरनार्थियों ने मामले को लेकर कई सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम क्यों नहीं कराया गया और गेस्ट हाउस के अंदर लगे सीसीटीवी फुटेज क्यों उपलब्ध नहीं कराए गए। वह कुत्ते के काटने से मौत होने की बात को स्वीकार नहीं कर रहे हैं। जिस स्थान पर शव मिला, वहां अवैध ठेका संचालित होने की बात भी कही जा रही है। धरनार्थियों का आरोप है कि मामला संदिग्ध होने के बावजूद पुलिस और चिकित्सकों की जल्दबाजी संदेह पैदा करती है। उनका यह भी कहना है कि मृतक के गरीब परिवार से होने के कारण उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। उल्लेखनीय है कि घटना के बाद बुधवार को शव उपजिला अस्पताल लाया गया था। जहां एक बार परिजनों को सौंप दिया गया। हालांकि बाद में संदेह होने पर परिजन शव को वापस उपजिला अस्पताल लेकर आए और उसे फिर से मोर्चरी में रखवाया गया। बाइट- केसरीचंद शर्मा, निवर्तमान उपप्रधान
0
comment0
Report
PTPreeti Tanwar
Mar 05, 2026 11:18:01
Jaipur, Rajasthan:ट्रॉमा सेंटर अग्निकांड के बाद एक्शन पर विवाद… 4 नर्सिंग कर्मियों के निलंबन के विरोध में संयुक्त संघर्ष समिति नर्सिंग स्टाफ के समर्थन में 6 मार्च को विरोध प्रदर्शन का किया एलान 6 मार्च सुबह 8:30 से 10:30 बजे तक सभी अस्पतालों में गेट मीटिंग और विरोध प्रदर्शन नर्सिंग कर्मियों ने प्रिंसिपल डॉ. दीपक माहेश्वरी के कक्ष के बाहर आज भी किया प्रदर्शन और चेतावनी देते हुए किया कल से शक्ति प्रदर्शन का एलान आदेश को बताया एकतरफा, निष्पक्ष जांच की मांग घटनाक्रम में सिर्फ नर्सिंग स्टाफ पर कार्रवाई गलत जिम्मेदारी प्रशासनिक अधिकारियों की भी बनती है इस दौरान नर्सेज नेताओं में खुशीराम मीणा, महिपाल सामोता, विनीता शेखावत, मनोज मीणा और प्रदीप चौधरी सहित कई नर्सिंग कर्मी रहे मौजूद
0
comment0
Report
ASABDUL SATTAR
Mar 05, 2026 11:17:45
Jalalpura, Uttar Pradesh:एंकर-झांसी में एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जहां पुलिस का सिम्बल लगी एक कार रेलवे ट्रैक पर जा पहुंची, गनीमत रही कि इस रेलवे ट्रैक पर कोई ट्रेन नहीं गुजर रही थी, वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था, सूचना मिलते ही आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर की मदद से कार को रेलवे लाइन से हटवाया गया। वहां से निकल रहे किसी राहगीर ने जब अपने मोबाइल से इस तस्वीर को कैद करने की कोशिश की तभी कार सवार लोगों ने अपने आप को आरपीएफ स्टाफ बताते हुए रिकॉर्ड करने से मना किया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है वी/ओ.1- बताया जा रहा है रेलवे परिसर में बने एसटीएस के पास मोड पर कार चालक अचानक नियंत्रण खो बैठा और बेकाबू कार रेलिंग तोड़ते हुए सीधे रेलवे ट्रैक की तरफ बढ़ गई। देखते ही देखते कार पटरी के बीच में फंस गई। उसी समय दूसरी लाइन पर ऑयल टैंकर से भरी मालगाड़ी आती दिखाई दी। इससे मौके पर मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई, वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और झांसी से मुंबई की ओर जाने वाली इस रेलवे लाइन को कुछ देर के लिए बंद कराया गया, हालांकि इस रेलवे लाइन से मालगाड़ी को निकाला जाता है, बड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर की मदद से कार को खींचकर बाहर निकला, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली और एक रेल हादसा होने से बाल-बाल बच गया।
0
comment0
Report
YSYatnesh Sen
Mar 05, 2026 11:17:31
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर की द्वारिकापुरी पुलिस ने ड्रोन से जुआरियो को पकड़ा द्वारकापुरी इलाके में ड्रोन के द्वारा सर्विलेंस के दौरान द्वारकापुरी थाना क्षेत्र की दिग्विजय मल्टी की छत पर कुछ लोग चोरी-छिपे जुआ खेलते हुए पकड़े गए. पूरे इलाके में पुलिस ने चार अलग-अलग सेंटर बनाकर ड्रोन और अन्य निगरानी साधनों से कड़ी नजर रखी हुई थी. इसी दौरान ड्रोन कैमरे में एक स्थान पर संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दीं, जिसके बाद पुलिस तुरंत हरकत में आ गई. दरअसल होली के मौके पर पुलिस संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन से निगरानी कर रही थी. इसी दौरान द्वारकापुरी थाने के दिग्विजय मल्टी की छत पर जुआ खेलते हुए कुछ लोग दिखाई दिए. जिसके आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और जुआ खेल रहे eight लोगों को रंगे हाथों दबोच लिया. सभी आरोपी इस मल्टी के रहने वाले बताए जा रहे हैं. तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 62 हजार रुपये नकद और कई मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिन्हें जब्त कर लिया गया है. पुलिस प्रवक्ता और एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक, होली के मद्देनजर पूरे शहर में ड्रोन के जरिए कड़ी निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी तरह की अवैध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके. पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है.
0
comment0
Report
Mar 05, 2026 11:10:33
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के एटा रोड स्थित गांव नारई में बुधवार दोपहर आपसी विवाद के बाद एक युवक पर देसी तमंचे से फायर कर दिया गया, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां से उसकी हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव नारई निवासी सुरेंद्र दिवाकर के खेत पर समर (पानी का मोटर पंप) लगा हुआ है। आरोप है कि पास ही स्थित गांव बाड़ी का रहने वाला एक युवक समर के कुछ बोल्ट खोलकर अपने साथ ले गया था। जब सुरेंद्र दिवाकर बोल्ट वापस लेने के लिए गांव बाड़ी निवासी मुकेश के पास पहुंचा तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि मुकेश ने गुस्से में आकर देसी तमंचा निकाल लिया और सुरेंद्र पर फायर कर दिया। बताया जाता है कि आरोपी ने दो फायर किए, जिनमें से एक फायर सुरेंद्र दिवाकर के चेहरे की ओर किया गया। गोली के छर्रे सुरेंद्र के चेहरे पर लग गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग घायल को तत्काल उपचार के लिए सीएचसी सिकंदराराऊ लेकर पहुंचे। इस मामले में कोतवाली प्रभारी शिवकुमार शर्मा ने बताया कि गांव नारई में दो पक्षों के बीच विवाद के दौरान फायरिंग की घटना सामने आई है। घायल युवक को उपचार के लिए रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और तहरीर मिलने पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top